Skip to content
    • 🏠 होम 🏢 कानपुर न्यूज़ 🗺️ यूपी न्यूज़ देश 🌍 विदेश 📈 बिजनेस & मार्केट 🏏 खेल समाचार 🎬 मनोरंजन 📱 टेक & गैजेट्स 🚗 ऑटोमोबाइल 💼 करियर & जॉब्स 🥗 लाइफस्टाइल ❤ पॉजिटिव न्यूज ❤ क्रिकेट न्यूज़ ❤ वायरल न्यूज़
      • Home
      • Cricket Sports
      • Entertainment
      • Kanpur News
      • National news
      • Share Market
      • Sports news
      • Technology
      • UP NEWS
      • World News
      • Life Style
      • ऑटोमोबाइल
      • करियर
      • पॉजिटिव न्यूज
      • मुख्य ख़बरें
      • वायरल NEWS
      • व्यापार
      https://shritimesnews.com/https://shritimesnews.com/
      • Astrologer Swati Saxena
      • Latest News
        दिवाली पर क्यों खुलता है शेयर बाजार?
        स्वर्ग का सपना दिखाकर 190 बच्चों को
        Hanuman Ansh Box Office Collection: रिलीज के
        Silver Price Today: चांदी हुई और सस्ती,
        ₹250 के मशरूम से खड़ा कर दिया
        Currency Check : रुपए में लगातार 8वें
        CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट
        इटली- नाबालिग ने तोड़फोड़ की तो माता-पिता
        • Latest News
          दिवाली पर क्यों खुलता है शेयर बाजार?
          स्वर्ग का सपना दिखाकर 190 बच्चों को
          Hanuman Ansh Box Office Collection: रिलीज के
          Silver Price Today: चांदी हुई और सस्ती,
          ₹250 के मशरूम से खड़ा कर दिया
          Currency Check : रुपए में लगातार 8वें
          CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट
          इटली- नाबालिग ने तोड़फोड़ की तो माता-पिता
        Share Market, Technology

        Facebook Verified लॉन्च: अब असली और नकली अकाउंट की होगी पहचान! जानें क्या है Meta का वेरिफिकेशन बैज

        Posted on July 27, 2026July 27, 2026 by admin

        आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के कारण इंटरनेट पर असली और नकली प्रोफाइल की पहचान करना मुश्किल होता जा रहा है। इसी को देखते हुए मेटा ने ‘फेसबुक वेरिफाइड’ नाम का नया फीचर शुरू किया है। ये नया फीचर लोगों को फेसबुक पर असली यूजर्स और AI से बनाए गए या फर्जी अकाउंट्स के बीच फर्क समझने में मदद करेगी। जानकारी के मुताबिक, इस नए फीचर की कोई भी फीस नहीं होगी, यूजर्स के लिए ये बिल्कुल फ्री होगी।

        सोशल मीडिया पर AI कटेंट की बाढ़

        यह फीचर ऐसे समय में आया है, जब सोशल मीडिया पर AI से तैयार किए गए फोटो, वीडियो और कंटेंट की संख्या तेजी से बढ़ रही है। AI इन्फ्लुएंसर्स, वर्चुअल पर्सनैलिटी और पूरी तरह AI से चलने वाले कंटेंट चैनल लाखों लोगों तक पहुंच रहे हैं। इन पर बड़ी संख्या में व्यूज और लाइक्स भी मिल रहे हैं, वहीं कुछ अकाउंट्स इससे अच्छी कमाई भी कर रहे हैं। हालांकि AI ने नए तरीके से कंटेंट बनाने के कई मौके दिए हैं, लेकिन इसके साथ कुछ बड़ी चुनौतियां भी सामने आई हैं। फर्जी पहचान बनाना, लोगों के नाम और फोटो का गलत इस्तेमाल करना, ऑनलाइन ठगी करना और गलत जानकारी फैलाना जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में मेटा का नया ‘फेसबुक वेरिफाइड’ फीचर लोगों को भरोसेमंद प्रोफाइल पहचानने में मदद करेगा।

        जानें क्या है ये नया फीचर ‘मेटा वेरिफाइड’

        AI के बढ़ते इस्तेमाल के बीच मेटा का यह कदम सोशल मीडिया की दुनिया में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। अब सिर्फ आपत्तिजनक कंटेंट पर नजर रखना ही नहीं, बल्कि यूजर्स की असली पहचान की पुष्टि करना भी उतना ही जरूरी होता जा रहा है। मेटा की पहले से मौजूद ‘मेटा वेरिफाइड’ फीचर के लिए पैसे देने पड़ते हैं, लेकिन नया ‘फेसबुक वेरिफाइड’ फीचर पूरी तरह मुफ्त है। इसमें यूजर को एक छोटा-सा सेल्फी वीडियो रिकॉर्ड करना होगा। इसके बाद सिस्टम उस वीडियो का मिलान प्रोफाइल फोटो से करेगा। 18 साल या उससे अधिक उम्र के ऐसे यूजर्स, जो मेटा के नियमों का पालन करते हैं और जिनके अकाउंट पर किसी तरह की फर्जी गतिविधि के संकेत नहीं हैं, उन्हें जांच पूरी होने के बाद वेरिफिकेशन बैज दिया जाएगा। कंपनी का कहना है कि यह प्रक्रिया आमतौर पर कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है।

        शुरुआत में यह वेरिफिकेशन बैज फेसबुक मार्केटप्लेस, डेटिंग, ग्रुप्स और यूजर प्रोफाइल जैसे उन फीचर्स पर दिखाई देगा, जहां भरोसे की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। बाद में इसे फेसबुक की सामान्य पोस्ट (फीड) पर भी दिखाया जाएगा। फिलहाल मेटा इस फीचर को कुछ चुनिंदा देशों में चरणबद्ध तरीके से शुरू कर रही है। सफल परीक्षण के बाद इसे दुनिया के अन्य देशों में भी लॉन्च किया जाएगा।

        मेटा के सामने ये है बड़ी चुनौती

        मेटा का कहना है कि ‘फेसबुक वेरिफाइड’ बैज इस बात का संकेत होगा कि संबंधित प्रोफाइल किसी असली व्यक्ति की है और उसने पहचान की जांच की प्रक्रिया पूरी कर ली है। हालांकि, कंपनी ने यह भी साफ किया है कि वेरिफिकेशन बैज का मतलब यह नहीं है कि उस व्यक्ति के विचार, व्यवहार या गतिविधियों की मेटा तरफ से पुष्टि या समर्थन किया गया है। ऐसे सभी वेरिफाइड अकाउंट्स पर भी फेसबुक के कम्युनिटी नियम और अन्य सभी नीतियां पहले की तरह लागू रहेंगी। मेटा की यह घोषणा सोशल मीडिया के सामने खड़ी एक बड़ी चुनौती को भी दिखाती है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से अब असली जैसे दिखने वाले प्रोफाइल, फोटो, वीडियो और बातचीत आसानी से तैयार की जा रही हैं। ऐसे में लोगों के लिए यह पहचानना मुश्किल होता जा रहा है कि वे किसी असली व्यक्ति से बात कर रहे हैं या फिर AI से बनाए गए अकाउंट से। मेटा का मानना है कि नया ‘फेसबुक वेरिफाइड’ फीचर इस समस्या को कम करने में मदद करेगा।

        Posted in Share Market, Technology  |  Tagged AI, AI content, AI Fake Accounts, AI Fake Profile, AI Generated Profiles, AI Influencer, AI Scam, AI Technology, artificial intelligence, Digital Identity, Facebook Blue Tick, Facebook Identity Verification, Facebook Latest News, Facebook New Feature, Facebook News Hindi, Facebook News Today, Facebook Profile Verification, Facebook Safety Feature, Facebook Security, Facebook Update, Facebook Verification, Facebook Verified, Facebook Verified Feature, Facebook Verified news, Fake Facebook Account, Fake Profile Detection, Free Facebook Verified, Identity Verification, Meta AI, Meta Facebook Verified, Meta Latest Update, Meta New Feature, Meta News, Meta Verification, Meta Verified, Online Fraud, social media news, Social Media Update, Tech News Hindi, Technology News, Virtual Influencer, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जनक, मेटा
        Astrologer Swati Saxena
        अभी अभी…..
        • दिवाली पर क्यों खुलता है शेयर बाजार? जानिए मुहूर्त ट्रेडिंग की परंपरा और ‘चोपड़ा पूजन’ से जुड़ी ये दिलचस्प कहानी
        • स्वर्ग का सपना दिखाकर 190 बच्चों को भूखा मारा:केन्या में धर्मगुरु दोषी करार; जंगल से 400 से ज्यादा शव मिले
        • Hanuman Ansh Box Office Collection: रिलीज के 75वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर छाई फिल्म, मंगलवार को कमाई में आया 121% का उछाल, जानें अब तक का पूरा कलेक्शन
        • Jio Platforms IPO: इश्यू का QIB हिस्सा सिर्फ 28 मिनट में लगभग 2 गुना भरा, निवेश के पहले जानिए 10 अहम बातें
        • HD Fire Protect IPO Listing: 23% प्रीमियम पर शुरुआत, फिर चंद पलों में शेयर 9% ​फिसला
        • Silver Price Today: चांदी हुई और सस्ती, दिल्ली, चेन्नई, मुंबई समेत इन शहरों की कीमतें देखें
        • ₹250 के मशरूम से खड़ा कर दिया 90 लाख का बिजनेस एम्पायर, ये है केरल की शिजे का बिजनेस आइडिया
        • Currency Check : रुपए में लगातार 8वें सेशन में तेजी कायम, डॉलर के मुकाबले 15 पैसे की बढ़त के साथ 94.78 पर खुला
        • CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, इन बड़े मुद्दों पर होगा मंथन
        • इटली- नाबालिग ने तोड़फोड़ की तो माता-पिता भरपाई करेंगे:हिंसक प्रदर्शन पर ₹21 लाख जुर्माना, 5 साल तक जेल; लूटपाट-आगजनी के बाद नए नियम लागू
        • इटली- नाबालिग ने तोड़फोड़ की तो माता-पिता भरपाई करेंगे:हिंसक प्रदर्शन पर ₹21 लाख जुर्माना, 5 साल तक जेल; लूटपाट-आगजनी के बाद नए नियम लागू
        • Share Market Rise: शेयर बाजार में तूफानी तेजी: इन 2 वजहों से सेंसेक्स 800 अंक उछला, निफ्टी 23,100 के पार
        • LIVE: पुलिस स्मृति दिवस पर क्या बोले पीएम मोदी?
        • Forget diesel, go hybrid: Renault’s Stephane Deblaise
        • कैंसर मरीजों के परिवारों को खिलाते हैं मुफ्त खाना | Vanakkam Anna Foundation | Chattisgarh | Raipur
        Tags
        000 1 10 50 2026 AI AMP business news in hindi Delhi India IT market Petrol Today US will ईरान उत्तर प्रदेश उम्मीद कमाई कांग्रेस क्रिकेट चीन टैक्स डॉलर निवेश निवेशक पाकिस्तान पैसे बाजार बारिश बैंक ब्याज भारत मनीकंट्रोल मनीकंट्रोल हिंदी महंगाई महाराष्ट्र मानसून मुंबई रेवेन्यू वायरल शेयर शेयर बाजार सेंसेक्स
        Pramud Ghatika
        loader-image
        Weather
        Kanpur, IN
        11:04 am, Oct 21, 2026
        temperature icon 29°C
        clear sky
        40 %
        1016 mb
        4 mph
        Wind Gust: 5 mph
        Clouds: 0%
        Visibility: 10 km
        Sunrise: 6:10 am
        Sunset: 5:35 pm
        Hourly Forecast
        11:30 am
        temperature icon
        29°/29°°C 0 mm 0% 4 mph 40% 1016 mb 0 mm/h
        2:30 pm
        temperature icon
        30°/30°°C 0 mm 0% 7 mph 37% 1015 mb 0 mm/h
        5:30 pm
        temperature icon
        27°/28°°C 0 mm 0% 5 mph 43% 1014 mb 0 mm/h
        8:30 pm
        temperature icon
        24°/24°°C 0 mm 0% 4 mph 47% 1015 mb 0 mm/h
        11:30 pm
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 3 mph 48% 1015 mb 0 mm/h
        2:30 am
        temperature icon
        22°/22°°C 0 mm 0% 2 mph 50% 1014 mb 0 mm/h
        5:30 am
        temperature icon
        21°/21°°C 0 mm 0% 3 mph 52% 1014 mb 0 mm/h
        8:30 am
        temperature icon
        23°/23°°C 0 mm 0% 3 mph 47% 1017 mb 0 mm/h
        Weather from OpenWeatherMap
        Designed & Developed by Swatha Technologies
        Copyright 2026 © ShriTimesNews
        Latest News
        दिवाली पर क्यों खुलता है शेयर बाजार?
        स्वर्ग का सपना दिखाकर 190 बच्चों को
        Hanuman Ansh Box Office Collection: रिलीज के
        Silver Price Today: चांदी हुई और सस्ती,
        ₹250 के मशरूम से खड़ा कर दिया
        Currency Check : रुपए में लगातार 8वें
        CM भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में कैबिनेट
        इटली- नाबालिग ने तोड़फोड़ की तो माता-पिता
        • Home
        • Cricket Sports
        • Entertainment
        • Kanpur News
        • National news
        • Share Market
        • Sports news
        • Technology
        • UP NEWS
        • World News
        • Life Style
        • ऑटोमोबाइल
        • करियर
        • पॉजिटिव न्यूज
        • मुख्य ख़बरें
        • वायरल NEWS
        • व्यापार