नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से दतिया में बवाल, समर्थकों ने NH-44 किया जाम, बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी

भाजपा ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सबको हैरत में डाल दिया। पार्टी ने यहां से पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर बीजेपी के पुराने कार्यकर्ता और पूर्व संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी को अपना आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया। इससे नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा। समर्थकों ने सड़क पर उतर पड़े। समर्थकों ने NH 44 पर जाम कर दिया। कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद और चक्काजाम कर नारेबाजी की।टिकट के प्रति आश्वस्त नरोत्तम मिश्रा ने नामांकन पत्र भी खरीद लिया था। 

नरोत्तम मिश्रा के समर्थित कार्यकर्ताओं ने आशुतोष तिवारी और बीजेपी नेतृत्व के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। 

बीजेपी दफ्तर के बाहर भी हंगामा किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे की चेतावनी दी। नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने ग्वालियर-झांसी हाईवे को जाम किया। महिला कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर टिकट बदलने की मांग की।

ALSO READ: दतिया से बीजेपी उम्मीदवार बनने के बाद बोले आशुतोष तिवारी, नरोत्तम मिश्रा परिवार के मुखिया, उनका आशीर्वाद मेरे साथ

संघ के करीबी हैं आशुतोष तिवारी 

आशुतोष तिवारी मूल रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं। भोपाल-सागर संभाग में संभागीय संगठन मंत्री रहे हैं। भाजपा की पिछली सरकार में वे मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल में अध्यक्ष भी रहे हैं। मंत्री दर्जा रहे तिवारी को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का समर्थक माना जाता है। 

ALSO READ: Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

क्यों हो रहा है उपचुनाव

2023 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस के राजेंद्र भारती विजयी हुए थे। लेकिन बैंक एफडी फ्रॉड के एक मामले में दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने भारती को तीन वर्ष की सजा सुनाई थी। भारती ने इसे हाईकोर्ट दिल्ली में चुनौती भी दी थी। उनकी अपील भी शुक्रवार को खारिज कर दी गई। इसके बाद अब उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया है। कांग्रेस ने अभी दतिया सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से दतिया में बवाल, समर्थकों ने NH-44 किया जाम, बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी

भाजपा ने दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर सबको हैरत में डाल दिया। पार्टी ने यहां से पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर बीजेपी के पुराने कार्यकर्ता और पूर्व संभागीय संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी को अपना आधिकारिक प्रत्याशी घोषित किया। इससे नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा। समर्थकों ने सड़क पर उतर पड़े। समर्थकों ने NH 44 पर जाम कर दिया। कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद और चक्काजाम कर नारेबाजी की।टिकट के प्रति आश्वस्त नरोत्तम मिश्रा ने नामांकन पत्र भी खरीद लिया था। 

नरोत्तम मिश्रा के समर्थित कार्यकर्ताओं ने आशुतोष तिवारी और बीजेपी नेतृत्व के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। 

बीजेपी दफ्तर के बाहर भी हंगामा किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने इस्तीफे की चेतावनी दी। नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने ग्वालियर-झांसी हाईवे को जाम किया। महिला कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर टिकट बदलने की मांग की। भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सरण सहित सभी पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा। सभी भाजपा पार्षदों ने भी दिए इस्तीफे।

ALSO READ: दतिया से बीजेपी उम्मीदवार बनने के बाद बोले आशुतोष तिवारी, नरोत्तम मिश्रा परिवार के मुखिया, उनका आशीर्वाद मेरे साथ

संघ के करीबी हैं आशुतोष तिवारी 

आशुतोष तिवारी मूल रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पृष्ठभूमि से आते हैं। भोपाल-सागर संभाग में संभागीय संगठन मंत्री रहे हैं। भाजपा की पिछली सरकार में वे मध्यप्रदेश गृह निर्माण मंडल में अध्यक्ष भी रहे हैं। मंत्री दर्जा रहे तिवारी को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का समर्थक माना जाता है। 

ALSO READ: Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

क्यों हो रहा है उपचुनाव

2023 में हुए विधानसभा चुनाव में यहां से कांग्रेस के राजेंद्र भारती विजयी हुए थे। लेकिन बैंक एफडी फ्रॉड के एक मामले में दिल्ली की विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट ने भारती को तीन वर्ष की सजा सुनाई थी। भारती ने इसे हाईकोर्ट दिल्ली में चुनौती भी दी थी। उनकी अपील भी शुक्रवार को खारिज कर दी गई। इसके बाद अब उपचुनाव का रास्ता साफ हो गया है। कांग्रेस ने अभी दतिया सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।

दतिया से बीजेपी उम्मीदवार बनने के बाद बोले आशुतोष तिवारी, नरोत्तम मिश्रा परिवार के मुखिया, उनका आशीर्वाद मेरे साथ

भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी आलाकमान ने दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काट कर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। संगठन में लंबा कामकाज का अनुभव रखने वाले आशुतोष तिवार को बीजेपी ने जब अपना उम्मीदवार बनाया तो वह दतिया से 400 किलोमीटर दूर राजधानी भोपल में थे। टिकट का एलान होते ही आशुतोष तिवारी पहले  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के आवास पर पहुंचे फिर वह प्रदेश बीजेपी दफ्तर पहुंचे। बीजेपी दफ्तर पहुंचे आशुतोष तिवारी से 'वेबदुनिया' ने दतिया उपचुनाव को लेकर एक्सक्लूसिव बात की। 

 

दतिया से टिकट मिलने पर क्या कहेंगे?- दतिया उपचुनाव में पार्टी ने जिस भरोसे के साथ मुझे उम्मीदवार बनाया है, उसके के लिए मैं पार्टी नेतृत्व का आभार और धन्यवाद देता हूं। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित पार्टी नेतृत्व बड़े मन से आशीर्वाद दिया है। मैं पूरा प्रयास करूंगा कि उनके भरोसे पर खरा उतर सकूं।  

 

नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आपको दिया गया?- नरोत्तम मिश्रा परिवार के मुखिया और मेरे अभिभावक है और उनका आशीर्वाद मेरे साथ है। परिवार के मुखिया कभी अपने परिवार से दूर नहीं होते है, उनका पूरा आशीर्वाद और सहयोग मरे साथ है।  

 

संगठन के बाद अब दतिया से चुनाव की जिम्मेदारी?- बीजेपी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर काम करता है। पहले भी पार्टी के अंदर मेरी जो भी भूमिका रही, उसको भी पार्टी ने तय किया और पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर ही मैंने काम किया। अब पार्टी नेतृत्व ने जिस भरोसे के साथ चुनाव लड़ने को निर्देश दिया है,उसकी भरोसे के साथ दतिया जा रहा हूं। 

 

कौन है आशुतोष तिवारी?-दतिया उपचुनाव में भाजपा आलाकमान ने चौंकने वाले फैसला करते हुए दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा का टिकट कर आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। आशुतोष तिवारी दतिया जिले के भांडेर के रहने वाले है और मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके है। आशुतोष तिवारी संभागीय संगठन मंत्री रह चुके  है।आशुतोष तिवारी की गिनती बीजेपी के उन नेताओं में होती है जिनका लंबा संगठन अनुभव है।  दतिया क्षेत्र में उनका संगठनात्मक जुड़ाव और कार्यकर्ताओं के बीच सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें उपचुनाव में मौका दिया है। हालांकि, पार्टी ने उनकी उम्मीदवारी को लेकर कोई विस्तृत आधिकारिक प्रोफाइल जारी नहीं की है।

 

राम मंदिर दान घोटाला, सुप्रीम कोर्ट में 13 जुलाई को होगी बड़ी सुनवाई, CBI जांच और फोरेंसिक ऑडिट की मांग

ayodhya ram mandir trust meeting

Ram Mandir donation scam: अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में कथित वित्तीय अनियमितताओं (चढ़ावा चोरी) का मामला अब देश की सर्वोच्च अदालत के सामने पहुंच गया है। सुप्रीम कोर्ट आगामी 13 जुलाई, 2026 को इन गंभीर आरोपों की स्वतंत्र जांच की मांग करने वाली विभिन्न याचिकाओं पर एक बड़ी सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है।

 

यह सुनवाई मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्य कांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ (बेंच) के समक्ष होगी। इससे पहले, कोर्ट ने छुट्टियों के दौरान इन याचिकाओं को जल्द सूचीबद्ध करने की अर्जी को स्वीकार नहीं किया था। याचिकाकर्ताओं की तीन प्रमुख मांगें हैं। नरेंद्र कुमार गोस्वामी की मांग है कि मामले की सीबीआई (CBI) जांच हो और नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) से खातों का ऑडिट कराया जाए। वहीं, अजय कुमार राय और दिनेश कुमार यादव की मांग है कि कथित वित्तीय गड़बड़ियों की सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराई जाए। आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच हो और पूरे वित्तीय रिकॉर्ड का फोरेंसिक ऑडिट किया जाए।

बड़े वित्तीय फैसलों पर रोक लगाने की गुहार

याचिकाकर्ताओं ने अदालत से यह भी अपील की है कि जब तक जांच प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक ट्रस्ट को किसी भी बड़े वित्तीय फैसले, बड़े कॉन्ट्रैक्ट या संपत्तियों से जुड़े निवेश करने से रोका जाए। ऐसे सभी फैसले केवल एक प्रस्तावित निगरानी समिति की मंजूरी के बाद ही लिए जाने का प्रावधान करने की मांग की गई है।

सार्वजनिक हो दान का पूरा हिसाब

याचिकाओं में पारदर्शिता पर जोर देते हुए मांग की गई है कि ट्रस्ट अपने गठन से लेकर अब तक मिले सभी प्रकार के दानों का विवरण सार्वजनिक करे। इसमें मुख्य रूप से शामिल हैं- नकद और डिजिटल/बैंक ट्रांसफर (UPI), विदेशी योगदान (FCRA), सोने, चांदी और अन्य कीमती वस्तुओं के रूप में मिला चढ़ावा। इसके अलावा, यह भी मांग की गई है कि ट्रस्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ऑडिट रिपोर्ट और वित्तीय विवरण जारी करे, हालांकि इस दौरान दानदाताओं की निजी और संवेदनशील जानकारी को सुरक्षित रखा जाए।

उत्तर प्रदेश सरकार और हाई कोर्ट का रुख

गौरतलब है कि इसी तरह की राहत मांगने वाली कुछ याचिकाएं फिलहाल इलाहाबाद हाई कोर्ट में भी लंबित हैं। इस मामले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित एसआईटी (SIT) की जांच के आधार पर यूपी पुलिस पहले ही एफआईआर (FIR) दर्ज कर चुकी है और अब तक इस मामले में आठ लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। अब सभी की निगाहें 13 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई पर टिकी हैं।

क्या कहना है कि कांग्रेस का?

दूसरी ओर, कांग्रेस ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मुद्दे पर शुक्रवार को भाजपा और केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि इस मामले की जांच उच्चतम न्यायालय की निगरानी में कराई जाए तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए। मुख्य विपक्षी दल ने राम मंदिर चढ़ावा मामले में अपने अभियान को तेज करते हुए शुक्रवार को कई शहरों में संवाददाता सम्मेलन का आयोजन किया। 

दतिया से भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटा, आशुतोष तिवारी को बनाया प्रत्याशी

भोपाल। दतिया उपचुनाव में भाजपा आलाकमान ने चौंकने वाले फैसला करते हुए दिग्गज नेता नरोत्तम मिश्रा का टिकट कर आशुतोष तिवारी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। पार्टी ने पूर्व गृह मंत्री और वरिष्ठ नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटते हुए आशुतोष तिवारी पर भरोसा जताया है। नरोत्तम मिश्रा दतिया से तीन बार विधायक रह चुके है और 2023 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र भारती के हाथों हार गए थे।।

 

पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची में आशुतोष तिवारी के नाम की घोषणा के साथ ही दतिया की राजनीति में नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं। डॉ. नरोत्तम मिश्रा लंबे समय से दतिया की राजनीति का प्रमुख चेहरा रहे हैं। ऐसे में उनका टिकट कटना राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

आशुतोष तिवार मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष रह चुके है और संगठन उनका लंबा कामकाज का अनुभव है। आशुतोष तिवारी संभागीय संगठन मंत्री रह चुके  है। गौरतलब है कि नरो्त्तम मिश्रा दतिया उपचुनाव में लगातार सक्रिय थे और वह अपना चुनाव प्रचार भी  शुरु कर चुके थे।

 

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अपना नामांकन वापस लेने की का ऐलान किया। हालांकि उन्होंने कहा कि वे आगे भी पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में भाजपा की सेवा करते रहेंगे।

ALSO READ: सस्ता Electric Scooter, 187Km की रेंज और कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

अभिषेक कुमार सिन्हा ने गुरुवार को ही पटना जिले की बांकीपुर विधानसभा सीट से उपचुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था, लेकिन नामांकन के अगले ही दिन उन्होंने चुनावी मैदान से हटने का फैसला कर सभी को चौंका दिया। भाजपा ने बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए नया उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा घोषित किया है। 

ALSO READ: Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक कुमार सिन्हा ने बताया कि उन्होंने अपने फैसले की जानकारी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को दे दी है। साथ ही उन्होंने उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने के लिए पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार भी व्यक्त किया।

ALSO READ: PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

 युवा मोर्चा के नेता और 'बंटी' के नाम से लोकप्रिय अभिषेक कुमार सिन्हा का नाम वापस लेना भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। यह सीट भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य चुने जाने के बाद खाली हुई थी। इसके चलते यहां उपचुनाव कराया जा रहा है। 

CM योगी ने पूर्व मंत्री मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का किया अनावरण, वीर-वीरांगनाओं के परिधानों में सजे बच्चों को दिया उपहार

Chief Minister Yogi unveiled statue of former minister Munna Singh Chauhan

– मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मुन्ना सिंह चौहान ने किसानों के उन्नयन के लिए समर्पित किया जीवन

– मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी किया सम्मानित 

– मुख्यमंत्री योगी ने शिव मंदिर में की पूजा, बच्चों का अन्नप्राशन कराया

Chief Minister Yogi Adityanath : मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के पूर्व सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण मंत्री स्व. मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा का अनावरण किया और उस पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सामान्य परिवार में जन्मे मुन्ना सिंह चौहान संघर्ष के बल पर आगे बढ़े। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सिंचाई विभाग के सफल क्रियान्वयन, किसानों के उन्नयन के लिए जीवन समर्पित किया। उन्होंने अमित सिंह चौहान को अपनी विरासत सौंपी। वह भी पिता के सपनों को साकार करने, बीकापुर का विकास करने और डबल इंजन सरकार के विजन को धरातल पर उतारने के लिए मां के सान्निध्य में निरंतर कार्य कर रहे हैं। वह हमारे सामने हर समस्या लाते हैं और हम उसका समाधान कराते हैं।

 

महापुरुषों के परिधानों में सजे बच्चों को दिया उपहार 

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर वीर-वीरांगनाओं, महापुरुषों के परिधानों में सजे बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बच्चों में भक्ति व देशभक्ति की भावना का संचार किया। उन्होंने बच्चों से हंसी-ठिठोली भी की। मुख्यमंत्री ने हाथ में सेब लेकर भगत सिंह बने बच्चे से पूछा कि यह आलू है क्या, इस पर बच्चों ने तपाक से उत्तर दिया नहीं, सेब है। मुख्यमंत्री ने बच्चों को उपहार व चॉकलेट भी वितरित कीं। 

ALSO READ: वीरांगना रानी अवंतीबाई ने देश की रक्षा व आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर किया : योगी आदित्यनाथ

बच्चों का कराया अन्नप्राशन 

बच्चों ने नन्हे-मुन्नों को गोद में लेकर उन्हें चंदन लगाया और अन्नप्राशन कराया। मुख्यमंत्री ने बहुसंख्यक, अल्पसंख्यक समेत हर वर्ग के बच्चों को खिलौने दिए और उन पर खूब लाड़-प्यार जताया। 

मुख्यमंत्री ने किया दर्शन-पूजन 

मुख्यमंत्री भगवान शिव के मंदिर में भी पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी ने यहां दर्शन-पूजन किया। उन्होंने भोले भंडारी से स्वस्थ, सुखी व समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की। 

ALSO READ: योगी सरकार में समस्याओं का त्वरित समाधान, 89.41 लाख रुपए के GPF का हुआ भुगतान

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित 

अनुराधा दुबे व अंजू- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 11 करोड़ से अधिक का चेक 

वर्षा- विद्यत सखी को थर्मल प्रिंटर 

किरण- विद्याशक्ति किट 

पूजा सिंह- विद्याशक्ति किट 

अनिता पाल- बैंक सखी प्रमाण पत्र

सोनी मौर्या- मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत चाबी

पिंकी- मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत चाबी

अवनीश मिश्र- सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 4.18 लाख का चेक 

अमित गौतम- सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत 3 लाख का चेक 

शिवपूजन- पीएम सूर्य घर योजना लाभार्थी प्रशस्ति पत्र 

पंकज कुमार- विश्वकर्मा श्रम सम्मान के तहत टूलकिट 

विकास- विश्वकर्मा श्रम सम्मान के तहत टूलकिट

आलोक कुमार वर्मा- उर्वरा वर्मी कंपोस्ट खाद

अशोक कुमार- उर्वरा वर्मी कंपोस्ट खाद 

रीता सिंह- आयुष्मान कार्ड 

महावीर सिंह- आयुमान कार्ड

सस्ता Electric Scooter, 187Km की रेंज और कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

vida scooter

हीरो मोटोकॉर्प के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ब्रांड VIDA ने अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए नया VIDA EVOOTER VX2 Plus 4.4 kWh लॉन्च कर दिया है। लंबी दूरी तय करने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इस नए वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1,43,990 रुपए रखी गई है। कंपनी का दावा है कि यह स्कूटर लंबी रेंज, तेज चार्जिंग और बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करेगा।

ALSO READ: Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

187 किलोमीटर की IDC सर्टिफाइड रेंज

नया VIDA EVOOTER VX2 Plus कुल 4.4 kWh बैटरी पैक के साथ आता है, जिसमें 2.2 kWh की दो रिमूवेबल बैटरियां दी गई हैं। यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर 187 किलोमीटर (IDC Certified) तक की रेंज देने में सक्षम है। चार्जिंग के लिए इसमें कई विकल्प दिए गए हैं। 1kW पोर्टेबल चार्जर की मदद से बैटरी 0 से 80 प्रतिशत तक लगभग 3 घंटे 30 मिनट में चार्ज हो जाती है, जबकि DC फास्ट चार्जिंग के जरिए यही चार्जिंग सिर्फ 65 मिनट में पूरी की जा सकती है।

ALSO READ: Amarnath Yatra 2026 : 5 दिन में बाबा बर्फानी 'अंतर्ध्यान', बड़ी चेतावनी तो नहीं, अमरनाथ गुफा में कैसे बनता है बर्फ का शिवलिंग? क्या है विज्ञान और आस्था का सबसे बड़ा रहस्य

देशभर में मिलेगा चार्जिंग और सर्विस नेटवर्क

ALSO READ: PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

Hero MotoCorp ने इस स्कूटर के लिए देशभर में 6,000 से अधिक फास्ट चार्जिंग स्टेशन और 700 से ज्यादा सर्विस टचपॉइंट उपलब्ध कराए हैं। कंपनी ने बताया कि VIDA EVOOTER VX2 Plus 4.4 kWh जुलाई 2026 के अंत तक देशभर के अधिकृत डीलरशिप पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके अलावा ग्राहकों की सुविधा के लिए कंपनी Battery-as-a-Service (BaaS) प्लान भी पेश कर रही है, जिससे स्कूटर खरीदना अधिक किफायती और लचीला बन सकेगा।

12,111 किलोमीटर की यात्रा कर बनाया रिकॉर्ड

नए स्कूटर की क्षमता साबित करने के लिए VIDA ने राइडर गिरीश शेट के साथ 52 दिनों की एक विशेष यात्रा आयोजित की। यह यात्रा बेंगलुरु से शुरू होकर दिल्ली में समाप्त हुई, जिसमें स्कूटर ने 12,111 किलोमीटर का सफर तय किया। इस दौरान यात्रा कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के सभी मेजबान शहरों से होकर गुजरी।

 

इस उपलब्धि के साथ VIDA EVOOTER VX2 Plus 4.4 kWh ने 'इलेक्ट्रिक स्कूटर द्वारा सबसे लंबी यात्रा' का रिकॉर्ड बनाते हुए एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज करा लिया। कंपनी के अनुसार यह स्कूटर जुलाई 2026 के अंत तक देशभर के अधिकृत डीलरशिप्स पर उपलब्ध हो जाएगा। इसके अतिरिक्त कंपनी बैटरी-ऐज-अ-सर्विस (BaaS) प्लान भी ऑफर कर रही है ताकि इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सबके लिए फ्लेक्सिबल और अफोर्डेबल बनी रहे।

दतिया के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं, बैंक फ्रॉड मामले में 3 साल की सजा बरकरार, उपचुनाव का रास्ता साफ

भोपाल। दतिया के पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। हाईकोर्ट ने बैंक फ्रॉड मामले में दायर उनकी अपील खारिज कर दी है। इसके साथ ही निचली अदालत द्वारा सुनाई गई तीन साल की सजा को बरकरार रखा गया है। राजेंद्र भारती को बैंक धोखाधड़ी (बैंक फ्रॉड) के एक मामले में तीन वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई थी। सजा के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता भी समाप्त हो गई थी। राजेंद्र भारती ने अपनी याचिका में सजा पर स्टे लगाने की मांग की थी, जिस पर हाईकोर्ट में बुधवार औऱ गुरुवार को सुनवाई हुई थी, जिसके बाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को अपना फैसला सुना दिया। 

 

क्या है पूरा मामला?-कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को जिस मामले में सजा मिली है वह पूरा मामला 27 साल पुराना  साल 1998 का है, जब राजेंद्र भारती जिला सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष थे। उन पर आरोप है कि उन्होंने अपने पिता के नाम पर संचालित एक संस्थान की 10 लाख रुपये की एफडी कराई थी, जिस पर तत्कालीन ब्याज दर 13.5 प्रतिशत थी। बाद में जब बैंक ने ब्याज दरें कम कर दीं, तब राजेंद्र भारती ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए बैंक के तत्कालीन लिपिक रघुवीर प्रजापति के साथ मिलकर दस्तावेजों में काट-छाँट की और एफडी की समय सीमा को बढ़ाकर 15 साल कर दिया, जिससे पुरानी ब्याज दर का लाभ मिलता रहे।

इस मामले का खुलासा साल 2011 में हुआ जब बैंक के तत्कालीन प्रशासक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की मांग की। हालांकि पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज न करने पर मामला जिला न्यायालय और फिर उच्च न्यायालय तक पहुँचा। बाद में राजेंद्र भारती की मांग को पूरे मामले को दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर किए है। गुरुवार को दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट ने दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को 27 साल पुराने बैंक एफडी हेराफेरी और जालसाजी के  मामले में 3 साल की सजा सुनाई है।  कोर्ट ने कांग्रेस विधायक को दो धराओं में 3–3 साल और एक धारा में 2 साल की सजा सुनाई है। हलांकि कोर्ट ने कांग्रेस विधायक को जमानत भी दे दी थी। कोर्ट के फैसले के बाद मध्यप्रदेश विधानसभा सचिवालय ने राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता खत्म कर दी है।

 

दतिया में उपचुनाव का रास्ता साफ-दिल्ली हाईकोर्ट ने राजेंद्र भारती की  याचिका खारिज होने के बाद अब दतिया उपचुनाव का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। चुनाव आयोग द्वारा दतिया में उपचुनाव की घोषणा की जा चुकी है और 30 जुलाई को दतिया में मतदान होगा और 3 अगस्त को नतीजे आएंगे। वहीं 13 जुलाई तक नामांकन किया जा सकेगा। हाईकोर्ट के फैसले को देखते हुए बीजेपी और कांग्रेस ने अब तक अपने उम्मीदवारों के नामों का आधिकारिक एलान नहीं  किया है। 

 

नशा मुक्त एमपी पर सीएम डॉ. मोहन का फोकस, कहा- इससे वर्तमान और भावी पीढ़ियां हो जाती हैं बर्बाद

प्रदेश में 15 से 30 जुलाई तक चलेगा “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान
पीएम मोदी-गृह मंत्री शाह का लक्ष्य वर्ष 2029 तक देश को नशा मुक्त बनाना

प्रदेशवासियों से 'नशा मुक्त मध्यप्रदेश' अभियान को सफल बनाने की अपील

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों से नशा मुक्त मध्यप्रदेश बनाने की अपील की है। प्रदेशवासियों के नाम जारी संदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'नशा मुक्त मध्यप्रदेश' अभियान में हर संभव सहयोग प्रदान करने और अभियान को समर्थन देने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश प्रत्येक क्षेत्र में तेज गति से आगे बढ़ रहा है। इस विकास यात्रा में हमारी युवा शक्ति रचनात्मक भूमिका निभा रही है। सभी नागरिक भी विकासात्मक गतिविधियों से स्वयं को जोड़कर महत्वपूर्ण भूमिका सिद्ध कर रहे हैं। ऐसे में नशे की प्रवृत्ति समाज की विकास यात्रा पर कुठाराघात करती है। मध्यप्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मार्गदर्शन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नशा मुक्त मध्यप्रदेश के लिए कार्य कर रही है। 

 

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि नशे से लड़ाई में पूरा देश एकजुट है। राज्य सरकार ने  हर तरह के नशे पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक अभियान की शुरुआत की है। नशा नाश की जड़ है, जो वर्तमान और भावी पीढ़ियों को भी बर्बाद कर देता है। नशे से सभी प्रकार की रचनात्मकता और आगे बढ़ने की संभावनाओं पर कुठाराघात होता है, वर्तमान और भविष्य दोनों खराब होते हैं। नशा घरों-परिवारों तक को बर्बाद कर देता है। राज्य सरकार ने अपनी समस्त क्षमताओं के साथ प्रदेशवासियों के सहयोग से नशे के खिलाफ अभियान आरंभ किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 'नशा मुक्त भारत' के संकल्प तथा केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के वर्ष 2029 तक भारत को पूर्णत: नशा मुक्त बनाने के राष्ट्रीय लक्ष्य को साकार करने के लिए राज्य सरकार पूर्णत: प्रतिबद्ध है। इस दिशा में जनभागीदारी के साथ निरंतर कार्य जारी है। 

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने नक्सलवाद जैसी बड़ी लड़ाई में भी विजय प्राप्त की है। राज्य सरकार प्रदेशवासियों के सहयोग से नशे के विरूद्ध अभियान में भी सफल होगी। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल हमारे साथ हैं, हम नशा मुक्त मध्यप्रदेश के निर्माण में सफल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी प्रदेशवासियों और युवाओं से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 15 से 30 जुलाई तक चलाए जाने वाले “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान से जुड़ने का आह्वान किया।