जिसे उंगली पकड़कर सिखाया काम, आज वही मेरा बॉस! वायरल हुई हैरान करने वाली ये कॉर्पोरेट कहानी

आपने कभी किसी नए लड़के को ऑफिस में काम सिखाया है? उसे अपनी मेहनत से आगे बढ़ाया है? अब सोचिए, एक दिन पता चले कि वही लड़का आपका बॉस बन गया है. ऐसा ही हुआ है एक कर्मचारी के साथ, और उसकी कहानी अब इंटरनेट पर आग की तरह फैल रही है.

ये कहानी Reddit के r/careeradvice ग्रुप में शेयर की गई है. पोस्ट का टाइटल ही लोगों को खींच रहा है – “जिसे मैंने कभी मैनेज किया था, वो अब मेरा बॉस होगा.”

जूनियर को कॉलेज से उठाया, अपने बराबर लाया

पोस्ट लिखने वाले शख्स ने बताया कि वो जूनियर उसके बाद कंपनी में आया था. कॉलेज से निकलकर सीधे इसी कंपनी में जॉइन किया था. शख्स को कंपनी में उससे 3-4 साल ज्यादा हो चुके हैं.

शख्स ने लिखा, “मैंने उसे ट्रेन किया. उसके काम में मदद की. उसे अपने लेवल तक प्रमोशन दिलवाने में भी मेरा हाथ था.”

उसे लगा था कि मेहनत और सीनियर होने का फायदा उसे मिलेगा. लेकिन हुआ ठीक उल्टा.

मैनेजर के जाते ही पलट गया खेल

शख्स पिछले 5 साल से एक ही पोस्ट पर काम कर रहा था. उसे पूरी उम्मीद थी कि जब उसके मैनेजर की जगह खाली होगी, तो उसे मौका मिलेगा.

लेकिन जब मैनेजर ने कंपनी छोड़ने का फैसला किया, तो कंपनी ने किसी से सलाह लिए बिना ही उसी जूनियर को नया मैनेजर चुन लिया. शख्स को तो इस बारे में तब पता चला, जब कंपनी ने सबके सामने अनाउंस कर दिया.

उसने लिखा, “मुझे कभी इस रोल के लिए सोचा ही नहीं गया. मैं पूरी तरह से हैरान हूं.”

लोग बोले – ये हर ऑफिस की कहानी है

पोस्ट पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई. किसी ने कहा, “भाई, तुमने किसी को आगे बढ़ाया, कंपनी ने तुम्हें वहीं छोड़ दिया.” किसी ने कहा, “अब वहां रुकने का मतलब है, अपनी वैल्यू खुद गिराना.”

कई लोगों ने सलाह दी कि पहले HR से साफ बात करो. पूछो कि तुम्हें क्यों नहीं चुना गया? अगर जवाब गोल-मोल मिले, तो बाहर इंटरव्यू देना शुरू कर दो.

कुछ यूजर्स ने ये भी कहा कि कई बार कंपनी को सिर्फ अच्छा काम करने वाला नहीं, बल्कि काम को दिखाने वाला और टीम को मैनेज करने वाला चाहिए होता है. इसलिए सिर्फ मेहनत करना काफी नहीं है, अपनी ग्रोथ के लिए बोलना भी पड़ता है.

Someone I once managed will now be my boss

by

u/Majestic_Banana789 in

careeradvice

क्यों हर कोई इस कहानी से जुड़ रहा है?

क्योंकि ये कहानी सिर्फ एक आदमी की नहीं है. हर ऑफिस में कोई न कोई ऐसा है, जिसने जूनियर को सिखाया है, जिसने दूसरों का काम संभाला है, और प्रमोशन की लाइन में खड़ा-खड़ा थक गया है.

एक्सपर्ट्स कहते हैं, मेंटर बनना अच्छी बात है, लेकिन अपनी तरक्की को भूल जाना सबसे बड़ी गलती है. टाइम पर अपनी बात रखो, अपने काम का रिकॉर्ड रखो, और अगर कंपनी कद्र न करे, तो नई जगह देखो.