Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        दिवाली पर क्यों खुलता है शेयर बाजार?
        स्वर्ग का सपना दिखाकर 190 बच्चों को
        Hanuman Ansh Box Office Collection: रिलीज के
        Jio Platforms IPO: इश्यू का QIB हिस्सा
        HD Fire Protect IPO Listing: 23% प्रीमियम
        Silver Price Today: चांदी हुई और सस्ती,
        ₹250 के मशरूम से खड़ा कर दिया
        Currency Check : रुपए में लगातार 8वें
        • Latest News
          दिवाली पर क्यों खुलता है शेयर बाजार?
          स्वर्ग का सपना दिखाकर 190 बच्चों को
          Hanuman Ansh Box Office Collection: रिलीज के
          Jio Platforms IPO: इश्यू का QIB हिस्सा
          HD Fire Protect IPO Listing: 23% प्रीमियम
          Silver Price Today: चांदी हुई और सस्ती,
          ₹250 के मशरूम से खड़ा कर दिया
          Currency Check : रुपए में लगातार 8वें
        Share Market

        PNG Incentive Scheme : घरेलू PNG कनेक्शन को बूस्ट देने के लिए हुआ बड़ा एलान, IGL,MGL और अदाणी टोटल गैस को लगे पंख

        Posted on August 19, 2026August 19, 2026 by admin

        City Gas Distribution Stocks : PNG इन्सेंटिव स्कीम की मंजूरी से सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन शेयरों में जोश देखने को मिल रहा है। आज अदाणी गैस,IGL और महानगर गैस जैसे शेयरों में 3-5 फीसदी तक की तेजी आई है। NSE पर IGL के शेयरों में सबसे ज़्यादा बढ़ोतरी हुई और यह 4.30% तक चढ़ गया। वहीं,MGL के शेयर में 3.74% की तेजी आई। अदाणी टोटल गैस के शेयरों में भी 2.36 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

        नई PNG इंसेंटिव स्कीम 1 सितंबर से लागू होगी। इस स्कीम के तहत नए घरेलू PNG कनेक्शन पर सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों(CGDs )को इंसेंटिव मिलेगा। कंपनियों को इंसेंटिव के तौर पर सस्ती APM गैस मिलेगी। नए कनेक्शन पर 200 SCM अतिरिक्त APM गैस मिलेगी। यह स्कीम 6 महीने की अवधि में 2 चरणों में लागू होगी। PNG कनेक्शन पर CGDs का पेबैक पीरियड घटेगा। पेबैक पीरियड 10 साल से घटाकर 3 साल हो सकता है। केंद्र का राज्यों से नेचुरल गैस पर VAT 5% लाने पर जोर है। PNG को सस्ता बनाने के लिए राज्यों से यह कहा गया है कि वे नेचुरल गैस पर लगने वाले VAT को घटाकर 5% कर दें। सरकार ने बताया कि कई राज्यों ने पहले ही नेचुरल गैस पर VAT कम कर दिया है।

        सरकार ने घरों में PNG कनेक्शन बढ़ाने के लिए यह इंसेंटिव स्कीम शुरू की है। इसका मकसद पूरे भारत में ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओं तक खाना पकाने के लिए साफ और सस्ता ईंधन पहुंचाना है। भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) इंपोर्टर है। देश में मिडिल ईस्ट में चल रही जंग की वजह से पैदा हुए कुकिंग गैस संकट को देखते हुए गैस के डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क की कमियों को दूर करने और पाइप वाली गैस की ओर तेज़ी से बढ़ने के लिए कोशिशें तेज हो गई हैं, जिससे कि LPG इंपोर्ट और सब्सिडी पर होने वाले खर्च को कम किया जा सके।

        सितंबर से लागू होने वाली इस इंसेंटिव स्कीम के तहत,शहरों में गैस बांटने वाली कंपनियों को हर उस घर के लिए 200 स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर अतिरिक्त सस्ती और घरेलू स्तर पर बनी गैस मिलेगी,जिसे वे पाइप वाली नेचुरल गैस (PNG) से जोड़ेंगी और जो इसका इस्तेमाल करके इसके लिए पेमेंट करना शुरू करेगा।

        पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि यह योजना शहर में गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स को बेकार पड़े पाइप कनेक्शन को चालू करने और भुगतान करने वाले ग्राहकों में बदलने और नए घरों तक पाइपलाइन नेटवर्क का विस्तार करने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

        सरकार ने कहा कि इस अतिरिक्त गैस से गैस खरीदने की कुल लागत कम होगी। साथ ही,इससे डिस्ट्रीब्यूटर्स को नए कनेक्शन पर किए गए निवेश को जल्दी वसूलने में मदद मिलने की भी उम्मीद है। इसमें अब लगभग तीन साल लगेंगे,जबकि अभी इसमें करीब 10 साल लगते हैं।

        गौरतलब है कि मिडिल ईस्ट में लड़ाई शुरू होने के बाद से इंद्रप्रस्थ गैस,महानगर गैस,गेल (GAIL) और भारत पेट्रोलियम कॉर्प जैसी सप्लायर कंपनियों ने पाइप वाली गैस कनेक्शन के इंस्टॉलेशन चार्ज में कटौती जैसे इंसेंटिव दिए हैं।

        सरकार ने मंगलवार को बताया कि भारत में अभी लगभग 1.74 करोड़ घरेलू PNG कनेक्शन हैं। इसकी तुलना में,1 जुलाई तक लगभग 33.14 करोड़ एक्टिव घरेलू LPG ग्राहक थे।

        भारत अपनी LPG जरूरत का लगभग 60% हिस्सा आयात से पूरी करता है। 2025 में लगभग 22 मिलियन मीट्रिक टन LPG का आयात किया गया। इसमें से अधिकांश आयात मिडिल ईस्ट से हुआ। इसके लिए लगभग 12 अरब डॉलर खर्च किए गए।

        सरकार का कहना है कि उसके इस कदम से होने वाली बचत घरेलू PNG कनेक्शन पर किए गए कैपिटल खर्च की भरपाई की अवधि (पेबैक पीरियड) को लगभग 10 साल से घटाकर करीब तीन साल कर सकती है। इस कदम से सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनियों को घरों में PNG कनेक्शन के विस्तार में तेजी लाने के लिए मजबूत वित्तीय प्रोत्साहन मिलेगा।

         

        Market Insight : इस बाजार में पैसा बनाने से ज्यादा बचाने पर करें फोकस, जबरदस्ती ट्रेड ना ढूंढें

        Posted in Share Market  |  Tagged 10, Adani Total Gas share price, City gas distribution stocks, CNG, GAIL, IGL, IGL share price, IGL शेयर प्राइस, LPG, Mahanagar Gas share price, market, Market Insight, NSE, PNG, PNG incentive scheme, PNG इन्सेंटिव स्कीम, अदाणी टोटल गैस शेयर प्राइस, एलपीजी, डॉलर, निवेश, बचत, भारत, महानगर गैस शेयर प्राइस, शेयर, सिटी गैस डिस्ट्रिब्यूशन स्टॉक्स, सीएनजी
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • Jon Darlington, Jaguar Architecture Chief Engineer on Type 01 engineering
        • Renault Duster to Kibber – Terrible Roads to Terrific Places: Episode 2
        • दिवाली पर क्यों खुलता है शेयर बाजार? जानिए मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा और ‘चोपड़ा पूजन’ से जुड़ी ये दिलचस्प कहानी
        • Supercars on Goa’s new Porvorim Elevated Corridor video
        • स्वर्ग का सपना दिखाकर 190 बच्चों को भूखा मारा:केन्या में धर्मगुरु दोषी करार; जंगल से 400 से ज्यादा शव मिले
        • Hanuman Ansh Box Office Collection: रिलीज के 75वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म, मंगलवार को कमाई में आया 121% का उछाल, जानें अब तक का पूरा कलेक्शन
        • Jio Platforms IPO: इश्यू का QIB हिस्सा सिर्फ 28 मिनट में लगभग 2 गुना भरा, निवेश के पहले जानिए 10 अहम बातें
        • HD Fire Protect IPO Listing: 23% प्रीमियम पर शुरुआत, फिर चंद पलों में शेयर 9% ​फिसला
        • Silver Price Today: चांदी हुई और सस्ती, दिल्ली, चेन्नई, मुंबई समेत इन शहरों की कीमतें देखें
        • ₹250 के मशरूम से खड़ा कर दिया 90 लाख का बिजनेस एम्पायर, ये है केरल की शिजे का बिजनेस आइडिया
        • Currency Check : रुपए में लगातार 8वें सेशन में तेजी कायम, डॉलर के मुकाबले 15 पैसे की बढ़त के साथ 94.78 पर खुला
        • CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, इन बड़े मुद्दों पर होगा मंथन
        • इटली- नाबालिग ने तोड़फोड़ की तो माता-पिता भरपाई करेंगे:हिंसक प्रदर्शन पर ₹21 लाख जुर्माना, 5 साल तक जेल; लूटपाट-आगजनी के बाद नए नियम लागू
        • इटली- नाबालिग ने तोड़फोड़ की तो माता-पिता भरपाई करेंगे:हिंसक प्रदर्शन पर ₹21 लाख जुर्माना, 5 साल तक जेल; लूटपाट-आगजनी के बाद नए नियम लागू
        • Share Market Rise: शेयर बाजार में तूफानी तेजी: इन 2 वजहों से सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 23,100 के पार
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi Delhi India IT market Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस क्रिकेट चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        11:22 am, Oct 21, 2026
        temperature icon 29°C
        clear sky
        38 %
        1016 mb
        4 mph
        Wind Gust: 5 mph
        Clouds: 0%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:10 am
        Sunset: 5:35 pm
        Hourly Forecast
        11:30 am
        temperature icon
        29°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 40% 1016 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        30°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 37% 1015 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        27°/28°°C 0 mm 0% 5 mph 43% 1014 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1015 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 3 mph 48% 1015 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 2 mph 50% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        21°/21°°C 0 mm 0% 3 mph 52% 1014 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        23°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 47% 1017 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        दिवाली पर क्यों खुलता है शेयर बाजार?
        स्वर्ग का सपना दिखाकर 190 बच्चों को
        Hanuman Ansh Box Office Collection: रिलीज के
        Jio Platforms IPO: इश्यू का QIB हिस्सा
        HD Fire Protect IPO Listing: 23% प्रीमियम
        Silver Price Today: चांदी हुई और सस्ती,
        ₹250 के मशरूम से खड़ा कर दिया
        Currency Check : रुपए में लगातार 8वें
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार