“सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!” शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

shivsena shinde tore sona gandhi book

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की हालिया किताब को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति में भारी उबाल आ गया है। किताब में महान स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर पर की गई कथित टिप्पणियों को लेकर शिवसेना (शिंदे गुट) आक्रामक हो गई है। मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय निरुपम और राष्ट्रीय सचिव शाइना एनसी ने किताब के कुछ हिस्सों पर कड़ी आपत्ति जताई और इसके पन्ने तक फाड़ दिए। ALSO READ: राहुल गांधी ने पहली बार बताई अपनी गर्लफ्रेंड की बात, कौन है वो

 

शिवसेना नेताओं की दो टूक: पेज हटाने की मांग

शिवसेना नेताओं ने प्रकाशक ‘हार्पर कॉलिन्स’ (HarperCollins) को चेतावनी देते हुए किताब के पेज नंबर 201 और 443 को तुरंत हटाने की मांग की है।

 

संजय निरुपम ने बालासाहेब ठाकरे का हवाला देते हुए कहा कि उनके मन में वीर सावरकर के प्रति अगाध सम्मान था। उन्होंने याद दिलाया कि अतीत में मणिशंकर अय्यर द्वारा सावरकर पर दिए गए बयान के विरोध में शिवाजी पार्क में बालासाहेब ठाकरे ने खुद उनके पुतले पर चप्पल मारी थी।

निरुपम ने तंज कसते हुए पूछा कि आज जो लोग खुद को बालासाहेब की विरासत का असली उत्तराधिकारी बताते हैं, वे इस अपमान पर चुप क्यों हैं? उन्होंने कहा कि सावरकर ने 11 साल तक कालकोठरी की यातनाएं झेली हैं, और उनकी पार्टी ऐसी अपमानजनक टिप्पणियों को बर्दाश्त नहीं करेगी।

 

शिवसेना की राष्ट्रीय सचिव शाइना एनसी ने आरोप लगाया कि किताब में सावरकर को हिंदुत्व को लेकर ‘बहिष्कारवादी’ बताया गया है और पन्नों में ऐसा चित्रण किया गया है मानो देश में कोई फासीवादी हिंदू शासन रहा हो। उन्होंने सवाल उठाया कि सोनिया गांधी को सावरकर के बलिदान पर टिप्पणी करने का अधिकार किसने दिया? उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंदुत्व का अर्थ सबका न्याय है, तुष्टीकरण नहीं। सावरकर के बलिदान को इतिहास से मिटाया नहीं जा सकता। ALSO READ: राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

 

राहुल गांधी के आर्थिक बयान पर भी निशाना

इस दौरान संजय निरुपम ने अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था पर दिए गए बयानों पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि एक तरफ जहां अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक जैसी वैश्विक संस्थाएं भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती की सराहना कर रही हैं, वहीं कांग्रेस नेता विदेश जाकर देश की छवि को धूमिल करने का काम कर रहे हैं।