झारखंड में आज से SIR शुरू, घर-घर पहुंचेंगे BLO, देनी होगी ये डिटेल

SIR in Jharkhand : झारखंड में मतदाता सूची का राष्ट्रव्यापी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का तीसरा चरण आज से शुरू हो रहा है। इसके लिए 29 जुलाई तक BLO घर-घर दस्तक देंगे। SIR अभियान को त्रुटिरहित ढंग से संचालित करने के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, बूथ लेवल एजेंट तथा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया गया है। मतदाताओं को 2 कापी गणना प्रपत्र दिए जाएंगे, जिसे भरकर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) को वापस करना है। एसआईआर के बाद 5 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित होगी।

झारखंड में मतदाता सूची का राष्ट्रव्यापी विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का तीसरा चरण आज से शुरू हो रहा है। इसके लिए 29 जुलाई तक BLO घर-घर दस्तक देंगे। SIR अभियान को त्रुटिरहित ढंग से संचालित करने के लिए उप निर्वाचन पदाधिकारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर, बूथ लेवल एजेंट तथा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया गया है।

ALSO READ: एक्शन में झारखंड सीएम हेमंत सोरेन, जल्द लौटेंगे तमिलनाडु में फंसे मजदूर

मतदाताओं को 2 कापी गणना प्रपत्र दिए जाएंगे, जिसे भरकर बूथ लेवल अधिकारी (BLO) को वापस करना है। एसआईआर के बाद 5 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट प्रकाशित होगी। राज्य के 2,64,63,236 मतदाताओं में से 2,17,20,731 मतदाताओं की मैपिंग पूरी हो गई है। इनमें एक से अधिक वोटर कार्ड वाले, मृतक, बाहरी के नाम काटे गए हैं। इस चरण में बीएलओ मतदाता के घर जाएंगे और मतदाताओं को विगत विशेष गहन पुनरीक्षण की मतदाता सूची से उनकी मैपिंग सुनिश्चित कराएंगे।

पिछले दिनों हुई मैपिंग की लिस्ट नागरिकता के लिए सुपीरियर दस्तावेज के रूप में माना गया है। उन्होंने कहा कि बीएलओ की ओर से मतदाताओं को आंशिक रूप से भरे हुए इन्यूमरेशन फॉर्म की दो प्रति उपलब्ध कराई जाएगी। मतदाता उसे बिना देर किए आवश्यक जानकारी भर और हस्ताक्षर कर बीएलओ को लौटाएंगे। दूसरी प्रति पावती के रूप में अपने पास रखेंगे। इन्यूमरेशन फॉर्म में मतदाता से विधानसभा क्षेत्र, भाग संख्या, ईपीआईसी (मतदाता पहचान पत्र) संख्या, नाम, पिता/ माता/ पति/ पत्नी का नाम, जन्म तिथि अथवा आयु, लिंग और पूरा पता दर्ज कराया जाएगा।

ALSO READ: झारखंड में संवेदनशील फैसला, CM हेमंत सोरेन ने अनाथ भाई-बहन की शिक्षा के लिए दिए सख्त निर्देश

इसके अलावा मोबाइल नंबर और ई-मेल (यदि उपलब्ध हो) भी दर्ज किए जाएंगे। फॉर्म में यह घोषणा भी ली जाएगी कि संबंधित व्यक्ति उक्त पते पर सामान्य रूप से निवास करता है तथा भारत का नागरिक हैं। साथ ही परिवार के मुखिया का नाम, परिवार के अन्य सदस्यों और मतदाताओं का विवरण भी दर्ज किया जाएगा। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि जिन मतदाताओं की पहले से मैपिंग हो चुकी है, उन्हें फॉर्म भरते समय किसी भी प्रकार का दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।

ALSO READ: झारखंड के CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, 765 सरकारी स्कूल बनेंगे Plus Two

मतदाता ceo.jharkhand.gov.in पर 2003 की मतदाता सूची, मतदान केंद्र, बीएलओ की जानकारी तथा अनमैप्ड मतदाताओं की सूची देख सकते हैं। वहीं voters.eci.gov.in के माध्यम से नाम सुधार, विलोपन तथा अन्य सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। एसआईआर से संबंधित शिकायतों के लिए संचालित 1950 काल सेंटर पर प्रतिदिन कॉल करके जानकारी ली जा सकती है।
Edited By : Chetan Gour

LIVE: सिया के वकील ने भाई साहिल को भेजा 10 करोड़ का नोटिस

siya goyal

Latest News Today Live Updates in Hindi : केतन अग्रवाल मर्डर केस में आरोपी सिया गोयल के वकील ने उनके भाई साहिल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि का नोटिस भेजा। पल पल की जानकारी…

-राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में पुलिस ने चंपत राय और कृष्ण मोहन से 3 घंटे पूछताछ की। अब ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और गोपाल राव से भी लंबी पूछताछ तय है।
-उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने अयोध्या में नजरबंद किया।केतन अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़, सिया के वकील आशीष श्रीवास्तव ने भाई साहिल को भेजा 10 करोड़ का मानहानि का नोटिस। साहिल ने वकील की नियुक्ति पर सवाल उठाए थे। 

HDFC Bank में बड़ा बदलाव: पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार बने नए पार्ट-टाइम चेयरमैन, RBI की मंजूरी का इंतजार

rajiv kumar

एचडीएफसी बैंक ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार को अपना नया पार्ट-टाइम चेयरमैन नियुक्त किया है। राजीव कुमार अतनु चक्रवर्ती की जगह लेंगे। अतनु ने मार्च में नैतिक चिंताओं का हवाला देते हुए अचानक से इस्तीफा दे दिया था। बैंक के बोर्ड ने उन्हें तीन साल के लिए पार्ट-टाडम चेयरमैन बनाने को मंजरी दी है। हालांकि, उनकी नियक्ति भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मंजूरी मिलने के बाद ही प्रभावी होगी। ALSO READ: राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन: चंपत राय और कृष्ण मोहन से 3 घंटे पूछताछ

 

बैंक ने नियामकीय सूचना में कहा कि बोर्ड ने राजीव कुमार को 4 साल के लिए बैंक का इंडिपेंडेंट डायरेक्‍टर नियुक्त करने को भी मंजूरी दी है। यह नियुक्ति 30 जून, 2026 से प्रभावी होगी।

 

कौन है राजीव कुमार?

 

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त रहे राजीव कुमार 1984 बैच के IAS अधिकारी हैं। वे भारत के वित्त सचिव रहे हैं। 19 फरवरी 1960 को हसनपुर में जन्में राजीव कुमार ने 1979 और 1982 के बीच दिल्ली विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की और वह टीईआरआई स्कूल ऑफ एडवांस्ड स्टडीज के पूर्व छात्र भी हैं। वे 2017 से 2020 तक वित्तिय सेवा विभाग में सचिव रहे हैं।

 

राजीव कुमार के निर्देशन में ही 2024 के लोकसभा चुनाव संपन्न हुए थे। करीब 3 साल के अपने कार्यकाल के बाद फरवरी 2025 को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) के रूप में सेवानिवृत्त हुए। इस कार्यकाल के दौरान उनके नाम पर कई उपलब्धियां रहीं। ALSO READ: मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसे मिलेगा मौका और किसकी होगी छुट्‍टी, किसका बदलेगा विभाग

 

बैंक ने क्यों सौंप महत्वपूर्ण जिम्मेदारी?

बैंक ने कहा है कि वित्तीय सेवा विभाग के सचिव के तौर पर कुमार ने ऐसे समय पद संभाला था जब सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कई चुनौतियों से जूझ रहे थे। इनमें बड़ी मात्रा में बिना पहचान वाली गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (NPA), पूंजी की कमी, इक्विटी और कर्ज का गलत इस्तेमाल जैसे मुद्दे थे। एक मजबूत पॉलिसी और उसके कार्यान्वयन के जरिए, कुमार ने बैंक की बैलेंस शीट को साफ-सुथरा और मजबूत बनाने का काम किया। उन्होंने NPA की पहचान और उनके लिए प्रोविजनिंग को अनिवार्य बनाया, और इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत उधार लेने वालों की जवाबदेही सुनिश्चित की।

 

पद छोड़ने के बाद हिमालय की किसी सुनसान जगह पर जाएंगे

जब कुमार पर सेवानिवृत्त्ति के बाद नौकरी पाने के लिए सत्तारूढ़ भाजपा के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया गया तो उन्होंने घोषणा की कि वे पद छोड़ने के बाद स्वयं को डिटॉक्सीफाई (अंतस-शुद्धिकरण) करने के लिए 6 महीने के लिए हिमालय की किसी सुनसान जगह पर जाएंगे।

edited by : Nrapendra Gupta

मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा: दिल्ली जा रही बस ट्रेलर में घुसी, 4 की मौत

Yamuna Expressway Accident

उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार वाल्वो बस गिट्टी से भरे एक ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। भीषण हादसे में मौके पर ही 4 लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि बस में सवार करीब 17 यात्री घायल हो गए।

 

लखनऊ से दिल्ली की तरफ जा रही थी बस

सीओ महावन संजीव कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना सोमवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे घटित हुई। दुर्घटनाग्रस्त बस लखनऊ से सवारियां लेकर दिल्ली की ओर जा रही थी। गिट्टी से भरे ट्रेलर को बस ने पीछे से टक्कर मारी। हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। 

 

चार लोगों की मौके पर ही मौत

स्थानीय लोगों और एक्सप्रेसवे कर्मियों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में चार लोगों की मृत्यु हो गई है। घायल यात्रियों में से कुछ की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

edited by : Nrapendra Gupta 

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा एक्शन: चंपत राय और कृष्ण मोहन से 3 घंटे पूछताछ

champat rai

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय और कृष्ण मोहन से 3 घंटे तक पूछताछ की। पुलिस ने दोनों से एक हफ्ते तक चोरी छिपाने और देर से एफआईआर करवाने पर सवाल किया। अब ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा और गोपाल राव से भी लंबी पूछताछ तय है। अन्य ट्रस्टियों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। ALSO READ: कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

 

चंपत राय से प्रशासनिक निर्णयों, चढ़ावा प्रबंधन, कर्मचारियों की जवाबदेही और शिकायतों के निस्तारण से जुड़े कई बिंदुओं पर सवाल किए गए। वहीं कृष्ण मोहन से एफआईआर में नामजद सभी आरोपियों की भूमिका के बारे में पूछताछ हुई।

 

अर्जन देव पर गिरी गाज

श्रीराम जन्मभूमि में 17 साल से तैनात रेडियो ऑपरेशन अधिकारी (आरएमओ) अर्जुन देव को हटाकर गोरखपुर भेज दिया गया है। काउंटिंग रूम में चढ़ावे की गणना के दौरान लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ पूरे मंदिर परिसर में लगे करीब 1,600 कैमरों की निगरानी की जिम्मेदारी उन्हीं के पास थी। 

 

वकील नहीं लड़ेंगे चढ़ावा चोरी का केस

इस बीच फैजाबाद बार एसोसिएशन ने निर्णय किया है कि कोई भी वकील चढ़ावा चोरी में गिरफ्तार आठ आरोपियों का पक्ष कोर्ट में नहीं रखेगा। फैसले का उल्लंघन करने वाले वकील पर 5 लाख रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। चंपतराय, अनिल मिश्रा और गोपाल राय को अयोध्या छोड़ना होगा। अगर तीन दिन के अंदर नहीं छोड़ते है तो पूरी अयोध्या को जाम कर दिया जाएगा। किसी को अयोध्या आने नहीं दिया जाएगा। ALSO READ: चढ़ावा चोरी के आरोपियों को झटका, अयोध्या का कोई वकील नहीं करेगा पैरवी

 

जेल भेजे गए टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, मनीष यादव, रमाशंकर मिश्रा, करुणेश, अवनीश व सुभाष श्रीवास्तव की सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेशी हुई। कोर्ट ने सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेज दिया।

edited by : Nrapendra Gupta

भीषण गर्मी के चलते पेरिस के मुर्दाघरों में जगह कम पड़ी

Europe killer heat wave

ओंकार सिंह जनौटी

पेरिस के एक शवगृह में लगातार फोन आ रहे हैं। फोन करने वाले यही पूछते हैं कि, क्या एक शव रखने की जगह मिलेगी? जौहर एर्टेली अफसोस भरी आवाज में जवाब देते हैं, “नहीं।” और ऐसा जवाब वह दिन में कई बार देते हैं।

 

एर्टेली के कोल्ड रूम में 32 शवों को रखने की जगह है। वह कहते हैं, “मुझे सैकड़ों फोन आ रहे हैं। हम एक बड़ी त्रासदी देख रहे हैं।” ALSO READ: पिछड़े देशों में पलायन से अमीर देशों को हुआ खूब फायदा

 

एर्टेली ने अपने पेशे से जुड़े अन्य लोगों से भी बातचीत की। उन्होंने भी हेर्टेली को बताया कि 80 किलोमीटर दूर से भी शव पेरिस के शवगृहों तक लाए जा रहे हैं। ज्यादा जगह बनाने के लिए एर्टेली ने प्रशासन से अपने शवगृह के बाहर रेफ्रीजेरेटर लगाने की अनुमति मांगी है। पेरिस एयरपोर्ट के पास मौजूद उनके शवगृह को अब तक अतिरिक्त रेफ्रीजेरेटर लगाने की अनुमति का इंतजार है।

 

एर्टेली कहते हैं, “परिवार पीड़ा में हैं। हमारे पास उन्हें राहत देने के लिए कोई समाधान नहीं है क्योंकि अंत्येष्टि गृह भरे हुए हैं। हमारी पूरी संवेदनाएं उनके साथ हैं, लेकिन फिर भी हम कुछ नहीं कर सकते। हम एक मुश्किल से जूझ रहे हैं, बहुत बड़ी मुश्किल से।”

 

फ्रांस में पिछले हफ्ते भीषण गर्मी ने हजारों लोगों की जान ली। 24 से 27 जून तक देश के कई हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। पब्लिक हेल्थ फ्रांस के मुतबिक, 24 जून को देश में 1,200 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। 25 जून को 1,400 लोग मारे गए और फिर 26 जून को भी 1,400 जानें गईं। अधिकारियों के मुताबिक, भीषण गर्मी से पहले अप्रैल और मई में औसतन एक दिन में 900 से 1,000 लोगों की मौत होती थी। शवगृहों का सिस्टम इसी संख्या के लिए तैयार किया गया था।

 

अंतिम संस्कार सेवाएं देने वाले व्यवसाय से जुड़े लोगों के मुताबिक, राजधानी पेरिस में शव रखने वाले मुर्दाघर भर चुके हैं। शहर के सिटी हॉल के मुताबिक, 20-20 की क्षमता वाली दो अस्थायी स्टोरेज यूनिट्स भी शुरू की गई है। इनके अलावा शहर के अस्पतालों में 50 अन्य शवों के लिए जगह बनाई गई है। ALSO READ: इंसाफ मांगता अमेरिकी हमले में मारे गए भारतीय नाविक का परिवार

 

बदलती जलवायु की चोट कितनी घातक

फ्रांस में अब तक दर्ज मौतों में से करीब 85 फीसदी लोग 65 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। बुजुर्गों की मौत के सबसे ज्यादा मामले राजधानी क्षेत्र पेरिस और उसके आस पास सामने आए।

 

जलवायु परिवर्तन के विकराल होते असर के बीच जून 2026 के आखिर में पड़ी गर्मी ने 2003 के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए। 2003 की गर्मियों में फ्रांस में करीब 15,000 लोगों की मौत हुई थी। उसके बाद बुजुर्गों की देखभाल को लेकर देश में कई वादे व दावे किए गए। 2025 में भी असामान्य गर्मी के कारण 5,700 से ज्यादा मौतें हुई थीं।

 

पेरिस की अंतिम संस्कार सेवा से जुड़ी वेरोनिक बेरत्रां कहती हैं कि लोग पिछली सीख भूल चुके हैं। उन्होंने कहा, “जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से ज्यादातर अकेले रह रहे थे। उनकी स्थिति देखकर यही लगता है कि ये मौतें गर्मी के कारण हुईं।”

 

उन्होंने लोगों से ज्यादा जागरूक होने की अपील की है। उनके मुताबिक, पड़ोसियों का ध्यान रखना जरूरी है और जो लोग अकेले रहते हैं, उनकी समय समय पर मदद की जानी चाहिए।

 

बेरत्रां कहती हैं, “समय के साथ हम शायद भूल गए हैं कि ये फिर से हो सकता है। और हालात और भी खराब हो सकते हैं।” ALSO READ: ब्रेक्जिट के 10 साल: ब्रिटेन को भारी पड़ा अलग होने का फैसला

 

शवगृहों में इतनी भीड़ क्यों?

एशिया और अफ्रीका के कई देशों में जहां मृतक का अंतिम संस्कार जल्द ही कर दिया जाता है, वहीं यूरोप और अमेरिका में अंतिम संस्कार कुछ दिनों या हफ्तों बाद किया जाता है। नोटरी से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद और मृतक के रिश्तेदार, कब्रगाह में जगह के लिए कागजी कार्रवाई करते हैं, स्मृति पटल तैयार करवाते हैं। इसी दौरान शुभचिंतकों को सूचित कर, कई हफ्ते बाद की एक तारीख दी जाती है, ताकि अंतिम संस्कार में सब लोग शामिल हो सकें।

 

तब तक शव को मॉर्चुरी में रखा जाता है। अंतिम संस्कार से जुड़ी सेवाएं, दफनाने वाले दिन शव को ताबूत में तैयार करके लाते हैं और फिर आखिरी विदाई दी जाती है।

 

कितना ज्यादा तपा यूरोप

22 से 28 जून तक रही भीषण गर्मी के दौरान फ्रांस और जर्मनी के बड़े हिस्से में तापमान औसत से 12.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। ब्रिटेन में यह तपिश 10 से 12.5 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रही। वहीं इटली के बड़े हिस्से में तापमान औसत से 7.5 से 10 डिग्री सेल्सियस ज्यादा दर्ज किया गया।

 

जलवायु परिवर्तन का अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों के मुताबिक, 2015 से 2025 के बीच, आर्कटिक (1.18 डिग्री) और यूरोप (.87 डिग्री) का बेसलाइन टेम्प्रेचर सबसे ज्यादा बढ़ा है। जर्मनी, चेक गणराज्य, पोलैंड और हंगरी में 27 जून को अब तक का सबसे ज्यादा गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया।

Top News : चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय से 3 घंटे पूछताछ, भारत-अमेरिका ट्रेड डील लगभग तय

top news 30 june

Top News 30 June : अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में चंपत राय से पूछताछ हुई। भारत अमेरिका ट्रेड डील अंतिम चरण में पहुंची। यूक्रेन पर हमला कर रूस ने 12 लोगों की जान ली। पेराग्वे ने जर्मनी को हराकर फीफ वर्ल्ड कप 2026 का सबसे बड़ा उलटफेर किया। 30 जून की बड़ी खबरें :

 

चंपत राय से पूछताछ

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव रहे चंपत राय से सोमवार को 3 घंटे तक पूछताछ की। चंपत राय से प्रशासनिक निर्णयों, चढ़ावा प्रबंधन, कर्मचारियों की जवाबदेही और शिकायतों के निस्तारण से जुड़े कई बिंदुओं पर सवाल किए गए।

 

भारत-अमेरिका ट्रेड डील अंतिम चरण में

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने 'यूएस-इंडिया स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप फोरम' में बताया कि भारत और अमेरिका के बीच होने वाला बहुप्रतीक्षित व्यापार समझौता अब पूरा होने के करीब है। समझौते का लगभग 98 से 99 प्रतिशत कानूनी काम खत्म हो चुका है। अब सिर्फ एक से दो प्रतिशत हिस्सा ही बचा है जिस पर बातचीत चल रही है।

 

कतर में भारत ईरान वार्ता नहीं

ईरान ने अमेरिका के साथ कतर की राजधानी दोहा में होने वाली संभावित वार्ता की खबरों को खारिज कर दिया है। ईरान के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट कहा है कि आने वाले दिनों में अमेरिका के साथ किसी भी स्तर पर कोई बातचीत तय नहीं है। साथ ही यह भी कहा कि अंतिम समझौते पर औपचारिक वार्ता शुरू होने की स्थिति अभी नहीं बनी है।

 

रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला

यूक्रेन में सोमवार को रूसी मिसाइलों और ड्रोन ने भारी तबाही मचाई। इन हमलों में 12 लोगों की जान चली गई और 40 लोग घायल हुए। राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने इन हमलों को भयानक बताया है और इसकी निंदा की है।

 

जर्मनी फीफा वर्ल्ड कप से बाहर

पेराग्वे ने 4 बार की चैंपियन जर्मनी को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 से बाहर किया। इसे टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर माना जा रहा है। ब्राजील ने जापान को 2-1 से हराकर राउंड ऑफ 16 में एंट्री ली। इंजरी टाइम के आखिरी मिनट में गेब्रियल मार्टिनले ने गोल दागा।

edited by : Nrapendra Gupta

क्या अरुणाचल में चीन ने बना लिया कैंप? घुसपैठ की खबरों पर भारतीय सेना का बड़ा बयान

india_china

भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश में चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) द्वारा कथित घुसपैठ और कैंप स्थापित किए जाने की मीडिया रिपोर्टों को सिरे से खारिज कर दिया है। सेना ने सोमवार को जारी बयान में कहा कि ये सभी दावे गलत हैं और इनका कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है। सेना ने कहा कि हमने कुछ मीडिया रिपोर्टें देखी हैं, जिनमें अरुणाचल प्रदेश में चीनी पीएलए द्वारा हालिया घुसपैठ और कैंप स्थापित किए जाने का दावा किया गया है। ये रिपोर्टें पूरी तरह गलत और निराधार हैं। 

ALSO READ: क्या Pakistan के साथ Track 2 Dialogue करेगा भारत, विदेश सचिव का बड़ा बयान

दरअसल, कई मीडिया संस्थानों ने अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी जिले में रहने वाले नाह (Nah) जनजातीय समुदाय के हवाले से दावा किया था कि पिछले 6 वर्षों के दौरान चीनी सैनिकों ने सीमा से लगे कुछ क्षेत्रों में अतिक्रमण किया है। रिपोर्टों में कहा गया कि कथित अतिक्रमण के कारण स्थानीय लोगों के लिए अपने मवेशियों को चराना मुश्किल हो गया है।

 

नाह वेलफेयर सोसाइटी (NWS) के अध्यक्ष केरू चाडर ने दावा किया कि चीनी पीएलए ने उनके पूर्वजों की जमीन और पारंपरिक शिकार क्षेत्रों पर कब्जा कर लिया है। उनका कहना था कि इनमें से कई इलाके वर्ष 2020 से चीन के कब्जे में हैं।  हालांकि, चाडर और उनकी संस्था ने यह भी कहा कि उन्हें भारतीय सेना पर पूरा भरोसा है, जिसने वर्षों से इस क्षेत्र और स्थानीय लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की है।

ALSO READ: Delhi EV Policy : ₹30 लाख तक की इलेक्ट्रिक कारों पर रोड टैक्स-रजिस्ट्रेशन शुल्क माफ, ई-ऑटो होंगे अनिवार्य, क्या है दिल्ली ईवी पॉलिसी

गलवान झड़प के बाद बदले हालात

भारत और चीन के बीच वर्ष 2020 में गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद सीमा पर तनाव काफी बढ़ गया था। इस संघर्ष में भारत के 20 सैनिक शहीद हुए थे। चीन के भी कई सैनिक मारे गए थे, लेकिन बीजिंग ने आज तक आधिकारिक संख्या सार्वजनिक नहीं की।  हालांकि पिछले कुछ वर्षों में दोनों देशों के बीच सैन्य और राजनयिक स्तर पर लगातार बातचीत के चलते स्थिति में काफी सुधार आया है।

ALSO READ: CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

LAC पर स्थिति स्थिर, सेना पूरी तरह सतर्क

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को कहा कि दोनों देशों की सेनाओं के बीच अब तक 1,100 से अधिक ग्राउंड-लेवल इंटरैक्शन हो चुके हैं, ताकि किसी भी तरह की गलतफहमी से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर स्थिति फिलहाल स्थिर है और भारतीय सेना शांति बनाए रखने के साथ-साथ देश की सीमाओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क और सक्षम है।

ALSO READ: Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

 जनरल द्विवेदी ने कहा कि सैन्य स्तर पर लगातार संवाद ने सीमा पर शांति और स्थिरता बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है। लेकिन हमारी नीति 'शक्ति के साथ शांति' की है। एलएसी पर भारतीय सेना का रुख आगे भी मजबूत, विश्वसनीय, सतर्क और भारत की क्षेत्रीय अखंडता तथा राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह सक्षम रहेगा। Edited by : Sudhir Sharma

हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए एक्शन में योगी सरकार, जल जीवन मिशन की होगी जमीनी मॉनिटरिंग

Yogi Adityanath

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार जल जीवन मिशन को केवल योजनाओं तक सीमित न रखकर उसकी जमीनी गुणवत्ता सुनिश्चित करने की दिशा में भी लगातार सक्रिय है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हुए अब जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह स्वयं गांवों में जाकर नल से जलापूर्ति व्यवस्था की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करेंगे।

 

15 से 25 जुलाई के बीच प्रस्तावित इस विशेष अभियान के तहत जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एक दर्जन से अधिक जिलों के गांवों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे न केवल पेयजल आपूर्ति और पानी की गुणवत्ता की जांच करेंगे, बल्कि ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी जानेंगे। इस अभियान में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अपर मुख्य सचिव अनुराग श्रीवास्तव सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ रहेंगे।
 

जलशक्ति मंत्री और विभागीय अधिकारी गांवों में रात्रि विश्राम भी करेंगे। इस दौरान ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित किया जाएगा और योजनाओं की वास्तविक स्थिति का निष्पक्ष आकलन होगा। निरीक्षण के दौरान गांवों में 'जल अर्पण' कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें ग्रामीणों को जलापूर्ति व्यवस्था के संरक्षण और संचालन में सहभागी बनाया जाएगा।

 

जिलों के दौरे के साथ ग्रामीणों से लिया जाएगा फीडबैक

15 और 16 जुलाई को जलशक्ति मंत्री ललितपुर, झांसी और जालौन के गांवों का औचक निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 18 और 19 जुलाई को सुल्तानपुर, जौनपुर, मिर्जापुर और सोनभद्र के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर जलापूर्ति व्यवस्था का जायजा लेंगे। इन सभी स्थानों पर वे ग्रामीणों से सीधा फीडबैक लेकर योजनाओं के प्रभाव का मूल्यांकन करेंगे।

 

यमुना की सफाई के लिए संतों और ग्रामीणों से संवाद

24 जुलाई को जलशक्ति मंत्री मथुरा में संतों के साथ विशेष संवाद करेंगे। इस बैठक में यमुना नदी की स्वच्छता और संरक्षण को लेकर सुझाव लिए जाएंगे। साथ ही यमुना तटवर्ती ग्रामीणों को भी इस अभियान से जोड़कर नदी सफाई के प्रति जागरूक किया जाएगा।

 

जलापूर्ति में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई

राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन मुख्यालय में सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि किसी जिले से जलापूर्ति संबंधी शिकायत प्राप्त होती है तो संबंधित चीफ इंजीनियर और अधीक्षण अभियंता के विरुद्ध जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी चीफ इंजीनियरों को प्रत्येक परियोजना की व्यक्तिगत समीक्षा करने और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

उन्होंने निर्देश दिए कि सभी चीफ इंजीनियर अपने स्तर पर भी गांवों में जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन करें। इन आयोजनों में ग्रामवासियों को जलापूर्ति की व्यवस्था सौंपने के साथ-साथ ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति भी सचेत किया जाए। Edited by : Sudhir Sharma

क्या Pakistan के साथ Track 2 Dialogue करेगा भारत, विदेश सचिव का बड़ा बयान

भारत सरकार ने भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे कथित Track 2 Dialogue को लेकर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए इससे दूरी बना ली है। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा कि इस तरह की बैठकें पूरी तरह निजी पहल होती हैं और इनमें भारत सरकार की कोई आधिकारिक भागीदारी या समर्थन नहीं होता। उन्होंने बताया कि जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच व्यापार समझौते को तेजी से आगे बढ़ाने पर सहमति बनी थी।

ALSO READ: Delhi EV Policy : ₹30 लाख तक की इलेक्ट्रिक कारों पर रोड टैक्स-रजिस्ट्रेशन शुल्क माफ, ई-ऑटो होंगे अनिवार्य, क्या है दिल्ली ईवी पॉलिसी

मीडिया सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि ऐसे अनौपचारिक संवाद नए नहीं हैं और न ही इन्हें भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुनियाभर में इस तरह की कई निजी बैठकें विभिन्न विषयों पर होती रहती हैं, जिनका सरकार से कोई संबंध नहीं होता।  विक्टोरिया (सेशेल्स) में पत्रकारों से बातचीत करते हुए विदेश सचिव ने बताया कि कोलंबो में हुए हालिया कार्यक्रम में भारत और पाकिस्तान के पूर्व सैन्य अधिकारी, पूर्व राजनयिक और अन्य विशेषज्ञ शामिल हुए थे, लेकिन यह एक निजी स्तर का आयोजन था।

ALSO READ: CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

उन्होंने कहा कि ऐसे दर्जनों आयोजन दुनिया भर में होते रहते हैं। इनमें कुछ भी नया या विशेष नहीं है। ये पूरी तरह निजी संस्थाओं द्वारा आयोजित निजी कार्यक्रम होते हैं। भारत सरकार की इसमें कोई आधिकारिक भागीदारी या समर्थन नहीं है। 

ALSO READ: Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

मिस्री ने यह भी साफ किया कि इनमें शामिल भारतीय प्रतिभागी- चाहे वे पूर्व राजनयिक हों या पूर्व सैन्य अधिकारी- अपनी व्यक्तिगत क्षमता में हिस्सा लेते हैं और उनके विचार सरकार की आधिकारिक नीति को नहीं दर्शाते। इसके अलावा विदेश सचिव ने भारत- अमेरिका व्यापार वार्ता का भी जिक्र किया। Edited by : Sudhir Sharma