Top News 27 October: चक्रवात अर्नब से 11 राज्यों में हाई अलर्ट, MLC चुनाव के नतीजे आज

Top News 27 October: चक्रवात अर्नब से 11 राज्यों में हाई अलर्ट, MLC चुनाव के नतीजे आज

cyclone arnab

Top News 27 October : चक्रवात अर्नब की वजह से मौसम विभाग ने 11 राज्यों में जारी किया अलर्ट। चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा जारी कर कहा कि SIR का फॉर्म 6 नहीं बदला। 4 राज्यों में MLC चुनाव की मतगणना। इजराइल में मंगलवार को संसदीय चुनाव के लिए मतदान होगा। माइक्रोसॉफ्ट ने अपने कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक से नौकरी छोड़ने की योजना की घोषणा की। 27 अक्टूबर की बड़ी खबरें :
 

चक्रवात अर्नब : कई राज्यों में अलर्ट

चक्रवात ‘अर्नब’ के संभावित असर को देखते मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश, ओडिशा समेत 11 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। ओडिशा के 6 जिलों में स्कूल बंद, संवेदनशील इलाकों से लोगों को निकाला जा रहा है।

 

SIR का फॉर्म 6 नहीं बदला

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कामकाज को चुनौती देने वाली याचिका पर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट में जवाबी हलफनामा दाखिल किया है। आयोग ने कहा कि जून 2025, अक्टूबर 2025 तथा मई 2026 में जारी SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए थे। वहीं Form 6 में बदलाव से इनकार करते हुए आयोग ने SIR घोषणा को अलग दस्तावेज बताया। ALSO READ: ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

 

4 राज्यों में MLC चुनाव के नतीजे आज

विधान परिषद चुनाव में उत्तर प्रदेश की 11 , बिहार की 8, महाराष्ट्र की 5 और कर्नाटक की 4 सीटों पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती। इन चुनावों में विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 

 

इजराइल में आज वोटिंग

इजराइल में मंगलवार को संसदीय चुनाव के लिए मतदान होगा। स्थानीय समय के मुताबिक, सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। चुनाव में 7 अक्टूबर 2023 को हमास के हमले, उसके बाद हुए युद्धों और सरकार की घरेलू व विदेश नीतियों पर चर्चा प्रमुख मुद्दे हैं।

 

माइक्रोसॉफ्ट में नौकरी छोड़ने का विकल्प

माइक्रोसॉफ्ट ने सोमवार को अपने कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक से नौकरी छोड़ने की योजना की घोषणा की। यह योजना भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा के पात्र कर्मचारियों के लिए है। इस योजना के तहत नौकरी छोड़ने का विकल्प चुनने वाले कर्मचारियों को आर्थिक मदद दी जाएगी। उन्हें करियर की योजना बनाने में भी मदद मिलेगी।