SFC Environmental Technologies IPO: 11 एंकर निवेशकों से जुटाए ₹200 करोड़; आज, 27 अक्टूबर से खुला ₹667 करोड़ का इश्यू

वेस्टवॉटर के ट्रीटमेंट के लिए सॉल्यूशन उपलब्ध कराने वाली SFC एनवायर्नमेंटल टेक्नोलॉजीस का ₹667.53 करोड़ का IPO आज, 27 अक्टूबर से खुल गया। कंपनी ने एक दिन पहले 11 एंकर निवेशकों से ₹200.25 करोड़ जुटाए। संस्थागत निवेशकों को ₹330 प्रति शेयर के भाव पर 60.68 लाख शेयर अलॉट किए गए। इनमें से 54.09 लाख शेयर 8 घरेलू म्यूचुअल फंड्स को अलॉट किए गए।

एंकर बुक में भाग लेने वाले घरेलू म्यूचुअल फंडों में SBI म्यूचुअल फंड, ICICI प्रूडेंशियल AMC, निप्पॉन लाइफ इंडिया, क्वांट म्यूचुअल फंड, एडलवाइस और सुंदरम म्यूचुअल फंड आदि शामिल हैं। इनके अलावा, गवर्नमेंट पेंशन फंड ग्लोबल, सोसाइटे जेनरल और एडलवाइस लाइफ इंश्योरेंस कंपनी जैसे अन्य निवेशकों ने भी एंकर बुक में हिस्सा लिया।

SFC Environmental Technologies के पब्लिक इश्यू के लिए प्राइस बैंड ₹313-₹330 प्रति शेयर और लॉट साइज 45 शेयर है। इश्यू में ₹150 करोड़ के 45.45 लाख नए शेयर जारी हो रहे हैं। साथ ही ₹517.53 करोड़ के 1.57 करोड़ शेयरों का ऑफर फॉर सेल (OFS) है। OFS में कंपनी के प्रमोटर संदीप सुधाकर असोलकर, प्रिया संदीप असोलकर, साकेतचंद्रसिंह प्रतापसिंह धंडोरिया के साथ-साथ कुछ मौजूदा निवेशक शेयरों को बिक्री के लिए रखेंगे।

SFC Environmental Tech की ​कब होगी लिस्टिंग

IPO 29 अक्टूबर को बंद होगा। इसके बाद अलॉटमेंट 30 अक्टूबर को फाइनल हो सकता है। कंपनी के शेयर NSE और BSE पर 3 नवंबर को लिस्ट हो सकते हैं। SFC एनवायर्नमेंटल टेक्नोलॉजीस वेस्टवॉटर ट्रीटमेंट, वेस्टवॉटर रीसाइक्लिंग और फिर से इस्तेमाल (रीयूज), साथ ही सॉलिड वेस्ट ट्रीटमेंट के क्षेत्र में इंजीनियरिंग समाधान उपलब्ध कराती है।

Jio Platforms IPO: अलॉटमेंट में मिल गए शेयर, अब लिस्टिंग पर कितना हो सकता है फायदा? ग्रे मार्केट से ये है संकेत

SFC Environmental Technologies की वित्तीय सेहत

IPO के लिए IIFL कैपिटल सर्विसेज, जेएम फाइनेंशियल और नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। रजिस्ट्रार MUFG Intime India Pvt. Ltd. है। SFC एनवायर्नमेंटल टेक्नोलॉजीस का अप्रैल-जून 2026 तिमाही में रेवेन्यू ₹137.90 करोड़ रहा। शुद्ध मुनाफा ₹1.48 करोड़ दर्ज किया गया। इस बीच उधारी 204.77 करोड़ थी। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान कंपनी का रेवेन्यू 13 प्रतिशत बढ़कर ₹821.27 करोड़ हो गया। शुद्ध मुनाफा 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ ₹160.21 करोड़ दर्ज किया गया।

IPO के पैसे कैसे होंगे इस्तेमाल

कंपनी अपने पब्लिक इश्यू में नए शेयरों को जारी कर हासिल होने वाले पैसों का इस्तेमाल अपना और सब्सिडियरी का कर्ज चुकाने के लिए, वर्किंग कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।