IND vs ENG ODI Match Live Score: मैच के साथ सीरीज दांव पर, लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने जीता टॉस

India vs England ODI Match Live Score: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला यानी 19 जुलाई को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा। वहीं मुकाबले का टॉस दोपहर 3 बजे होगा। भारत और इंग्लैंड के बीच ये सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में आज जीतने वाली टीम ट्रॉफी पर कब्जा कर लेगी। दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। भारतीय टीम की कमान शुभमन गिल संभाल रहे हैं तो वहीं इंग्लैंड के कप्तानी हैरी ब्रुक टॉस के हाथों में हैं।

तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने 6 विकेट से अपने नाम किया था। वहीं दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने वापसी करते हुए 4 विकेट से उसे जीतने में कामयाब रही थी। वहीं इसी बीच ऐसी भी खबरें है कि ये मुकाबला पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है। इस मुकाबले के बाद रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट से रिटायरमेंट ले सकते हैं। वहीं बीसीसीआई ने इस अफवाहों को खारिज कर दिया है। वहीं फैंस की नजरें इस मुकाबाल पर टिकी हुई है।

टीम इंडिया पिछले काफी समय से लॉर्ड्स में वनडे मैच नहीं जीत पाई है। भारत ने लॉर्ड्स में आखिरी वनडे जीत 2004 में दर्ज की थी। इस मुकाबले को जीतकर टीम इंडिया 22 साल से लॉर्ड्स में वनडे जीत का सूखा खत्म करने का होगा।