Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

hundai test

भारत में कारों की सुरक्षा को लेकर Bharat NCAP लगातार क्रैश टेस्ट के नतीजे जारी कर रहा है। अब इस सूची में Hyundai Verna का नाम भी शामिल हो गया है। हुंडई की इस सेडान ने Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) और चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP), दोनों श्रेणियों में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। कार को एडल्ट सेफ्टी में 32 में से 28.22 अंक और चाइल्ड सेफ्टी में 49 में से 44 अंक मिले हैं।

ALSO READ: Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

फ्रंट क्रैश टेस्ट में मिले 12.45 अंक

Hyundai Verna ने फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में 16 में से 12.45 अंक हासिल किए। इस टेस्ट में ड्राइवर की जांघों को मिलने वाली सुरक्षा को ‘मार्जिनल’ यानी सामान्य से कम आंका गया, जबकि छाती और दोनों पैरों को मिलने वाली सुरक्षा ‘एडिक्वेट’ यानी पर्याप्त रही। वहीं, को-ड्राइवर को सिर, छाती और बाएं पैर के लिए ‘गुड’ यानी अच्छी सुरक्षा मिली। हालांकि, उसकी जांघों को मिलने वाली सुरक्षा भी ‘मार्जिनल’ रही।

ALSO READ: Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में भी वरना ने शानदार प्रदर्शन किया। इस टेस्ट में उसे 16 में से 15.77 अंक मिले। हालांकि, ड्राइवर की छाती को मिलने वाली सुरक्षा ‘एडिक्वेट’ आंकी गई, जिसके चलते कार परफेक्ट स्कोर हासिल करने से चूक गई। साइड पोल टेस्ट में ड्राइवर के शरीर के सभी हिस्सों को ‘गुड’ यानी अच्छी सुरक्षा मिली।

चाइल्ड सेफ्टी में भी शानदार प्रदर्शन

बच्चों की सुरक्षा के मामले में Hyundai Verna ने डायनामिक टेस्ट में 24 में से पूरे 24 अंक हासिल किए। वहीं, CRS (चाइल्ड रेस्ट्रेंट सिस्टम) इंस्टॉलेशन टेस्ट में भी कार को 12 में से 12 अंक मिले। हालांकि, व्हीकल असेसमेंट टेस्ट में कार को 13 में से 8 अंक ही मिले। इसके चलते चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन का कुल स्कोर 49 में से 44 रहा।

ALSO READ: Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

6 एयरबैग समेत मिलते हैं कई सेफ्टी फीचर्स

Hyundai Verna में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग दिए गए हैं। इनमें कर्टेन एयरबैग भी शामिल हैं। इनकी मदद से साइड क्रैश टेस्ट के दौरान ड्राइवर के शरीर के सभी हिस्सों को अच्छी या पर्याप्त सुरक्षा मिली। हालांकि, फ्रंटल इम्पैक्ट टेस्ट में कार की सुरक्षा को और बेहतर बनाने के लिए अतिरिक्त नी एयरबैग (Knee Airbag) दिया जा सकता था।

 

कार में ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर भी दिए गए हैं, जिसकी वजह से CRS इंस्टॉलेशन टेस्ट में इसे पूरे 12 अंक मिले। अन्य सेफ्टी फीचर्स में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 ADAS शामिल हैं।

2023 में Global NCAP टेस्ट में भी मिली थी 5-स्टार रेटिंग

गौरतलब है कि Hyundai Verna के पुराने यानी प्री-फेसलिफ्ट मॉडल का साल 2023 में Global NCAP ने भी क्रैश टेस्ट किया था। उस दौरान कार ने एडल्ट और चाइल्ड, दोनों ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन कैटेगरी में 5-स्टार रेटिंग हासिल की थी।

ALSO READ: Electric Scooter : सस्ते स्कूटर की होने वाली है धमाकेदार इंट्री, जान लीजिए फीचर्स, और क्या हो सकती है कीमत

हालांकि, उस टेस्ट में कार के बॉडी शेल की मजबूती (Body Shell Integrity) को अस्थिर (Unstable) बताया गया था। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि Global NCAP अपडेटेड Hyundai Verna का दोबारा क्रैश टेस्ट करता है या नहीं। इससे यह पता चल सकेगा कि कंपनी ने कार के बॉडी शेल की मजबूती में कोई सुधार किया है या नहीं।