राम मंदिर: सात्विकता, सुशासन और सनातन की अग्निपरीक्षा

The image shows a view of the grand temple of Lord Shri Ram in Ayodhya Dham

अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर का निर्माण केवल शिल्पकला का दर्शन नहीं, बल्कि करोड़ों सनातनियों की सदियों पुरानी अगाध आस्था, तप और संकल्प की पूर्णाहुति है। इस पावन काज में देश-विदेश के रामभक्तों ने अपनी गाढ़ी कमाई का अंश समर्पित किया है।ALSO READ: अयोध्या के श्री रामलला मंदिर पर लोभ का साया

ऐसे में, यदि मंदिर परिसर या दान राशि के प्रबंधन में किसी भी स्तर पर कोई विसंगति या मानवीय भूल सामने आती है, तो सनातनी समाज का उद्वेलित होना स्वाभाविक है। किंतु, इस संवेदनशील घटनाक्रम पर जिस प्रकार की विपक्ष की राजनीति शुरू हुई है, उसने एक बार फिर साबित किया है कि देश के विरोधी दलों के लिए जन-आस्था केवल चुनावी लाभ-हानि का जरिया मात्र है।

 

देखा जाए तो इस पूरे प्रकरण में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी सरकार का तरीका अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय रहा है। मुख्यमंत्री ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि दूध का दूध और पानी का पानी होकर रहेगा।

सरकार ने केवल बातें नहीं की, बल्कि त्वरित कार्रवाई से जीरो टॉलरेंस की नीति को धरातल पर उतार कर दिखाया। जैसे ही 5 जून को मामला सामने आया, सरकार ने 13 जून को एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया। इस जांच दल ने बिना किसी दबाव के, पूरी निष्पक्षता से मात्र 10 दिनों में ही अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत कर दी। 

 

इसका ही परिणाम है कि 24 घंटे के भीतर प्राथमिकी दर्ज कर, आठ मुख्य आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है और बाकी संदिग्धों से भी कड़ी पूछताछ जारी है। यह इस बात का सीधा प्रमाण है कि वर्तमान योगी शासन तंत्र में चाहे कोई कितना भी रसूखदार क्यों न हो, प्रभु राम के काज में और सनातन की सात्विकता के साथ खिलवाड़ करने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा।

 

इस पूरे घटनाक्रम का सबसे गरिमामय पक्ष श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वरिष्ठ पदाधिकारियों, चंपत राय जी और अनिल मिश्रा जी का निर्णय रहा। इन दोनों विभूतियों ने अपना संपूर्ण जीवन राम काज और सनातन धर्म की सेवा में समर्पित कर दिया है। विशेषकर चंपत राय जी के उस संघर्ष को देश कभी नहीं भूल सकता, जिन्होंने बिना रुके, बिना थके पत्थरों की नक्काशी से लेकर अदालती दस्तावेजों को सहेजने तक, मंदिर निर्माण के हर मोर्चे पर एक सच्चे सेनापति की तरह काम किया। जन-जन उन्हें आदर से राम जी का पटवारी कहता है। 

 

जब जांच की बात आई, तो उन्होंने भारतीय लोक-मर्यादा की श्रेष्ठ परंपरा का निर्वहन करते हुए अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया। उनका यह इस्तीफा किसी दोष की स्वीकारोक्ति नहीं, बल्कि नैतिक जिम्मेदारी का वह उत्कृष्ट उदाहरण है जो त्रेतायुग की न्यायप्रियता की झलक है। उन्होंने पद इसलिए छोड़ा ताकि जांच प्रक्रिया पूरी तरह स्वतंत्र, निष्पक्ष और बिना किसी प्रभाव के पूरी हो सके। ऐसे तपस्वी व्यक्तित्वों पर राजनीतिक लाभ के लिए कीचड़ उछालना, उनकी जीवनभर की तपस्या का अपमान करना है।

 

दूसरी ओर, विरोधी दलों का रवैया हमेशा की तरह निराशाजनक और सनातन विरोधी ही है। इतिहास गवाह है कि यह वही विपक्ष है जिसने सुप्रीम कोर्ट में राम मंदिर के अस्तित्व को नकारने के लिए वकीलों की भारी-भरकम फौज खड़ी कर दी थी, रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थीं, कदम-कदम पर रोड़े अटकाए और राम जी का निमंत्रण सिरे से खारिज किया था। आज वही लोग अचानक दान की पारदर्शिता के सबसे बड़े पैरोकार बनने का ढोंग कर रहे हैं। 

 

वास्तव में, विपक्ष को इस संवेदनशील मामले में कोई जनहित या आस्था की चिंता नहीं है; उन्हें तो बस आगामी चुनावों में भुनाने के लिए एक राजनीतिक मुद्दा मिल गया है। इनका असली एजेंडा सनातनी समाज की उस अटूट एकता को भंग करना है, जो मंदिर निर्माण के बाद अभूर्व रूप से सुदृढ़ हुई है। वे भ्रामक आंकड़े फैलाकर और श्रद्धालुओं के मन में संशय के बीज बोकर इस सांस्कृतिक पुनर्जागरण को कमजोर करना चाहते हैं। देश की जनता को यह समझना होगा कि जो दल कभी सनातन को मिटाने की बात करने वालों के साथ खड़े होते हैं, उनकी सहानुभूति केवल एक छलावा और नया चुनावी पैंतरा मात्र है।

 

स्मरण रखना होगा कि आज का दौर केवल जमीनी राजनीति का नहीं, बल्कि सूचना युद्ध (इन्फॉर्मेशन वॉर) का भी है। ऐसे समय में प्रत्येक सनातनी का यह परम कर्तव्य है कि वह सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों से पहले विवेक का उपयोग करे। किसी भी अपुष्ट या सनसनीखेज खबर को बिना जांचे आगे फॉरवर्ड न करें, क्योंकि यह श्री राम मंदिर की वैश्विक छवि को धूमिल करने का एक सोचा-समझा प्रयास भी हो सकता है। हमें केवल श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और सरकारी जांच एजेंसियों के आधिकारिक बयानों व तथ्यों पर ही विश्वास करना चाहिए। यहां कहने का अर्थ यह नहीं कि चढ़ावे में हुई किसी गड़बड़ी पर हम आंखें मूंद लें, बल्कि हमारी डिजिटल सतर्कता ही विरोधियों के दुष्प्रचार को ध्वस्त करेगी।

 

उत्तर प्रदेश सरकार ने दोषियों को पकड़कर अपना काम पूरी निष्पक्षता से किया है, लेकिन भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रशासनिक और तकनीकी स्तर पर कुछ कड़े कदम उठाए जाने की आवश्यकता है। मंदिर को मिलने वाले हर छोटे-बड़े दान का ब्लॉकचेन या अत्याधुनिक रीयल-टाइम डिजिटल ऑडिट होना चाहिए, ताकि संपूर्ण वित्तीय लेखा-जोखा एक पारदर्शी और सुरक्षित प्रणाली के तहत रहे।

इसके साथ ही, मंदिर परिसर और सुरक्षा घेरे में अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे, बायोमेट्रिक एक्सेस और एआई-संचालित सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग अनिवार्य किया जाए, जिससे किसी भी मानवीय चूक की गुंजाइश शेष न बचे। ट्रस्ट के दैनिक कार्यों और वित्तीय लेन-देन की समय-समय पर समीक्षा के लिए तिरुपति, सांवरिया सेठ या वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तर्ज पर देश के शीर्ष व ईमानदार प्रशासनिक अधिकारियों या सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की एक उच्च स्तरीय निगरानी समिति भी बनाई जा सकती है, जो इस व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ करे।

 

प्रभु श्री राम का मंदिर भारत की आत्मा और हमारी राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक है। इसकी नींव हमारे पुरखों के सदियों के संघर्ष और करोड़ों भक्तों के अटूट विश्वास पर टिकी है। योगी सरकार की कड़ी और पारदर्शी कार्रवाई ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि न्याय होकर रहेगा। अब यह प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य है कि वह राजनीतिक गिद्धों की अफवाहों पर ध्यान न देकर व्यवस्था पर भरोसा रखे। हमारी एकजुटता ही उन ताकतों को सबसे करारा जवाब होगी जो आस्था के बहाने सनातनियों को बांटना चाहती हैं; क्योंकि सत्य परेशान हो सकता है, पर पराजित नहीं।


(इस लेख में व्यक्त विचार/विश्लेषण लेखक के निजी हैं। 'वेबदुनिया' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।)ALSO READ: त्रेता से लेकर कलयुग तक कहानी चरण पादुका की

Sant Kabir: अनपढ़ थे कबीर, फिर कैसे डिगा दी बड़े-बड़े पंडितों की गद्दी? सिकंदर लोदी भी टेक चुका था घुटने!

A photograph of Saint Kabir Das- a great poet, social reformer, and spiritual thinker of the Indian saint tradition

Kabir Jayanti: कवि संत कबीर दास जी की जयंती हर साल ज्येष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है। इस साल यह शुभ तिथि 29 जून 2026 (सोमवार) को पड़ रही है। आज से सदियों पहले, जब समाज जात-पांत, छुआछूत, पाखंड और सांप्रदायिकता के दलदल में धंसा हुआ था, तब एक ऐसी आवाज़ उठी जिसने व्यवस्था की जड़ों को हिलाकर रख दिया। वह आवाज़ किसी राजा या बड़े पंडित की नहीं, बल्कि काशी के जुलाहे कबीर दास की थी। कबीर सिर्फ एक संत नहीं, बल्कि भारतीय इतिहास के पहले ऐसे 'क्रांतिकारी' थे जिन्होंने धर्म के ठेकेदारों को सरेआम चुनौती दी।

 

आइए जानते हैं क्रांतिकारी संत कबीर की अनसुनी दास्तान…

 

लहरतारा से जुलाहे के घर तक का सफर

कहा जाता है कि काशी के लहरतारा तालाब में एक नवजात शिशु तैरता हुआ मिला था। नीरू और नीमा नाम के एक गरीब और वंचित मुस्लिम जुलाहा दंपत्ति ने उस बच्चे को अपनाया और नाम रखा- कबीर। कबीर ने खुद लिखा कि उन्होंने कभी कागज या कलम को हाथ नहीं लगाया, लेकिन समाज को देखकर उन्होंने जो कड़वे और प्रामाणिक अनुभव कहे, उन्हें सुनकर बड़ी-बड़ी पोथियां रटने वाले विद्वान भी बगलें झांकने लगे।

 

जब सिकंदर लोदी के सामने नहीं झुका कबीर का 'एटीट्यूड'

कबीर की खरी-खरी बातों से जब पंडितों और मौलवियों की 'दुकानें' बंद होने लगीं, तो दोनों ने मिलकर दिल्ली के सुल्तान सिकंदर लोदी से शिकायत कर दी। कबीर को दरबार में हाजिर किया गया और सुल्तान को सलाम करने को कहा गया।

 

कबीर का जवाब इतिहास में दर्ज हो गया- उन्होंने कहा:

 

'मैं सिर्फ उस एक परमात्मा को सलाम करता हूं जिसने ब्रह्मांड बनाया है, मिट्टी से बने किसी इंसान को नहीं।'

 

नाराज सुल्तान ने कबीर को हाथी के पैरों तले कुचलवाने और जंजीरों में बांधकर गंगा में डुबाने जैसे कई मृत्युदंड दिए, लेकिन कबीर हर बार चमत्कारिक रूप से बच निकले। अंततः सिकंदर लोदी को उनके अलौकिक व्यक्तित्व के आगे घुटने टेकने पड़े।

 

गुरु रामानंद को जब कबीर ने दिखाया आईना

कबीर स्वामी रामानंद से दीक्षा लेना चाहते थे, लेकिन जुलाहा होने के कारण उन्हें पात्र नहीं माना गया। एक दिन जब कबीर का स्पर्श स्वामी रामानंद से हुआ, तो उन्होंने खुद को अपवित्र मानकर दोबारा गंगा स्नान करने की बात कही।

 

तब कबीर ने भावुक होकर एक गहरी बात कही:

 

'गुरुदेव, आपकी पवित्रता मुझे पावन न कर सकी, लेकिन मेरी अपावनता ने आपको दोबारा नहाने पर मजबूर कर दिया? सुना था देवताओं के छूने से पापी तर जाते हैं, आज एक देवता इंसान के छूने से अपवित्र हो गया!' इस सत्य ने रामानंद जी की आंखें खोल दीं और उन्होंने कबीर को तुरंत गले लगा लिया।

 

पाखंड पर करारी चोट और 'मजहब-ए-इंसानियत'

कबीर ने धर्म के नाम पर होने वाले हर दिखावे की धज्जियां उड़ाईं। उन्होंने हिंदुओं की मूर्ति पूजा को आड़े हाथों लिया, तो मुसलमानों की हिंसात्मक प्रवृत्ति और मस्जिद की बांग पर भी सवाल उठाए। उनका एक ही मूलमंत्र था- 

 

'जाति-पांति पूछे नहिं कोई, हरि को भजै सो हरि को होई।'

 

स्वर्ग-नरक के अंधविश्वास को चुनौती: काशी छोड़ मगहर प्रस्थान

उस दौर में अंधविश्वास था कि काशी में मरने वाला सीधे स्वर्ग जाता है और मगहर में मरने वाला नरक। कबीर ने इस ढोंग को तोड़ने की ठानी। जीवन के आखिरी दिनों में उन्होंने अपने बेटे कमाल से कहा कि मुझे मगहर ले चलो। जब लोगों ने टोकते हुए कहा कि वहां तो नरक मिलेगा, तो कबीर हंसे और बोले-

 

'स्वर्ग और नरक केवल मन का भ्रम हैं। अगर मेरे कर्म पवित्र हैं, तो मैं मगहर में मरकर भी भगवान से अपना हक (स्वर्ग) छीन लूंगा।'

 

मौत के बाद भी एकता का संदेश: चादर उठाई तो मिले सिर्फ फूल!

कबीर ताउम्र हिंदू-मुस्लिम को एक करने में जुटे रहे और मौत के वक्त भी उन्होंने यही किया। जब मगहर में उन्होंने प्राण त्यागे, तो हिंदू उनका अंतिम संस्कार करना चाहते थे और मुस्लिम उन्हें दफनाना चाहते थे। दोनों आपस में लड़ने लगे।

 

लेकिन जैसे ही उनके शव से चादर हटाई गई, वहां कोई मृत शरीर नहीं था; वहां सिर्फ कुछ ताजे फूल बिखरे पड़े थे। दोनों धर्मों ने आधे-आधे फूल बांटे- हिंदुओं ने समाधि बनाई और मुसलमानों ने मज़ार। आज भी मगहर में ये दोनों अगल-बगल मौजूद हैं।

 

आज की सीख: कबीर आज भौतिक रूप से हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका लिखा 'बीजक' और उनके दोहे आज भी समाज को आईना दिखा रहे हैं। उनका संदेश साफ था- धर्म दिल की कशिश और इंसानी भलाई में है, खोखले कर्मकांडों में नहीं।

 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

 

Diabetes Control Tips: बिना दवा के भी कंट्रोल हो सकती है शुगर! आजमाएं ये 10 जादुई और बेहद आसान घरेलू उपाय

An image depicting the concept that diabetes is a manageable condition

Healthy Lifestyle for Diabetes: खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी खान-पान के कारण आज के समय में मधुमेह (डायबिटीज) आज एक ऐसी बीमारी बन चुका है जो उम्र और देश की सीमाओं को लांघकर हर घर में पैर पसार रहा है। दुनिया भर में इसके मरीजों की संख्या डराने वाली रफ्तार से बढ़ रही है। इस साइलेंट किलर के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आज कई प्रकार की संस्थायें इस दिशा में काम कर रही है।ALSO READ: health care tips: खून गाढ़ा होने के प्रमुख लक्षण, रोग, कारण और उपचार

 

अगर आप या आपके परिवार में कोई इस समस्या से जूझ रहा है, तो घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। लाइफस्टाइल में थोड़ा बदलाव और आपके किचन में मौजूद ये 10 आसान देसी उपाय आपकी शुगर को हमेशा कंट्रोल में रख सकते हैं। 

 

आइए जानते हैं डायबिटीज से बचाव के 10 आसान और प्राकृतिक उपाय

 

शुगर को जड़ से कंट्रोल करने के 10 अचूक और सरल उपाय

 

1. जामुन का सीजनल जादू: जामुन को 'डायबिटीज के मरीजों का खास फल' कहा जाता है। इसका गूदा, रस और छाल शुगर को बढ़ने नहीं देते।

 

2. जादुई 'जवारे': गेहूं के छोटे-छोटे पौधों (जवारे) का रस निकालकर रोज सुबह-शाम आधा कप पिएं। इसे 'ग्रीन ब्लड' कहा जाता है। जवारे का रस प्राकृतिक रूप से पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता है और इसे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बताया गया है।

 

3. करेले का कड़वा सच: करेले का जूस इंसुलिन की तरह काम करता है। नए रिसर्च बताते हैं कि उबले हुए करेले का पानी पीने से भी ब्लड शुगर लेवल बहुत तेजी से सामान्य होता है।

 

4. जामुन की गुठली का पाउडर: जामुन खाने के बाद उसकी गुठली फेंकें नहीं। सुखाकर चूर्ण बना लें। इसमें मौजूद 'जाम्बोलिन' तत्व स्टार्च को शुगर में बदलने से रोकता है। सुबह-शाम 3 ग्राम पानी के साथ लें।

 

5. मेथी दाने का चमत्कार: मेथी दाना पुरानी से पुरानी डायबिटीज को काबू कर सकता है। मेथी दाने का चूर्ण बना लें और रोज सुबह खाली पेट दो चम्मच पानी के साथ फांक लें।ALSO READ: Health tips: स्वस्थ जीवन के लिए 10 सरल और असरदार उपाय

 

6. गाजर और पालक की जुगलबंदी: डायबिटीज के कारण अक्सर आंखें कमजोर होने लगती हैं। इससे बचने के लिए गाजर और पालक का मिक्स जूस नियमित रूप से पिएं।

 

7. भूख का बेस्ट पार्टनर 'खीरा': शुगर के मरीजों को थोड़ी-थोड़ी देर में भूख लगती है। ऐसे में बार-बार भारी खाना खाने के बजाय खीरा खाएं। यह पेट भी भरेगा और शुगर भी नहीं बढ़ाएगा।

 

8. शलजम और हरी सब्जियां: खाने में शलजम की सब्जी या सलाद शामिल करें, यह ब्लड शुगर को घटाता है। इसके अलावा लौकी, तरोई, परवल और पपीता ज्यादा खाएं।

 

9. नींबू पानी से बुझाएं प्यास: डायबिटीज में बार-बार तेज प्यास लगना आम है। सादे पानी की जगह पानी में नींबू निचोड़कर पिएं, इससे बार-बार प्यास लगने की समस्या शांत होगी।

 

10. नीम, आंवला और गुड़मार का फॉर्मूला: रोज सुबह 2 चम्मच नीम का रस या 4 चम्मच आंवले का रस लें। आयुर्वेद में 'गुड़मार' की पत्तियों का काढ़ा भी शुगर के लिए रामबाण माना गया है।

 

गोल्डन टिप: सबसे जरूरी बात, ये सारे नुस्खे तभी काम करेंगे जब आप अपनी आदतों को सुधारेंगे। रोज कम से कम 30 मिनट तेज कदमों से चलें यानी ब्रिस्क वॉक करें, मीठे और जंक फूड से तौबा करें और एक्टिव रहें। बस, फिर देखिए आप कैसे मुस्कुराते हुए डायबिटीज की जंग जीत लेंगे!

 

मधुमेह एक गंभीर लेकिन नियंत्रित की जा सकने वाली बीमारी है। सही खानपान, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इसके खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। जागरूकता ही मधुमेह का सबसे बड़ा बचाव है।

 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

 

त्रेता से लेकर कलयुग तक कहानी चरण पादुका की

चरण पादुका खड़ाऊं/चट्टी इन दिनों चर्चा में है। लोग कह रहे हैं। एक था त्रेता युग, जिसमें भरत जी ने अपने बड़े भाई और देश दुनिया के करोड़ों लोगों के आराध्य प्रभु श्रीराम की चरण पादुका को सार्वजनिक रूप से अयोध्या के राजसिंहासन पर सहेज कर रखा था। एक कलियुग है, जिसमें कथित रामभक्तों ने उनकी चांदी की चरण पादुका को ही चंपत कर दिया। इसी बहाने मुझे अपने स्वर्गीय पिताजी की चरण पादुका की कहानी याद आ गई। पेश है अम्मा से सुनी बाबूजी के चरण पादुका की कहानी।

बाबूजी की चरण पादुका की विदाई

इस विदाई की कहानी यूं है। भैया ने कोई बदमाशी की। बाबूजी को गुस्सा आ गया। उन्होंने अपनी चट्टी निकाली और भाई साहब को धुन दिया। उसके बाद वह ऑफिस चले गए। पिताजी शांत स्वभाव के थे। मैंने उनको कभी किसी से तेज आवाज में बात करते और झगड़ते नहीं देखा था। मारना पीटना तो दूर की बात। कभी पिटाई भी की तो मुद्दा पढ़ाई का ही था। वह गांव के पहले ग्रेजुएट थे। तब गोरखपुर में अभी यूनिवर्सिटी की स्थापना नहीं हुई थी। जिस सेंटएंड्रूज कॉलेज से उन्होंने ग्रेजुएशन किया था वह आगरा यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड था।

 

जिस समय की घटना का मैं जिक्र कर रहा हूं, उस समय पिताजी गोरखपुर के रेल कारखाने में काम कर रहे थे, लेकिन मूल रूप से वह शिक्षक थे। ककरही इंटर कॉलेज के केशभान राय उनके गुरु और आदर्श थे। केशभान राय अपने जमाने के बड़े स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे। बाद में वह विधायक और प्रदेश के शिक्षा मंत्री भी बने। उनकी प्रेरणा से पिताजी ने कुछ दिनों तक ककरही में शिक्षण कार्य भी किया। इसलिए वह पढ़ाई लिखाई में कोताही करने पर कभी-कभी गुस्सा करते थे। हालांकि हम भाइयों पर सरस्वती की इतनी कृपा थी कि उनको यह अवसर बहुत ही कम मिलता था।

 

लौटते हैं चट्टी की ओर। भैया को चट्टी से पिटाई का काफी मलाल था। पिताजी के ऑफिस जाने के बाद उन्होंने अपनी पूरी खीस चट्टी पर निकालने की सोची। कुछ इस तरह कि “न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी”। उन्होंने धीरे से सीढ़ी वाले कमरे से एक हाथ से दोनों चट्टियों को उठाया और दूसरे हाथ से कुल्हाड़ी। गली में ले जाकर चट्टी को चीरा और फेंक दिया।

 

अम्मा चट्टी से पिटाई और उसकी चिराई की चश्मदीद थीं। उन्हें बाबूजी की चट्टी,चट्टी के हश्र की कहानी और उससे सुनकर बाबूजी के गुस्से और नतीजे की चिंता थी। बाबूजी ऑफिस से आए। हाथ मुंह धुलकर गुड़ की एक डली खाई और लौटे से पानी पीकर तृप्ति की एक लंबी सांस ली। अम्मा फिक्रमंद थीं। कहीं चट्टी के बारे में पूछ लिया तो क्या होगा।

 

बाबूजी ने अम्मा से कहा…गायत्री, सुनो! मुझे मुन्ना के प्रति अपने सुबह के व्यवहार के प्रति अफसोस है। मैंने संकल्प लिया है कि आज से कभी चट्टी नहीं पहनूंगा। अम्मा की फिक्र दूर हुई। उन्होंने फिर चट्टी के हश्र के बारे में बताया। पिताजी ने निर्विकार भाव से सुना और कहा अब जब उसे पहनना ही नहीं है तो उसके बारे में क्या सोचना।

 

इस तरह से मेरे घर से चट्टी की विदाई हुई। और धीरे धीरे रबर की चप्पलों की इंट्री हुई। हालांकि बचपन में मैंने भी चट्टी पहनी है। पर कभी उसकी मार नहीं खाई। हां जिस तरह की पकी हुई लकड़ी से चट्टी बनती है। और उसमें जो मजबूती होती है उसे देखकर उससे मार खाने से चोट का अहसास तो किया ही जा सकता है। सर पर अगर कायदे से लग जाए तो उसका फटना तय है। वैसे भी बचपन में बड़े बुजुर्गों को कई बार कहते सुना कि चट्टी से मार-मार कर सीधा कर दूंगा। इससे इसकी मारक क्षमता का अंदाजा लगता है। मुझे तो लगता है कि चट्टी की मार से ही 'छठी के दूध' वाले मुहावरे का जन्म हुआ। तभी तो लोग कहते हैं कि इतना मारूंगा कि छठी के दूध की याद आ जाएगा। 

 

खैर यह शोध की बात है। चट्टी से खड़ाऊ का क्या रिश्ता है? पता नहीं पर दोनों की तली लकड़ी की होती थी। मारक क्षमता इसकी चट्टी से अधिक रही होगी। क्योंकि यह दोनों ओर से बराबर से चोट करने में सक्षम थी। शायद इसी कारण इसे संस्कारों और पवित्रता से जोड़ दिया गया। अमूमन इसे पुजारी या पण्डिजी लोग ही पहनते थे। जनेऊ के समय जिनका जनेऊ होता है वह बटुक भी। खड़ाऊ का पूजन भी होता है। भरत जी ने भगवान श्री राम के खड़ाऊ को पूजते-पूजते अयोध्या का राज काज संभाले रखा। इसलिए खड़ाऊ से हिंसा के उदाहरण कम मिलते हैं।

 

अलबत्ता बाद में आए जूते, चप्पलें और सैंडिलों के मार का जिक्र कभी कभी जरूर होता रहता है। इनके साथ सुविधा यह है कि इनको हाथ में लेकर भी किसी पर बजा सकते हैं या फेंककर भी मार सकते हैं। जिसको मार रहे हैं उसको लगे या न लगे अगर वह हैसियत वाला है तो मारने वाला साधारण या फटा जूता भी चलाकर भरपूर सुर्ख़ियों में आ जाएगा। हाल के दिनों में एक और चीज चलन में आई है। जिसने जूता मारा उसे भले न पता हो, पर मारने के तुरंत बाद गिनने वाले तुरंत बता देंगे कि इतने सेकंड में इतने जूते मारे। यह अगले की मारक क्षमता का प्रमाण होता है। चट्टी को इस बात का जरूर अफसोस होगा कि काश! मेरे जमाने में भी ऐसा होता।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

monsoon mein konsi drinks piye: मानसून का मौसम जहां एक ओर ठंडी हवा और भीगी मिट्टी की खुशबू लेकर आता है, वहीं दूसरी ओर यह समय बीमारियों के खतरे को भी बढ़ा देता है। सर्दी-जुकाम, पेट से जुड़ी समस्याएं, कमजोरी और स्किन प्रॉब्लम्स जैसे कई संक्रमण इस समय शरीर को कमजोर बना सकते हैं। ऐसे में ज़रूरी है कि आप अपनी डाइट में कुछ ऐसे ड्रिंक्स शामिल करें जो न सिर्फ आपके शरीर को अंदर से गर्म रखें, बल्कि इम्युनिटी भी बढ़ाएं और डाइजेशन को बेहतर बनाएं। इस आर्टिकल में हम जानेंगे बारिश के मौसम में ज़रूर पीने योग्य 5 हेल्दी ड्रिंक्स जो न सिर्फ स्वाद में बेहतरीन हैं बल्कि हेल्थ के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद हैं।

 

1. अदरक और तुलसी वाली हर्बल चाय

बारिश के मौसम में अगर कोई एक ड्रिंक सबसे ज़्यादा असरदार है तो वो है हर्बल चाय। अदरक, तुलसी और दालचीनी से बनी हर्बल चाय शरीर में गर्माहट लाने के साथ-साथ सर्दी-जुकाम से भी बचाव करती है। इसमें मौजूद ऐंटीऑक्सिडेंट्स आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और गले में खराश या सांस की दिक्कत से राहत दिलाते हैं। सुबह के वक्त या शाम को स्नैक्स के साथ इस चाय का सेवन करने से शरीर एक्टिव बना रहता है।

 

2. हल्दी वाला दूध (गोल्डन मिल्क)

हल्दी को नेचुरल एंटीबायोटिक माना जाता है और दूध में इसे मिलाकर पीना तो आयुर्वेद में भी सलाह दी गई है। हल्दी दूध मानसून में वायरल इंफेक्शन, बुखार और इम्युनिटी वीकनेस से लड़ने में मदद करता है। रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म हल्दी वाला दूध पीने से न केवल अच्छी नींद आती है, बल्कि शरीर की अंदरूनी सफाई भी होती है और जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है।

 

3. नींबू-शहद पानी (विटामिन C बूस्टर)

मानसून में शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद ज़रूरी है। ऐसे में नींबू और शहद से बना गर्म पानी सबसे अच्छा ऑप्शन होता है। इसमें विटामिन C भरपूर होता है, जो आपकी इम्युनिटी को मजबूत करता है और पाचन में सुधार लाता है। सुबह खाली पेट इस ड्रिंक का सेवन करने से शरीर में डीटॉक्सिफिकेशन की प्रक्रिया तेज होती है और दिन भर एनर्जी बनी रहती है।

 

4. सूप 

बारिश के मौसम में कुछ हल्का, गर्म और पौष्टिक खाने का मन करता है, ऐसे में सूप सबसे बेस्ट होता है। हॉट वेजिटेबल सूप या प्रोटीन से भरपूर चिकन सूप न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि इसमें मिनरल्स, विटामिन्स और ऐंटीऑक्सिडेंट्स की भरमार होती है। यह इम्युनिटी को बूस्ट करता है और गले की खराश से राहत देता है। शाम के वक्त एक बाउल गर्म सूप आपकी बॉडी और मूड दोनों को सुकून देता है।

 

5. काढ़ा

कोरोना काल के बाद काढ़ा हर घर में एक नियमित ड्रिंक बन गया है, और सही भी है। तुलसी, काली मिर्च, लौंग, दालचीनी और अदरक जैसी हर्ब्स से बना यह काढ़ा मानसून के मौसम में वायरल संक्रमण और खांसी-जुकाम से बचाव करता है। इसे रोज़ाना एक बार जरूर लेना चाहिए, खासकर बारिश के दिनों में जब ठंडी हवा और नमी शरीर को तुरंत प्रभावित करती है।

 


अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 


ALSO READ: टॉप 7 फूड्स जो मसल्स रिकवरी को तेजी से सपोर्ट करते हैं, जानिए जिमिंग के बाद क्या खाना है सबसे फायदेमंद

नशे की लत से उबरने के लिए कौनसी थेरेपी और कदम होते हैं सबसे असरदार

An illustration depicting the problems caused by substance addiction in life and providing information on addiction recovery offered by counselors

Recovery from Addiction: नशे की लत या Addiction से उबरना केवल इच्छाशक्ति का खेल नहीं है, क्योंकि लंबे समय तक नशा करने से मस्तिष्क की संरचना और न्यूरोकेमिकल्स का संतुलन बदल जाता है। मेडिकल साइंस इसे एक क्रोनिक ब्रेन डिसीज (दिमागी बीमारी) मानता है, जिसका वैज्ञानिक तरीकों से इलाज संभव है।ALSO READ: World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

 

चिकित्सा विज्ञान और पुनर्वास के क्षेत्र में नीचे दी गई थेरेपियां और कदम सबसे असरदार माने जाते हैं:

 

1. प्राथमिक चिकित्सा कदम

किसी भी थेरेपी को शुरू करने से पहले शरीर से नशे के अंश को निकालना जरूरी होता है, जिसे मेडिकल भाषा में डिटॉक्सिफिकेशन कहा जाता है।

 

असिस्टेड डिटॉक्स: जब कोई व्यक्ति अचानक नशा छोड़ता है, तो शरीर में गंभीर प्रतिक्रियाएं होती हैं जिन्हें विड्रॉल सिम्प्टम्स जैसे- कांपना, अत्यधिक बेचैनी, उल्टी या डिप्रेशन कहते हैं। डॉक्टरों की देखरेख में दवाओं के जरिए इन लक्षणों को सुरक्षित रूप से नियंत्रित किया जाता है।

 

MAT/ मैट (Medication-Assisted Treatment ): कुछ विशेष नशों- जैसे अफीम, स्मैक, हेरोइन या अत्यधिक शराब की लत को कम करने के लिए डॉक्टर सुरक्षित दवाएं- जैसे ब्यूप्रेनोर्फिन या नैल्ट्रेक्सोन) देते हैं। ये दवाएं मस्तिष्क में नशे की तीव्र तलब को ब्लॉक कर देती हैं।

 

2. सबसे असरदार मनोवैज्ञानिक थेरेपियां

शारीरिक डिटॉक्स के बाद असली लड़ाई दिमाग की होती है। इसके लिए मनोचिकित्सक और काउंसलर्स मुख्य रूप से इन थेरेपियों का उपयोग करते हैं:

 

कोग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी (CBT)

यह लत छुड़ाने की सबसे लोकप्रिय और प्रभावी थेरेपी है। 

 

यह कैसे काम करती है: CBT मरीज को उन विचारों, परिस्थितियों और भावनाओं (Triggers) को पहचानने में मदद करती है जो उसे नशा करने के लिए मजबूर करते हैं। इसका फायदा यह होता है कि कोग्निटिव बिहेवियरल थेरेपी के माध्यम से मरीज को यह सिखाया जाता है कि तनाव, उदासी या दोस्तों के दबाव से बिना नशे का सहारा लिए कैसे निपटा जाए।

 

मोटिवेशनल एनहांसमेंट थेरेपी (MET)

लत से पीड़ित कई लोग खुद इलाज नहीं कराना चाहते या अंदर से हार मान चुके होते हैं।

 

यह कैसे काम करती है: MET थेरेपी मरीज के भीतर नशा छोड़ने की आंतरिक इच्छा और सकारात्मक बदलाव की प्रेरणा को जगाती है। काउंसलर मरीज को उसके जीवन के लक्ष्यों और नशे से हो रहे नुकसान का अंतर समझाकर खुद निर्णय लेने के लिए तैयार करते हैं।

 

आकस्मिकता प्रबंधन

यह व्यवहार को सुधारने का एक 'इनाम आधारित' (Reward-based) तरीका है।

 

यह कैसे काम करती है: जब मरीज का यूरिन या ब्लड टेस्ट ड्रग-फ्री आता है या वह लगातार थेरेपी सेशन में शामिल होता है, तो उसे छोटे-छोटे वाउचर या पुरस्कार दिए जाते हैं। यह मस्तिष्क के डोपामाइन यानी खुशी देने वाले केमिकल सिस्टम को सकारात्मक रूप से रीवायर करता है।

 

3. सामाजिक और दीर्घकालिक कदम

थेरेपी के बाद मरीज दोबारा नशा न शुरू कर दे (Relapse), इसके लिए यह कदम रीढ़ की हड्डी की तरह काम करते हैं:

 

12-स्टेप प्रोग्राम और सपोर्ट ग्रुप्स: 'अल्कोहलिक्स एनोनिमस' (AA) या 'नारकोटिक्स एनोनिमस' (NA) जैसे समूह जहां पूर्व-व्यसनी और सुधार की राह पर चल रहे लोग एक साथ बैठते हैं। जब मरीज दूसरों की संघर्ष और सफलता की कहानियां सुनता है, तो उसका अकेलापन दूर होता है।

 

पारिवारिक थेरेपी: नशा पूरे परिवार को प्रभावित करता है। इस थेरेपी में परिवार के सदस्यों को सिखाया जाता है कि वे मरीज पर हर वक्त शक करने या ताने देने के बजाय उसका सपोर्ट सिस्टम कैसे बनें।

 

भारत सरकार की मुफ्त मदद

यदि आपके आस-पास कोई इस समस्या से जूझ रहा है, तो सरकार की इन सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है:

 

राष्ट्रीय नशामुक्ति हेल्पलाइन: 14446, यह भारत सरकार का टोल-फ्री नंबर है, जहां पूरी तरह से गोपनीयता बनाए रखते हुए मुफ्त काउंसलिंग और नजदीकी सरकारी नशामुक्ति केंद्र की जानकारी दी जाती है।

 

लत से उबरने की प्रक्रिया एक मैराथन की तरह है, जिसमें समय और सब्र दोनों की जरूरत होती है। सही समय पर मिला डॉक्टरी इलाज किसी की उजड़ती हुई जिंदगी को पूरी तरह दोबारा संवार सकता है।

 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Health tips: स्वस्थ जीवन के लिए 10 सरल और असरदार उपाय

कविता : हवा महल

A beautiful view of the Hawa Mahal in Rajasthan

किसी जादूगर ने

निहत्थे आकाश की हवा में,

छड़ी घुमाकर और छूमंतर बोलकर,

नहीं बनाया है हवा महल।

न ही गुब्बारे में कैद

आंधी का कोई चुन्धियाता गुबार है यह।

यह किसी वास्तु शिल्पी की 

कल्पना मात्र भी नहीं है।

यह गुलाबी नगरी के वक्षस्थल पर 

राजस्थानी वास्तु कला का 

उसकी संस्कृति से साक्षात्कार है।

जिसमें सैकड़ों मधुमक्खियों के 

छत्तों के आकार के झरोखे हैं 

गवाक्ष हैं और 

नन्हीं नन्हीं खिड़कियां भी।

इन्हीं से मिलती थी शाही सुकुमारियों को

शीतल ठंडी हवा।

इन्हीं झरोखों पर रखी रहतीं थीं 

जिज्ञासु आंखें इनकीं।

निहारतीं राजपथों पर होते

जलसों को,

गणगौर तीज की परंपरा को।

मादल की थाप पर होते लोक नृत्यों और  

होली के मादक सुगन्धित रंगों को 

बिसूरती ये ललनाएं,

कनक तीलियों के पिंजरे में बंद 

शुकों जैसी,

अपने समय का इतिहास लिखती रहीं।

और इन्हीं की सुरक्षा में बनते रहे

बेजोड़ महल और किले।

सैलानी आते हैं, देखते हैं यह शिल्प

यहां की अनोखी स्थापत्य कला 

अविरल अविराम, होकर भौंचक।

लाल बलुआ पत्थरों से मुकुट के आकार की काया लिए

यह राजस्थान का हवा महल है।

यह भारत की धरोहर है।

(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है…)

Flat Vastu Tips: फ्लैट में रह रहे लोगों के लिए वास्तु के 5 टिप्स

An illustration providing information on Vastu principles when buying a home in multi-story flats

 

Multi-Storey Apartment Vastu: आजकल शहरों में फ्लैट कल्चर बहुत तेजी से बढ़ा है। चूंकि फ्लैट पहले से बने-बनाए होते हैं, इसलिए इनमें पूरी तरह से वास्तु के नियमों का पालन करना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन छोटे-छोटे बदलावों और सही अरेंजमेंट से आप अपने फ्लैट के वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं।ALSO READ: Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

 

यदि आप फ्लैट में रह रहे हैं, तो इन 5 महत्वपूर्ण वास्तु टिप्स का ध्यान जरूर रखें:

 

1. मुख्य द्वार की दिशा

फ्लैट का मुख्य द्वार सबसे महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यहीं से घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है। अत: फ्लैट का मुख्य दरवाजा उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) दिशा में होना सबसे शुभ माना जाता है।

 

उपाय: यदि आपका मुख्य द्वार गलत दिशा में है, तो दरवाजे के ठीक बाहर स्वास्तिक या ॐ का चिह्न लगाएं और प्रवेश द्वार को हमेशा साफ-सुथरा और अच्छी रोशनी से भरपूर रखें।

 

2. रसोई घर का सही कोना

रसोई घर हमारी सेहत और समृद्धि से जुड़ा होता है। फ्लैट्स में अक्सर किचन की दिशा को लेकर समझौता करना पड़ता है। बता दें कि वास्तु के अनुसार किचन हमेशा दक्षिण-पूर्व (आग्नेय कोण) में होना चाहिए।

 

उपाय: यदि किचन इस दिशा में नहीं है, तो कम से कम अपना गैस स्टोव (चूल्हा) इस तरह रखें कि खाना बनाते समय आपका मुख पूर्व दिशा की ओर हो। पानी का सिंक और गैस स्टोव कभी भी एक ही लाइन में या बिल्कुल पास-पास नहीं होने चाहिए।

 

3. मास्टर बेडरूम की स्थिति

बेडरूम हमारी मानसिक शांति और रिश्तों में मधुरता के लिए जिम्मेदार होता है। इसी कारण फ्लैट का मास्टर बेडरूम हमेशा दक्षिण-पश्चिम (नैऋत्य कोण) दिशा में होना चाहिए।

 

उपाय: सोते समय आपका सिर हमेशा दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। बेडरूम में कभी भी आईना यानी मिरर/ Mirror इस तरह न लगाएं कि सोते समय उसमें आपके शरीर का कोई हिस्सा दिखे, इससे स्वास्थ्य खराब होता है।ALSO READ: Vastu Tips for Plantation: सही दिशा में लगाया गया पौधा बदल सकता है आपकी किस्मत

 

4. बालकनी और खिड़कियां

फ्लैट्स में वेंटिलेशन और धूप के लिए बालकनी सबसे बड़ा जरिया होती हैं। इसीलिए फ्लैट की बालकनी और बड़ी खिड़कियां उत्तर या पूर्व दिशा में होनी चाहिए ताकि सुबह की ताजी हवा और सकारात्मक सूर्य की किरणें घर में आ सकें।

 

उपाय: यदि बालकनी दक्षिण या पश्चिम में है, तो वहां भारी गमले या पौधे रखें ताकि नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव कम हो सके। बालकनी में कभी भी कबाड़ इकट्ठा न होने दें।

 

5. टॉयलेट और वॉशरूम की दिशा

मल्टी-स्टोरी फ्लैट्स में अक्सर टॉयलेट गलत जगह बने होते हैं, जो सबसे बड़ा वास्तु दोष पैदा करते हैं। टॉयलेट कभी भी घर के केंद्र यानी ब्रह्मस्थान या उत्तर-पूर्व अर्थात् ईशान कोण में नहीं होना चाहिए।

 

उपाय: यदि टॉयलेट गलत दिशा में है, तो उसके अंदर एक कांच की कटोरी में सेंधा नमक (Rock Salt) भरकर रख दें। यह नमक घर की नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है। हर 15 दिन में इस नमक को बदल दें और टॉयलेट का दरवाजा हमेशा बंद रखें।

 

क्विक टिप: फ्लैट में सकारात्मकता बढ़ाने के लिए हर कोने में दिन में कम से कम एक बार रोशनी जरूर करें, और घर के उत्तर-पूर्व कोने में एक छोटा सा इनडोर प्लांट- जैसे मनी प्लांट या पीस लिली रखें।

 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Vastu tips for gifting watch: बर्थडे पर बच्चों को घड़ी गिफ्ट देने से क्या होता हैं?

 

निर्जला एकादशी पर शर्बत क्यों बांटा जाता है, जानिए इसके फायदे

An image depicting scenes related to offering water to people and providing water for animals and birds on Nirjala Ekadashi

Water Donation on Nirjala Ekadashi: निर्जला एकादशी हिंदू धर्म में सबसे महत्वपूर्ण और कठिन एकादशियों में से एक मानी जाती है। ज्येष्ठ मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाई जाने वाली इस एकादशी में बिना पानी पिए यानी निर्जल व्रत रखने का विधान है। माना जाता है कि प्यासे लोगों को जल और शर्बत पिलाना महान पुण्य का कार्य है, जिससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। इस भीषण गर्मी के मौसम में शर्बत बांटना केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं है, बल्कि इसके पीछे गहरे वैज्ञानिक, सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी कारण भी हैं।ALSO READ: निर्जला एकादशी: साल की सबसे बड़ी एकादशी कब है? सिर्फ एक व्रत से पाएं सभी 24 एकादशियों का पुण्य फल

 

आइए जानते हैं कि निर्जला एकादशी पर शर्बत क्यों बांटा जाता है और इसके क्या फायदे हैं:

 

शर्बत बांटने का धार्मिक और सामाजिक कारण
 

1. 'प्यासे को पानी पिलाना' सबसे बड़ा पुण्य

सनातन धर्म में दान का बहुत महत्व है, और गर्मी के महीने में किसी प्यासे को शीतल जल या शर्बत पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है, जो कि महादान माना गया है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन शर्बत और पानी का दान करने से व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और जीवन के कष्ट दूर होते हैं। 

 

2. सेवा की भावना

निर्जला एकादशी का व्रत रखने वाले लोग खुद तो पानी की एक बूंद भी ग्रहण नहीं करते, लेकिन वे दूसरों की सेवा के लिए सड़कों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों पर स्टॉल या प्याऊ लगाकर राहगीरों को ठंडा शर्बत पिलाते हैं। यह त्याग और निःस्वार्थ सेवा की भावना को दर्शाता है।

 

शर्बत बांटने और पीने के फायदे

इस दिन बांटे जाने वाले शर्बत- जैसे बेल का शर्बत, चंदन का शर्बत, गुलाब या सौंफ का शर्बत के कई शारीरिक और मानसिक फायदे होते हैं:

 

शर्बत बांटने का धार्मिक महत्व

धार्मिक ग्रंथों में जलदान को सबसे श्रेष्ठ दानों में से एक माना गया है। प्यासे व्यक्ति को पानी पिलाना पुण्यदायक कर्म माना जाता है। भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए शीतल पेय का दान किया जाता है। यह सेवा दया, करुणा और परोपकार की भावना को बढ़ाती है।

 

1. भीषण गर्मी से राहत

यह व्रत मई-जून के महीने में आता है जब उत्तर और मध्य भारत में पारा 40∘C से ऊपर होता है। ऐसे में राहगीरों और मजदूरों को ठंडा शर्बत पिलाने से उनके शरीर में पानी की कमी नहीं होती और वे हीट स्ट्रोक/ लू लगने से बच जाते हैं।

 

2. शरीर को तुरंत ऊर्जा

शर्बत में मौजूद ग्लूकोज और प्राकृतिक तत्व धूप में थके-हारे लोगों को तुरंत एनर्जी देते हैं। इससे शरीर की थकान मिटती है और चक्कर आने जैसी समस्याएं दूर होती हैं।ALSO READ: निर्जला एकादशी के दिन करें प्रमुख रूप से ये 5 उपाय तो मिलेगा सफलता और धन समृद्धि का आशीर्वाद

 

3. पेट को मिलती है शीतलता

अक्सर गर्मियों में पेट में जलन या एसिडिटी की समस्या बढ़ जाती है। एकादशी पर बांटे जाने वाले पारंपरिक शर्बत- जैसे नींबू-पुदीना या सौंफ का पानी पेट को ठंडक पहुंचाते हैं और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं।

 

4. सामाजिक समरसता और भाईचारा

जब सड़कों पर बिना किसी भेदभाव के हर जाति, वर्ग और धर्म के व्यक्ति को शर्बत पिलाया जाता है, तो इससे समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारा बढ़ता है।

 

एक छोटा सा सुझाव: यदि आप भी इस निर्जला एकादशी पर शर्बत बांटने की सोच रहे हैं, तो कोशिश करें कि शर्बत में बहुत ज्यादा कृत्रिम रंग या अत्यधिक चीनी न हो। इसकी जगह नींबू-पानी, गुड़ का पना, सौंफ का शर्बत या बेल का रस बांटना सेहत के लिए और भी ज्यादा फायदेमंद होगा।

 

धार्मिक मान्यता के अनुसार निर्जला एकादशी के दिन जलदान का विशेष महत्व है। इस दिन शर्बत, ठंडा पानी और मीठे पेय पदार्थों का वितरण करने से प्यासे लोगों को राहत मिलती है और दान करने वाले को पुण्य फल प्राप्त होता है। गर्मी के मौसम में यह सेवा मानवता और परोपकार का प्रतीक भी मानी जाती है। निर्जला एकादशी पर शर्बत बांटना केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि मानव सेवा और जनकल्याण का सुंदर संदेश भी है।

 

निर्जला एकादशी (FAQS) 

 

Q. सामाजिक सेवा का माध्यम

A. निर्जला एकादशी पर शर्बत वितरण से समाज में सहयोग और सेवा की भावना मजबूत होती है तथा जरूरतमंद लोगों को राहत मिलती है।

 

Q. निर्जला एकादशी पर कौन-कौन से शर्बत बांटे जाते हैं?

A. नींबू, बेल, गुलाब या सौंफ का शर्बत शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में सहायक होता है। अत: इस दिन निम्न शर्बत बांटे जाते हैं।

* बेल का शर्बत

* नींबू शर्बत

* गुलाब शर्बत

* सौंफ का शर्बत

* आम पना

* ठंडा मीठा जल

 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: निर्जला एकादशी 2026: बिना पानी पिए क्यों रखा जाता है यह कठिन व्रत? जानिए भीमसेन से जुड़ी अद्भुत कथा

 

World Drug Free Day 2026: विश्व नशा मुक्ति दिवस क्यों मनाना है जरूरी, जानें खास तथ्य

Scenes related to staying away from drugs and awareness, resolution and drug-free society on International Anti-Drug Day

International Day Against Drug Abuse: हर साल 26 जून को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस (International Day Against Drug Abuse and Illicit Trafficking) मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा इस दिन को मनाने की शुरुआत साल 1987 में हुई थी। यह दिन सिर्फ एक तारीख नहीं है, बल्कि एक वैश्विक अलार्म है। आज के समय में नशा सिर्फ एक व्यक्ति की बुरी आदत नहीं, बल्कि पूरे समाज, अर्थव्यवस्था और युवा पीढ़ी को खोखला करने वाली एक गंभीर महामारी बन चुका है। 

 

आइए जानते हैं कि इस दिन को मनाना क्यों बेहद जरूरी है और इससे जुड़े कुछ चौंकाने वाले तथ्य क्या हैं? 

 

इसे मनाना क्यों जरूरी है?

1. युवा पीढ़ी और परिवारों को बचाना

नशा सबसे पहले किसी घर के चिराग को बुझाता है। आज स्कूल और कॉलेज के छात्र अनजाने में या दोस्तों के दबाव में आकर ड्रग्स, स्मैक, और सिंथेटिक नशों के जाल में फंस रहे हैं। यह दिन समाज को जागरूक करता है ताकि माता-पिता और शिक्षक बच्चों में बदल रहे व्यवहार को पहचान सकें और उन्हें समय पर बचा सकें।

 

2. अपराध और अवैध तस्करी पर लगाम लगाना

नशीली दवाओं का अवैध कारोबार आतंकवाद, हथियारों की तस्करी और संगठित अपराधों को फंडिंग देता है। जब तक ड्रग्स की डिमांड कम नहीं होगी, तब तक इसका अवैध नेटवर्क नहीं टूटेगा। यह दिन सरकारों को सख्त कानून बनाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है।

 

3. 'नशेड़ी' नहीं, 'मरीज' के रूप में देखना

इस दिन का एक बड़ा मकसद समाज की सोच को बदलना भी है। जो लोग नशे की लत का शिकार हो चुके हैं, वे अपराधी नहीं बल्कि मानसिक और शारीरिक रूप से बीमार हैं। उन्हें डांट या बहिष्कार की नहीं, बल्कि सही इलाज, काउंसलिंग और पुनर्वास की जरूरत होती है।

 

नशा और तस्करी से जुड़े कुछ खास तथ्य

संयुक्त राष्ट्र मादक पदार्थ एवं अपराध कार्यालय (UNODC) की रिपोर्ट्स और वैश्विक अध्ययनों के अनुसार, दुनिया में नशे की स्थिति बेहद चिंताजनक है:

 

तथ्य का विषय वैश्विक और राष्ट्रीय आंकड़े

प्रभावित आबादी: दुनिया भर में 29 करोड़ से अधिक लोग किसी न किसी रूप में नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं।

 

गंभीर बीमारी: इनमें से लगभग 4 करोड़ लोग 'ड्रग यूज डिसऑर्डर' (गंभीर लत और मानसिक बीमारी) से पीड़ित हैं, जिन्हें तुरंत इलाज की जरूरत है।

 

भारत की स्थिति: एम्स (AIIMS) की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत में लगभग 16 करोड़ लोग शराब का सेवन करते हैं, और 3 करोड़ से अधिक लोग भांग, गांजा, और ओपियोइड्स (अफीम, हेरोइन) जैसे खतरनाक नशों के आदी हैं।

 

सिंथेटिक ड्रग्स का खतरा: पिछले कुछ सालों में प्रयोगशालाओं में बनने वाले केमिकल ड्रग्स (जैसे मेथम्फेटामाइन और फेंटानिल) का चलन तेजी से बढ़ा है, जो पारंपरिक नशों से 50 गुना ज्यादा जानलेवा हैं।

 

इस दिन हम क्या योगदान दे सकते हैं?

नशे के खिलाफ यह लड़ाई अकेले सरकार या पुलिस की नहीं है। एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में हम तीन छोटे कदम उठा सकते हैं:

 

बातचीत करें: अपने बच्चों और दोस्तों से खुलकर बात करें। उन्हें मानसिक तनाव या डिप्रेशन के वक्त नशे का सहारा लेने के बजाय अपनों से बात करने की सलाह दें।

 

लक्षणों को पहचानें: अगर कोई अचानक गुमसुम रहने लगे, आंखों के नीचे काले घेरे आ जाएं, चोरी करने लगे या उसका वजन तेजी से घटे, तो यह नशे के लक्षण हो सकते हैं।

 

मदद लें: सरकार द्वारा जारी नशामुक्ति हेल्पलाइन नंबर 14446 (भारत सरकार का टोल-फ्री नंबर) पर कॉल करके मुफ्त काउंसलिंग और मदद ली जा सकती है।

 

याद रखें: नशा कुछ पल का भ्रम और पूरी जिंदगी का दर्द है। इस अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर खुद को और अपने समाज को इस धीमे जहर से मुक्त कराने का संकल्प लें।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।