भारतीय टीम के हाथ से एक और जीता मैच हुआ ड्रॉ, न्यूजीलैंड की ए साइड 9 विकेट तक लड़ी

INDAvsNZA श्रीलंका के दूसरे टेस्ट के बाद भारतीय ए टीम के हाथ से भी लिंकन में खेले जा रहे चौथे टेस्ट में एक जीता हुआ मैच हाथ से फिसल गया। हालांकि यह भारत की ए साइड है लेकिन अंतिम ग्यारह में सिर्फ 2 ही खिलाड़ी ऐसे हैं जिनका टेस्ट पदार्पण नहीं हुआ है।

पहली पारी में 113 रन बनाकर आउट हुई भारतीय टीम के लिए पहला दिन खास नहीं रहा। न्यूजीलैंड ने 132 की सलामी साझेदारी कर अंत में 3 विकेट खोए। भारत ने अगले दिन वापसी करते हुए न्यूजीलैंड को 317 रनों पर आउट किया। भारत 10 रनों पर केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल का विकेट गंवाकर मुश्किल में था लेकिन इसके बाद देवदत्त पड्डीकल 199 रन और सांई सुदर्शन ने 91 रन बनाकर भारत को मुश्किल से उबारा।

निचले क्रम में यश राठौड और वॉशिंगटन सुंदर ने महत्वपूर्ण अर्धशतक लगाकर भारत को 516 रनों तक पहुंचाया और अंतिम दिन न्यूजीलैंड की ए टीम को जीत के लिए 313 रनों का लक्ष्य दिया। 17 रनों पर 3 विकेट गंवाने के बाद न्यूजीलैंड मुश्किल में थी।

हालांकि सलामी बल्लेबाज क्यूर्टिस हैफी दूसरे छोर से विकेटों का पतन देखते रहे लेकिन आउट नहीं हुए। चायकाल के बाद न्यूजीलैड को 45 ओवर खेलने थे और उसके सिर्फ 4 विकेट ही बाकी थे। लेकिन 65वें ओवर के बाद खराब रोशनी के कारण मैच रोक दिया गया और मैच ड्रॉ घोषित हुआ। क्यूर्टिस हैफी 90 रन बनाकर और जेडन लेनेक्स 6 रन बनाकर नाबाद रहे।आकिब नबी ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए।