Jail Break in Tamil Nadu: दौरे का नाटक कर 17 कैदी जेल गार्ड पर हमला कर फरार, पुलिस ने 4 को दबोचा

Jail Break in Tamil Nadu: दौरे का नाटक कर 17 कैदी जेल गार्ड पर हमला कर फरार, पुलिस ने 4 को दबोचा

Tamil Nadu jail break

Jail Break in Tamil Nadu: तमिलनाडु की थेनी जिले की थेक्कमपट्टी जेल में 17 कैदियों ने एक जेल गार्ड पर हमला कर दिया और वहां से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने पूरे राज्य में उनकी तलाश शुरू कर दी है और कई जिलों में वाहनों की जांच तेज कर दी है। ALSO READ: गुवाहाटी में होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

 

दौरे का नाटक कर गार्ड पर हमला

थेनी पुलिस के मुताबिक, जेल में बंद कुछ कैदियों ने अचानक मिर्गी या दौरे पड़ने का नाटक शुरू कर दिया। जैसे ही जेल कर्मी उनकी मदद के लिए उनके पास पहुंचे, कैदियों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया और जेल की सुरक्षा तोड़कर भाग निकले। फरार होने वाले 17 कैदियों की पहचान लिंगम, राजा सिंगंधर, करुप्पसामी, सिलंबरसन, तिरुपति, मेंजीसुंदरम, सबरी, पोन मुथु, निजांत, कार्तिक राजा, मुगिलन, सेल्वा, तरुण, राजकुमार, प्रवीण, मुथु इलंगो और राजुवीन के रूप में हुई है।

 

17 स्पेशल टीमें और 16 चेक पोस्ट तैनात

घटना की गंभीरता को देखते हुए थेनी जिले के पुलिस अधीक्षक के.एस. प्रवीण गौतम ने तुरंत जेल का निरीक्षण किया। कंदमनूर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और फरार कैदियों को धर दबोचने के लिए 17 विशेष टीमों का गठन किया गया है।

 

कैदियों के अपने गृह नगर (विशेषकर विझिपुरम) लौटने की आशंका के चलते पड़ोसी डिंडीगुल और विझिपुरम जिलों में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। डिंडीगुल में 16 विशेष चेक पोस्ट बनाकर आने-जाने वाले हर वाहन की सघन तलाशी ली जा रही है। ALSO READ: Jammu Kashmir में 16,397 महिलाएं और बच्चियां लापता, 4,271 का अब तक नहीं मिला सुराग

 

4 फरार कैदी फिर गिरफ्तार

साउथ जोन के पुलिस महानिरीक्षक (IGP) विजयेंद्र बिदारी ने पुष्टि की है कि पुलिस के व्यापक तलाशी अभियान के दौरान अब तक 4 कैदियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि बाकी की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी फरार कैदी सलाखों के पीछे होंगे।