
Microsoft Layoff Plan: माइक्रोसॉफ्ट ने सोमवार को अपने 60 हजार कर्मचारियों के लिए स्वैच्छिक से नौकरी छोड़ने की योजना की घोषणा की। यह योजना भारत, अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा के पात्र कर्मचारियों के लिए है। इस योजना के तहत नौकरी छोड़ने का विकल्प चुनने वाले कर्मचारियों को आर्थिक मदद दी जाएगी। उन्हें करियर की योजना बनाने में भी मदद मिलेगी। ALSO READ: iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?
माइक्रोसॉफ्ट AI और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर अरबों डॉलर खर्च कर रही है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि सभी पात्र कर्मचारियों की नौकरी जाने वाली है। भारत में माइक्रोसॉफ्ट के करीब 23 हजार कर्मचारी हैं। हालांकि, अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इनमें से कितने कर्मचारी इस ऑफर के दायरे में आएंगे।
Amy Coleman, Executive Vice President and Chief People Officer at Microsoft says, “Today, we’re introducing a new Voluntary Exit Offer (VEO) to eligible employees within participating organizations. This offer gives eligible employees who may be considering a future outside the company a new choice to make that transition now with support. It also gives participating organizations another way to adapt their workforce to changing needs…This offer will be available to eligible employees in participating teams in Canada, India, the United Kingdom and the United States at level 70 and below. This is a time-limited, voluntary program that gives those who are eligible the opportunity to leave Microsoft with financial support and career planning resources. Some organizations are providing the Voluntary Exit Offer, and some are not. Participation varies based on each business’s priorities, customer commitments and workforce needs…”
— ANI (@ANI) October 26, 2026
नौकरी छोड़ने पर कर्मचारियों को क्या फायदा?
माइक्रोसॉफ्ट की चीफ HR ऑफिसर एमी कोलमैन के मुताबिक, यह सुविधा कंपनी के चुनिंदा विभागों में लेवल 70 और उससे नीचे के पात्र कर्मचारियों को मिलेगी। पात्र कर्मचारियों को ईमेल के जरिए ऑफर की शर्तें बताई जाएंगी। कंपनी के इस ऑफर के तहत कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने पर आर्थिक मदद और करियर से जुड़ी सेवाएं दी जाएंगी। पैकेज में हर पूरे किए गए सेवा वर्ष के बदले एक महीने की बेसिक सैलरी, हेल्थ इंश्योरेंस और करियर ट्रांजिशन से जुड़ी सहायता शामिल होने की जानकारी है। हालांकि, यह ऑफर सभी कर्मचारियों के लिए नहीं है।
इस प्रोग्राम का उद्देश्य उन कर्मचारियों को सहयोग देना है, जो कंपनी से बाहर करियर बनाने के बारे में सोच रहे हैं। इससे कंपनी के अलग-अलग विभागों को भी बदलती जरूरतों के हिसाब से अपने कर्मचारियों की संख्या और कामकाज में बदलाव करने का ऑप्शन मिलेगा।
गौरतलब है कि कंपनी ने 2025 से 2029 के बीच भारत में क्लाउड और AI इंफ्रास्ट्रक्चर, स्किल ट्रेनिंग और ऑपरेशन से जुड़े क्षेत्रों में 20.5 अरब डॉलर के निवेश की प्रतिबद्धता जताई है।


