Bank FD: ₹10 लाख अकाउंट में है? कैसे करें FD की ज्यादा रिटर्न के साथ सुरक्षित रहें आपका पैसा, जानिए

Bank FD Rules: फिक्स्ड डिपॉजिट को आमतौर पर सबसे कम जोखिम वाला और सुरक्षित निवेश माना जाता है। वैसे आपके पास ₹10 लाख या ₹20 लाख की बचत है और आप इसे एफडी में जमा कर रहे हैं, तो आपको एक बेहद महत्वपूर्ण नियम जानना जरूरी है। नियम ये है कि अगर आपका यह पूरा पैसा किसी एक ही बैंक में जमा है, तो आपका पूरा फंड सुरक्षित नहीं है।

भारतीय रिजर्व बैंक की सहायक कंपनी डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉर्पोरेशन (DICGC) प्रति जमाकर्ता, प्रति बैंक अधिकतम ₹5 लाख तक का ही बीमा कवर प्रदान करती है। इस ₹5 लाख की सीमा में मूलधन और ब्याज दोनों शामिल होते हैं।

एक ही बैंक में कई FD बनाने से नहीं बढ़ता बीमा कवर

अक्सर लोग सोचते हैं कि अगर वे एक ही बैंक में ₹2-2 लाख की 5 अलग-अलग एफडी बना लेंगे, तो उनका ₹10 लाख का पूरा फंड सुरक्षित हो जाएगा। हालांकि, DICGC के नियम के अनुसार ऐसा बिल्कुल नहीं है:

पैसे की टैगिंग/कैलकुलेशन: अगर आपकी एक ही बैंक में कई FDs हैं, तो DICGC बीमा की गणना करते समय उन सभी को एक साथ जोड़ देता है।

बचत खाता + एफडी: मान लीजिए आपके पास एक ही बैंक में ₹2-2 लाख की 3 एफडी (कुल ₹6 लाख) हैं और ₹1 लाख सेविंग्स अकाउंट में हैं, तो कुल जमा ₹7 लाख माना जाएगा। लेकिन बैंक डूबने या संकट में आने पर आपको अधिकतम ₹5 लाख ही वापस मिलेंगे।

ब्याज भी शामिल: अगर आपका मूलधन ₹4.8 लाख है और उस पर मिला ब्याज कुल रकम को ₹5 लाख से ऊपर ले जाता है, तब भी इंश्योरेंस कवर ₹5 लाख की सीमा से अधिक नहीं बढ़ेगा।

विभिन्न शाखाएं: एक ही बैंक की अलग-अलग शाखाओं में खाता खोलने से भी बीमा सीमा अलग-अलग नहीं होती।

अपने पैसे को 100% सुरक्षित कैसे बनाएं?

अगर आपके पास बड़ी रकम है, तो अपने जोखिम को कम करने के लिए इन तरीकों को अपनाएं:

अलग-अलग बैंकों में बांटें पैसा: DICGC प्रत्येक अलग बीमित बैंक को अलग संस्था मानता है। उदाहरण के लिए, अगर आप ₹15 लाख की रकम को 3 अलग-अलग बैंकों में ₹5-₹5 लाख की एफडी में बांट देते हैं, तो आपकी पूरी रकम (₹15 लाख) अलग-अलग ₹5 लाख के बीमा कवर के तहत सुरक्षित रहेगी।

अलग-अलग कानूनी क्षमता: एक ही बैंक में अगर खाते अलग-अलग ओनरशिप/कैपेसिटी (जैसे- व्यक्तिगत खाता, जॉइंट अकाउंट, या HUF खाता) के तहत खुले हैं, तो नियम के तहत उनके लिए अलग से बीमा कवर मिल सकता है।

जब कोई बैंक संकट में आता है तो क्या होता है?

बैंक के लिक्विडेशन या RBI द्वारा पाबंदी लगाए जाने की स्थिति में DICGC का इंश्योरेंस फ्रेमवर्क लागू होता है। संबंधित बैंक को निर्धारित समय सीमा के भीतर जमाकर्ताओं की जानकारी जमा करनी होती है। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत जमाकर्ता के क्लेम को प्रोसेस करके अधिकतम ₹5 लाख तक का भुगतान किया जाता है।

बड़ी FD कराने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

टोटल एक्सपोजर जांचें: एक ही बैंक में रखी अपनी कुल राशि (सेविंग्स + एफडी + आरडी) का हिसाब लगाएं।

एलोकेशन रणनीति: ₹10 या ₹15 लाख जैसी बड़ी रकम को कम से कम 2 से 3 अलग-अलग शेड्यूल बैंकों में बांटकर निवेश करें।

अन्य मापदंड: बैंक चुनते समय केवल इंश्योरेंस ही नहीं, बल्कि ब्याज दरें, लॉक-इन अवधि और प्री-मैच्योर विदड्रॉल के नियमों का भी ध्यान रखें।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

FD तोड़ने पर कितना नुकसान होता है, क्या आपको ऐसा करना चाहिए? समझिए पूरा हिसाब

FD premature withdrawal: FD यानी फिक्स्ड डिपॉजिट को सुरक्षित निवेश में गिना जाता है। लेकिन जरूरत पड़ने पर अगर FD की मैच्योरिटी से पहले पैसा निकाल लिया जाए, तो मिलने वाला ब्याज उम्मीद से कम हो सकता है। बैंक प्रीमैच्योर क्लोजर पर पेनल्टी भी लगा सकते हैं। इसलिए FD तोड़ने से पहले यह समझना जरूरी है कि असल में कितना नुकसान हो सकता है।

FD तोड़ने पर क्या होता है?

मान लीजिए आपने ₹5 लाख की FD 3 साल के लिए 7% सालाना ब्याज पर कराई। लेकिन किसी जरूरी खर्च के लिए आपको 1 साल बाद ही पैसा निकालना पड़ गया।

अगर FD पूरी 3 साल चलती, तो आपको 7% की दर से ब्याज मिलता। लेकिन 1 साल में तोड़ने पर बैंक जरूरी नहीं कि पूरे 7% की दर से ब्याज दे। बैंक अक्सर उस अवधि के लिए लागू FD रेट के आधार पर ब्याज की गणना करता है और उसके ऊपर प्रीमैच्योर क्लोजर चार्ज भी लगा सकता है।

आसान उदाहरण से समझिए

अगर आपका बैंक 1 साल की FD पर 6% ब्याज दे रहा है और समय से पहले FD तोड़ने पर 1% की पेनल्टी लगती है। ऐसे में प्रभावी ब्याज दर 5% हो सकती है। ₹5 लाख पर 7% के हिसाब से एक साल का ब्याज करीब ₹35,000 बनता।

लेकिन 5% के हिसाब से ब्याज करीब ₹25,000 होगा। यानी इस उदाहरण में करीब ₹10,000 का ब्याज अंतर हो सकता है। वास्तविक रकम बैंक की FD की शर्तों और उस समय लागू ब्याज दर पर निर्भर करेगी।

FD तोड़ने पर क्या-क्या नुकसान हो सकता है?

मामलापूरी अवधि तक FD रखने पर
समय से पहले FD तोड़ने पर

निवेश₹5 लाख₹5 लाख
मूल FD अवधि3 साल1 साल में बंद
FD रेट7%
लागू अवधि की दर देखी जाएगी

अनुमानित 1 साल का ब्याज₹35,000
उदाहरण में ₹25,000

संभावित ब्याज अंतर—₹10,000
प्रीमैच्योर क्लोजर चार्जनहींबैंक के नियम के अनुसार
कुल फायदाज्यादाकम

क्या हर स्थिति में FD तोड़ना गलत है?

नहीं। अगर अचानक मेडिकल खर्च आ गया है, नौकरी चली गई है या कोई जरूरी भुगतान करना है, तो FD तोड़ना समझदारी हो सकती है। खासकर तब, जब दूसरा विकल्प महंगा पर्सनल लोन या क्रेडिट कार्ड का बकाया हो।

मान लीजिए FD तोड़ने से आपको ब्याज में ₹10,000 का नुकसान हो रहा है, लेकिन पैसा न होने पर आपको 15-20% ब्याज वाला कर्ज लेना पड़ेगा। ऐसी स्थिति में FD तोड़ना ज्यादा सस्ता पड़ सकता है।

FD तोड़ने से पहले 6 बातों का ध्यान रखें

  • FD पूरी होने में कितना समय बचा है, इसे जरूर देखना चाहिए। अगर कम समय बचा है, तो FD तोड़ने से बचा जा सकता है।
  • FD आज तोड़ने पर बैंक आपको कुल कितनी रकम देगा, पहले यह पता करें।
  • FD की तय ब्याज दर और समय से पहले निकालने पर मिलने वाली ब्याज दर की तुलना भी करनी चाहिए।
  • बैंक FD समय से पहले तोड़ने पर कितना चार्ज काटेगा, इसकी जानकारी लें।
  • अगर जरूरत कम रकम की है, तो पूरी FD तोड़ने के बजाय दूसरे विकल्प देखें।
  • FD तोड़ने के बजाय FD पर लोन, ओवरड्राफ्ट या दूसरी बचत का इस्तेमाल करना कितना महंगा पड़ेगा, इसकी तुलना भी कर लें।

FD तोड़ने के बजाय लोन लेना बेहतर हो सकता है?

कुछ मामलों में बैंक FD के बदले लोन या ओवरड्राफ्ट की सुविधा देते हैं। इसमें FD को पूरी तरह बंद करने की जरूरत नहीं पड़ती। इसलिए अगर आपको थोड़े समय के लिए पैसे चाहिए, तो FD तोड़ने के साथ इस विकल्प की लागत भी देख लेनी चाहिए।

मसलन, आपकी ₹5 लाख की FD है और आपको सिर्फ ₹1 लाख की जरूरत है। ऐसी स्थिति में पूरी FD तोड़ने के बजाय FD के बदले मिलने वाले लोन या ओवरड्राफ्ट की ब्याज लागत देखना ज्यादा समझदारी हो सकती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जागरूकता के लिए है। किसी भी निवेश, लोन, टैक्स, बीमा या दूसरे वित्तीय फैसले लेने से पहले संबंधित एक्सपर्ट्स से सलाह जरूर लें। मनीकंट्रोल किसी भी फाइनेंशियल प्रोडक्ट या सर्विस की सिफारिश नहीं करता।