
अमेरिकी यौन अपराधी जेफ्री एपस्टीन के साथ पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इनमें वे अकेले एपस्टीन से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरे इसलिए अहम मानी जा रही हैं, क्योंकि पुरी लगातार कहते रहे हैं वे एपस्टीन से केवल प्रतिनिधिमंडल के साथ मिले, उनसे अलग से कभी मुलाकात नहीं हुई। ALSO READ: ट्रंप का बड़ा एलान, पहले से अलग होगी भारत से ट्रेड डील
तस्वीरों पर सियासी बवाल
तस्वीरें सामने आने के बाद कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने सोशल मीडिया पोस्ट में हरदीप सिंह पुरी और जेफ्री एपस्टीन की मुलाकात पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि क्या आपको इस बात का कोई और सबूत चाहिए कि आरएसएस (RSS) और दक्षिणपंथी विचारधारा कभी भी महिलाओं का सम्मान और उन्हें बराबरी का दर्जा क्यों नहीं दे सकती?
Didn’t Hardeep Puri say he had never met Epstein one-on-one? What kind of people does Modi like and chooses to have around him? Do you need any more proof – why RSS and the right-wing can never ever respect and treat women as equals? US Dept of Justice https://t.co/KLWlq9I9C0
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) October 20, 2026
प्रशांत किशोर ने भी एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, क्या हरदीप पुरी इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि क्या एपस्टीन मोदी की आगामी यात्रा पर उनका स्वागत करने के लिए महिलाओं और बच्चों का एक प्रतिनिधिमंडल भेज सकता है? क्या यही वजह है कि एपस्टीन के साथ अपनी बैठकों को लेकर कई बार झूठ बोलते पकड़े जाने के बावजूद उन्हें मोदी सरकार में मंत्री पद पर बनाए रखा गया है?
Is Hardeep Puri discussing whether Epstein could send a women & child delegation to welcome Modi on his coming trip? Is this why he is retained as a minister in the Modi Govt, despite being caught with multiple lies on his meetings with Epstein? https://t.co/IZvlLJILMG
— Prashant Bhushan (@pbhushan1) October 21, 2026
टीम नेहा बोरा ने भी एक्स पर पोस्ट कर कहा, कुछ महीने पहले ट्रंप ने दावा किया था कि वह “मोदी का राजनीतिक करियर खत्म” कर सकते हैं। अब, जब भारत-अमेरिका व्यापार वार्ता एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है और मार्को रुबियो भारत के दौरे पर हैं, तब अमेरिका ने एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की तस्वीरें जारी की हैं। क्या यह महज एक इत्तेफाक है, या वॉशिंगटन नई दिल्ली और मोदी को कोई संदेश दे रहा है? हमारी शर्तें मानो, या हम सब कुछ बेनकाब कर देंगे।
A few months ago Trump claimed he could “end Modi’s political career.” Now, When India US trade negotiations at a critical juncture and Marco Rubio visiting India, the US releases photos of Hardeep Puri with Epstein. Is this a coincidence, or is Washington sending a message to New Delhi and Modi? Accept our terms, or we’ll expose everything.
— Neha Bora Team (@NehaAisa) October 21, 2026
2025 में पहली बार उठा था मामला
हरदीप सिंह पुरी और जेफ्री एपस्टीन के संपर्क का मामला पहली बार नवंबर 2025 में सार्वजनिक चर्चा में आया था। उस समय हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की निगरानी समिति की ओर से जारी एक ईमेल में एपस्टीन और पुरी के बीच की बातचीत का जिक्र हुआ था। अमेरिकी न्याय विभाग (DoJ) ने 30 जनवरी को एपस्टीन से जुड़े लाखों पन्नों के दस्तावेज जारी किए थे। इनमें जून 2014 से जून 2017 के बीच के ईमेल शामिल हैं। ईमेल के मुताबिक पुरी 3 बार को न्यूयॉर्क में एपस्टीन के घर गए थे।
राहुल गांधी के आरोपों को खारिज किया था
इस साल फरवरी में हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में राहुल गांधी की ओर से एपस्टीन फाइलों को लेकर लगाए गए आरोपों को खारिज किया था। पुरी ने बताया था कि वह संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत का पद छोड़ने के बाद और 2017 में केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने से पहले एपस्टीन से मिले थे। उन्होंने इन मुलाकातों को पूरी तरह पेशेवर बताया था और कहा था कि उनका एपस्टीन के खिलाफ लगे आपराधिक आरोपों से कोई संबंध नहीं था।


