Maruti Suzuki Brezza Facelift कल होगी लॉन्च, नए डिजाइन, 360° कैमरा और 10.1-इंच टचस्क्रीन के साथ

Maruti Suzuki Brezza Facelift: Maruti Suzuki कल Brezza का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने वाली है और यह अपडेटेड कॉम्पैक्ट SUV डीलरशिप पर पहुंचनी भी शुरू हो गई है। फिलहाल, नई Brezza की बुकिंग पहले से शुरू हो चुकी है और सोशल मीडिया पर डीलरशिप से इसकी कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं। इससे साफ है कि नई Brezza अपने नए लुक और ज्यादा फीचर्स वाले केबिन के साथ अब मार्केट में लॉन्च होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

एक्सटीरियर में बदलाव

पहले लीक हुई तस्वीरों के आधार पर, नई Brezza Facelift का जाना-पहचाना सीधा स्टांस (upright stance) बरकरार रखा गया है, इसलिए पहली नजर में यह काफी हद तक Brezza जैसी ही दिखेगी। ज्यादातर दिखाई देने वाले बदलाव सामने की तरफ हैं, जहां Maruti Suzuki ने एक नई ग्रिल और नए डिज़ाइन वाला बंपर दिया है। इसके अलावा, हेडलैंप और DRLs के डिजाइन में भी थोड़ा बदलाव किया गया है।

वहीं साइड से देखने पर, SUV में नए अलॉय व्हील डिजाइन मिलने की उम्मीद है, जबकि पीछे की तरफ बंपर और टेल-लैंप के अंदरूनी हिस्सों में मामूली बदलाव हो सकते हैं। इसके अलावा, कनेक्टेड LED टेल लैंप की भी चर्चा हो रही है, हालांकि इस बारे में अभी कोई पक्की जानकारी नहीं है।

केबिन में बदलाव

नई Maruti Suzuki Brezza Facelift के इंटीरियर में पहले के मुकाबले ज्यादा बदलाव देखने को मिलेंगे। कंपनी ने सेंटर कंसोल का डिजाइन अपडेट किया है और इसमें कई नए कंफर्ट और कन्वीनियंस फीचर्स जोड़े हैं, ताकि यह कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में और ज्यादा प्रतिस्पर्धी बन सके।

नए Brezza Facelift में ऑटो-डिमिंग IRVM, सनग्लास होल्डर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, स्टोरेज के साथ नए डिजाइन का सेंटर आर्मरेस्ट, माउंटेड कंट्रोल्स वाला रीच और रेक-एडजस्टेबल स्टीयरिंग व्हील, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग पैड और फ्रंट पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स शामिल होने की उम्मीद है।

इस फेसलिफ्ट में सबसे बड़ा बदलाव 10.1 इंच का नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम हो सकता है, जिसमें इन-बिल्ट ऐप्स और Amazon Alexa सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें भी मिलने की संभावना है, जो खासकर गर्म इलाकों में रहने वाले ग्राहकों के लिए काफी उपयोगी फीचर साबित हो सकती हैं।

इंजन और पावरट्रेन विकल्प

नई Brezza में तीन तरह के इंजन विकल्प मिलने की उम्मीद है। इनमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड K15C पेट्रोल इंजन (जो 103 hp की पावर और 139 Nm का टॉर्क देता है), 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (जो 110 hp की पावर और 170 Nm का टॉर्क देता है) और एक CNG वेरिएंट शामिल हैं।

ट्रांसमिशन की बात करें तो, पेट्रोल वेरिएंट में 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिल सकता है। वहीं, CNG मॉडल केवल मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आएगा। इसके अलावा, CNG वेरिएंट में अंडरबॉडी-माउंटेड CNG टैंक मिलने की संभावना है। इससे बूट स्पेस पहले के मुकाबले ज्यादा मिलेगा और कार की उपयोगिता भी बेहतर होगी।

बुकिंग और पोजिशनिंग

नई Brezza Facelift की बुकिंग 11,000 रुपये की टोकन राशि के साथ पहले ही शुरू हो चुकी है और यह SUV पूरे भारत में एरीना डीलरशिप के जरिए बेची जाएगी। मार्केट में नई Brezza का मुकाबला Tata Nexon, Mahindra XUV 3XO, Hyundai Venue और इस सेगमेंट की अन्य कॉम्पैक्ट SUVs से होगा।

यह भी पढ़ें: Suzuki SV-7GX ग्लोबली लॉन्च, मिलेगा 645cc V-Twin इंजन और V-Strom 650 वाला भरोसा

2026 Maruti Brezza scores 5-star Bharat NCAP rating

2026 Maruti Brezza scores 5-star Bharat NCAP rating

Bharat NCAP has released the crash test results of the 2026 Maruti Suzuki Brezza ahead of the compact SUV’s official launch tomorrow. The Brezza facelift has achieved a 5-star crash safety rating for both adult occupant protection (AOP) and child occupant protection (COP) tests, scoring 30.41/32 points and 43/49 points, respectively.

  1. The ZXI+ 1.5L 6AT variant of the upcoming Brezza was tested
  2. Test results apply to all variants of the Brezza facelift

2026 Maruti Brezza BNCAP adult occupant protection results (30.41/32 points)

Frontal offset deformable barrier test: 14.41/16 points; Side movable deformable barrier test: 16/16 points

In the frontal offset deformable barrier test, the driver’s head, neck, pelvis, thighs and feet received ‘good’ protection, while the chest and tibiae received ‘adequate’ protection. In the same test, all critical parts of the co-driver received ‘good’ protection, except the tibiae, which received ‘adequate’ protection.

In the side movable barrier and side pole impact tests, all critical parts of the passenger, including head, chest, abdomen and pelvis, received ‘good’ protection. In the side pole impact test (pole), it received a notable ‘OK’.

2026 Maruti Brezza BNCAP child occupant protection results (43/49 points)

Dynamic score: 24/24 points; CRS Installation score: 12/12 points; Vehicle assessment score: 7/13 points

For the COP tests, child seats of both the 18-month-old and 3-year-old dummies were set to a rearward direction. The test results suggest that both dummies scored a full 8 out of 8 points in the frontal and 4 out of 4 in the side crash test.

Although the 2026 Maruti Brezza scored full points for the dynamic score (24 out of 24) and CRS installation score (12 out of 12), it lost 6 points in the vehicle assessment score. As a result, the compact SUV scored 43 out of 49 points in the overall child occupant protection tests.

For the crash test, the 2026 Brezza’s ZXI+ 1.5L 6AT variant was tested, but the results apply to all other variants as well. The tested variant, Bharat NCAP suggests, is equipped with 6 airbags, electronic stability control (ESC), seat belt reminders on all seats, seatbelt pretensioners on the front-row seats and ISOFIX child seat anchorages on the rear outboard seats. 

Maruti Suzuki Price Hike: अगस्त से महंगी होंगी सभी कारें, ₹30,000 तक बढ़ सकते हैं दाम; जानें वजह

Maruti Suzuki Price Hike: देश की सबसे बड़ी पैसेंजर व्हीकल बनाने वाली कंपनी, Maruti Suzuki India Ltd ने मंगलवार को स्टॉक एक्सचेंज को दिए एक बयान में कहा कि वह अपने सभी मॉडल्स की कीमतों में ₹30,000 तक की बढ़ोतरी करेगी। कंपनी के मुताबिक, कीमतों में यह बढ़ोतरी अगस्त 2026 से लागू होगी और हर मॉडल के हिसाब से बढ़ोतरी की रकम अलग-अलग होगी।

कंपनी ने बताया कि यह फैसला इनपुट कॉस्ट (लागत) में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण लिया गया है। कंपनी ने यह भी कहा कि उसने हाल के महीनों में लागत कम करने के अंदरूनी उपायों और स्ट्रक्चरल एफिशिएंसी (ढांचागत दक्षता) की कोशिशों के जरिए इन लागतों को खुद संभालने का प्रयास भी किया था।

लेकिन, महंगाई का दबाव लगातार बने रहने और लागत से जुड़ी परिस्थितियां अनुकूल नहीं होने के कारण लागत का कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डालना पड़ रहा है। कंपनी ने कहा कि हम कोशिश कर रहें हैं कि ग्राहकों पर इसका असर कम से कम हो।

कंपनी ने यह भी बताया कि लागत कम करने की कोशिशों के बावजूद, कच्चे माल की बढ़ती कीमतों का बोझ पूरी तरह से खुद उठाने की गुंजाइश अब बहुत कम बची है। Maruti Suzuki अभी एंट्री-लेवल S-Presso से लेकर प्रीमियम Invicto MPV तक कई तरह की गाड़ियां बेचती है।

साल में दूसरी बार बढ़ेगी कीमत

यह इस साल कंपनी की पहली कीमत बढ़ोतरी नहीं है। इससे पहले Maruti Suzuki ने जून 2026 से अपने पूरे मॉडल लाइनअप की कीमतों में 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की थी। इसकी घोषणा कंपनी ने 21 मई को की थी।

कार बनाने वाली कंपनी ने कीमतों में इस बढ़ोतरी की वजह इनपुट कॉस्ट में बढ़त और वेस्ट एशिया में संघर्ष के बाद कमोडिटी की कीमतों में उछाल से पैदा हुए महंगाई के दबाव को बताया है। अगस्त में होने वाली यह कीमत वृद्धि कंपनी के पूरे पोर्टफोलियो में इस साल की दूसरी बड़ी बढ़ोतरी होगी।

जून 2026 में कंपनी ने 2,00,390 यूनिट्स बेची

बता दें कि यह घोषणा ऐसे समय में हुई है, जब कंपनी ने हाल के महीनों में स्थिर बिक्री दर्ज की है। Maruti Suzuki ने जून 2026 में कुल 2,00,390 यूनिट्स की बिक्री की, जिसमें घरेलू बाजार में 1,50,150 यूनिट्स और 42,768 यूनिट्स का निर्यात शामिल था।

वहीं, मई 2026 में कंपनी ने अब तक की सबसे ज्यादा मासिक बिक्री दर्ज की थी। इस दौरान Maruti Suzuki ने कुल 2,42,688 यूनिट्स बेची थीं, जिसमें घरेलू थोक बिक्री का आंकड़ा 1,93,535 यूनिट्स रहा।

यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki Brezza Facelift 24 जुलाई को होगी लॉन्च, मिलेंगे E20 पेट्रोल के अनुकूल 2 इंजन और दमदार फीचर्स

Maruti Suzuki Brezza Facelift 24 जुलाई को होगी लॉन्च, मिलेंगे E20 पेट्रोल के अनुकूल 2 इंजन और दमदार फीचर्स

क्या आप एक मिड साइज SUV लेने की सोच रहे हैं? अगर हां, तो Maruti Suzuki India आपके लिए एक बजट फ्रेंडली कार पेश करने जा रही है। दरअसल, देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी 24 जुलाई को Brezza का नया फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करेगी। नए अवतार में आने वाली इस SUV में कई डिजाइन और टेक्नोलॉजी अपडेट्स के साथ नए पावरट्रेन विकल्प भी देखने को मिल सकते हैं।

साल 2016 में लॉन्च होने के बाद से ही Brezza भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUVs में शामिल रही है। अब तक इस SUV की 14 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक ​​चुकी हैं, जिससे यह Maruti Suzuki के SUV पोर्टफोलियो में एक अहम मॉडल बन गई है।

बता दें कि पिछले हफ्ते Maruti Suzuki ने Brezza की बुकिंग शुरू कर दी थी। ग्राहक इस नए वर्जन को कंपनी की वेबसाइट या डीलरशिप के जरिए 11,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं।

किन SUV से है मुकाबला?

Maruti Suzuki Brezza अभी अपनी दूसरी जेनरेशन में है, जो 2022 में आई थी। पिछले कुछ सालों में, इसे अपने सबसे बड़े कॉम्पिटिटर Tata Nexon से कड़ी टक्कर मिली है, जो कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में सबसे आगे रही है। इस सेगमेंट में Hyundai Venue, Kia Sonet और Mahindra XUV 3XO जैसे दमदार मॉडल भी मौजूद हैं।

इंजन और पावरट्रेन

अगर हम कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Brezza के कॉम्पिटिटर को देखें, तो वे न सिर्फ पावरट्रेन के मामले में ज्यादा ऑप्शन देते हैं, बल्कि उनमें कई शानदार फीचर्स भी मिलते हैं। ऐसे में, मॉडल को नया बनाए रखने और बिक्री को लगातार जारी रखने के लिए एक फेसलिफ्ट की जरूरत है।

फिलहाल, Brezza में अभी 1.5-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो ज्यादा से ज्यादा 103 PS की पावर और 139 Nm का पीक टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन या 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कन्वर्टर का ऑप्शन मिलता है। इसमें 5-स्पीड MT के साथ CNG का ऑप्शन (88 PS और 121 Nm) भी उपलब्ध है। उम्मीद है कि Brezza फेसलिफ्ट में ये सभी ऑप्शन बने रहेंगे।

इस SUV में सबसे बड़ा बदलाव 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का जुड़ना होगा। यह वही इंजन है जो अभी Maruti Suzuki Fronx में इस्तेमाल हो रहा है, जिसमें 100 PS की मैक्सिमम पावर और 148 Nm का पीक टॉर्क मिलता है। उम्मीद है कि टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा और इसमें ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन नहीं होगा। ऐसा शायद कीमत को कंट्रोल में रखने के लिए किया जा सकता है।

1.5-लीटर नैचुरली-एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल, दोनों इंजन E20 पेट्रोल के अनुकूल होंगे।

इसके अलावा, टर्बो पेट्रोल इंजन अपनी परफॉर्मेंस के लिए जाने जाते हैं, न कि ज्यादा माइलेज के लिए। यह बात Maruti Suzuki की उस खासियत से कुछ हद तक अलग है, जिसके लिए कंपनी ईंधन की ज्यादा बचत करने वाली कारों के लिए जानी जाती है।

फीचर्स

फीचर्स की बात करें तो, मारुति सुजुकी की कारें इस मामले में सेगमेंट में सबसे आगे नहीं हैं। इसका मतलब यह नहीं है कि उनमें फीचर्स की कमी है। बस बात यह है कि कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में दूसरी कंपनियां ज्यादा फीचर्स देती हैं।

हालांकि, Brezza फेसलिफ्ट के साथ इसमें बड़े बदलाव हो सकते हैं। उम्मीद है कि इसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS), पैनोरमिक सनरूफ, बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन, आगे की तरफ वेंटिलेटेड सीटें, एम्बिएंट लाइटिंग और डुअल-टोन अलॉय व्हील्स जैसे फीचर्स मिलेंगे।

एक्सटीरियर और इंटीरियर स्पेसिफिकेशन्स

एक्सटीरियर डिजाइन की बात करें तो इसमें ज्यादा बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। इसमें फ्रंट ग्रिल और बंपर में हल्के बदलाव किए जा सकते हैं, जबकि रियर बंपर में भी थोड़ा अपडेट देखने को मिल सकता है।

मुख्य बदलाव केबिन के अंदर किए जाएंगे, ताकि इन-कैबिन फीचर्स के मामले में Brezza फेसलिफ्ट अपने कॉम्पिटिटर्स को कड़ी टक्कर दे सके।

यह भी पढ़ें: Upcoming Auto Launches: नई कार या बाइक खरीदने का बना रहें प्लान? मार्केट में धमाल मचाने आ रही ये 6 नई गाड़ियां