
Top News 26 October : बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अर्नब की दस्तक, कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के पीएम मोदी के पिता पर बयान पर बवाल, राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में फैसला आज, लूला दा सिल्वा चौथी बार बने ब्राजील के राष्ट्रपति, तिहाड़ जेल में गैंगस्टर नफे सिंह की संदिग्ध मौत। 26 अक्टूबर की बड़ी खबरें :
अर्नब की दस्तक : 15 राज्यों में अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र रविवार को चक्रवाती तूफान अर्नब में बदल गया। अर्नब के असर से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, केरलम, पुडुचेरी में भारी बारिश हो रही है। यह 28 अक्टूबर को आंध्र के तट से टकरा सकता है। इसके असर से यूपी, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब समेत 15 राज्यों में हल्की से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ALSO READ: IMD Weather Update : दिल्ली-NCR में बारिश से बदला मौसम, यूपी से दक्षिण भारत तक भारी बारिश का अलर्ट
खरगे के बिगड़े बोल पर बवाल
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पटना में एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पिता को लेकर अभद्र टिप्पणी कर दी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई नेताओं ने खरगे के इस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पटना के कोतवाली थाने में खरगे के खिलाफ शिकायत दर्ज हुई। ALSO READ: पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्या बोले राजनाथ और अमित शाह?
राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में फैसला आज
गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के आरोप में सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि के मामले में फैसला आज। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने फैसले के समय पर सांसद राहुल गांधी को उपस्थित रहने का आदेश दिया है।
लूला दा सिल्वा चौथी बार बने ब्राजील के राष्ट्रपति
ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव के लिए दूसरे दौर के मतदान के बाद मौजूदा राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा चुनाव जीतने में सफल रहे। वे चौथी बार ब्राजील के राष्ट्रपति बने हैं। इस चुनाव में पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के बेटे फ्लावियो बोल्सोनारो उन्हें चुनौती दे रहे थे।
तिहाड़ जेल में गैंगस्टर की संदिग्ध मौत
गैंगस्टर नफे सिंह उर्फ मंत्री की देश की सबसे बड़ी तिहाड़ जेल के हाई सिक्यूरिटी वार्ड में संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसे तबीयत खराब होने पर हरी नगर स्थित दीन दयाल अस्पताल ले जाया गया था, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


