Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        कानपुर के 42 पार्कों की बदलेगी सूरत!
        साड़ी पहनकर बोल्ट चढ़ाया, ट्रिगर दबाया और
        Zetwerk Manufacturing IPO का अलॉटमेंट आज, 21
        पटना-पूर्णिया NH-27 पर बनेगा बिहार का पहला
        सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद
        2026 Hero Xtreme 160R 4V Review –
        जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक चूकने के बाद
        CBSE Date Sheet 2027: 10वीं-12वीं के लिए
        • Latest News
          कानपुर के 42 पार्कों की बदलेगी सूरत!
          साड़ी पहनकर बोल्ट चढ़ाया, ट्रिगर दबाया और
          Zetwerk Manufacturing IPO का अलॉटमेंट आज, 21
          पटना-पूर्णिया NH-27 पर बनेगा बिहार का पहला
          सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद
          2026 Hero Xtreme 160R 4V Review –
          जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक चूकने के बाद
          CBSE Date Sheet 2027: 10वीं-12वीं के लिए
        Share Market

        Waterways Leisure Tourism IPO Listing: ₹681 पर ₹808 का शेयर लिस्ट, क्रूज कंपनी में फ्लश निवेशकों का पैसा

        Posted on July 1, 2026July 1, 2026 by admin

        Waterways Leisure Tourism IPO Listing: कॉर्डेला क्रूजेज (Cordella Cruises) की पैरेंट कंपनी वाटरवेज लेजर टूरिज्म के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में फीकी एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और इंस्टीट्यूशनल इंवेस्टर्स का आरक्षित हिस्सा तो पूरा भर भी नहीं पाया। खुदरा निवेशकों के दम पर यह इश्यू ओवरऑल डेढ़ गुना से अधिक भर पाया। आईपीओ के तहत ₹808 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹690.00 और NSE पर ₹681.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग नहीं मिला बल्कि लिस्टिंग पर करीब 16% का झटका लगा। लिस्टिंग के बाद शेयरों ने रिकवरी की कोशिश की। उछलकर BSE पर यह ₹716.60 (Waterways Leisure Tourism Share Price) पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 11.31% घाटे में हैं।

        Waterways Leisure Tourism IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

        वाटरवेज लेजर टूरिज्म का ₹585 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 23-25 जून तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का मिला-जुला रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 1.53 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 0.72 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 1.23 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 4.40 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 72,40,099 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹480.01 करोड़ स्टेपडाउन सब्सिडरी बेक्रूज शिपिंग एंड लीजिंग (आईएफएससी) के लीज पेमेंट्स और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

        Waterways Leisure Tourism के बारे में

        वाटरवेज लेजर टूरिज्म देश की प्रमुख ओशन क्रूज ऑपरेटर कंपनियों में शुमार है। यग एमवी एक्सप्रेस नाम से क्रूज जहाज चलाती है जो मुंबई, गोवा, कोच्चि, चेन्नई, लक्षद्वीप, विशाखापत्तनम, पुडुचेरी के साथ-साथ श्रीलंका, थाईलैंड, सिंगापुर और मलेशिया जैसे चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन तक की सैर कराती है। वित्त वर्ष 2025 में देश के घरेलू ओशन क्रूज इंडस्ट्री में वैल्यू के हिसाब से कंपनी की मार्केट हिस्सेदारी लगभग 79% थी। एमवी एक्सप्रेस में सुइट्स, ओशन-व्यू केबिन और इंटीरियर स्टेटरूम समेत 796 केबिन हैं। साथ ही इसमें रेस्तरां, मनोरंजन शो, कैसिनो, स्पा, फिटनेस सेंटर, स्विमिंग पूल, गेमिंग आर्केड, चिल्ड्रेन्स एकेडमी और MICE और वेडिंग फैसिलिटीज हैं। कंपनी एसेट-लाइट ऑपरेटिंग मॉडल पर काम करती है और क्रूज के मुख्य काम जैसे खाना-पीना, हाउसकीपिंग, क्रूइंग और मनोरंजन को आउटसोर्स करती है।

        कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो वित्त वर्ष 2024 में इसे ₹122.73 करोड़ का शुद्ध घाटा हुआ था जिससे उबरते हुए यह अगले वित्त वर्ष 2025 में ₹169.19 करोड़ के शुद्ध मुनाफे में आ गई लेकिन अगले ही वित्त वर्ष 2025 में यह गिरकर ₹52.14 करोड़ रह गया। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम में भी उठा-पटक दिखी और वित्त वर्ष 2024 में ₹452.15 करोड़ और वित्त वर्ष 2025 में ₹597.68 करोड़ से यह वित्त वर्ष 2026 में ₹586.99 करोड़ पर आ गया। मार्च 2026 के आखिरी में कंपनी पर ₹101.90 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹15.05 करोड़ पड़े थे।

        डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

        Posted in Share Market  |  Tagged  Waterways Leisure Tourism IPO, 10, BSE, business news in hindi, cordelia cruises, IPO, IPO Listing, IPO news, moneycontrol, Moneycontrol Hindi, NSE, share price, Waterways Leisure Tourism, Waterways Leisure Tourism financials, Waterways Leisure Tourism ipo listing, Waterways Leisure Tourism listing, Waterways Leisure Tourism listing gain, Waterways Leisure Tourism listing price, Waterways Leisure Tourism share price, आईपीओ, आईपीओ की खबरें, आईपीओ लिस्टिंग, निवेश, निवेशक, मनीकंट्रोल, वाटरवेज लेजर टूरिज्म, वाटरवेज लेजर टूरिज्म आईपीओ, वाटरवेज लेजर टूरिज्म आईपीओ प्राइस, वाटरवेज लेजर टूरिज्म लिस्टिंग गेन, वाटरवेज लेजर टूरिज्म लिस्टिंग प्राइस, वाटरवेज लेजर टूरिज्म शेयर प्राइस
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • कानपुर के 42 पार्कों की बदलेगी सूरत! ओपन जिम, बच्चों के झूले और हरियाली से लैस होंगे पार्क
        • साड़ी पहनकर बोल्ट चढ़ाया, ट्रिगर दबाया और धाएं धाएं चलाई गोली! कौन हैं IPS अंकिता शर्मा जिनका वीडियो हो रहा वायरल?
        • Zetwerk Manufacturing IPO का अलॉटमेंट आज, 21 अक्टूबर को; 3.10 गुना भरा ₹5012 करोड़ का इश्यू
        • पटना-पूर्णिया NH-27 पर बनेगा बिहार का पहला हाईटेक मोटल! मार्च 2027 तक तैयार होगा प्रोजेक्ट, मिलेंगी होटल जैसी सुविधाएं
        • सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि, कहा- इनके बलिदान से गौरवांवित हो रहा प्रदेश
        • 2026 Hero Xtreme 160R 4V Review – Feature Loaded, But Not Flawless
        • जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक चूकने के बाद रो पड़ी हरमनप्रीत कौर (Video)
        • CBSE Date Sheet 2027: 10वीं-12वीं के लिए सीबीएसई ने जारी किए सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम, छात्रों को अब डेटशीट का इंतजार
        • Mahindra XUV 3XO CNG bookings open
        • Trading Ideas : बाजार में बढ़त के साथ हो रहा कारोबार, शॉर्ट टर्म में बंपर कमाई के लिए ये शेयर हैं तैयार
        • इंजीनियर की नौकरी छोड़ बना Rapido Driver, 198 रुपये की राइड में महिला को बताई ऐसी बात कि रह गई हैरान!
        • ट्रंप का बड़ा एलान, पहले से अलग होगी भारत से ट्रेड डील
        • L&T Tech Share Price: 15% तक की छलांग, मुनाफा 67% बढ़ने से बंपर खरीद; अब क्या हो स्ट्रैटेजी
        • TVS Ntorq 150 new colour reaches showroom ahead of launch
        • 100 मिनट में 100% सब्सक्राइब, देश के सबसे बड़े जियो IPO की धमाकेदार ओपनिंग
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi India IPO IT market Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस क्रिकेट चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        1:03 pm, Oct 21, 2026
        temperature icon 30°C
        clear sky
        35 %
        1015 mb
        5 mph
        Wind Gust: 6 mph
        Clouds: 0%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:10 am
        Sunset: 5:35 pm
        Hourly Forecast
        2:30 pm
        temperature icon
        30°/30°°C 0 mm 0% 6 mph 36% 1015 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        27°/28°°C 0 mm 0% 5 mph 42% 1014 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1015 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        23°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 47% 1015 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 3 mph 48% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        20°/20°°C 0 mm 0% 3 mph 51% 1014 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        23°/23°°C 0 mm 0% 4 mph 45% 1017 mb 0 mm/h
        11:30 am
        temperature icon
        29°/29°°C 0 mm 0% 7 mph 36% 1015 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        कानपुर के 42 पार्कों की बदलेगी सूरत!
        साड़ी पहनकर बोल्ट चढ़ाया, ट्रिगर दबाया और
        Zetwerk Manufacturing IPO का अलॉटमेंट आज, 21
        पटना-पूर्णिया NH-27 पर बनेगा बिहार का पहला
        सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद
        2026 Hero Xtreme 160R 4V Review –
        जिम्बाब्वे के खिलाफ शतक चूकने के बाद
        CBSE Date Sheet 2027: 10वीं-12वीं के लिए
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार