विश्व योग दिवस पर गुजरात रचेगा इतिहास, 1.25 करोड़ से ज्‍यादा नागरिक करेंगे योगाभ्यास

Gujarat News : पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन के 12 वर्ष पूरे होने का जश्न विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से मनाया जा रहा है। इसी उत्साह के हिस्से के रूप में इस वर्ष गुजरात में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को बेहद शानदार तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया है। उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने विवरण साझा करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अध्यक्षता में इस वर्ष का राज्य स्तरीय समारोह गांधीनगर जिले के माणसा तालुका में आयोजित किया जाएगा, जहां 4000 से अधिक नागरिक एकसाथ मिलकर योगाभ्यास करेंगे।

 

'Yoga for Healthy Aging' थीम और 24000 कार्यक्रमों का आयोजन

इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की विशेष थीम 'Yoga for Healthy Aging' रखी गई है, जिसके तहत वरिष्ठ नागरिकों (सीनियर सिटिजन्स) के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। राज्य में अब तक इस थीम पर आधारित 10 से अधिक बड़े कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। आगामी योग दिवस तक पूरे गुजरात के स्कूलों, कॉलेजों, कॉर्पोरेट ऑफिसों, इंडस्ट्रीज, बगीचों और सार्वजनिक मार्गों पर कुल मिलाकर 24000 छोटे-बड़े कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया है।

ALSO READ: गुजरात पर मेघ मेहरबान, बालासिनोर में हुई पौने 6 इंच बारिश, किसानों में खुशी की लहर

1.25 करोड़ से अधिक नागरिकों की सामूहिक भागीदारी

गुजरात सरकार द्वारा इस वर्ष योग दिवस को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक बहुत बड़ा लक्ष्य रखा गया है। हर्ष संघवी ने जानकारी देते हुए बताया कि योग दिवस पर पूरे राज्य से लगभग 1.25 करोड़ से भी अधिक नागरिक एक ही समय पर ऑन-ग्राउंड योग प्रोटोकॉल ट्रेनिंग में भाग लेंगे। इस विशाल आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी जिला कलेक्टर, म्यूनिसिपल कमिश्नर और स्थानीय सामाजिक संस्थाओं के समन्वय के साथ विभिन्न समितियां लगातार काम कर रही हैं।

ALSO READ: विकसित गुजरात 2047 की ओर बड़ा कदम, राज्य के मेगा प्रोजेक्ट्स के लिए HUDCO देगा 1 लाख करोड़ का लोन

राज्यव्यापी 'योग सप्ताह' और 33 जिलों में सामूहिक योगाभ्यास

इस महोत्सव के एक भाग के रूप में राज्य में 14 जून से 20 जून तक विशेष 'योग सप्ताह' मनाया जा रहा है। इस सप्ताह के दौरान सफाई कर्मचारियों, महिलाओं, सीनियर सिटीजंस और किसानों जैसे समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़कर 12 विशेष कार्यक्रमों का खाका तैयार किया गया है, जिनमें से 10 कार्यक्रम पूरे हो चुके हैं और बाकी 2 कार्यक्रम अगले दो दिनों में आयोजित किए जाएंगे।

ALSO READ: गुजरात सरकार का ऐतिहासिक फैसला, वर्ष 2025-26 में 36 लाख से ज्‍यादा किसानों को 10337 करोड़ की आर्थिक राहत

इसके अतिरिक्त, 21 जून को राज्य की 17 महानगर पालिकाओं, 33 जिलों के सभी तालुकाओं और ग्रामीण स्तरों पर एक ही समय में सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया जाएगा।
Edited By : Chetan Gour

‘ट्रंप ही इजरायल के आखिरी ताकतवर दोस्त’ : अमेरिका-ईरान डील के बाद जेडी वेंस ने नेतन्याहू को सुनाई खरी-खरी

us vice president jd vance

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईरान के साथ हुए समझौते के बारे में जानकारी देने के साथ ही अमेरिका के निकट सहयोगी इसराइल और वहां के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को नसीहत भी दी। वेंस ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ही इजरायल के एकमात्र ताकतवर सहयोगी हैं। ALSO READ: 66 दिन बाद खुला हार्मुज स्ट्रेट: अमेरिका ने हटाई नाकेबंदी, फिर दौड़ने लगे तेल टैंकर

 

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने ईरान के साथ समझौते ही आलोचना करने वाले इजरायली सरकार के अधिकारियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि इजरायल बुरी तरह अलग-थलग पड़ गया है और उसके नेता अमेरिकी कूटनीतिक और सैन्य समर्थन के महत्व को समझने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर मैं इजरायली सरकार की कैबिनेट में होता, तो मैं दुनिया में बचे अपने एकमात्र शक्तिशाली सहयोगी पर हमला नहीं करता।

 

3 बातों पर आधारित है अमेरिका ईरान समझौता

व्हाइट हाउस में जेडी वेंस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ईरान के साथ समझौता तीन मुख्य बातों पर आधारित है। ईरान कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करेगा। होर्मुज स्ट्रेट अंतरराष्ट्रीय आवागमन के लिए खुला रहेगा। ईरान को आर्थिक लाभ तभी मिलेगा, जब वह अपनी सभी प्रतिबद्धताओं को पूरा करेगा। ALSO READ: ईरान के सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई पर अमेरिकी जांच, मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार के आरोपों की पड़ताल तेज

 

हार्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी नाकेबंदी खत्म

अमेरिका ने ईरान के साथ शांति समझौते के बाद आज स्ट्रेट ऑफ हार्मुज से नाकेबंदी खत्म कर दी है। अमेरिकी सेना (सेंटकॉम) द्वारा नाकेबंदी खत्म करने की घोषणा के बाद यहां से तेल 

 

टैंकर्स और अन्य जहाजों की आवाजाही फिर से शुरू हो गई। सेंट्रल कमांड ने कहा कि नाकेबंदी हटने के बाद भी हमारे नेवी जहाज उस इलाके में मौजूद रहेंगे, ताकि यह पक्का किया जा सके कि समझौते की सभी बातों का पालन हो रहा है और वे पूरी तरह से लागू हैं।

 

अमेरिका ईरान डील से क्यों नाराज है इजराइल?

दरअसल, इसराइली कैबिनेट के कुछ सदस्यों ने अमेरिका-ईरान समझौते से असहमति जताई थी। खुद नेतन्याहू इससे ज्यादा खुश नजर नहीं आ रहे हैं और उन्होंने ईरान के खिलाफ आक्रामक रवैया जारी रखने के संकेत दिए थे। इजरायल का मानना है कि यह समझौता तेहरान के परमाणु कार्यक्रम और बैलिस्टिक मिसाइल क्षमताओं पर रोक लगाने में नाकाम रहा है।
 

इससे पहले जब ईरान से समझौते पर बात चल ही रही थी, उसी बीच इजराइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर अटैक कर दिया था। इससे भी ट्रंप नाराज नजर आए क्योंकि ईरान की मांग रही है कि समझौते में लेबनान में भी पूर्ण सीजफायर की बात लागू हो।

edited by : Nrapendra Gupta

राम मंदिर चंदा विवाद पर बोले CM योगी एसआईटी गठित निष्पक्ष होगी जांच

राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितताओं के विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को स्पष्ट कहा कि मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी निष्पक्ष तरीके से काम कर रही है और “दूध का दूध, पानी का पानी” करके रहेगी। उन्होंने सभी पक्षों से जांच पूरी होने तक बयानबाजी से बचने की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी के पास कोई दस्तावेजी साक्ष्य है तो उसे एसआईटी को सौंपना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी दोषी होगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा, लेकिन जांच प्रभावित करने वाली अनर्गल टिप्पणियों से बचना जरूरी है।  

अयोध्या दौरे पर 245 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि रामभक्तों ने प्रभु राम के मंदिर के लिए 500 वर्षों तक मर्यादा और धैर्य के साथ संघर्ष किया है। उन्होंने कहा 15 दिन और इंतजार कर लीजिए, चिंता करने की जरूरत नहीं है। जांच एजेंसी अपना काम कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों विशेषकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग अतीत में रामभक्तों और कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए जाने जाते हैं, वे आज रामभक्ति और अयोध्या के सम्मान का पाठ पढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल कभी नहीं चाहते थे कि अयोध्या को वैश्विक पहचान मिले और आज भी वे अयोध्या की उपलब्धियों को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

Also Read : दुनिया भारत को उम्मीद और उत्साह की नजरों से देख रही है : पीएम मोदी

सीएम योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण का विरोध करने वाले और भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़े करने वाले लोग आज रामभक्तों के सम्मान की बात कर रहे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या से दूरी बनाए रखी और अपने नेताओं को भी यहां आने से रोका, वे अब अयोध्या और रामभक्ति के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अयोध्या आज दुनिया के प्रमुख आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों में अपनी पहचान बना रही है। सोलर सिटी, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, चौड़ी सड़कें और परिक्रमा मार्गों का विकास इसकी नई पहचान बन चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को अयोध्या का यह बदलता स्वरूप रास नहीं आ रहा है और इसी कारण समय-समय पर दुष्प्रचार के जरिए इसकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जाती है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के लोकार्पण और वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राष्ट्रनायकों और वीरांगनाओं के सम्मान को समर्पित है तथा इसी भावना से विभिन्न योजनाओं और संस्थानों का नामकरण महान विभूतियों के नाम पर किया गया है।

Pic Credit : ANI

राम मंदिर चंदा विवाद पर बोले CM योगी एसआईटी गठित निष्पक्ष होगी जांच

राम मंदिर में चढ़ावे से जुड़े कथित अनियमितताओं के विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को स्पष्ट कहा कि मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी निष्पक्ष तरीके से काम कर रही है और “दूध का दूध, पानी का पानी” करके रहेगी। उन्होंने सभी पक्षों से जांच पूरी होने तक बयानबाजी से बचने की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी के पास कोई दस्तावेजी साक्ष्य है तो उसे एसआईटी को सौंपना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी दोषी होगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा, लेकिन जांच प्रभावित करने वाली अनर्गल टिप्पणियों से बचना जरूरी है।  

अयोध्या दौरे पर 245 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि रामभक्तों ने प्रभु राम के मंदिर के लिए 500 वर्षों तक मर्यादा और धैर्य के साथ संघर्ष किया है। उन्होंने कहा 15 दिन और इंतजार कर लीजिए, चिंता करने की जरूरत नहीं है। जांच एजेंसी अपना काम कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों विशेषकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग अतीत में रामभक्तों और कारसेवकों पर गोली चलाने के लिए जाने जाते हैं, वे आज रामभक्ति और अयोध्या के सम्मान का पाठ पढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल कभी नहीं चाहते थे कि अयोध्या को वैश्विक पहचान मिले और आज भी वे अयोध्या की उपलब्धियों को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं।

Also Read : दुनिया भारत को उम्मीद और उत्साह की नजरों से देख रही है : पीएम मोदी

सीएम योगी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि राम मंदिर निर्माण का विरोध करने वाले और भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल खड़े करने वाले लोग आज रामभक्तों के सम्मान की बात कर रहे हैं। वहीं समाजवादी पार्टी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अयोध्या से दूरी बनाए रखी और अपने नेताओं को भी यहां आने से रोका, वे अब अयोध्या और रामभक्ति के मुद्दे पर राजनीति कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि अयोध्या आज दुनिया के प्रमुख आध्यात्मिक और सांस्कृतिक केंद्रों में अपनी पहचान बना रही है। सोलर सिटी, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, चौड़ी सड़कें और परिक्रमा मार्गों का विकास इसकी नई पहचान बन चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को अयोध्या का यह बदलता स्वरूप रास नहीं आ रहा है और इसी कारण समय-समय पर दुष्प्रचार के जरिए इसकी छवि धूमिल करने की कोशिश की जाती है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजकीय आयुर्वेदिक महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के लोकार्पण और वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार राष्ट्रनायकों और वीरांगनाओं के सम्मान को समर्पित है तथा इसी भावना से विभिन्न योजनाओं और संस्थानों का नामकरण महान विभूतियों के नाम पर किया गया है।

Pic Credit : ANI

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी NEET छात्रा, अस्पताल में मौत, हादसा या नीट पेपर लीक से है कनेक्‍शन?

NEET student

इंदौर में तीसरी मंजिल से गिरी एक छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद उसे तुरंत अस्‍पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वो नीट की परीक्षा को लेकर तनाव में थी। बता दें कि नीट पेपर लीक के बाद देशभर में इसे लेकर बहस चल रही है। घटना देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार छात्रा अपने घर की बालकनी में मोबाइल पर बातचीत कर रही थी और इसके बाद वह इमारत के ऊपरी हिस्से की ओर चली गई।

घटना गुरुवार देर रात की है। पुलिस ने बताया कि छात्रा का नाम अवंतिका मौर्य है। वो धाकड़ कॉलोनी की एक निजी बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर बड़ी बहन डॉ. सपना मौर्य के साथ रह रही थी। गुरुवार देर रात तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। गंभीर हालत में उसे पहले निजी अस्पताल और फिर एमवाय हॉस्पिटल पहुंचाया गया। शुक्रवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। छात्रा के गिरने का वीडियो भी सामने आया है।

मृतक अवंतिका की बहन सपना ने बताया कि अवंतिका 3 बार नीट का एक्जाम पास नहीं कर पाई थी। हाल ही में परीक्षा रद्द होने के बाद वह तनाव में थी। कल सामान्य रूप से बातचीत भी नहीं कर रही थी। पूरे दिन काफी चुप सी रह रही थी। सवालों के जवाब भी बहुत कम शब्‍दों में दे रही थी। पुलिस के मुताबिक गुरुवार रात करीब 11:30 बजे वह मोबाइल पर बहन नैना से बात कर रही थी। इसी दौरान सीढ़ियां चढ़ते हुए छत की तरफ चली गई। फिर नीचे आ गिरी। आवाज सुनकर बिल्डिंग में रहने वाले लोग बाहर आए। एम्बुलेंस और पुलिस को फोन किया।

अवंतिका मूल रूप से धार जिले की रहने वाली थी। पिता डॉ. बंशीलाल मौर्य खरगोन के भिकनगांव में मेडिकल अफसर हैं। एमवाय अस्पताल में ट्रेनिंग की वजह से पांच दिन पहले ही इंदौर आए थे। उन्होंने पुलिस को बताया कि घटना के समय वे फ्लैट के अंदर थे। अवंतिका किन परिस्थितियों में गिरी, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है। पिता घायल अवंतिका को लेकर तुरंत जूपिटर अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया। शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे उसने दम तोड़ दिया।

भंवरकुआं थाना प्रभारी संतोष दूधी ने कहा कि अवंतिका के मोबाइल की जांच, कॉल डिटेल और घटनास्थल की परिस्थितियों के आधार पर पूरे मामले की पड़ताल की जाएगी। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि छात्रा दुर्घटनावश गिरी थी या उसने आत्महत्या की है। एसएफएल की टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।
Edited By: Naveen R Rangiyal

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर CM योगी का खुला चैलेंज: सबूत है तो SIT को दो, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा

Yogi Adityanath in Acton

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर अपनी पहली प्रतिक्रिया में कहा कि किसी के पास कोई सबूत है तो SIT को सौंपे। दूध का दूध और पानी का पानी होगा। SIT जांच में सब सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि अपराधी कोई भी हो नहीं बचेगा।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या में 291 करोड़ रुपये की 245 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने वीरांगना झलकारी बाई की प्रतिमा का अनावरण भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग है जो नहीं चाहते कि अयोध्या का नाम हो। इन लोगों को नई अयोध्या अच्छी नहीं लगती। ये अयोध्या को बदनाम करना चाहते हैं। 

 

उन्होंने कहा कि राम मंदिर के लिए 500 साल संघर्ष हुआ है, इसलिए कोई भी अयोध्या को बदनाम न करे। किसी के पास चंदा चोरी का कोई सबूत है तो वह एसआईटी को दे, इसकी पूरी जांच और सख्त एक्शन होगा।

 

सीएम योगी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि आरोप लगाने वाले लोग केवल बदनाम करने का काम कर रहे हैं। इनका आचरण सबके सामने है। जिन्होंने कभी राम भक्तों पर गोलियां चलवाईं, श्री राम बोलने पर लाठियां चलवाईं और कोर्ट में प्रभु राम के खिलाफ केस लड़े। वे ही अयोध्या को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अयोध्या को बदनाम करने वालों के बहकावे में ना आने की अपील की।

 

राम मंदिर चढ़ावा घोटाले में SIT का बड़ा एक्शन 

यूपी की योगी सरकार ने राम मंदिर में चढ़ाव चोरी मामले में SIT जांच के आदेश दिए हैं। जांच एजेंसी पिछले 5 दिनों से मामले की जांच कर रही है। SIT ने मंदिर व्यवस्था और चढ़ावे की गिनती की निगरानी करने वाले मुख्य ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा को SIT ने आधिकारिक सम्मन भेजकर तलब किया। बंद कमरे में उनसे करीब 4 घंटे तक मैराथन पूछताछ की गई।​ ट्रस्ट के आमंत्रित सदस्य गोपाल राव से जांच दल ने बेहद कड़े और तीखे सवाल पूछे। ​संदिग्ध भूमिका के चलते रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव से भी घंटों पूछताछ हुई।

 

कब आएगी जांच रिपोर्ट

सरकार ने SIT को 7 दिनों में प्रारंभिक और 15 दिनों के भीतर अंतिम रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उनके आंतरिक ऑडिट में कोई गड़बड़ी नहीं मिली थी। ट्रस्ट ने निष्पक्षता साबित करने के लिए खुद इस SIT जांच की मांग की थी। 

edited by : Nrapendra Gupta

Weather Update : मानसून हुआ धीमा, कई राज्‍यों में गर्मी की मार, बढ़ा बारिश का इंतजार

After advancing rapidly across country pace of monsoon suddenly slowed down

Weather Update News : देशभर में तेजी से कदम बढ़ाने के बाद मानसून की रफ्तार अचानक धीमी पड़ गई है। इस धीमी रफ्तार ने लोगों को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक हवा का दबाव कम होने से मानसून की प्रगति रुक गई है। कुछ राज्यों में अभी भी भीषण गर्मी और लू का असर बना हुआ है। इससे लोगों में बारिश का इंतजार और बढ़ गया है। ओडिशा, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग दिनों में लू चलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा, हालांकि कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

 

यहां लू चलने की संभावना

देशभर में तेजी से कदम बढ़ाने के बाद मानसून की रफ्तार अचानक धीमी पड़ गई है। इस धीमी रफ्तार ने लोगों को परेशान कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक हवा का दबाव कम होने से मानसून की प्रगति रुक गई है। कुछ राज्यों में अभी भी भीषण गर्मी और लू का असर बना हुआ है। इससे लोगों में बारिश का इंतजार और बढ़ गया है। ओडिशा, तेलंगाना, मध्य महाराष्ट्र और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग दिनों में लू चलने की संभावना है।

ALSO READ: Weather Update : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, इन लोगों को खास चेतावनी

11 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिलेगा, हालांकि कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 से 5 दिनों में मानसून तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कई नए इलाकों तक पहुंच सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली समेत 11 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

ALSO READ: Weather Update : भारी बारिश और आंधी का तांडव! IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

बिहार, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। बिहार में बारिश होने के आसार हैं। झारखंड के कई इलाकों में आंधी और तूफानी मौसम का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ गरज-चमक और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की संभावना है।

ALSO READ: Weather Update : देश में कहां तक पहुंचा मानसून, यहां आंधी-बारिश की चेतावनी, क्‍या गर्मी से मिलेगी राहत?

कैसा है मध्य प्रदेश का मौसम?

मध्य प्रदेश में आज बादल छाए रह सकते हैं। बारिश, तूफान और बिजली गिरने की संभावना बन रही है। आज प्रदेश के कुल 37 जिलों के लिए यलो अलर्ट है। 4 जून को केरल में दस्तक देने के बाद मानसून 15 दिनों में 19 राज्यों तक तो पहुंचा, लेकिन पिछले 5 दिनों से उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा के आसपास ही अटका हुआ है। इसका असर यह है कि कई राज्यों में बारिश का इंतजार लंबा होता जा रहा है, जबकि गर्मी और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।
Edited By : Chetan Gour

टेलीग्राम पर बैन जारी रहेगा, दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार के फैसले को सही ठहराया

telegram ban for neet re exam 2026दिल्ली हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर लगा अस्थाई बैन हटाने से इनकार कर दिया। केंद्र सरकार ने 21 जून को होने वाली NEET परीक्षा को देखते हुए टेलीग्राम पर 22 जून तक अस्थाई बैन लगाया है। टेलीग्राम को भारत में 30 जून 2026 तक मैसेज एडिटिंग फीचर बंद करने का निर्देश दिया गया है।
 

 

जस्टिस तेजस कारिया ने कहा कि सरकार के पास आईटी एक्ट की धारा 69A के तहत बैन लगाने का अधिकार है। इस मामले पर कोर्ट की रिव्यू कमेटी ने भी सरकार के फैसले की जांच की थी। सरकार ने पूरी समझदारी से काम लिया है, इसमें किसी तरह की जल्दबाजी या लापरवाही नहीं दिखती।

 

क्या है मामला?

गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने 16 जून को NEET री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम पर 22 जून तक अस्थायी बैन लगा दिया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने इस फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट की शरण ली थी। गुरुवार को सुनवाई के बाद अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रखा था।

 

कोर्ट में सरकार की दलील थी कि री-एग्जाम से पहले टेलीग्राम के दुरुपयोग की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इस पर कोर्ट ने पूछा था कि कुछ परीक्षार्थियों की वजह से 15 करोड़ टेलीग्राम यूजर्स के अधिकारों पर रोक कैसे लगाई जा सकती है।

 

NEET-UG परीक्षा 3 मई 2026 को देश भर में आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में करीब 23 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। 7 मई को पेपर लीक की जानकारी मिलने के बाद 12 मई को परीक्षा रद्द कर दी गई थी।

 

सरकार ने क्यों कसा शिकंजा?

पेपर लीक से जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए 22 जून तक टेलीग्राम की पहुंच सीमित की गई। सरकार का कहना है कि कुछ मामलों में टेलीग्राम के मैसेज एडिटिंग फीचर का इस्तेमाल परीक्षा होने के बाद पुराने संदेशों को बदलकर यह दिखाने के लिए किया जाता रहा है कि प्रश्नपत्र पहले से उपलब्ध था। इसी वजह से टेलीग्राम को भारत में 30 जून 2026 तक मैसेज एडिटिंग फीचर बंद करने का निर्देश दिया गया।

edited by : Nrapendra Gupta

उत्‍तराखंड मंत्रिमंडल की हुई बैठक, धामी सरकार ने लिए अहम फैसले

cabinet meeting was held under chairmanship of Chief Minister Pushkar Singh Dhami

Chief Minister Pushkar Singh Dhami : उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक में सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी और प्रसिद्ध निशानेबाज, पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक में कुल 12 प्रस्ताव आए। मंत्रिमंडल ने बैठक में कई अहम फैसले लिए। धामी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए उत्तराखंड राज्य को पूर्ण साक्षर राज्य की मंजूरी दे दी है। धामी कैबिनेट ने राज्य की साक्षात्कार दर 98 प्रतिशत रिकॉर्ड होने के बाद ये फैसला लिया। इस दौरान उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली 2026 को भी मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता, पाठ्यक्रम निर्धारण और परीक्षा संचालन संबंधी व्यवस्थाओं में संशोधन किए जाएंगे।

 

उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में गुरुवार को मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक में सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी और प्रसिद्ध निशानेबाज, पद्मश्री जसपाल राणा के निधन पर शोक व्यक्त किया गया। बैठक में कुल 12 प्रस्ताव आए। मंत्रिमंडल ने बैठक में कई अहम फैसले लिए। धामी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए उत्तराखंड राज्य को पूर्ण साक्षर राज्य की मंजूरी दे दी है।

ALSO READ: मानसून की तैयारियों में जुटी उत्‍तराखंड सरकार, मुख्‍यमंत्री धामी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

धामी कैबिनेट ने राज्य की साक्षात्कार दर 98 प्रतिशत रिकॉर्ड होने के बाद ये फैसला लिया। इस दौरान उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा संशोधन नियमावली 2026 को भी मंजूरी दी, जिसके तहत संस्कृत विद्यालयों की मान्यता, पाठ्यक्रम निर्धारण और परीक्षा संचालन संबंधी व्यवस्थाओं में संशोधन किए जाएंगे।

बैठक में उपनल कर्मचारियों को भी बड़ी राहत दी गई। समान कार्य-समान वेतन के लाभ के लिए निर्धारित कटऑफ तिथि को 12 नवंबर 2018 से बढ़ाकर 15 अगस्त 2024 कर दिया गया है। आबकारी विभाग के प्रस्ताव में होलोग्राम दोहराव की स्थिति में दोहरा कर नहीं लगाने का फैसला लिया गया। अब ऐसी परिस्थितियों में केवल एक बार ही कर वसूला जाएगा, जिससे संबंधित व्यापारियों और विभागीय प्रक्रियाओं को राहत मिलेगी।

ALSO READ: उत्‍तराखंड के CM धामी पहुंचे भीमताल, पर्यावरण दिवस पर दी 96 करोड़ की सौगात, योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

बैठक में पर्यटन क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय हिमालयन कार रैली के आयोजन को मंजूरी दी गई है। सरकार का मानना है कि इस तरह के आयोजन राज्य में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड की पहचान को और मजबूत करेंगे। चारधाम यात्रा से जुड़े प्रस्ताव में यात्रा के दौरान संचालित घोड़ा-खच्चरों के लिए बीमा सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में कृषि और उद्यानिकी क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सेलाकुई स्थित सगंध एवं हर्बल केंद्र में मिलावट जांच की सुविधा विकसित करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए पांच नए पदों को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। गृह विभाग से संबंधित दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी मंजूरी मिली। इनमें उत्तराखंड कारागार नियमावली में संशोधन और कारागार अधीनस्थ सेवा नियमावली को स्वीकृति देना शामिल है।

ALSO READ: उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने 276 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले- साढ़े 4 वर्षों में 33 हजार युवाओं को मिली नौकरी

बैठक में लोक निर्माण विभाग से जुड़े प्रस्ताव में बिटुमेन की कीमतों पर चर्चा हुई। पशुपालन विभाग के प्रस्ताव के तहत एम्ब्रियो ट्रांसफर तकनीक के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाले गौवंश के विकास और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए पायलट परियोजना को मंजूरी दी गई।
Edited By : Chetan Gour

LIVE: टेलीग्राम को बड़ा झटका, नहीं हटा अस्थाई बैन

telegram

Latest News Today Live Updates in Hindi : दिल्ली हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर लगा अस्थाई बैन हटाने से इनकार कर दिया। केंद्र सरकार ने NEET परीक्षा को देखते हुए टेलीग्राम पर अस्थाई बैन लगाया है। पल पल की जानकारी…