NTA ने जारी किया 2026-27 का रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर: JEE Main, UGC NET और CUET PG की नई तिथियां घोषित, यहाँ देखें पूरा शेड्यूल

NTA ने जारी किया 2026-27 का रिवाइज्ड एग्जाम कैलेंडर: JEE Main, UGC NET और CUET PG की नई तिथियां घोषित, यहाँ देखें पूरा शेड्यूल

NTA Exam Calender

लाखों छात्रों और अभ्यर्थियों के लंबे इंतजार के बाद NTA ने दिसंबर 2026 से अप्रैल 2027 के बीच आयोजित होने वाली 13 प्रमुख प्रवेश व पात्रता परीक्षाओं का संशोधित टाइमटेबल जारी कर दिया है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि ये तिथियां प्रशासनिक सुविधा के अनुसार तय की गई हैं, हालांकि ये सभी तिथियां संभावित (Tentative) हैं और परिस्थितियों के अनुसार इनमें आंशिक बदलाव हो सकता है। 

NTA रिवाइज्ड परीक्षा कैलेंडर (2026–2027): मुख्य तिथियां

NTA Exam Calender

UGC NET और CSIR NET (दिसंबर 2026 साइकिल)

  • UGC NET दिसंबर साइकिल : यह परीक्षा 14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर 2026 के बीच 6 दिनों की अवधि में आयोजित की जाएगी।
  • Joint CSIR UGC NET : विज्ञान वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा 19, 22 और 27 दिसंबर 2026 को 3 दिनों में संपन्न होगी।

JEE Main 2027 (सेशन 1 व सेशन 2)

देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों (IITs, NITs) में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE Main) दो चरणों में होगी:

  • सेशन 1 (जनवरी 2027) : 20 से 24 जनवरी और 28 जनवरी 2027 को आयोजित किया जाएगा।
  • सेशन 2 (अप्रैल 2027) : 02 से 07 अप्रैल 2027 के बीच संपन्न होगा।

CUET PG और CMAT 2027

  • CUET PG 2027 : देश भर के केंद्रीय व अन्य विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए सीयूईटी पीजी परीक्षा  2 मार्च से 31 मार्च 2027 के बीच कुल 17 दिनों में विभिन्न चरणों में होगी (02-05, 08-09, 12, 15-19, 24-25, और 29-31 मार्च)।
  • CMAT 2027 : कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 07 फरवरी 2027 को 1 दिन में आयोजित होगा।

अन्य प्रमुख सैन्य और स्कूल प्रवेश परीक्षाएं

NTA कैलेंडर के तहत रक्षा व अन्य विशेष स्कूलों के लिए भी तिथियां घोषित की गई हैं:

  • राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज (RIMC) : 6 दिसंबर 2026
  • राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल : 13 दिसंबर 2026
  • NIFT प्रवेश परीक्षा व श्रेष्ठ (SHRESHTA) : 10 जनवरी 2027
  • ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) : 31 जनवरी 2027

छात्रों के लिए NTA की महत्वपूर्ण सलाह

  1. अंतिम तिथियां नहीं : एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि ये प्रस्तावित तिथियां (Proposed Dates) हैं। प्रशासनिक या शैक्षणिक वजहों से इसमें बदलाव संभव है।
  2. आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें : छात्र किसी भी भ्रामक जानकारी से बचने के लिए NTA की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर नियमित रूप से विजिट करते रहें।
  3. सिटी स्लिप व एडमिट कार्ड: प्रत्येक परीक्षा के आयोजन से कुछ दिन पहले परीक्षा शहर सूचना पर्ची (Exam City Slip) और एडमिट कार्ड अलग से पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे।