Stock in Focus: महाराष्ट्र से ₹235 करोड़ का ऑर्डर, 10000 सोलर पंप लगाएगी कंपनी

Stock in Focus: सोलर और वॉटर पंप बनाने वाली कंपनी Shakti Pumps (India) को महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (MSEDCL) से ₹235.92 करोड़ का ऑर्डर मिला है। कंपनी पूरे महाराष्ट्र में 10,000 सोलर पावर्ड वॉटर पंपिंग सिस्टम की सप्लाई और इंस्टॉलेशन करेगी।

यह ऑर्डर महाराष्ट्र की Magel Tyala Saur Krushi Pump Yojana के तहत मिला है। इसमें 3 HP, 5 HP और 7.5 HP क्षमता वाले सोलर पंप शामिल हैं।

60 दिनों में पूरा करना होगा काम

शक्ति पंप्स के मुताबिक, वर्क ऑर्डर मिलने के बाद इसे 60 दिनों के अंदर पूरा करना होगा। इस प्रोजेक्ट में कंपनी की जिम्मेदारी सिर्फ पंप की सप्लाई तक सीमित नहीं है। कंपनी पंप का डिजाइन और मैन्युफैक्चरिंग करेगी।

इसके बाद पंप को तय जगहों तक पहुंचाया जाएगा। वहां सिस्टम की इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग भी कंपनी ही करेगी। यह ऑर्डर पूरे महाराष्ट्र के लिए है। इसका मकसद किसानों को सिंचाई के लिए ऑफ-ग्रिड सोलर पंपिंग सिस्टम उपलब्ध कराना है।

शक्ति पंप्स के शेयरों का हाल

शक्ति पंप्स का शेयर बुधवार को NSE पर 1.06% की गिरावट के साथ ₹468 पर बंद हुआ। पिछले 1 महीने में स्टॉक 8.31% गिरा है। वहीं, 1 साल में यह 42.45% क्रैश हुआ है। हालांकि, बीते 5 साल में इसने 291% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है।

 शक्ति पंप्स का बिजनेस क्या है

Shakti Pumps (India) सोलर और वॉटर पंप बनाने वाली कंपनी है। कंपनी सोलर पावर्ड वॉटर पंपिंग सिस्टम की डिजाइनिंग, मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई करती है। इसके साथ ही कंपनी पंप सिस्टम की इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग का काम भी करती है।

IRB Infrastructure: अगस्त में टोल रेवेन्यू 25% बढ़कर ₹807 करोड़, शेयरों पर रहेगी नजर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।