Delhi Weather: दिल्ली में अगले 3 दिनों तक मॉनसून के बाद बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi Weather: दिल्ली में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है, क्योंकि शहर अब मॉनसून के बाद के दौर में प्रवेश कर रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राजधानी में अगले दो से तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी।

वहीं, IMD ने शनिवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान दिल्ली में आंधी-तूफान और 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के ऊपर बना डिप्रेशन उत्तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है और एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के साथ मिल रहा है, इसलिए शनिवार, रविवार और सोमवार को बारिश होने की उम्मीद है। उत्तराखंड और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में हल्की बारिश हो सकती है।

मानसून की जल्दी वापसी

इस बार दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य समय से पहले यानी 23 सितंबर को दिल्ली से लौट गया। मौसम विभाग के मुताबिक, साल 2002 के बाद यह राजधानी से मानसून की सबसे जल्दी वापसी है। हालांकि, मानसून की विदाई के बावजूद अगले कुछ दिनों तक मौसम पूरी तरह सूखा नहीं रहेगा और कुछ इलाकों में हल्की बारिश व गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

दिल्ली के मुख्य मौसम केंद्र सफदरजंग में मानसून के मौसम के दौरान 728.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 629.7 मिमी के लंबे समय के औसत से लगभग 16% ज्यादा है।

वहीं, बीते दिन यानी शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने और पूरब से आने वाली नमी वाली हवाओं की वजह से तापमान कम रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान 33°C रहा, जो सामान्य से एक डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 24.2°C दर्ज किया गया। IMD ने शनिवार के लिए अधिकतम तापमान 32-34°C और न्यूनतम तापमान 22-23°C रहने का अनुमान लगाया है।

बारिश से स्मॉग बनने में देरी हो सकती है

जैसे-जैसे दिल्ली सर्दियों के प्रदूषण वाले मौसम की ओर बढ़ रही है, बारिश का यह नया दौर हवा की खराब होती क्वालिटी से कुछ समय के लिए राहत भी दे सकता है। शुक्रवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 78 था, जो इसे ‘संतोषजनक’ कैटेगरी में रखता है।

हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि ठंडक का मतलब सर्दियों का आना नहीं है। मौजूदा मौसम सिस्टम के हटने के बाद तापमान के फिर से बढ़ने की उम्मीद है।

एक्सपर्ट्स प्रशांत महासागर में बदलती स्थितियों, जैसे कि मजबूत होते अल-नीनो, पर भी नजर रख रहे हैं ताकि मौसम के पैटर्न पर उनके संभावित असर को समझा जा सके। अगर आने वाले हफ्तों में बारिश कम रहती है, तो मिट्टी में नमी कम होने और धूल बढ़ने से दिल्ली के वायु प्रदूषण में और बढ़ोतरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें: इस IAS अधिकारी को मिली CBSE की कमान, जानें केंद्र सरकार ने किसे बनाया चेयरपर्सन

Delhi Weather Update: मानसून ने कहा अलविदा, अब बिगड़ेगी दिल्ली की हवा! जानें आने वाले दिनों का हाल

राजधानी दिल्ली से फिलहाल मानसून की विदाई हो गई है। मौसम विभाग ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा कर दिया है। वहीं मानसून के दिल्ली से विदा होने के बाद राजधानी में हवा की क्वालिटी धीरे-धीरे खराब हो सकती है। हालांकि, अगले कुछ दिनों तक मौसम सुहावना रहने की उम्मीद है, जिससे लोगों को प्रदूषण बढ़ने से पहले थोड़ी राहत मिल सकती है।

खराब हो सकती है हवा की क्वालिटी

दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ दिल्ली की एयर क्वालिटी आने वाले दिनों में खराब हो सकती है। हालांकि, मौसम अभी कुछ दिनों तक राहत देने वाला बना रह सकता है और आसमान साफ रहने की उम्मीद है। पिछले 24 घंटों में दिल्ली के तापमान में 1 से 2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। फिलहाल दिन का तापमान 34 से 36 डिग्री और रात का तापमान 21 से 24 डिग्री के बीच बना हुआ है। दक्षिण-पूर्वी हवाएं भी चल रही हैं। वहीं, गुरुवार को दिल्ली का AQI करीब 145 दर्ज किया गया, जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।

वहीं इस मामले में ज्यादा जानकारी देते हुए,  IMD के साइंटिस्ट अखिल श्रीवास्तव ने कहा कि, मॉनसून की वापसी के बावजूद अगले कुछ दिनों तक दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा के ऊपर बना डीप डिप्रेशन अभी भी सक्रिय है, जिसका असर उत्तरी मैदानी इलाकों के मौसम पर पड़ रहा है। आने वाले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है।

इस दिन होगी दिल्ली में बारिश

IMD ने 26 सितंबर को दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश के बाद तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री की गिरावट आ सकती है। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में यह गिरावट अभी सर्दियों की शुरुआत का संकेत नहीं है। उन्होंने बताया कि मौजूदा मौसम सिस्टम के गुजरने के बाद दिल्ली में तापमान फिर बढ़ सकता है, इसलिए अभी सर्दी आने में समय है। इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून 23 सितंबर को दिल्ली से विदा हो गया, जो सामान्य समय से दो दिन पहले था। वहीं मौसम वैज्ञानिक एल नीनो पर भी नजर रख रहे हैं, क्योंकि इसका असर मौसम के पैटर्न और दिल्ली की एयर क्वालिटी पर पड़ सकता है।

Delhi Weather Today: राजधानी में आज फिर बरसेंगे बदरा, IMD ने बताया इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather Today: दिल्ली में बुधवार (19 अगस्त) को मौसम सुहाना रहने के साथ बारिश के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज राजधानी के कई इलाकों में हल्की बारिश, जबकि कुछ जगहों पर मध्यम बारिश होने का अनुमान जताया है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, “आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर तक कई स्थानों पर हल्की बारिश की एक या दो बौछारें पड़ेंगी, जबकि कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, शाम से रात तक हल्की से मध्यम बारिश की एक और बौछार पड़ने की संभावना है।”

19 अगस्त को, IMD ने अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया है।

दिल्ली के मौसम का साप्ताहिक पूर्वानुमान

IMD ने अनुमान लगाया है कि दिल्ली में 23 अगस्त तक बारिश हो सकती है, जबकि 24 अगस्त को बारिश नहीं होगी।

20 अगस्त के लिए IMD ने हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है। पूर्वानुमान के अनुसार, “आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। शाम से रात के समय भी बहुत हल्की से हल्की बारिश का एक और दौर हो सकता है।” इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

21 अगस्त से बारिश की रफ्तार होगी कम

21 अगस्त को बारिश की तीव्रता कम होकर बहुत हल्की बारिश में बदलने की उम्मीद है। IMD ने 21, 22 और 23 अगस्त को बहुत हल्की से हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। तीनों दिनों के लिए अनुमान में कहा गया है, “आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है।”

इन दिनों अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

24 अगस्त से बारिश पर लग सकता है ब्रेक

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक, 24 अगस्त को दिल्ली में बारिश का दौर थम सकता है। इस दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है और आसमान में आमतौर पर बादल छाए रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें: JSSC-CGL: ‘चाहो तो रिश्ता खत्म कर सकती हो…’ नौकरी जाने के डर से टूट गया शख्स, पत्नी से कही ये बात

Delhi Weather Today: दिल्ली में आज पड़ेंगे रिमझिम फुहारे! IMD ने 23 अगस्त तक जताया बारिश का अनुमान, जानें पूरे हफ्ते का हाल

Delhi Weather Today: दिल्लीवासियों को मंगलवार (18 अगस्त) को एक बार फिर हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली के कुछ इलाकों में सुबह से दोपहर के बीच बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। ऐसे में लोगों को मौसम को ध्यान में रखते हुए अपने दिन की प्लानिंग करने की सलाह दी गई है।

IMD के अनुसार, “आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है।” इस दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

दिल्ली का साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान

IMD ने आने वाले हफ्ते में बारिश का अनुमान लगाया है। IMD के अनुसार, 19 और 20 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पूर्वानुमान में कहा गया है, “आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच कई जगहों पर हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। शाम से रात के समय बहुत हल्की से हल्की बारिश का एक और दौर हो सकता है।”

वहीं, इन दिनों दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

इसके बाद, 21 और 22 अगस्त को IMD ने बहुत हल्की से हल्की बारिश का अनुमान लगाया है। IMD के अनुमान के अनुसार, “आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर से शाम के समय कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है।”

इन दिनों अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

आखिर में, 23 अगस्त के लिए IMD का अनुमान वही है, जिसमें बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है। अनुमान के मुताबिक, “आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दोपहर से शाम के बीच कुछ जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है।”

इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

यह भी पढ़ें: छात्र प्रोटेस्ट के बीच सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, रद्द होगा JSSC-CGL एग्जाम