HUDCO Share: सरकारी कंपनी ने बिहार को ₹25000 करोड़ की फंडिंग का दिया ऑफर, इंडस्ट्रियल पार्क पर होगा खर्च

HUDCO Share: सरकारी कंपनी Housing and Urban Development Corporation Ltd (HUDCO) ने बिहार सरकार के साथ एक बड़ा समझौता किया है। इसके तहत HUDCO राज्य में इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के लिए ₹25,000 करोड़ तक की फाइनेंशियल मदद देगी।

पांच साल में मिलेगी फंडिंग

यह रकम एक साथ जारी नहीं होगी। अगले पांच साल में जरूरत के हिसाब से अलग-अलग चरणों में फंड दिया जाएगा।

इस पैसे का इस्तेमाल बिहार में इंडस्ट्रियल पार्क बनाने में होगा। इसमें जमीन खरीदना और उद्योगों के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना शामिल है।

25 साल तक के लिए मिल सकता है लोन

HUDCO राज्य सरकार की ओर से तय की गई एक संस्था को ₹25,000 करोड़ तक के टर्म लोन देगी। फंडिंग अलग-अलग चरणों में होगी।

लोन की शर्तें भी लचीली होंगी। मोरेटोरियम की सुविधा मिल सकती है। लोन चुकाने के लिए 25 साल तक का समय दिया जा सकता है। समय से पहले लोन चुकाने का विकल्प भी होगा।

IDA को जिम्मेदारी मिली

बिहार सरकार ने राज्य के Infrastructure Development Authority को इन प्रोजेक्ट्स की जिम्मेदारी दी है। यह संस्था इंडस्ट्रियल पार्क के लिए जमीन खरीद और डेवलप कर सकती है।

यहां उद्योगों के लिए जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर भी तैयार किया जाएगा। हर प्रोजेक्ट के लिए अलग समझौता होगा। उसमें फंडिंग की शर्तें और प्रोजेक्ट का दायरा तय किया जाएगा।

तुरंत नहीं मिलेंगे ₹25,000 करोड़

यह MoU ₹25,000 करोड़ तुरंत जारी करने का करार नहीं है। यह सिर्फ फंडिंग के लिए एक फ्रेमवर्क है। जरूरत के हिसाब से पांच साल में फंड जारी होगा। MoU तीन साल तक वैध रहेगा। इसकी हर साल समीक्षा की जाएगी।

बुधवार को HUDCO का शेयर 0.11% की मामूली गिरावट के साथ ₹178.38 पर बंद हुआ।

GDP Growth: सरकार ने 2.6% GDP ग्रोथ के दावे को खारिज किया, 7.8% को सटीक बताया

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

HUDCO Shares: Q1 में दोगुना लोन अप्रूव, धमाकेदार बिजनेस अपडेट पर चमके शेयर

HUDCO Shares: हाउसिंग एंड अर्बन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (HUDCO) के शेयर जून 2026 तिमाही के कारोबारी अपडेट पर रॉकेट बन गए। लोन सैंक्शन के करीब दोगुना होने औ डिस्बर्समेंट्स में 28% के उछाल ने इसके शेयरों की चमक बढ़ा दी और यह 3% से अधिक उछल पड़ा। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे शेयरों की चमक कुछ फीकी पड़ी लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने भाव टूटने नहीं दिया और अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। फिलहाल बीएसई पर यह 1.85% की बढ़त के साथ ₹208.90 के भाव पर है। इंट्रा-डे में यह 3.17% के उछाल के साथ ₹211.60 तक चढ़ गया था।

HUDCO के बिजनेस अपडेट की खास बातें

एक्सचेंज फाइलिंग में दिए गए हुडको के बिजनेस अपडेट के मुताबिक जून 2026 तिमाही में कंपनी का लोन सैंक्शन्ड सालाना आधार पर ₹33,904 करोड़ से उछलकर ₹65,485 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान लोन डिस्बर्समेंट्स भी ₹12,812 करोड़ से 28% बढ़कर ₹16,377 करोड़ पर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने कुल ₹1.64 लाख करोड़ के लोन मंजूर किए और ₹51,194 करोड़ के लोन बांटे। कंपनी का फोकस अर्बन इंफ्रा फाइनेंसिंग पर तेजी से बढ़ रहा है और वित्त वर्ष 2026 के आखिरी में इसकी कंपनी के कुल लोन बुक में करीब 74% हिस्सेदारी रही। पिछले वित्त वर्ष में कोई नया एनपीए नहीं जुड़ा, जबकि ₹403 करोड़ की रिकवरी हुई। साथ ही कंपनी की उधारी लागत भी सालाना आधार पर 7.44% से घटकर 6.56% रह गई।

हुडको ने किया मालामाल

करीब छह साल पहले कोरोना महामारी के समय हुडको के शेयर फर्श पर थे और 24 मार्च 2020 को यह महज ₹18.05 में मिल रहा था। इसके बाद शेयरों ने रफ्तार पकड़ी और 4 ही साल में यह 1860.94% उछलकर 15 जुलाई 2024 को ₹353.95 पर पहुंच गया जोकि इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई है। इस प्रकार महज चार साल में इसने निवेशकों का पैसा करीब 20 गुना बढ़ा दिया।

पिछले एक साल में इसके शेयरों के चाल की बात करें तो इसने निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। पिछले साल 18 नवंबर 2025 को बीएसई पर यह ₹246.90 के भाव पर था जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से 4 महीने में यह 35.62% फिसलकर 30 मार्च 2026 को ₹158.95 के भाव पर आ गया जोकि इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है।

SME Listing: तीन लिस्टिंग, दो ने लगाया तगड़ा करंट, एक में प्रीमियम एंट्री के बाद और बढ़ा पैसा

Waterways Leisure Tourism IPO Listing: ₹681 पर ₹808 का शेयर लिस्ट, क्रूज कंपनी में फ्लश निवेशकों का पैसा

Advit Jewels IPO Listing: बढ़ गई पोर्टफोलियो की चमक, ₹138 के शेयरों से मिला करीब 37% का लिस्टिंग गेन

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।