NSE Share Price: Jefferies ने दी खरीदने की सलाह, चमके शेयर, चेक करें किस भाव तक चढ़ेगा ऊपर

NSE Share Price: वैश्विक इंवेस्टमेंट फर्म जेफरीज ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) की खरीदारी की रेटिंग के साथ कवरेज शुरू की तो इसके शेयर चमक उठे। एनएसई के मार्केट लीडरशिप, रेवेन्यू के अलग-अलग रास्ते और ग्रोथ के नए मौकों के दम पर इसे खरीदने की सलाह दी है। इस सलाह पर निवेशकों ने धड़ाधड़ खरीदारी शुरू की तो भाव चढ़ गए। फिलहाल बीएसई पर यह 0.22% की बढ़त के साथ ₹1780.95 पर है। इंट्रा-डे में यह 1.01% उछलकर ₹1,795.00 तक पहुंचा था। जेफरीज ने इसमें निवेश के लिए टारगेट प्राइस प्रति शेयर ₹2,085 पर फिक्स किया है जोकि दिसंबर 2028 की इसकी कमाई के मुकाबले 35 गुने पर है।

NSE पर Jefferies क्यों है फिदा?

ब्रोकरेज फर्म जेफरीज को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027-29 के बीच एनएसई का रेवेन्यू सालाना 15% की रफ्तार यानी सीएजीआर से बढ़ सकता है क्योंकि इसे देश के कैपिटल मार्केट में स्ट्रक्चरल ग्रोथ से फायदा मिल सकता है। ब्रोकरेज फर्म का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2029 तक एनएसई की कमाई 16% के सीएजीआर से बढ़ सकती है और मार्जिन में करीब 200 बेसिस प्वाइंट्स की बढ़ोतरी हो सकती है।

जेफरीज का मानना है कि एनएसई की नई कारोबारी पहल वित्त वर्ष 2030 तक कंपनी की अनुमानित प्रति शेयर कमाई (EPS) को 15% और बढ़ा सकती है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि इसे मार्केट की उठा-पटक से फायदा उठाने की क्षमता और एक्सचेंज के डाईवर्सिफाइड बिजनेस प्रोफाइल से फायदा मिल सकता है। जेफरीज को एनएसई के मार्केट लीडरशिप, स्ट्रक्चरल ग्रोथ अपॉर्च्यूनिटीज और कमाई में विस्तार पर भरोसा है और उम्मीद जताई है कि रेगुलेटरी चुनौतियों के बावजूद एक्सचेंज अपनी अच्छी विकास दर को बनाए रखेगा।

अब तक कैसी रही शेयरों की चाल

एनएसई के शेयरों ने आईपीओ निवेशकों को तगड़ा शॉक दिया है। इसके ₹22,563 करोड़ के आईपीओ के तहत निवेशकों को ₹1785 के भाव पर शेयर जारी हुए थे। 24 सितंबर 2026 को 1% से कम प्रीमियम पर एंट्री के बाद लिस्टिंग के दिन यह ₹1878 के लेवल तक पहुंचा था, जो इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल है। इस हाई लेवल से एक ही महीने में यह 12.66% टूटकर 23 अक्टूबर 2026 को ₹1640.25 पर आ गया, जोकि इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड निचला स्तर है।

Mutual Fund Alert: SEBI का बड़ा बदलाव! 1 नवंबर से इस तरीके से होगा निवेश

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।