Nvidia में इन 13 Mutual Fund स्कीमों और ETF का निवेश, आपका है किसी में दांव?

Nvidia Stock Crash: चिप बनाने वाली दिग्गज अमेरिकी कंपनी एनवीडिया के शेयरों में भारी गिरावट ने दुनियाभर के निवेशकों की चिंता बढ़ा दी है। को-फाउंडर और सीईओ जेनसेन हुआंग के इस्तीफे ने इस पर और दबाव बनाया। टूटकर यह अपने 52-हफ्ते $243.37 के हाई से करीब 33% नीचे आ चुका है। 12 नवंबर को इसके शेयर शुरुआती कारोबार में 6.04% टूटकर $163.23 को आ गया था। इस गिरावट ने सिर्फ एनवीडिया के शेयरहोल्डर्स को ही नहीं बल्कि भारतीय म्यूचुअल फंड निवेशकों को भी परेशान कर दिया है, क्योंकि देश की कई म्यूचुअल फंड स्कीमों में एनवीडिया के शेयर हैं।

देश की किन Mutual Fund Schemes का है Nvidia में निवेश

ACE MF के अक्टूबर 2026 के पोर्टफोलियो डेटा के एनालिसिस के मुताबिक देश की 13 म्यूचुअल फंड स्कीम और ईटीएफ का एनवीडिया के शेयरों में सीधा निवेश है। इन स्कीमों में अमेरिकी चिप कंपनी एनवीडिया की हिस्सेदारी 0.63% से लेकर 12.12% तक है।

सबसे ज्यादा निवेश तो मिरे एसेट एसएंडपी 500 टॉप 50 ईटीएफ का है, जिसके पोर्टफोलियो का 12.12% एनवीडिया में लगा है। इसके बाद Mirae Asset NYSE FANG+ ETF में इसकी 10.02% हिस्सेदारी है।

मोतीलाल ओसवाल नास्डाक 100 ईटीएफ और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल नास्डाक 100 इंडेक्स फंड में एनवीडिया की हिस्सेदारी करीब 8.02% है।

आदित्य बिड़ला सन लाइफ इंटरनेशनल इक्विटी फंड में एनवीडिया का 4.91%, एडलवाइज टेक्नोलॉजी फंड में 4.74%, डीएसपी वैल्यू फंड में 0.91% और एक्सिस लॉर्ज एंड मिड कैप फंड में 0.63% निवेश है।

फंड एक्सपोजर
Mirae Asset S&P 500 Top 50 ETF12.12%
Mirae Asset NYSE FANG+ ETF10.02%
Motilal Oswal Nasdaq 100 ETF8.02%
ICICI Pru Nasdaq 100 Index Fund8.02%
Motial Oswal S&P 500 Index Fund7.56%
Edelweiss Technology Fund4.74%
Aditya Birla SL Intl. Equity Fund4.01%
DSP Mutli Asset Allocation Fund1.44%
Axis Innovation Fund1.36%
Franklin India Technology Fund1.12%
DSP Value Fund0.91%
ICICI Pru US Bluechip Equity Fund0.66%
Axis Large & Mid Cap Fund0.63%

एनवीडिया में गिरावट का NAV पर कितना असर?

अमेरिकी चिप कंपनी के शेयरों में गिरावट का असर म्यूचुअल फंड की एनएवी (नेट एसेट वैल्यू) पर कितना पड़ेगा, यह इस पर निर्भर करेगा कि पोर्टफोलियो का कितना हिस्सा इसमें लगा है। उदाहरण के लिए जिस फंड का 12% निवेश एनवीडिया में है, वहां शेयर में 10% की गिरावट से दूसरी चीजें स्थिर रहने पर एनएवी पर करीब 1.2% का झटका लग सकता है। वहीं 0.6% हिस्सेदारी वाले फंड पर इसका सीधा असर केवल 0.06% होगा। इसके अलावा विदेशी निवेश करने वाले भारतीय फंडों के रिटर्न पर डॉलर और रुपये के एक्सचेंज रेट का भी असर पड़ता है।

क्या करना चाहिए निवेशकों को?

वेस्टेड (Vested) के एक प्रवक्ता के मुताबिक नियर टर्म में एनवीडिया के शेयरों में उठा-पटक दिख सकती है क्योंकि अब निवेशक कंपनी के वैल्यूएशन और उनकी स्ट्रैटेजी पर हालिया घटनाओं के असर का कैलकुलेशन कर रहे हैं।

विदेशों में निवेश करने वाले भारतीय फंडों के मामले में करेंसी में बदलाव का असर रुपये में मिलने वाले रिटर्न पर भी पड़ सकता है। इसके अलावा होल्डिंग के आंकड़े अक्टूबर के आखिरी के पोर्टफोलियों के हिसाब से है तो हालिया बिकवाली की आंधी में फंड मैनेजरों ने एलोकेशन में बदलाव किया है या नहीं, उसके हिसाब से असर दिखेगा।

ऐसे में निवेशकों को सिर्फ यह नहीं देखना चाहिए कि उनके फंड में एनवीडिया के शेयर हैं या नहीं, बल्कि यह देखना ज्यादा जरूरी है कि एनवीडिया में कुल एक्सपोजर कितना है। एनवीडिया में अधिक निवेश होने से स्टॉक से जुड़ा रिस्क बढ़ जाता है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि फंड की एनएवी में भी एनवीडिया के शेयरों के बराबर ही गिरावट आएगी।

Nvidia CEO कंट्रोवर्सी में कूदे एलन मस्क! जेनसन हुआंग की वापसी वाली पिटीशन पर लगाई मुहर, कहा- ‘यह मेरे लिए सम्मान…’

डूब गए ₹1,000 करोड़! Nvidia से बाहर होने पर जेनसन हुआंग को लगी बहुत बड़ी चपत

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।