LPG Price 27 October 2026: अगर आप आज यानी 27 अक्टूबर को LPG सिलेंडर बुक करने की सोच रहे हैं तो सबसे पहले अपने शहर का रेट जान लीजिए। अच्छी बात ये है कि फिलहाल घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में कोई नया बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर के दाम अक्टूबर की शुरुआत में ही बढ़ाए गए थे।
दिल्ली में 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 942 रुपए है। वहीं, 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर 2,810 रुपए में मिल रहा है। कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 1 अक्टूबर को 62.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई थी।
चेक करें अपने शहर की कीमत
शहर घरेलू सिलेंडर की कीमत कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली 939.50 रुपये 2,810.00 रुपये
नोएडा 939.50 रुपये 2,747.50 रुपये
मुंबई 941.50 रुपये 2,764.50 रुपये
कोलकाता 968.00 रुपये 2,954.00 रुपये
पटना 1,031.50 रुपये 3,100.50 रुपये
बेंगलुरु 944.50 रुपये 2,764.00 रुपये
लखनऊ 979.50 रुपये 2,932.50 रुपये
चंडीगढ़ 951.50 रुपये 2,820.00 रुपये
जयपुर 945.50 रुपये 2,839.00 रुपये
हर महीने कब बदलते हैं LPG सिलेंडर के दाम?
तेल कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को LPG सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। हालांकि, घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बदलाव एक जैसा नहीं होता। घरेलू गैस की कीमतें कई महीनों तक स्थिर रह सकती हैं, जबकि कमर्शियल सिलेंडर के रेट में अपेक्षाकृत ज्यादा बार बदलाव देखने को मिलता है। यही वजह है कि उपभोक्ताओं और कारोबारियों, दोनों के लिए नई कीमतों पर नजर रखना जरूरी है।
क्यों बदलती है एलपीजी की कीमत?
तेल कंपनियां कमर्शियल या घरेलू LPG की कीमतों की समीक्षा हर महीने की पहली तारीख को करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन की कीमत, रुपए और डॉलर की स्थिति देखते हुए इसमें बदलाव होता है। लेकिन जब कमर्शियल सिलेंडर महंगा होता है तब जरूरी नहीं है कि घरेलू सिलेंडर का रेट भी बदल जाए।

