कानपुर देहात में चौपाल के दौरान मंत्री राकेश सचान नाराज, अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर DM को लगाई फटकार

15 जून, सोमवार: कानपुर देहात के कठेटी गांव में आयोजित रात्रि चौपाल के दौरान कैबिनेट मंत्री राकेश सचान अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़क गए। उन्होंने डीएम कपिल सिंह को फोन कर एसडीएम और तहसीलदार की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई तथा जवाब-तलब के निर्देश दिए।