पिता के अनमोल, निस्वार्थ और गहरे प्यार को समर्पित एक बेहद मार्मिक कविता: जिल्द हूं मैं, वो पन्ना हैं

The image depicts a touching scene illustrating the significance of a father's love on Fathers Day

Father a Silent Hero: पितृ दिवस हमारे जीवन के उस मूक नायक (Silent Hero) को धन्यवाद कहने का दिन है, जो खुद धूप में जलकर पूरे परिवार को छांव देता है। पिता का प्यार मां के लाड की तरह दिखाई नहीं देता, बल्कि वह एक मजबूत ढाल की तरह हमेशा हमारे साथ रहता है।ALSO READ: Father's Day Wishes 2026: फादर्स डे पर अपने पापा को भेजें ये भावुक संदेश और शुभकामनाएं

यहां पढ़ें पितृ दिवस पर पिता के प्यार का महत्व दर्शाती मार्मिक कविता…

वो कभी रोते नहीं, बस अंदर ही अंदर पिघलते हैं,

हमारी छोटी सी खुशी के लिए, वो अंगारों पर चलते हैं।

मां तो रोकर अपने दिल का हाल सुना देती है,

पर वो पिता हैं साहब, जो हर दर्द हंसकर निगलते हैं।

कंधे पर बैठकर जिनके, मैंने दुनिया का मेला देखा,

जब भी आया कोई संकट, उनको आगे अकेला देखा।

उनकी फटी बनियान और घिसे हुए जूते गवाह हैं,

कि बच्चों की ख्वाहिशों के आगे, उन्होंने अपनी हर जरूरत को मरते देखा।

वो हाथ जो कभी डांट में उठते थे, आज कांपने लगे हैं,

वक्त की धूप में उनके बाल, अब चांदी से चमकने लगे हैं।

जो कल तक पूरी दुनिया से अकेले लड़ जाता था,

आज बच्चों की एक छोटी सी डांट से, वो सहमने लगे हैं।

मांगता हूँ जब एक रुपया, वो जेब से सौ का नोट निकालते हैं,

खुद भले भूखे सो जाएं, पर बच्चों का पेट पालते हैं।

अजीब सा गुरूर होता है पिता के साए में जीने का,

वो होते हैं साथ, तो रास्ते के कांटे भी फूल बनकर निकलते हैं।

चाहत नहीं उन्हें किसी महंगे तोहफे की इस 'फादर्स डे' पर,

बस दो पल पास बैठ जाओ, तो उनके चेहरे खिलते हैं।

बेशक खुदा ने मां को जन्नत का दर्जा दिया है,

पर याद रखना, जन्नत के वो दरवाजे सिर्फ पिता के पैरों से खुलते हैं।ALSO READ: Fathers Day 2026: फादर्स डे कब है? जानें तारीख, इतिहास और महत्व

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

Father’s Day Wishes 2026: फादर्स डे पर अपने पापा को भेजें ये भावुक संदेश और शुभकामनाएं

A beautiful scene depicting the love between a father and child on Fathers Day, accompanied by a Fathers Day message.

Emotional Father's Day Wishes: पिता हमारे जीवन की वह मजबूत नींव होते हैं, जिनके त्याग, संघर्ष और अथक मेहनत के कारण हम अपने सपनों को साकार कर पाते हैं। वे अक्सर अपने प्यार को शब्दों में व्यक्त नहीं करते, लेकिन उनके हर प्रयास, हर चिंता और हर त्याग में अपने बच्चों के लिए असीम स्नेह छिपा होता है। पिता ही वह व्यक्ति हैं जो जीवन की कठिन राहों पर हमारा मार्गदर्शन करते हैं, हमें सही और गलत का अंतर समझाते हैं और हर परिस्थिति में हमारे साथ मजबूती से खड़े रहते हैं। इन्हीं अनमोल योगदानों और निस्वार्थ प्रेम के सम्मान में हर वर्ष फादर्स डे (Father's Day) मनाया जाता है।ALSO READ: Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

यदि आप भी इस खास अवसर पर अपने पापा को कुछ दिल छू लेने वाले शब्द भेजना चाहते हैं, तो यहां दिए गए भावुक संदेश, शुभकामनाएं और फादर्स डे विशेज आपके भावों को खूबसूरती से व्यक्त करने में मदद कर सकते हैं। 

दिल को छू लेने वाले भावुक संदेश

1. 'अजीज भी वो हैं, नसीब भी वो हैं, 

दुनिया की भीड़ में करीब भी वो हैं, 

उनकी दुआओं से ही चलती है जिंदगी, 

क्योंकि खुद खुदा भी वो हैं और तकदीर भी वो हैं। 

हैप्पी फादर्स डे पापा!'

2. 'पापा, आपने कभी अपनी खुशियों की परवाह नहीं की, 

हमेशा हमारी ख्वाहिशों को आगे रखा। 

आज मैं जो कुछ भी हूं, सिर्फ आपकी वजह से हूं। 

थैंक यू पापा, मेरी दुनिया होने के लिए। 

फादर्स डे की शुभकामनाएं!'

3. 'उंगली पकड़कर चलना सिखाया हमको, 

अपनी नींद भुलाकर चैन से सुलाया हमको, 

अपने आंसू छुपाकर हंसाया हमको, 

कोई दुःख न देना ऐ खुदा मेरे पापा को। 

Happy Father's Day!'

4. 'पापा, भले ही मैं आपसे रोज नहीं कह पाता/पाती,

लेकिन आपके बिना मेरी जिंदगी अधूरी है। 

आपका साया ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। 

फादर्स डे की ढेर सारी बधाई पापा!'

छोटे और प्यारे संदेश

1. 'मेरी पहचान है आपसे पापा, मेरी हर खुशी है आपसे पापा। 

आप ही मेरा गर्व हो, मेरा आसमान हो। हैप्पी फादर्स डे!'

2. 'जेब खाली हो फिर भी मना नहीं करते देखा, 

मैंने पापा से अमीर इंसान कभी नहीं देखा। Happy Father's Day, Papa!'

3. 'दुनिया के लिए आप सिर्फ एक इंसान हो सकते हैं, 

लेकिन मेरे लिए आप पूरी दुनिया हैं। फादर्स डे की शुभकामनाएं, पापा!'

4. 'भगवान का दिया हुआ सबसे खूबसूरत तोहफा हैं आप। 

हमेशा ऐसे ही मुस्कुराते रहिए। Love you, Papa!'

पिता के सम्मान में खूबसूरत शायरी

'ताउम्र पापा एक ही शौक निभाते रहे,

खुद धूप में जलते रहे और हमें छांव दिलाते रहे।

अपनी ख्वाहिशों का गला घोंटकर,

वो चुपचाप हमारे सपनों को सजाते रहे।'

— हैप्पी फादर्स डे!

'खुशियों से भरा हर पल होता है,

जिंदगी में जब पापा का साया साथ होता है।

मिल जाती है हर मंजिल आसानी से,

जब सिर पर पापा का हाथ होता है।'

— फादर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं!

एक छोटा सा सुझाव:

इन संदेशों को सिर्फ फॉरवर्ड करने के बजाय, मैसेज के अंत में कोई ऐसी बात जरूर लिखें जो सिर्फ आपके और आपके पापा के बीच की हो (जैसे बचपन का कोई किस्सा या उनके हाथ की बनी चाय की तारीफ)। यह छोटा सा पर्सनल टच इस संदेश को उनके लिए हमेशा के लिए यादगार बना देगा।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Fathers Day 2026: फादर्स डे कब है? जानें तारीख, इतिहास और महत्व

belly fat yoga: योगा डे 2026: तोंद कम करने के 5 परफेक्ट योगासन, कोई भी 1 करें

A photo of yoga poses providing information on reducing belly fat and a protruding abdomen. The image shows five types of yoga

Yoga Day 2026: व्यस्त जीवनशैली के कारण अक्सर लोग जिम जाने का समय नहीं निकाल पाते। ऐसे में बढ़ता हुआ पेट या तोंद न सिर्फ हमारी पर्सनैलिटी को प्रभावित करती है, बल्कि यह कई बीमारियों का कारण भी बन सकती है। अत: इसके लिये योग एक बेहद प्रभावी और परमानेंट समाधान है। योग कोई एक दिन की चीज नहीं, बल्कि जीवनशैली है। अगर आप सच में तोंद कम करना चाहते हैं, तो किसी भी 1 योगासन को रोज अपनाएं। धीरे-धीरे आपका शरीर हल्का, फिट और एनर्जेटिक महसूस करेगा।ALSO READ: June 21 Yoga Day: विश्व योग दिवस क्या है? जानें वर्ष 2026 की थीम

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 के इस मौके पर, यहां पेट की चर्बी/ बैली फैट (Belly Fat) को तेजी से पिघलाने वाले 5 सबसे बेहतरीन योगासन दिए जा रहे हैं। आपको ये सारे आसन करने की जरूरत नहीं है, अपने शरीर की क्षमता के अनुसार कोई भी 1 आसन चुन लें और उसे रोजाना नियम से करें।

1. नौकासन- कोर को मजबूत बनाने के लिए

2. भुजंगासन- पेट स्ट्रेच करने के लिए

3. पादहस्तासन- चर्बी को निचोड़ने के लिए

4. धनुरासन- पूरे शरीर का फैट बर्न करने के लिए

फलकासन/प्लैंक पोज़/कुंभकासन- आधुनिक और सबसे असरदार

तोंद कम करने वाले 5 परफेक्ट योगासन

1. नौकासन- कोर को मजबूत बनाने के लिए

यह आसन पेट की चर्बी पर सीधे काम करता है। इसमें शरीर का आकार एक नाव/ बोट की तरह हो जाता है।

कैसे करें: पीठ के बल सीधे लेट जाएं। सांस भरते हुए अपने सिर, कंधों, छाती और पैरों को जमीन से ऊपर उठाएं। आपके हाथ आपके पैरों की सीध में होने चाहिए। शरीर का पूरा वजन आपके नितंबों (hip bones) पर होगा। इस स्थिति में 20-30 सेकंड रुकें।

फायदा: यह पेट की मांसपेशियों को कसता है और एब्स (abs) को टोन करता है।

2. भुजंगासन- पेट स्ट्रेच करने के लिए

यह आसन पेट के निचले हिस्से की चर्बी को कम करने और रीढ़ की हड्डी को मजबूत करने के लिए बेहतरीन है।

कैसे करें: पेट के बल उल्टे लेट जाएं। अपनी हथेलियों को कंधों के पास जमीन पर रखें। सांस लेते हुए शरीर के अगले हिस्से को अर्थात् नाभि तक ऊपर उठाएं और आसमान की तरफ देखें। कुछ देर इसी मुद्रा में रहें और सांस छोड़ते हुए नीचे आएं।

फायदा: इससे पेट की मांसपेशियों में अच्छा खिंचाव आता है, जिससे वहा जमा फैट बर्न होता है और पाचन क्रिया सुधरती है।

3. पादहस्तासन- चर्बी को निचोड़ने के लिए

यह खड़े होकर आगे की तरफ झुकने वाला आसन है, जो पेट को अंदर दबाने में मदद करता है।

कैसे करें: सीधे खड़े हो जाएं। सांस लेते हुए दोनों हाथों को ऊपर उठाएं। अब सांस छोड़ते हुए कमर से आगे की ओर झुकें और अपनी हथेलियों को पैरों के पास जमीन पर टिकाने की कोशिश करें। अपना सिर घुटनों से छुआने का प्रयास करें।

फायदा: यह पेट के अंगों को मसाज देता है और तोंद को बहुत तेजी से अंदर करता है।

4. धनुरासन- पूरे शरीर का फैट बर्न करने के लिए

इसमें शरीर का आकार खिंचे हुए धनुष जैसा बनता है। यह पेट के हिस्से को पूरी तरह से स्ट्रेच और टोन करता है।

कैसे करें: पेट के बल लेट जाएं। घुटनों को मोड़कर अपने पैरों को नितंबों के पास लाएं और हाथों से अपने टखनों (ankles) को पकड़ें। अब सांस लेते हुए अपनी छाती और जांघों को जमीन से ऊपर उठाएं। पूरा वजन पेट पर आ जाएगा।

फायदा: यह पेट की चर्बी घटाने के साथ-साथ कब्ज की समस्या को भी जड़ से खत्म करता है।

5. फलकासन/प्लैंक पोज़/कुंभकासन- आधुनिक और सबसे असरदार

यदि आप पारंपरिक योग से अलग कुछ आसान और बहुत प्रभावी चाहते हैं, तो प्लैंक सबसे बेस्ट है।

कैसे करें: पेट के बल लेटकर अपने हाथों की कोहनियों और पैरों के पंजों पर पूरे शरीर का वजन उठाएं। ध्यान रहे कि आपका शरीर सिर से लेकर पैर तक एक सीधी रेखा (Flat) में होना चाहिए। पेट को अंदर की तरफ खींच कर रखें और 30 से 60 सेकंड तक रुकें।

फायदा: यह बहुत कम समय में पेट की चर्बी को मेश (melt) कर देता है और पूरे कोर को रॉक-सॉलिड बनाता है।

जरूरी नियम: इन 5 आसनों में से जो भी 1 आसन आपको आसान और कम्फर्टेबल लगे, उसे चुन लें। शुरुआत में इसे कम समय के लिए करें और धीरे-धीरे समय बढ़ाएं। ध्यान रखें कि योग हमेशा सुबह खाली पेट ही करें। अच्छे रिजल्ट के लिए योग के साथ-साथ मीठा और जंक फूड कम कर दें।

इस योगा डे पर आप महंगे जिम की जगह घर पर ही ये 5 पावरफुल योगासन करके अपनी तोंद (belly fat) कम कर सकते हैं। इनमें से कोई भी 1 योगासन नियमित रूप से करें तो भी अच्छा असर दिख सकता है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: योगा डे 2026: ध्यान क्या है, सुदर्शन क्रिया, सक्रिय ध्यान या भावातीत ध्यान?

International Yoga Day 2026: रोज सिर्फ 5 मिनट करें यह प्राणायाम, शरीर और मन को मिलेंगे 5 बड़े फायदे

Picture shows a girl doing pranayama with green grass and the sun in the background

प्रतिवर्ष 21 जून को विश्‍व योग दिवस मनाया जाता है। यदि आप योगासान करना जानते हैं तो यह प्राणायम की तैयारी के बेहतर है। यदि आप नहीं भी जानते हैं तो भी आप प्राणायाम करके भरपूर लाभ उठा सकते हैं। बस जरूरी यह है कि आप इसे सही तरीके और नियम के साथ करें। चलिए जानते हैं प्राणायम के 5 फायदे और विधि।

जानें कैसे करें अनुलोम-विलोम प्राणायाम:

  • यदि आप नए हैं तो आपको अनुलोम विलोम प्राणायाम करना चाहिए, जिसे 'नाड़ी शोधन प्राणायाम' भी कहा जाता है।
  • किसी शांत जगह पर पद्मासन, सुखासन या आरामदायक मुद्रा में बैठें।
  • दाएं हाथ के अंगूठे से दाहिने नथुने को बंद करें।
  • बाएं नथुने से धीरे-धीरे और गहराई से सांस लें।
  • बाएं नथुने को अनामिका यानी रिंग फिंगर से बंद करें और अंगूठे को हटाकर दाहिने नथुने से धीरे-धीरे सांस छोड़ें।
  • अब दाहिने नथुने से सांस लें।
  • दाहिने नथुने को अंगूठे से बंद करें और अनामिका हटाकर बाएं नथुने से सांस छोड़ें।
  • यह एक चक्र पूरा हुआ। इसी तरह 5 मिनट तक अभ्यास करें। शुरुआत 5 मिनट से करें, धीरे-धीरे 15-15 मिनट तक बढ़ाएं।

अनुलोम-विलोम प्राणायाम करने के 5 प्रमुख फायदे:

1. मन और मस्तिष्क:

अनुलोम विलोम पैरासिम्पेथेटिक तंत्रिका तंत्र को सक्रिय करता है, जिससे तनाव वाले हार्मोन कम होते और मन शांत होता है। मस्तिष्क के बाएं और दाएं गोलार्द्धों जो कि तर्क और रचनात्मकता से जुड़े होते हैं के बीच संतुलन स्थापित करता है, जिससे एकाग्रता और निर्णय लेने की क्षमता बढ़ती है और नींद की गुणवत्ता में सुधार होता है।

2. फेफड़ों और श्‍वसन प्रणाली:

यह फेफड़ों की क्षमता यानी लंग की कैपेसिटी को बढ़ाता है, जिससे अधिक ऑक्सीजन अंदर आती है और कार्बन डाइऑक्साइड बाहर निकलती है। यह श्वसन प्रणाली को मजबूत करके अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, साइनस और एलर्जी जैसी श्वसन संबंधी समस्याओं से मुक्ति दिलाता है। यह श्वास मार्ग को साफ करता है और सूजन को कम करता है।

3. ब्लड प्रेशर:

नियमित अभ्यास उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर को कम करने और नियंत्रित करने में सहायक हो सकता है, क्योंकि यह तंत्रिका तंत्र को शांत करता है। 

4. डिटॉक्सिफाई:

इस प्राणायाम से शरीर में ऑक्सीजन के बेहतर प्रवाह और तंत्रिका तंत्र के संतुलन से पाचन क्रिया में भी सुधार होता है। गहरी और नियंत्रित श्वास शरीर से विषाक्त पदार्थों को अधिक कुशलता से बाहर निकालने में मदद करती है, जिससे शरीर आंतरिक रूप से शुद्ध होता है। यह शुद्धि हमें निरोगी बनाकर हमारी आयु को बढ़ाने वाली सिद्ध होती है। 

5. प्रतिरक्षा प्रणाली:

बेहतर ऑक्सीजन प्रवाह, तनाव में कमी और शरीर का आंतरिक संतुलन प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है, जिससे शरीर बीमारियों से बेहतर तरीके से लड़ पाता है।

विशेष: यदि आप अनुलोम विलोम में पारंगत हो जाएं तब आप भस्त्रिका और कपालभाती प्राणायम की ओर बढ़ें। इसे भी आप 5 मिनट से 

Eye Health Yoga: योगा डे 2026: आंखों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए 5 नुस्खे

Yoga is a boon for eye health; the image shows simple ways to improve eye health

Vision Improvement Yoga: 21 जून को हर साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। आजकल हमारा अधिकांश समय कंप्यूटर, लैपटॉप और मोबाइल स्क्रीन के सामने बीतता है, जिससे आंखों में सूखापन, थकान, धुंधलापन और सिरदर्द जैसी समस्याएं आम हो गई हैं।ALSO READ: योगा डे 2026: ध्यान क्या है, सुदर्शन क्रिया, सक्रिय ध्यान या भावातीत ध्यान?

योग केवल शरीर को ही नहीं, बल्कि हमारी आंखों को भी नई ऊर्जा और रोशनी दे सकता है। योग दिवस 2026 के इस मौके पर, यहां 5 आसान और असरदार आई योग और नुस्खे दिए जा रहे हैं जिन्हें आप रोज़ाना अपने रूटीन में शामिल कर सकते हैं।

आंखों को स्वस्थ रखने के 5 आसान योग और नुस्खे

1. पामिंग (हथेलियों को रगड़ना)

यह आंखों को तुरंत आराम देने वाली सबसे बेहतरीन क्रिया है। कंप्यूटर पर काम करते समय हर एक-दो घंटे में इसे कर सकते हैं।

कैसे करें: शांत बैठ जाएं। अपनी दोनों हथेलियों को आपस में तब तक रगड़ें जब तक कि वे गर्म न हो जाएं। अब आंखें बंद करें और अपनी गर्म हथेलियों को कटोरी के आकार में आंखों पर रख लें, ध्यान रहे आंखों पर सीधा दबाव न डालें।

फायदा: हथेलियों की गर्मी आंखों की नसों को शांत करती है और तनाव दूर करती है।

2. ब्लिंकिंग (पलकें झपकाना)

जब हम स्क्रीन को लगातार देखते हैं, तो पलकें झपकाना भूल जाते हैं, जिससे आंखें ड्राई हो जाती हैं।

कैसे करें: आराम से बैठें और अपनी आंखें खोलें। अब बहुत तेजी से 10 से 15 बार पलकें झपकाएं। इसके बाद 20 सेकंड के लिए आंखें बंद करके आराम दें। इस प्रक्रिया को 3-4 बार दोहराएं।

यह क्रिया आंखों में प्राकृतिक नमी (आंसू) बनाए रखती है और सूखेपन से बचाती है।

3. आई रोटेशन (आंखों को घुमाना)

यह आंखों की मांसपेशियों (muscles) की फ्लेक्सिबिलिटी और ताकत को बढ़ाता है।

कैसे करें: बिना सिर हिलाए अपनी पुतलियों को पहले धीरे-धीरे ऊपर की ओर देखें, फिर पूरी तरह दाईं ओर, फिर नीचे और फिर बाईं ओर देखें। यानी आंखों से एक बड़ा गोला (सर्किल) बनाएं। इसे 5 बार क्लॉकवाइज यानी घड़ी की सुई की दिशा में और 5 बार एंटी-क्लॉकवाइज करें। इससे आंखों की मांसपेशियों का व्यायाम होता है और दृष्टि बेहतर होती है।

4. त्राटक क्रिया (मोमबत्ती को एकटक देखना)

यह योग का एक बेहद शक्तिशाली हिस्सा है जो आंखों की रोशनी और एकाग्रता दोनों को बढ़ाता है।

कैसे करें: एक अंधेरे कमरे में अपनी आंखों के समानांतर पर एक मोमबत्ती जलाकर रखें। मोमबत्ती की लौ पर बिना पलक झपकाए तब तक ध्यान केंद्रित करें जब तक कि आंखों से आंसू न आ जाएं। इसके बाद आंखें बंद कर लें। यह आंखों को डिटॉक्स करता है, फोकस बढ़ाता है और चश्मे का नंबर कम करने में मददगार है।

5. 20-20-20 का नियम

यह एक ऐसा नुस्खा है जिसे आज के डिजिटल युग में हर किसी को अपनाना चाहिए।

नियम क्या है: स्क्रीन पर काम करते समय हर 20 मिनट के बाद, कम से कम 20 फीट दूर रखी किसी वस्तु को कम से कम 20 सेकंड के लिए देखें। इससे आंखों को लगातार एक ही दूरी पर फोकस करने से होने वाली थकान से राहत मिलती है।

विशेष टिप: इन योग क्रियाओं के साथ-साथ सुबह उठकर मुँह में साफ पानी भरें और बंद आंखों पर ठंडे पानी के छींटे मारें। साथ ही, अपनी डाइट में विटामिन-A से भरपूर चीजें जैसे गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां और पपीता शामिल करें।

योगा डे 2026 हमें यह सिखाता है कि स्वस्थ आंखें केवल दवाइयों से नहीं, बल्कि योग, संतुलित जीवनशैली और प्राकृतिक आदतों से भी संभव हैं। रोज कुछ मिनट आंखों के लिए निकालना भविष्य में बड़ी समस्याओं से बचा सकता है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: जानिए इस बार की थीम, उद्देश्य और खास कार्यक्रम

June 21 Yoga Day: विश्व योग दिवस क्या है? जानें वर्ष 2026 की थीम

A photo highlighting the importance of yoga on World Yoga Day and inspiring a healthy lifestyle

International Day of Yoga 2026: विश्व योग दिवस, जिसे दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस- International Day of Yoga कहा जाता है, यह हर साल 21 जून को मनाया जाने वाला एक वैश्विक उत्सव है। यह दिन पूरी दुनिया को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए 'योग' को अपने जीवन में अपनाने का संदेश देता है। यह भारत की एक ऐसी ऐतिहासिक पहल है, जिसे आज दुनिया के लगभग सभी देश एक साथ मिलकर मनाते हैं।ALSO READ: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: जानिए इस बार की थीम, उद्देश्य और खास कार्यक्रम

यह दिन योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए समर्पित है। योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर है, जिसने आज पूरी दुनिया में स्वास्थ्य और संतुलित जीवनशैली का एक प्रभावी माध्यम के रूप में पहचान बनाई है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करने की एक समग्र जीवन पद्धति है।

  • विश्व योग दिवस की मुख्य बातें
  • किसने की शुरुआत? 
  • 21 जून को ही क्यों मनाया जाता है?
  • विश्व योग दिवस का उद्देश्य
  • इस वर्ष (2026) की थीम क्या है?

विश्व योग दिवस की मुख्य बातें

शुरुआत कब हुई? पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था।

किसने की शुरुआत? 

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सितंबर 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में इसका प्रस्ताव रखा था, जिसे रिकॉर्ड 177 देशों ने अपना समर्थन दिया और इसे मंजूरी मिली।

उद्देश्य क्या है? इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को योग के फायदों (जैसे तनाव से मुक्ति, लचीला शरीर और शांत मन) के प्रति जागरूक करना है।

21 जून को ही क्यों मनाया जाता है?

21 जून की तारीख चुनने के पीछे एक बेहद दिलचस्प वैज्ञानिक और सांस्कृतिक कारण है:

21 जून का दिन उत्तरी गोलार्ध (Northern Hemisphere) का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे 'ग्रीष्म संक्रांति' (Summer Solstice) कहते हैं। इसके बाद सूर्य दक्षिणायन होने लगता है। भारतीय संस्कृति और योग विज्ञान में सूर्य के दक्षिणायन के समय को आध्यात्मिक सिद्धियों, सकारात्मक ऊर्जा और ध्यान के लिए बेहद पवित्र माना गया है।

विश्व योग दिवस का उद्देश्य

* विश्वभर में स्वास्थ्य, शांति और सद्भाव को बढ़ावा देना।

* योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना।

* स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना।

* तनाव और मानसिक समस्याओं को कम करने के लिए योग अपनाने का संदेश देना।

* भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक पहचान दिलाना।ALSO READ: Inspirational Yoga Poem: स्वास्थ्य लाभ पर बेहतरीन हिन्दी कविता: योग जीवन का अमृत

इस वर्ष (2026) की थीम क्या है?

हर साल योग दिवस को एक विशेष विषय यानी Theme के साथ मनाया जाता है। वर्ष 2026 में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम 'स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग' (Yoga for Healthy Ageing) रखी गई है, जो उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर को सक्रिय और आत्मनिर्भर बनाए रखने पर जोर देती है।

सीधे शब्दों में कहें तो, विश्व योग दिवस पूरी दुनिया को बिना किसी भेदभाव के एक सूत्र में पिरोने और 'करें योग, रहें निरोग' के मंत्र को सच करने का एक वैश्विक माध्यम है।

विश्व योग दिवस केवल एक विशेष दिन नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने का संदेश है। योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर व्यक्ति शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक सशक्त बन सकता है। इसलिए योग दिवस हमें निरोग जीवन और आत्मिक शांति की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: योगा डे 2026: ध्यान क्या है, सुदर्शन क्रिया, सक्रिय ध्यान या भावातीत ध्यान?

योगा डे 2026: ध्यान क्या है, सुदर्शन क्रिया, सक्रिय ध्यान या भावातीत ध्यान?

Yoga Day 2026  What is meditation

योगा डे 2026 के मौके पर आइए ध्यान की दुनिया के कुछ अनसुने, तीखे और बेहद जरूरी पहलुओं पर बात करते हैं। वर्तमान में ध्यान के नाम पर बहुत कुछ बेचा जा रहा है जबकि ध्यान आपका स्वभाव है बस इसे समझने की जरूरत है। जैसे आप गहरी नींद में हो यह बात आप तभी समझ में आती है जबकि आप जाग जाते हो। जागना भी एक प्रकार की नींद है, यदि यह जान लिया तो ध्यान घटित होने लगेगा। यह किसी बाहरी उपक्रम से संभव नहीं। 

इंस्टेंट ध्यान पैकेज: 'वेलनेस' के नाम पर बाजारवाद: ध्यान या लक्ज़री स्पा?

आजकल प्राणायाम और कसरत को मिलाकर जो 'इंस्टेंट ध्यान पैकेज' परोसा जा रहा है, उस पर विचार करना जरूरी है। यम, नियम और प्राणायाम के अनुशासन के बिना क्या सीधा ध्यान फलित हो सकता है?.. हां हो सकता है लेकिन उसके लिए आपको यह समझना होगा कि यह किसी क्रिया से नहीं होगा।

क्या आपको ऐसा नहीं लगता है कि बाजारवाद के चलते आजकल 'ध्यान' को इस तरह का लुक और फॉर्मेट दिया जा रहा है कि जिसमें प्राणायाम भी हो और कसरत भी? मतलब संपूर्ण पैकेज जिसका अध्यात्म या ध्यान से कोई लेना-देना नहीं। बस, कुछ देर या दिन के लिए आदमी को हल्का कर देने की तकनीक भर क्योंकि आदमी बहुत परेशान और तनाव में है तो क्यों न इसका लाभ उठाया जाए। लोगों से मोटी रकम लेकर ध्यान कराए जाने का प्रचलन बढ़ता ही जा रहा है। क्या सचमुच ही लोगों को इससे फायदा होता है या कि यह महज सोना बाथ, मसाज आदि से प्राप्त आराम जैसा या कि महज थकान मिटाने वाला है?

ALSO READ: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026: जानिए इस बार की थीम, उद्देश्य और खास कार्यक्रम

ध्यान कराने वाले लोग लगातार ध्यान करते हैं तो फिर अब तक तो उन्हें ज्ञान को उपलब्ध हो जाना चाहिए था? उन्हें तो संसार से हट जाना चाहिए था, क्योंकि हमने तो सुना और शास्त्रों में पढ़ा भी है कि लगातार ध्यान करते रहने से व्यक्ति की मनोदशा शांतचित्त और मौन हो जाती है और वह समाधि में लीन होने लगता है। कहते हैं कि ऐसा व्यक्ति फिर समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के बजाय अकेले में आनंद लेते हुए मुमुक्षु बन जाता है, लेकिन हम तो देख रहे हैं कि ये ध्यान कराने और करने वाले लोग ध्‍यान की मार्केटिंग भी कर रहे हैं और लोगों से न्यूज चैनल पर आने वाली बहस जैसी बहस भी कर रहे हैं।

अष्टांग योग का नियम: क्या हम सीधे आखिरी सीढ़ी पर कूद रहे हैं?

भारतीय दर्शन और योग शास्त्र के अनुसार, 'ध्यान' कोई तुरंत सीखी जाने वाली शॉर्टकट क्रिया नहीं है; यह योग का आठवां और अंतिम पायदान है। ऋषि पतंजलि के मुताबिक ध्यान तक पहुंचने का एक व्यवस्थित क्रम है:– यम- नियम- आसन- प्राणायाम- प्रत्याहार- धारणा- ध्यान- समाधि।

योग में ध्यान आठवीं स्टेप है। इससे पहले यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार और धारणा है। योग और भारतीय दर्शन अनुसार ध्यान के पूर्व यम, नियम, प्राणायाम का पालन किया जाना चाहिए तभी ध्यान का फल मिलता है। योग में ध्यान का सीधा-सीधा अर्थ है कि यह कोई क्रिया नहीं है। ध्यान और प्राणायाम को मिलाकर आजकल जिस तरह का ध्यान किया-कराया जाता है वह कितना उचित है इस पर विचार किया जाना जरूरी है।

ALSO READ: Yoga Day Essay: योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष निबंध

सक्रिय ध्यान (Dynamic Meditation): फ्रस्ट्रेशन निकालना या नई आदत?

आजकल ओशो की ध्यान विधि 'सक्रिय ध्यान योग' ज्यादा प्रचलित है। इसी के साथ ही 'सुदर्शन क्रिया' और 'भावातीत ध्यान' भी प्रचलित हो चले हैं। इसी तरह वर्तमान में गौतम बुद्ध द्वारा प्रणीत 'विपश्यना' ध्यान के नए रूप का प्रचलन भी बढ़ा है। सवाल यह उठता है कि ध्यान की परंपरागत विधि को छोड़कर इसका जो वर्तमान स्वरूप है वह सही है या कहीं ऐसा तो नहीं है कि ये क्रियाएं ध्यान विरुद्ध हैं?

सक्रिय ध्यान में व्यक्ति के शरीर को थका दिया जाता है और फिर आंखे बंद करके बैठा दिया जाता है। इसमें से अधिकतर लोग नींद में चले जाते हैं और कुछ यह सोचते रहते हैं कि अब क्या होगा, और चंद ही है जो मन की शांति महसूस करके आसपास की आवाजें सुनकर जागरूक बने रहते हैं। महज धकान और तनाव मिटाने वाला ध्यान। क्या यह स्थाई शांति या दिमाग को बेहतर बनाने वाला ध्‍यान है? 

सक्रिय ध्यान करने में पहली क्रिया है 'रेचक' अर्थात अपने भीतर के पागलपन को निकालना, जिसमें कि ध्यान करने वाले लोग चीखते हैं, चिल्लाते हैं, रोते हैं, हंसते हैं और न जाने क्या-क्या करते हैं। उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि सभी को पागलपन का दौरा पड़ गया है।

ठीक है, मान भी लेते हैं कि हमारे भीतर बहुत से फ्रस्ट्रेशन है उसे निकाल देने में ही भलाई है, लेकिन हम इतने भी पागल नहीं है कि बार-बार फ्रस्ट्रेड हों और बार-बार उसे निकालने जाएं। क्या यह एक नई प्रकार की आदत नहीं बन जाएगी? जो लोग ध्यान कराते हैं वे क्या बार-बार रेचक करते हैं? यह तो हद दर्जे का पागलपन ही होगा कि पागलपन निकालने के लिए बार-बार पागल बन जाओ। हमने तो सुना और पढ़ा है कि मौन रहने से ही सभी तरह के पागलपन समाप्त हो जाते हैं।…ओशो से पूछा जाना चाहिए कि क्या आप रेचक या सक्रिय ध्यान करते हुए ज्ञान को उपलब्ध हुए? यह वैसी ही बात है कि गांधीजी ने कभी टोपी नहीं पहनी, लेकिन।

सुदर्शन क्रिया और आर्ट ऑफ लिविंग: प्राणायाम का 'कॉर्पोरेट री-ब्रांडिंग'?

अब बात करते हैं सुदर्शन क्रिया की। सुदर्शन क्रिया श्रीश्री रविशंकरजी का एक बेहतरीन प्रॉडक्ट है, जो उसे वे नेटवर्किंग के थ्रू बेचते हैं। यह महज योग के प्राणायाम की एक विधि है जिसे वे नए तरीके से कराते हैं। इसमें हमारी श्वासों को लयबद्ध करना सिखाया जाता है। सुदर्शन क्रिया के नियमित अभ्यास से जीवन में शांति, स्थिरता और रस का अनुभव होता है। लेकिन सर, वह तो प्राणायाम से भी हो सकता है तो फिर आप इसे अलग नाम क्यों दे रहे हैं?

आर्ट ऑफ लिविंग- हां, इसी नाम से लोगों को जीवन जीने की कला सिखाई जाती है। इस कला और क्रिया के लिए बाकायदा डेमो होता है। फिर कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाता है। किताब, सीडी और कैसेट बेचने के लिए मार्केटिंग की जाती है। 

भावातीत ध्यान: नींद में सुला देने वाला ध्यान? 

महर्षि महेश योगी जी के द्वार विकसित किए गए ध्यान की विधि का नाम है भावातीत ध्यान। भावातीत ध्यान को लेकर पहले लोग इस तरह से जुनूनी हो चले थे कि वे समझते थे कि हमने बहुत बड़ी विद्या प्राप्त कर ली। ऐसी भी अफवाहें थी कि इस ध्यान के माध्यम से लोग हवा में उपर उठ जाते थे। ऐसा दावा किया जाता है कि ध्यान की यह शैली कई विकारों को पूर्णता: दूर करने में कारगर है। इनकी संस्थाओं में गुरु या शिक्षक एक विशिष्ट 'ध्वनि' या 'मंत्र' देते हैं, जिसका कोई अर्थ नहीं होता। जैसे ही आपको अहसास हो कि आप विचारों में खो गए हैं, बहुत ही प्यार से और बिना किसी दबाव के वापस अपने 'मंत्र' के मानसिक उच्चारण पर लौट आएं।  इसमें ओशो के 'सक्रिय ध्यान' की तरह चीखना-चिल्लाना (रेचक) या कोई शारीरिक कसरत नहीं होती। भावातीत ध्यान में मन को पूरी तरह स्वतंत्र छोड़ दिया जाता है। यह मन को ज़बरदस्ती शांत करने के बजाय, उसे प्राकृतिक रूप से गहरे मौन में उतरने देता है। यह किसी सम्मोहन क्रिया की तरह है। आपको नींद भी आ सकती है।

फिर ध्यान क्या है?

यह समझाना या समझना थोड़ा कठिन है। सारी क्रियाएं आपको अतीत और भविष्य से बाहर निकालकर वर्तमान में लाने के लिए है। वर्तमान में जीना ही ध्यान है। एकाग्रता ध्यान नहीं है। ध्यान का मूल अर्थ है जागरूकता, अवेयरनेस, होश, साक्ष‍ी भाव और दृष्टा भाव। ध्यान का अर्थ एकाग्रता नहीं होता। एकाग्रता टॉर्च की स्पॉट लाइट की तरह होती है जो किसी एक जगह को ही फोकस करती है, लेकिन ध्यान उस बल्ब की तरह है जो चारों दिशाओं में प्रकाश फैलाता है। 

क्रिया नहीं है ध्यान। बहुत से लोग क्रियाओं को ध्यान समझने की भूल करते हैं, जबकि क्रियाएं ध्यान को जगाने की विधियां हैं। विधि और ध्यान में फर्क है। क्रिया तो साधन है साध्य नहीं। क्रिया तो ओजार है। क्रिया तो झाड़ू की तरह है। आंख बंद करके बैठ जाना भी ध्यान नहीं है। किसी मूर्ति का स्मरण करना भी ध्यान नहीं है। माला जपना भी ध्यान नहीं है। ध्यान है क्रियाओं से मुक्ति। विचारों से मुक्ति। कल्पनाओं से मुक्ति।

ध्यान में इंद्रियां मन के साथ, मन बुद्धि के साथ और बुद्धि अपने स्वरूप आत्मा में लीन होने लगती है। जिन्हें साक्षी या दृष्टा भाव समझ में नहीं आता उन्हें शुरू में ध्यान का अभ्यास आंख बंद करने करना चाहिए। फिर अभ्यास बढ़ जाने पर आंखें बंद हों या खुली, साधक अपने स्वरूप के साथ ही जुड़ा रहता है और अंतत: वह साक्षी भाव में स्थिति होकर किसी काम को करते हुए भी ध्यान की अवस्था में रह सकता है।

Essay on Father: फादर्स डे पर पिता को समर्पित सबसे बेहतरीन निबंध

Photos commemorating a father's love, dedication, and struggles on Fathers Day

Father Essay in Hindi: पिता परिवार की वह मजबूत नींव होते हैं, जिनके त्याग, संघर्ष और समर्पण के कारण परिवार सुरक्षित, खुशहाल और सफल बनता है। एक पिता केवल घर की आर्थिक जिम्मेदारियां ही नहीं निभाता, बल्कि अपने बच्चों के जीवन को सही दिशा देने, उन्हें संस्कार सिखाने और हर परिस्थिति में उनका संबल बनने का भी कार्य करता है।ALSO READ: Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

पिता का स्नेह अक्सर शब्दों से कम और कर्मों से अधिक दिखाई देता है। वे अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं और अपने बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। इन्हीं अमूल्य योगदानों और त्याग को सम्मान देने के लिए हर वर्ष फादर्स डे (Fathers Day) मनाया जाता है।

प्रस्तावना

'पिता' केवल चार अक्षरों का एक शब्द नहीं, बल्कि इस संसार की वो सबसे मजबूत नींव है जिस पर पूरे परिवार का भविष्य टिका होता है। यदि मां बच्चे को जन्म देकर इस सुंदर सृष्टि से परिचित कराती है, तो पिता उस बच्चे की उंगली पकड़कर उसे दुनिया में जीना और लड़ना सिखाता है। संसार में मां की ममता और त्याग की चर्चा तो हर जगह होती है, लेकिन पिता का निस्वार्थ समर्पण अक्सर खामोशी की चादर में लिपटा रहता है। 'फादर्स डे' यानी पितृ दिवस इसी मूक और असीम प्रेम को सलाम करने का एक खास जरिया है।

पिता के साए का महत्व

जैसे एक बरगद का पेड़ खुद तेज धूप, आंधी और बारिश को अपने ऊपर झेलकर नीचे बैठे राहगीरों को ठंडी छांव देता है, ठीक वैसा ही स्थान किसी परिवार में पिता का होता है। जब तक पिता का साया सिर पर रहता है, बच्चे दुनिया की हर फिक्र से आजाद रहते हैं। घर का राशन कहां से आएगा, बिजली का बिल कैसे भरा जाएगा, या आने वाले कल की क्या चुनौतियां होंगी- इन सब बातों से बेफिक्र होकर बच्चे अगर सुकून की नींद सो पाते हैं, तो सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्हें पता होता है कि 'पापा सब संभाल लेंगे।'

पिता का व्यक्तित्व: ऊपर से नारियल, अंदर से कोमल

एक पिता का व्यक्तित्व अक्सर नारियल की तरह होता है—ऊपर से सख्त और भीतर से बेहद नर्म। बचपन में जब हम कोई गलती करते हैं, तो पिता की डांट हमें बुरी लगती है, लेकिन उस डांट के पीछे हमें सही रास्ते पर लाने की चिंता छिपी होती है।

जीवन के पहले और सच्चे 'सुपरहीरो'

बचपन में जब हम परियों या कॉमिक्स के सुपरहीरो की कहानियां सुनते थे, तब हम यह भूल जाते थे कि एक असली सुपरहीरो हर वक्त हमारे साथ रहता है। पिता वो जादुई इंसान हैं, जो हमारी हर जायज-नाजायज जिद को पूरी करने की ताकत रखते हैं।

'जेब खाली हो फिर भी कभी मना करते नहीं देखा,

मैंने अपने पापा से अमीर इंसान कभी नहीं देखा।'

चाहे आधी रात को अचानक तबीयत खराब होना हो, या करियर के चुनाव को लेकर असमंजस की स्थिति- पिता हमेशा एक मार्गदर्शक और रक्षक बनकर खड़े रहते हैं। वह हमें केवल सफल होना नहीं सिखाते, बल्कि असफलताओं के बाद उठकर दोबारा लड़ना भी सिखाते हैं।

पिता की खूबियां

– वह कभी रोते नहीं, ताकि उनका परिवार कमजोर न पड़े।

– वह अपनी बीमारियों को छुपा लेते हैं, ताकि बच्चों की पढ़ाई का खर्च न रुके।

– वह पुराने जूतों और घिसे हुए कपड़ों में भी मुस्कुराते हैं, ताकि उनके बच्चे हर त्योहार पर नए कपड़े पहन सकें।

– एक पिता पूरी जिंदगी सिर्फ एक 'कमाऊ सदस्य' बनकर गुजार देता है, जबकि हकीकत में वह अपनी खुशियों का सबसे बड़ा त्यागी होता है।

उपसंहार

फादर्स डे केवल एक दिन की औपचारिकता या सोशल मीडिया पर फोटो लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए। पिता को महंगे तोहफों की जरूरत नहीं होती; उन्हें बस अपने बच्चों का थोड़ा सा समय, आदर और दो मीठे बोल चाहिए होते हैं।

इस फादर्स डे पर हमारा यह संकल्प होना चाहिए कि हम अपने पिता के बूढ़े होते हाथों को थामें, उनके चेहरे की झुर्रियों में छिपे उनके संघर्ष को समझें, और उनसे कहें- 'पापा, आप मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं।' आइए, अपने पिता के जीते जी उन्हें वह सम्मान और खुशियां दें जिसके वो हकदार हैं, क्योंकि पिता का होना ही इस दुनिया का सबसे बड़ा सुकून है। एक पिता का प्रेम अक्सर शब्दों में कम और कर्मों में अधिक दिखाई देता है। यही कारण है कि पिता को परिवार का सबसे बड़ा सहारा और बच्चों का पहला नायक कहा जाता है।ALSO READ: Fathers Day 2026: फादर्स डे कब है? जानें तारीख, इतिहास और महत्व