Kanpur Murder Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर में तखत (खाट, एक प्रकार का बिस्तर या पलंग) पर सोने को लेकर हुए विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना फजलगंज थाना क्षेत्र के दर्शनपुरवा मोहल्ले की है। मंगलवार देर रात दोनों भाई मेला देखकर घर लौटे थे। इस दौरान दोनों नशे की हालत में थे। घर की छत पर एक ही तखत पर सोने को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। इसी दौरान बड़े भाई ने छोटे भाई के सिर पर ईंट से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। बुधवार सुबह छत पर युवक का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। आपको बताते हैं पूरी इनसाइड स्टोरी।
Latest News

