
INDvsPAK हॉंगकॉंग सिक्सेस के मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत को 8 विकेटों से हरा दिया है। पाकिस्तान ने पहले टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत निर्धारित 6 ओवरों में 5 विकेटों के नुकसान पर 88 रन बना पाया। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 3.4 ओवर में 2 विकेट खोकर ही 91 रन बना लिए और यह लक्ष्य आसानी से प्राप्त कर लिया।
भारत की ओर से बल्लेबाजी करने आए शशांक सिंह ने 11 गेंदों में 40 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 5 छक्के शामिल थे। अन्य बल्लेबाजों ने निराश किया। नितीश राणा 19 रन बनाकर रिटायर आउट हुए। अबदुल समद ने 2 ओवरों में सिर्फ 10 रन देकर 2 विकेट लिए।
Pakistan stamp their authority on the game! #TurnItUpToSix #HongKongSixes #M #MMarkEvents #MajorSportsEventsCommittee https://t.co/IAy4hIuRQv
— Cricket Hong Kong, China (@CricketHK) October 30, 2026
इसके जवाब में पाकिस्तान की पारी धुआंधार रही। सलामी बल्लेबाज अब्बास अफरीदी ने हार्दिक पांड्या के भाई क्रुणाल पांड्या के पहले ही ओवर में 5 छक्के जड़कर स्कोर को बौना बना दिया। उन्होंने 8 गेंदों में 35 रन बनाए। हालांकि कीपर ख्वाजा नफाए ने 12 गेंदों में 41 रन बनाए जिसमें 2 चौके और 5 छक्के शामिल थे। शशांक सिंह और राहुल तेवतिया को 1-1 विकेट मिला।

