Physical Abuse और Betrayal से निकली माँ, अब अकेले बेटी की परवरिश कर रही है | Domestic Abuse Survivor

Physical Abuse और Betrayal से निकली माँ, अब अकेले बेटी की परवरिश कर रही है | Domestic Abuse Survivor

एक माँ ने रिश्ते में प्रताड़ना से तंग आकर सिर्फ एक रिश्ता नहीं छोड़ा, उसने अपनी बेटी के लिए एक ऐसी मिसाल चुनी, जिसमें प्यार के साथ सम्मान भी हो।
Miscarriage, Physical Abuse, Dowry Taunts and Betrayal, के बाद वापस ज़िंदगी बनाना आसान नहीं होता लेकिन माँ अपनी बेटी के लिए हर मुश्किल को चुनौती देती है।
आज वो एक टीचर, कंटेंट क्रिएटर और अपनी बेटी की मजबूत माँ है।
@arsha_ki_diza

Physical Abuse और Betrayal से निकली माँ, अब अकेले बेटी की परवरिश कर रही है | Domestic Abuse Survivor | Single Mother |

[Abusive marriage, abusive husband
single mother raising daughter, women empowerment stories, divorce after domestic abuse]

#thebetterindia #goodnews #positivestories #indianews #thebetterindiahindi #hindi

Follow us for more:

Facebook: https://www.facebook.com/thebetterindia.hindi
Instagram: https://www.instagram.com/thebetterindia.hindi/
Twitter: https://twitter.com/TbiHindi
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/the-better-india-hindi/

Website: https://hindi.thebetterindia.com/

Salman Khan: जब ऐश्वर्या राय संग मारपीट के सवाल पर चढ़ गया था सलमान खान का पारा, बोले- अगर मारता तो क्या झेल पाती…

Salman Khan: एक बार सलमान खान से इंरव्यू में ऐश्वर्या राय के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया था। उसी बातचीत में उनसे एक ‘बुरा बर्ताव करने वाले बॉयफ्रेंड’ होने के आरोपों के बारे में भी सवाल किया गया था। पत्रकार प्रभु चावला के साथ एक्टर का वह इंटरव्यू सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। इंटरव्यू के दौरान, सलमान ने पूरे जोर से वहां रखी टेबल पर हाथ मारा और कहा कि अगर वह बुरा बर्ताव करते, तो कोई भी इसे बर्दाश्त नहीं करता।

ऐश्वर्या राय के साथ ‘दोस्ती’ पर सलमान खान

दोबारा सामने आए क्लिप में एंकर ने सलमान से पूछा, “लाइफ में आपका महिलाओ के साथ टकराव क्यों रहता है? जो आपकी लाइफ में आ जाती हैं, जैसी ऐश्वर्या राय के साथ टकराव हुआ ना आपका।” सलमान ने जवाब दिया, “जी, सर।” जब सलमान से पूछा गया कि क्यों, तो उन्होंने कहा, “सर, वो मेरी दोस्त थी, अब दोस्ती नहीं हैं। इतनी सी बात है।” सलमान इस बात से भी सहमत थे कि ऐश्वर्या के साथ उनका रिश्ता दोस्ती से ज्यादा था।

उन्होंने आगे कहा, “सर, अब वो लाइफ में नहीं हैं । अब उनकी लाइफ है, वो आगे जाए। बात भूलकर सब आगे जाते हैं। फिर ये बात वापस से आए… जिंदगी चलती रहती है सर।” सलमान ने कहा कि उनके और ऐश्वर्या के बीच कोई कड़वाहट नहीं थी। उन्होंने कहा, “आपमें झगड़े होते हैं, इसलिए आप टूट जाते हैं। आपकी आपस में नहीं बनती, इसलिए आप टूट जाते हैं।”

सलमान ने ऐश्वर्या के साथ मारपीट करने की बात से इनकार किया

इसके बाद प्रभु ने कहा, “आप जो मारपीट करते हैं, मारपीट पर उतर आते हैं, यह सब मुझे गलत लगता है?” सलमान ने कहा, “सर, देखिए सर, अगर मैं मारपीट करता….और तभी जोर से टेबल पर हाथ कहा कि जैसा कि ये…” प्रभु ने बीच में टोकते हुए खुद को थप्पड़ मारने का नाटक किया ताकि यह साफ हो सके कि हिंसा से उनका क्या मतलब था। सलमान ने कहा, “सर, क्या कोई उसे झेल सकता है, सर?” सलमान ने कहा कि कभी-कभी लोग बातों को दिलचस्प बनाने के लिए बढ़ा-चढ़ाकर कहते हैं।

सलमान ने कहा कि अगर उन्होंने ऐश्वर्या को मारा होता तो वह बच नहीं पाती

काफी समय बाद, एक बातचीत में सलमान खान से ऐश्वर्या राय के साथ मारपीट करने के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा, “मतलब, एक पत्रकार थे, प्रभु चावला, जिन्होंने मुझसे बहुत पहले यह पूछा था, तो मैंने बस टेबल पर हाथ मारा, और वह चौंक गए थे। टेबल सचमुच टूट गई थी।” उन्होंने आगे कहा, “मतलब, अगर मैं किसी को मारता हूं, तो जाहिर है कि वह लड़ाई होगी। मुझे गुस्सा आएगा। मैं पूरी ताकत से मारूंगा। मुझे नहीं लगता कि वह उसे झेल पाती।”