
बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव में पटना स्नातक सीट से शानदार जीत दर्ज करने के बाद जदयू नेता नीरज कुमार के तेवर बेहद आक्रामक नजर आ रहे हैं। जीत के बाद पार्टी नेताओं से मुलाकात करने पहुंचे नीरज कुमार ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और वरिष्ठ नेता ललन सिंह के खिलाफ खुलकर हमला बोला है।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि धनबल-बाहुबल की राजनीति अब नहीं चलेगी और वे राजनीति के हर कर्ज को सूद समेत वापस लौटाएंगे। उनके इस बयान के बाद से बिहार की सियासत में पारा एक बार फिर चढ़ गया है। ALSO READ: कांग्रेस का पीएम मोदी पर पलटवार, नागपुर और वाराणसी में क्या हुआ?
MLC चुनाव जीतने के बाद JDU MLC नीरज कुमार ने JDU के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आज मैंने राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा से मुलाकात की है। उनका स्नेह मिला है। चुनाव में जिस सक्रियता से उन्होंने भूमिका तय की वो काबिले तारीफ था…कार्यकर्ताओं के बल पर हमने ये चुनावी यात्रा पूरी की। मैं सभी के प्रति आभार व्यक्त कर रहा हूं कि इस धर्मयुद्ध की लड़ाई में जहां अधर्म और धर्म के बीच लड़ाई हो रही थी वहां पार्टी और NDA मजबूती से खड़ी रही।
JDU MLC नीरज कुमार ने मोकामा विधायक अनंत सिंह पर उन्होंने कहा कि धनबल और बाहुबल की राजनीति अब नहीं चलेगी। हमारी जमानत जब्त करा रहे थे अब अपना तबीयत ठीक है की नहीं? चुनाव प्रचार के दौरान मोकामा के विधायक अनंत सिंह ने जन सुराज के उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह का समर्थन किया था।
ललन सिंह से मुलाकात पर उन्होंने कहा कि सवाल ही नहीं है। मेरा क्या गुनाह है? मुझे चुनाव प्रक्रिया में इतनी परेशानी क्यों झेलनी पड़ी? मैं राजनीति के कर्ज को सूद के साथ वापस करूंगा। ALSO READ: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’: वाराणसी MLC चुनाव में रिकाउंटिंग के बीच अखिलेश यादव ने क्यों कही यह बात?
गौरतलब है कि बिहार की 8 एमएलसी सीटों में से 3 पर भाजपा, 2 पर जनसुराज पार्टी ने जीत दर्ज की। जदयू, राजद और निर्दलीय के खाते में एक एक सीट आई।


