अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक 58 साल के व्यक्ति को 8 बच्चों के साथ गलत काम करने और 3 बलात्कार के मामलों में दोषी पाया गया है। अदालत ने उसे 225 साल जेल की सजा सुनाई है।ये घिनौना काम करने वाले का नाम सानसू बी वांग है। वह एक धार्मिक समूह (कल्ट) का नेता था। उसने “मदर बिलीफ” (Kev Nts
US-Iran peace deal: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वेंस ने कहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता डिजिटल रूप से पहले ही साइन हो चुका है। उन्होंने साफ किया कि ईरान को अभी तक कोई पैसा या आर्थिक राहत नहीं दी गई है और भविष्य में भी तब तक नहीं दी जाएगी, जब तक ईरान समझौते की शर्तों

INDAvsSLA श्रीलंका में चल रहे त्रिकोणीय श्रृंखला में भारत ए को श्रीलंका ए से एक अहम मैच सुपर ओवर में गंवाना पड़ा। सुपर ओवर में भारत ए की ओर से अरशद खान ने 17 रन दिए वहीं भारत इसके जवाब में सिर्फ 9 रन ही बना पाया। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी की श्रीलंकाई खिलाड़ियों के साथ कहा सुनी और झड़प भी हुई।
Vaibhav Sooryavanshi in a heated moment with Sri Lankan players after super over pic.twitter.com/Ajlqu7XUtr
— King In The North (@KingInThe2North) June 15, 2026
लेकिन मैच में नाटकीय मोड़ तब आया जब भारत के 265 रनों के जवाब में श्रीलंका की टीम 265 रन ही बना पाई। सुपर ओवर के लिए तिलक वर्मा और अंपायर में काफी देर तक बहस हुई। सुपर ओवर देर से शुरु हुआ। वहीं जब श्रीलंका की पारी की आखिरी गेंद थी तो नो बॉल देने में भी देर हुई जिससे डगआउट में जा चुके तिलक फिर से अंपायर से भिड़ गए।
Drama in Dambulla!
India A players, led by Tilak Varma, argued with umpires after the match vs Sri Lanka A ended in a tie, demanding a Super Over despite bad light.
Umpires eventually agreed. Pure chaos! #IndiaA #SriLankaA #Cricket pic.twitter.com/EwEvUg7Dvm
— Kunal Bhanwala (@bhanwala_k38130) June 15, 2026
भारत ने इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सूर्यांश शेगड़े और विपराज निगम के अर्धशतकों की बतौलत 265 रनों तक पहुंचा। वहीं श्रीलंका की ओर से सदीरा समरविक्रमा ने 91 रनों की पारी खेली।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम को विपराज निगम के पिच पर खतरनाक इलाके पर चलने के कारण 10 रन मुफ्त में मिले और उनकी पारी 10 रन बिना नुकसान से शुरु हुई। पहले 12 ओवरों में 100 रन बनाने वाली श्रीलंका आसानी से इस मुकाबले को एकतरफा जीतने की ओर चल पड़ी थी लेकिन भारतीय स्पिनर्स और गैर जिम्मेदार शॉट्स के कारण श्रीलंका के स्कोर की बराबरी अंतिम गेंद पर कर पाई।
श्रीलंका ए की तरफ से सदीरा समराविक्रमा ने सात चौकों की मदद से 93 रन की शानदार पारी खेली और आखिरी ओवर में दूसरी गेंद पर आउट हुए। तब टीम का स्कोर 261 रन था। श्रीलंका पारी 265 रन पर सिमटी।
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां गुजैनी थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोर ने प्रेमिका से विवाद के बाद ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या करने से ठीक पहले इस किशोर ने अपने मोबाइल पर एक भावुक स्टेटस लगाया था जिसमें लिखा था- इंजॉय योर लाइफ। इस दुखद घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
15 जून, सोमवार: कानपुर देहात के कठेटी गांव में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान कैबिनेट मंत्री राकेश सचान अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़क गए। उन्होंने डीएम कपिल सिंह को फोन कर एसडीएम और तहसीलदार की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई तथा जवाब-तलब के निर्देश दिए।

अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल महासंघ (FIFA) ने कहा है कि वीजा संबंधी समस्याओं के कारण अमेरिका में प्रवेश नहीं कर सके सोमालिया के मैच रेफरी उमर अब्दुलकादिर आर्टन को उनकी भूमिका के लिए भुगतान किया जायेगा।
अफ्रीका के अग्रणी रेफरी के रूप में पहचाने जाने वाले आर्टन को पिछले सप्ताह मियामी पहुंचने पर वीजा संबंधी समस्याओं के कारण अमेरिका से वापस भेज दिया गया था, जिसके बाद वे सोमालिया लौट गए थे।
अमेरिकी सीमा एवं सीमा शुल्क सुरक्षा के एक बयान में 34 वर्षीय खिलाड़ी को देश से निष्कासित करने के लिए “जांच संबंधी चिंताओं” का हवाला दिया गया। फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने आर्टन की ओर से सफलतापूर्वक हस्तक्षेप करने में फीफा की विफलता के बारे में पूछे जाने पर आलोचकों से “शांत रहने” को कहा। सूत्रों का कहना है कि आर्टन को विश्व कप में अपनी भूमिकाओं के लिए पूरा पारिश्रमिक दिया जाएगा। हालांकि, आर्टन को सौंपे गए मैचों की संख्या के कारण सटीक राशि अभी तय नहीं की गई है।
आर्टन को विश्व कप से बाहर किए जाने के बाद, यूईएफए ने उस अधिकारी को यूईएफए सुपर कप का प्रभारी नियुक्त करने की प्रक्रिया शुरू की, जो अगस्त में ऑस्ट्रिया के साल्ज़बर्ग में चैंपियंस लीग विजेता पेरिस सेंट-जर्मेन और यूरोपा लीग विजेता एस्टन विला के बीच होने वाला एक प्री-सीज़न मुकाबला है।
सोमालिया पहुंचने पर हुआ था जोरदार स्वागत
अमेरिका में प्रवेश नहीं मिलने के बाद सोमालिया के फुटबॉल विश्व कप रैफरी उमर अर्टन का पिछले बुधावार को राजधानी मोगादिशू पहुंचने पर समर्थकों और अधिकारियों ने स्वागत किया था।अर्टन टूर्नामेंट के लिए फीफा की अंतिम सूची में जगह बनाने के बाद विश्व कप में रैफरी की भूमिका निभाने वाले सोमालिया के पहले रैफरी बनने वाले थे।
अमेरिका के सीमा शुल्क एवं सीमा सुरक्षा विभाग ने हालांकि एक बयान में कहा कि मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जांच-पड़ताल से जुड़ी चिंताओं के कारण उन्हें देश में प्रवेश नहीं दिया गया। इसके बाद फीफा ने उन्हें टूर्नामेंट की रैफरी की सूची से हटा दिया।
ALSO READ: उमर अब्दुल कादिर- सर्वश्रेष्ठ अफ्रीकी फुटबॉल रेफरी को नहीं मिली अमेरिका में एंट्री (Video)

Honor एक बार फिर बैटरी लाइफ के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में दिखाई दे रही है। चीन से सामने आई एक नई रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी 10,000mAh से अधिक क्षमता वाली बैटरी और 10,000 निट्स पीक ब्राइटनेस वाले डिस्प्ले के साथ एक नया स्मार्टफोन विकसित कर रही है। यदि यह दावा सही साबित होता है तो यह स्मार्टफोन एक बार चार्ज करने पर कई दिनों तक चल सकता है और तेज धूप में भी इसकी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकेगी।
10,000 निट्स ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले ला सकती है कंपनी
यह जानकारी मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station ने चीनी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर साझा की है। टिप्स्टर के अनुसार, कंपनी ऐसे डिस्प्ले पर काम कर रही है जिसकी पीक ब्राइटनेस 10,000 निट्स तक पहुंच सकती है। यह मौजूदा फ्लैगशिप स्मार्टफोनों के मानकों से भी काफी आगे होगा। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि कंपनियां अक्सर पीक ब्राइटनेस के आंकड़े आदर्श परीक्षण परिस्थितियों में हासिल करती हैं। सामान्य उपयोग के दौरान उपयोगकर्ताओं को हर समय 10,000 निट्स ब्राइटनेस देखने को नहीं मिलेगी।
फोन के अन्य फीचर्स का खुलासा नहीं
फिलहाल इस स्मार्टफोन के मॉडल नाम, प्रोसेसर, कैमरा, चार्जिंग तकनीक और लॉन्च डेट जैसी जानकारियां सामने नहीं आई हैं। रिपोर्ट में केवल बैटरी और डिस्प्ले से जुड़ी जानकारी का ही उल्लेख किया गया है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह डिवाइस कंपनी की मौजूदा बैटरी-केंद्रित Win सीरीज का हिस्सा होगा या फिर कोई बिल्कुल नया प्रोडक्ट होगा। आने वाले समय में सर्टिफिकेशन और नई लीक के जरिए इसके बारे में अधिक जानकारी सामने आ सकती है।
बड़ी बैटरी वाले फोनों पर Honor का फोकस
पिछले कुछ समय से Honor बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोनों पर लगातार काम कर रही है। दिसंबर 2025 में चीन में लॉन्च हुए Honor Win और Honor Win RT में 10,000mAh बैटरी और 6,000 निट्स तक की ब्राइटनेस वाला डिस्प्ले दिया गया था। इसके बाद Honor Win Turbo मॉडल में 8,000 निट्स ब्राइटनेस के साथ बड़ी बैटरी का संयोजन देखने को मिला। वहीं Honor Power 2 में 10,080mAh की बैटरी और हाई-ब्राइटनेस डिस्प्ले दिया गया है।
स्मार्टफोन हार्डवेयर की सीमाओं को आगे बढ़ाने की कोशिश
नई लीक से साफ संकेत मिलते हैं कि Honor खुद को “बड़ी बैटरी” और “अल्ट्रा-ब्राइट डिस्प्ले” वाले स्मार्टफोनों की पहचान के रूप में स्थापित करना चाहती है। कंपनी ऐसे डिवाइस विकसित करने पर जोर दे रही है जो भारी-भरकम महसूस हुए बिना लंबी बैटरी लाइफ और शानदार स्क्रीन अनुभव प्रदान कर सकें। यदि Honor वास्तव में 10,000mAh बैटरी और 10,000 निट्स ब्राइटनेस वाले स्मार्टफोन को बाजार में उतारने में सफल रहती है, तो यह स्मार्टफोन इंडस्ट्री के लिए एक नया मानक स्थापित कर सकता है। Edited by: Sudhir Sharma

FIFA World Cup 2026 : फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जापान की टीम ने नीदरलैंड्स के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए 2-2 की बराबरी हासिल की, लेकिन मैच खत्म होने के बाद जो नजारा देखने को मिला, उसने खिलाड़ियों से ज्यादा उनके फैंस की चर्चा छेड़ दी।
अमेरिका के डलास स्टेडियम में मुकाबला समाप्त होते ही जापानी समर्थक अपनी सीटों से उठे और हाथों में नीले बैग लेकर स्टैंड्स में फैला कचरा समेटने लगे। यही बैग मैच के दौरान टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए लहराए जा रहे थे, लेकिन अंतिम सीटी बजते ही उनका इस्तेमाल सफाई के लिए किया गया।
वीडियो वायरल, दुनिया कर रही तारीफ
फीफा द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में जापानी फैंस बड़े ही व्यवस्थित तरीके से अपने आसपास का कचरा इकट्ठा करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक समर्थक ने बताया कि यह केवल सफाई नहीं बल्कि सम्मान की भावना है।
The reason Japan fans clean the stadium after each game. Respect. pic.twitter.com/o9qJUOLefY
— FIFA (@FIFAcom) June 15, 2026
उसने कहा, “हम खिलाड़ियों, अन्य दर्शकों और स्टेडियम का सम्मान करते हैं। हमें यहां आने का मौका मिला है, इसलिए हम अपने पीछे गंदगी छोड़कर नहीं जाना चाहते।”
1998 से निभा रहे हैं यह परंपरा
जापानी फैंस पहली बार 1998 के वर्ल्ड कप के दौरान दुनिया की नजरों में आए थे, जब फ्रांस में मैच के बाद उन्हें स्टेडियम साफ करते देखा गया था। तब से लेकर हर वर्ल्ड कप और बड़े खेल आयोजन में यह परंपरा जारी है।
कतर वर्ल्ड कप 2022 में भी जर्मनी पर यादगार जीत के बाद जापानी समर्थकों ने जश्न से पहले स्टेडियम की सफाई कर दुनिया को प्रभावित किया था।
एक कहावत जो बताती है जापान की सोच
जापानी संस्कृति में एक प्रसिद्ध कहावत है:
“Tatsu Tori Ato wo Nigosazu”
इसका शाब्दिक अंग्रेजी अर्थ है:
“A bird leaves nothing behind.”
यानी, “एक पक्षी उड़ते समय अपने पीछे कोई निशान या गंदगी नहीं छोड़ता।”
एक और कहावत जिसे वे फॉलो करते हैं “किसी जगह को वैसा ही छोड़कर जाएं जैसा आपने उसे पाया था।”
यही विचार जापानी समाज में गहराई से समाया हुआ है और लोगों के व्यवहार में साफ दिखाई देता है।
This is why Japan is different.
After a FIFA World Cup match, their fans stay behind to clean up the stadium before leaving.
Show this to anyone asking how the country rebuilt itself after two nuclear attacks pic.twitter.com/UxqBItBw9M
— Saffron Sniper (@Saffron_Sniper1) June 15, 2026
बचपन से सिखाई जाती है जिम्मेदारी
जापान में बच्चों को स्कूल के दिनों से ही अपनी कक्षा, गलियारों और आसपास के क्षेत्रों की सफाई करने की आदत डाली जाती है। वहां सफाई केवल कर्मचारियों की जिम्मेदारी नहीं मानी जाती, बल्कि इसे अनुशासन, जिम्मेदारी और दूसरों के प्रति सम्मान का हिस्सा समझा जाता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यही कारण है कि बड़े होने के बाद भी जापानी नागरिक सार्वजनिक स्थानों को साफ रखने को अपना कर्तव्य समझते हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों ने कहा- दुनिया को सीखना चाहिए
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर जापानी फैंस की जमकर तारीफ हो रही है। कई यूजर्स ने इसे अनुशासन, संस्कार और नागरिक जिम्मेदारी का बेहतरीन उदाहरण बताया।
एक यूजर ने लिखा, “यह हर देश के लिए सीख है।”
दूसरे ने कहा, “मैच में अच्छा खेलना बड़ी बात है, लेकिन मैच के बाद ऐसा व्यवहार दिखाना उससे भी बड़ी बात है।”
मैदान पर जुझारू प्रदर्शन और मैदान के बाहर शानदार संस्का जापान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि असली जीत सिर्फ स्कोरलाइन से नहीं, बल्कि संस्कृति और व्यवहार से भी हासिल की जाती है।

Women T20I World Cup के मैच में दीप्ति ने पाकिस्तान के खिलाफ 10 रन देकर पांच विकेट लिए जिससे भारत ने यह मैच 64 रन से जीता।दीप्ति का प्रदर्शन महिला टी20 विश्व कप में किसी भारतीय खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। यही नहीं यह टूर्नामेंट में कुल मिलाकर तीसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। दीप्ति ने पिछले साल वनडे विश्व कप में भारत को खिताब दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।अपने इस प्रदर्शन पर दीप्ति शर्मा ने हनुमान जी को धन्यवाद देते हुए कहा है कि वह महान है।
Deepti Sharma said, “special thanks to Hanuman Ji”. pic.twitter.com/SZyA9SSJ1T
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) June 14, 2026
दीप्ति ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुझे दबाव वाली परिस्थितियां और आईसीसी टूर्नामेंट में खेलना पसंद हैं। मुझे ऐसा लगता है कि मैंने वहीं से फिर से शुरुआत की है जहां मैंने खत्म किया था, इसलिए अच्छा लग रहा है। मैं अपनी प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं और अपनी रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने की कोशिश करती हूं।’’उन्होंने कहा, ‘‘इससे मुझे काफी मदद मिलती रही है। बस मुझे आगे बढ़ते रहना है, रुकना नहीं है और दिन-प्रतिदिन अपने खेल में सुधार करते रहना है।’’
यह 28 वर्षीय खिलाड़ी उस भारतीय टीम का भी हिस्सा थी जो 2017 में यहां वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची थी।तब से लेकर अब तक के अपने सफर के बारे में दीप्ति ने कहा, ‘‘जब आप युवा दीप्ति और अब की अनुभवी दीप्ति पर गौर करते हैं तो बहुत अच्छा लगता है। पुराने मैचों विशेषकर 2017 विश्व कप से मैंने बहुत कुछ सीखा। मैं हर मैच से सीखती हूं। मैं हमेशा अपनी गलतियों का आकलन करती हूं और इस पर ध्यान देती हूं कि मैं कहां बेहतर प्रदर्शन कर सकती हूं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘मैं नियमित रूप से आविष्कार (साल्वी) सर से इस बारे में बात करती हूं, जिससे मुझे काफी मदद मिलती है। प्रत्येक मैच से कुछ ना कुछ सीखने को मिलता है और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप जीत रहे हैं या नहीं।’’
पाकिस्तान के खिलाफ, दीप्ति ने सलामी बल्लेबाज गुल फिरोजा, आयशा जफर, आलिया रियाज, नशरा संधू और तस्मिया रुबाब को आउट किया। बल्लेबाजी करते समय उन्होंने 9 गेंदों में नाबाद 12 रन बनाए।दीप्ति ने कहा, ‘‘मैं अपनी रणनीति को सरल बनाए रखती हूं। मुझे खुद पर भरोसा था कि जब भी मुझे मौका मिले तो मुझे आगे बढ़कर जिम्मेदारी लेनी होगी। विकेट थोड़ा टर्न ले रहा था और मैंने सही जगह पर गेंद पिच कराई।’’
ष्ट्रीय शर्करा संस्थान (एनएसआई) परिसर में बिना वन विभाग की एनओसी के 722 हरे पेड़ों के कटान के मामले में केंद्र सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए संस्थान की निदेशक प्रो. सीमा परोहा को निलंबित कर दिया है।

