Best gifts for dad: फादर्स डे पर अपने पिता को दें इन 5 में से कोई एक यादगार‍ गिफ्ट

Photos and gift ideas for Fathers Day, such as unique and heartwarming memory album, photo frame, fitness trackers, leather wallet combos, customized pens, and more, accompanied by messages

Fathers Day gift ideas: पिता हमारे जीवन के असली सुपरहीरो, मार्गदर्शक और सबसे मजबूत स्तंभ होते हैं। वह अपनी खुशियों को दबाकर हमारी हर छोटी-बड़ी ख्वाहिश को पूरा करते हैं। वैसे तो पिता को प्यार जताने के लिए किसी खास दिन की जरूरत नहीं होती, लेकिन फादर्स डे एक ऐसा बेहतरीन मौका है जब आप उन्हें एक खूबसूरत और यादगार गिफ्ट देकर यह बता सकते हैं कि वे आपके लिए कितने खास हैं।ALSO READ: Father's Day Wishes 2026: फादर्स डे पर अपने पापा को भेजें ये भावुक संदेश और शुभकामनाएं

इस फादर्स डे पर यदि आप अपने पापा के लिए कुछ यूनिक और दिल छू लेने वाला गिफ्ट ढूंढ रहे हैं, तो इन 5 शानदार आइडियाज में से कोई एक चुन सकते हैं:

1. कस्टमाइज्ड 'मेमोरी एल्बम' या फोटो फ्रेम

पापा अक्सर अपनी पुरानी यादों और तस्वीरों को सहेज कर रखना पसंद करते हैं। उनके बचपन से लेकर, आपकी शरारतों और परिवार के खास पलों की तस्वीरों को इकट्ठा करें।

गिफ्ट आइडिया: एक सुंदर कस्टमाइज्ड फोटो एल्बम या वुडन कोलाज फ्रेम बनवाएं, जिसमें हर तस्वीर के नीचे एक छोटा सा प्यारा सा मैसेज लिखा हो। जब भी पापा फुर्सत के पलों में इस एल्बम के पन्ने पलटेंगे, उनके चेहरे पर एक प्यारी सी मुस्कान आ जाएगी। यह गिफ्ट सीधे उनके दिल को छुएगा। यह खास गिफ्‍ट उनके दिल को छू जायेगा।

2. हेल्थ और फिटनेस ट्रैकर

उम्र बढ़ने के साथ पापा की सेहत का ख्याल रखना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी बन जाती है। अक्सर पिता अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं।

क्या दें गिफ्ट, देखें आइडिया: उन्हें एक अच्छी क्वालिटी की स्मार्टवॉच या फिटनेस बैंड गिफ्ट करें, जो उनके हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर (BP), डेली स्टेप्स और स्लीप साइकिल को ट्रैक कर सके। यह खास गिफ्ट न सिर्फ ट्रेंडी है, बल्कि आपके पापा को यह अहसास कराएगा कि आपको उनकी सेहत की कितनी फ्रिक है। यह उन्हें वॉक करने और एक्टिव रहने के लिए भी मोटिवेट करेगा। 

3. उनके पसंदीदा शौक/हॉबी से जुड़ा गैजेट या टूल

हर पिता की कोई न कोई ऐसी हॉबी या शौक जरूर होता है, जिसे वे वक्त की कमी या जिम्मेदारियों के चलते पीछे छोड़ देते हैं- जैसे गार्डनिंग, किताबें पढ़ना, ट्रैवलिंग या कुकिंग।

गिफ्ट आइडिया: अगर उन्हें पढ़ना पसंद है, तो Kindle या उनकी पसंदीदा किताबों का सेट दें। अगर उन्हें गार्डनिंग का शौक है, तो प्रीमियम गार्डनिंग टूल किट और कुछ खूबसूरत इनडोर प्लांट्स गिफ्ट करें। यह गिफ्ट दिखाता है कि आप उनकी पसंद और उनकी पर्सनल लाइफ को कितनी गहराई से समझते हैं और उनका सम्मान करते हैं।ALSO READ: Fathers Day 2026: फादर्स डे कब है? जानें तारीख, इतिहास और महत्व

4. कस्टमाइज्ड पेन और लेदर वॉलेट कॉम्बो

वर्किंग फादर्स या बिजनेस करने वाले पिताओं के लिए क्लासिक और यूजफुल गिफ्ट्स हमेशा सदाबहार होते हैं।

आइडिया: एक प्रीमियम लेदर वॉलेट/ बटुआ, बेल्ट और एक कस्टमाइज्ड फाउंटेन पेन का कॉम्बो सेट दें, जिस पर उनका नाम या उनके नाम के इनिशियल्स लिखे हों। यह एक बेहद काम आने वाला और एलीगेंट गिफ्ट है। जब भी पापा ऑफिस या किसी मीटिंग में आपके दिए हुए पेन से साइन करेंगे या वॉलेट निकालेंगे, तो उन्हें आप पर गर्व महसूस होगा।

5. 'सारेगामा कारवां' या विंटेज म्यूजिक प्लेयर

यदि आपके पापा यानी पिता किशोर कुमार, मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर इनके पुराने गानों के सुनने के शौकीन हैं, तो डिजिटल जमाने का यह विंटेज गिफ्ट उनके लिए बेस्ट है।

गिफ्ट आइडिया: उन्हें Saregama Carvaan गिफ्ट करें, जिसमें हजारों सदाबहार पुराने गाने पहले से ही लोडेड होते हैं और इसे चलाना भी बेहद आसान है। अक्सर पापा को स्मार्टफोन पर गाने ढूंढने में दिक्कत होती है। यह खास उपहार यानी पोर्टेबल म्यूजिक प्लेयर उन्हें उनके पुराने और सुनहरे दिनों की यादों के सफर पर ले जाएगा।

गिफ्ट के साथ एक जादूभरा प्रो-टिप: आप बाजार से चाहे कितना भी महंगा गिफ्ट खरीद लें, लेकिन उसके साथ अपने हाथ से लिखा हुआ एक 'थैंक यू नोट' (Thank You Card) जरूर दें, जिसमें लिखा हो कि आप उनसे कितना प्यार करते हैं। पापा के लिए आपकी लिखी दो लाइनें दुनिया के हर गिफ्ट से कीमती होंगी।

फादर्स डे पर दिया गया उपहार केवल एक वस्तु नहीं बल्कि आपके प्रेम और सम्मान का प्रतीक होता है। इसलिए ऐसा गिफ्ट चुनें जो आपके पिता की पसंद और व्यक्तित्व के अनुरूप हो। यकीन मानिए, आपका छोटा-सा प्रयास भी उनके लिए बेहद खास बन जाएगा।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Fathers Day 2026: फादर्स डे 2026: हर पिता की कहानी देती है जीवन का बड़ा सबक

अयोध्या के श्री रामलला मंदिर पर लोभ का साया

 A scene related to the Ayodhya Ram Mandir in the image

अयोध्या में जब राम मंदिर के दानपात्र से चोरी और वित्तीय हेराफेरी का मामला सामने आया, तो सहज ही मन में विचार कौंधा कि त्रेतायुग में प्रभु श्री राम ने रावण संहार और लंका विजय के लिए मानव सेना से ज्यादा, वानर सेना पर भरोसा क्यों जताया होगा। संभव था कि यदि प्रभु राम मनुष्यों को ले जाते, तो वे सोने की लंका और वैभव देखकर, लोभवश निष्ठा को दरकिनार करके रावण के पक्ष में हो जाते। वानर सेना निश्छल, लोभहीन और राम-भक्त थी, तभी राम जी की जीत संभव हुई।ALSO READ: अयोध्या राम मंदिर दान घोटाला, आस्था के केंद्र पर 'चंदा चोरी' का साया, SIT जांच से मचा हड़कंप

आज कलयुग में जब 500 वर्षों के संघर्षों के बाद बने श्री रामलला के मंदिर से भक्तों की समर्पण राशि में हेराफेरी की खबरें आती हैं, तो मानव जाति का वही आदिम लोभ और छलावा पुनः उजागर हो जाता है। आस्था के परम केन्द्र से जून 2026 के प्रारंभ में इस घटना की खबर से करोड़ों रामभक्तों को कष्ट पहुंचा है। इसने हमारी व्यवस्थागत शुचिता पर बड़ा प्रश्न-चिन्ह खड़ा किया है। इस संवेदनशील मामले में राम मंदिर ट्रस्ट के आंतरिक और सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच में नियमित ऑडिट के दौरान मंदिर को मिले दान के रिकॉर्ड और बैंक लेजर बैलेंस में गंभीर विसंगतियां पाई गईं हैं। 

जब शक की सूई घूमी और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तो कुछ कर्मचारियों की संदिग्ध गतिविधियां कैमरे में कैद मिलीं। फिर ट्रस्ट ने पुलिस की मौजूदगी में आंतरिक जांच और संदिग्ध कर्मियों से पूछताछ की तो इसने बड़े घोटाले का रूप ले लिया क्योंकि कर्मचारियों के पास से लाखों रुपये नकदी बरामद हुए। इस खुलासे के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हड़कंप मच गया।

जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, तो इस वित्तीय जालसाजी का मुख्य सूत्रधार अनुकल्प मिश्रा और दान राशि गिनने वाला लवकुश मिश्रा माना जा रहा है। इन दोनों के पास से जांच टीम ने लाखों की नकदी बरामद की है। इसके अलावा, ट्रस्ट के रसूखदार पदाधिकारी का पूर्व ड्राइवर और सेवादार रहा रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू भी गंभीर आरोपों के घेरे में है। टिन्नू पर कम समय में करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति बनाने और मंदिर प्रबंधन में अवैध हस्तक्षेप का आरोप है। हालांकि उसने इन आरोपों को खारिज किया है।

यूं तो मामले की गंभीरता को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने त्वरित कार्रवाई की और कमिश्नर विजय विश्वास पंत एवं आईजी किरण एस. की अध्यक्षता में तीन-सदस्यीय उच्च स्तरीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। वर्तमान में एसआईटी और एसओजी की टीमें हिरासत में लिए गए कर्मचारियों, सेवादारों और संबंधित बैंक कर्मियों से सघन पूछताछ कर रही हैं।ALSO READ: अयोध्या राम मंदिर के उप-मंदिरों में दर्शन शुरू, ऑनलाइन पास की मची होड़

एसआईटी ने चंपत राय और गोपाल राव जैसे वरिष्ठ पदाधिकारियों से भी मंदिर की व्यवस्था को लेकर पूछताछ की है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मीडिया में तो कोई औपचारिक बयान नहीं दिया, लेकिन अनौपचारिक रूप से राम जी के एक-एक पैसे के लिए ट्रस्ट की पूरी जवाबदेही स्वीकार की है। उन्होंने एसआईटी की पूछताछ में भी पूरा सहयोग दिया है। 

इस विवाद के बाद विपक्षी दलों और कुछ स्थानीय संतों ने उनके प्रबंधन पर सवाल उठाते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग भी की थी। वहीं निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जैसे वरिष्ठ नेताओं ने चंपत राय की अटूट निष्ठा और ईमानदारी का खुलकर बचाव किया है।

इस विवाद ने अयोध्या की सियासत को पूरी तरह गरमा दिया है। यह विवाद कई बड़े सवाल खड़े कर रहा है कि पिछले 11 महीनों में मंदिर की सुरक्षा और प्रबंधन पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद इतनी बड़ी मानवीय और तकनीकी चूक कैसे हो गई?

इस पूरे घटनाक्रम पर उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और भाजपा का रुख पूरी तरह स्पष्ट, पारदर्शी और कड़ा है। सरकार की नीयत और कार्रवाई की दिशा में रत्ती भर भी ढील या पोल नहीं है, बल्कि यह कृत्य चंद लोभी और अनैतिक मानसिकता वाले लोगों की निजी करतूत है, जिसे किसी भी स्तर पर संरक्षण नहीं मिलेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही सरकार में सभी के लिए एक ही दंड संहिता है और गलत पाए जाने पर न्याय होना पूरी तरह सुनिश्चित है। 

ऐसे में विपक्षी दलों द्वारा इस संवेदनशील मामले को राजनीतिक रूप से भुनाने की कोशिशें बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं। जो विपक्ष कभी आमंत्रण मिलने पर भी प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर में दर्शन करने तक नहीं गया, जिसने राम जी के दानपात्र में एक रुपया दान नहीं किया, आज उसका इस मुद्दे पर सियासत करना केवल खोखला अवसरवाद है, इसलिए प्रबुद्ध जनता सब समझ रही है।

इस संकट से उबरने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अब कुछ कड़े और दूरगामी कदम उठाना अत्यंत आवश्यक है। निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने इस संदर्भ में एक बेहद महत्वपूर्ण सुझाव दिया है कि मंदिर व्यवस्था को अधिक सुदृढ़, पेशेवर और पारदर्शी बनाने के लिए एक स्वतंत्र सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) की नियुक्ति की जानी चाहिए। 

साथ ही, अब मंदिर की पूरी वित्तीय प्रणाली को कैशलेस और डिजिटल मॉडल पर ले जाना होगा। दान काउंटर पर केवल डिजिटल रसीदें और सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की व्यवस्था हो, ताकि मानवीय हस्तक्षेप न्यूनतम हो सके। नोटों की गिनती की प्रक्रिया को पूरी तरह से बायोमेट्रिक सुरक्षा, हाई-डेफिनिशन कैमरों की लाइव निगरानी और तीसरे पक्ष (थर्ड पार्टी) के ऑडिट के अधीन किया जाना चाहिए। इसके अलावा, कर्मचारियों की नियुक्ति से पहले उनका कड़ा पुलिस वेरिफिकेशन और बैकग्राउंड चेक अनिवार्य होना चाहिए।

हम राम भक्तों के लिए रामलला का मंदिर केवल पाषाणों पर सुंदर नक्काशीदार ढांचा नहीं है, बल्कि यह सभी सनातनियों की अटूट आस्था का जीवंत प्रतीक है। एक गरीब से गरीब भक्त ने भी अपनी गाढ़ी कमाई का अंश प्रभु के चरणों में इस विश्वास के साथ अर्पित किया था कि उसका उपयोग धर्म और समाज के उत्थान में होगा। वहां से एक भी पैसे की चोरी सीधे तौर पर जनमानस की पवित्र आस्था पर आघात है। 

राजनीतिक नफा-नुकसान से परे, एसआईटी की जांच के माध्यम से इस मामले में दूध का दूध और पानी का पानी जल्द होना अनिवार्य है ताकि दोषियों को ऐसी सख्त और नजीर बनने वाली सजा मिले, जिससे व्यवस्था की शुचिता बनी रहे। योगी सरकार के कड़े रुख से यह पूरी तरह साफ है कि न्याय हर हाल में होकर रहेगा और प्रभु के दरबार की पवित्रता तथा भक्तों का अटूट विश्वास सदैव अक्षुण्ण रहेगा।ALSO READ: अयोध्या राम मंदिर दान चोरी कांड, अब सर्विलांस स्टाफ रडार पर! RMO की भी खुलेगी कुंडली

(इस लेख में व्यक्त विचार/विश्लेषण लेखक के निजी हैं। 'वेबदुनिया' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।)

अयोध्या के श्री रामलला मंदिर पर लोभ का साया

Image showing a scene related to the theft of donations from the Ayodhya Ram Mandir

Yoga Day 2026: डिप्रेशन और माइग्रेन से राहत दिला सकते हैं ये 5 योगासन, जानिए सही तरीका

The picture shows a girl meditating, while the others are performing yoga postures.

21 June World Yoga Day : ज़िंदगी की भागदौड़, तनाव और अंतहीन चिंताएं अक्सर हमारे मन को दुखों से भर देती हैं। जब यह दुख परमानेंट ठिकाना बना ले, तो डिप्रेशन और माइग्रेन जैसी अनचाही कड़वाहटें ज़िंदगी में घुलने लगती हैं। अगर आप भी सिरदर्द की इस टीस और उदासी के साए से परेशान हैं, तो इस योग दिवस पर खुद को एक नया मौका दें। अपनी लाइफस्टाइल में शामिल करें ये 5 जादुई योग टिप्स और पाइए एक सुकून भरी मुस्कुराती हुई ज़िंदगी।

1. सांसों का संतुलन: तीन खास प्राणायाम

मन को शांत और सिर को हल्का करने के लिए चंद्रभेदी, सूर्यभेदी और भ्रामरी प्राणायाम को अपना हमसफ़र बना लीजिए। इन्हें सीखना बेहद आसान है, लेकिन इनका असर सीधा आपके मानसिक तनाव को जड़ से मिटाने पर होता है।

ALSO READ: belly fat yoga: योगा डे 2026: तोंद कम करने के 5 परफेक्ट योगासन, कोई भी 1 करें

2. आसनों से जगाएं ऊर्जा

शरीर और मस्तिष्क में नई ऊर्जा का संचार करने के लिए योग मैट बिछाइए। आप अपनी सहूलियत के हिसाब से जानुशिरासन, सुप्तवज्रासन, पवनमुक्तासन, पश्चिमोत्तानासन, उष्ट्रासन या ब्रह्ममुद्रा का अभ्यास कर सकते हैं। अगर वक्त की कमी है, तो इन सब की जगह रोज़ाना कुछ चक्र सूर्य नमस्कार के कर लेना ही काफी है।

3. ध्यान: मानसिक डिटॉक्स

अगर आप आसनों के चक्रव्यूह में नहीं पड़ना चाहते, तो कोई बात नहीं। रोज़ाना बस 10 मिनट के लिए मौन होकर ध्यान (Meditation) में बैठ जाएं। यह आपके दिमाग के सारे क्लटर (कबाड़) को साफ कर देगा।

4. डीप ब्रीदिंग: सांसों का गणित

व्यस्तता के बहाने छोड़िए और सांस लेने का यह सिंपल फॉर्मूला आज़माइए। पेट तक एक गहरी लंबी सांस अंदर खींचें, फिर उसे दोगुने समय के लिए अंदर ही रोक कर रखें (कुंभक), और फिर धीरे-धीरे पूरी सांस बाहर छोड़ दें। इस प्रक्रिया को कम से कम 10 बार दोहराएं। यह डिप्रेशन के लिए इंस्टेंट रिलीफ का काम करता है।

ALSO READ: Eye Health Yoga: योगा डे 2026: आंखों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए 5 नुस्खे

5. योग निद्रा: सुकून का रामबाण इलाज

तनाव भगाने का सबसे रिलैक्सिंग तरीका है योग निद्रा। रोज़ाना सिर्फ 20 मिनट के लिए योग निद्रा की मुद्रा में लेट जाएं और बैकग्राउंड में अपना पसंदीदा शांत संगीत चलाकर उसमें खो जाएं। साथ ही 5 मिनट का ध्यान और भ्रामरी प्राणायाम इसमें जोड़ लें, तो यह माइग्रेन और डिप्रेशन के खिलाफ आपके लिए सबसे अचूक और रामबाण हथियार साबित होगा।

ALSO READ: Hindi Poem on Yoga: योग पर हिन्दी कविता: आओ मिलकर योग करें

Fathers Day 2026: फादर्स डे 2026: हर पिता की कहानी देती है जीवन का बड़ा सबक

'Papa' embodies sacrifice, struggle, discipline, and responsibility- a father showering love upon his child, as seen in the picture

Life Lessons from Father: पिता केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि जीवन की वह मजबूत नींव हैं, जिस पर पूरे परिवार का भविष्य टिका होता है। मां जहां स्नेह और ममता का प्रतीक होती हैं, वहीं पिता त्याग, संघर्ष, अनुशासन और जिम्मेदारी का दूसरा नाम हैं। अक्सर पिता अपने प्रेम को शब्दों में व्यक्त नहीं करते, लेकिन उनकी हर मेहनत, हर चिंता और हर प्रयास अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए ही होता है। फादर्स डे 2026 हमें उस अनमोल योगदान को याद करने और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करने का अवसर देता है।ALSO READ: Fathers Day 2026: फादर्स डे कब है? जानें तारीख, इतिहास और महत्व

हर घर के पिता की कहानी अलग हो सकती है- कोई बहुत सख्त होता है, कोई बेहद नरम, कोई खुलकर प्यार जताता है, तो कोई खामोशी से अपनी जिम्मेदारी निभाता है। लेकिन इन अलग-अलग कहानियों के पीछे छिपे जीवन के सबक (Life Lessons) हर बच्चे के लिए एक समान और अनमोल होते हैं। बता दें कि भारत सहित कई देशों में फादर्स डे जून महीने के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। वर्ष 2026 में फादर्स डे 21 जून, रविवार को मनाया जाएगा।

आइए जानते हैं कि एक पिता की कहानी हमें जिंदगी के कौन से बड़े सबक सिखाती है:

1. अनुशासन और निरंतरता का सबक

एक पिता की रोजमर्रा की जिंदगी को देखिए। चाहे धूप हो, बारिश हो, सेहत ठीक हो या न हो, वह रोज सुबह उठकर अपने काम पर निकल जाते हैं।

सबक: जिंदगी में सफलता किसी जादू से नहीं, बल्कि रोज की मेहनत और अनुशासन से मिलती है। पिता हमें सिखाते हैं कि जब आप किसी परिवार या काम की जिम्मेदारी लेते हैं, तो 'मूड नहीं है' जैसा कोई बहाना नहीं चलता।

2. संकट में शांत रहने की कला

घर पर जब भी कोई बड़ी मुसीबत आती है- चाहे वह आर्थिक तंगी हो, किसी की बीमारी हो या कोई और संकट- पूरा घर घबरा जाता है, लेकिन पिता अक्सर शांत रहते हैं। वह चुपचाप बैठकर समाधान ढूंढते हैं।

सबक: मुश्किलें हर किसी के जीवन में आती हैं, लेकिन रोने या पैनिक करने से वो हल नहीं होतीं। विपरीत परिस्थितियों में दिमाग को शांत रखकर ही सही फैसला लिया जा सकता है।ALSO READ: Fathers Day 2026: पिता का साया क्यों होता है सबसे बड़ा सहारा? जानिए फादर्स डे पर

3. 'ना' सुनने और झेलने की ताकत

बचपन में जब हम किसी ऐसी चीज की जिद करते थे जो हमारे लिए सही नहीं होती थी (या बजट से बाहर होती थी), तो पिता सीधे 'ना' कह देते थे। उस वक्त भले ही हमें बुरा लगता था, लेकिन वह जरूरी था।

सबक: दुनिया हमेशा आपकी मर्जी के मुताबिक नहीं चलेगी। पिता का वह 'ना' हमें असल जिंदगी के रिजेक्शन्स और असफलताओं को बर्दाश्त करने के लिए मानसिक रूप से मजबूत बनाता है।

4. इच्छाओं का त्याग और परिवार प्रथम

एक पिता की अलमारी अक्सर सबसे छोटी होती है। उनके जूते शायद सालों पुराने होते हैं और उनकी गाड़ियां तब तक चलती हैं जब तक वो बिल्कुल जवाब न दे दें। लेकिन बच्चों की पढ़ाई, उनकी खुशियों और त्योहारों के लिए उनके पास कभी पैसों की कमी नहीं होती।

सबक: प्यार सिर्फ शब्दों में नहीं, बल्कि अपने से पहले अपनों के बारे में सोचने और उनके लिए त्याग करने में झलकता है।

पिता की कहानी: एक मूक मार्गदर्शक

'एक पिता कभी आपको यह नहीं बताता कि कैसे जीना है। वह बस जीता है, और आपको दिखाता है कि उसे कैसे करना है।'

अक्सर पिता अपनी भावनाएं शब्दों में नहीं कह पाते। वह कभी गले लगाकर रोते नहीं हैं, न ही बार-बार यह कहते हैं कि वह आपसे कितना प्यार करते हैं। लेकिन जब आप रात को देर से घर लौटते हैं और वह लिविंग रूम में अखबार पढ़ने का नाटक करते हुए आपका इंतजार कर रहे होते हैं, तो वह बिना बोले ही अपना सारा प्यार जता देते हैं।

फादर्स डे 2026 पर एक छोटा सा संकल्प

इस साल, उन्हें सिर्फ एक व्हाट्सएप मैसेज या सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विश न करें।

उनके पास बैठें और पूछें- 'पापा, आपकी तबियत कैसी है?' या 'आज ऑफिस का दिन कैसा रहा?'

यकीन मानिए, जिस इंसान ने पूरी जिंदगी सिर्फ आपकी जरूरतों और आपके दिन के बारे में पूछा है, जब उसका बच्चा उनसे उनके बारे में पूछता है, तो वह उनके जीवन की सबसे बड़ी खुशी होती है।

हर पिता की कहानी एक ऐसी प्रेरक पुस्तक की तरह होती है, जिसमें संघर्ष, त्याग, प्रेम और सफलता के अनगिनत अध्याय होते हैं। फादर्स डे 2026 पर अपने पिता के योगदान को याद करें और उन्हें बताएं कि उनका साथ और मार्गदर्शन आपके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। क्योंकि पिता का साया केवल सुरक्षा नहीं देता, बल्कि जीवन जीने का सही रास्ता भी दिखाता है।

फादर्स डे 2026 की शुभकामनाएं!

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Father's Day Wishes 2026: फादर्स डे पर अपने पापा को भेजें ये भावुक संदेश और शुभकामनाएं

फादर्स डे पर कविता: पिता का साया

An image depicting a father priceless love on Fathers Day

पिता वह बरगद की छाया हैं,

जो धूप में भी ठंडक दे जाते हैं।

अपने सपनों को पीछे रखकर,

हमारे सपनों को सजाते हैं।

मां की ममता दिख जाती है,

पिता का प्रेम अक्सर छिप जाता है।

होठों पर कम, कर्मों में ज्यादा,

उनका स्नेह नजर आता है।

जब-जब राह कठिन होती है,

पिता हौसलों की दीवार बनते हैं।

गिरने से पहले थाम लेते हैं,

और जीवन का आधार बनते हैं।

अपनी इच्छाओं का त्याग करके,

हमारी खुशियों को चुनते हैं।

खुद थककर भी मुस्कुराते हैं,

दर्द सभी चुपचाप सुनते हैं।

उनकी डांट में चिंता होती है,

उनकी खामोशी में प्यार छिपा होता है।

जो समझ ले पिता के मन को,

उसका जीवन धन्य होता है।

पिता घर की वह मजबूत नींव हैं,

जिस पर हर रिश्ता टिका रहता है।

उनके होने से ही परिवार का,

हर सपना जिंदा रहता है।

पितृ दिवस पर इतना कहना है,

आपका ऋण कभी चुका न पाएंगे।

आपने जो संस्कार दिए हैं,

उन्हें जीवनभर अपनाएंगे।

हे पिता! आपका प्रेम अनमोल है,

आपसे ही हमारी पहचान है।

आपके चरणों में मेरा सम्मान है,

आप ही मेरा अभिमान हैं।

पितृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Father's Day Wishes 2026: फादर्स डे पर अपने पापा को भेजें ये भावुक संदेश और शुभकामनाएं

Guru Arjan Dev: कैसे मनाया जाता है गुरु अर्जन देव जी का शहीदी दिवस?

A portrait of Sri Guru Arjan Dev Ji, the fifth Guru of Sikhism

guru arjan dev ki shahadat: सिख इतिहास में गुरु अर्जन देव जी का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक है। वे केवल सिख धर्म के पांचवें गुरु ही नहीं थे, बल्कि सत्य, त्याग, सेवा और धर्म के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले पहले शहीद गुरु भी थे। उनकी शहादत मानव इतिहास में साहस और आध्यात्मिक दृढ़ता का अद्वितीय उदाहरण मानी जाती है।ALSO READ: गुरु अंगद देव जयंती, जानें सिख धर्मगुरु के बारे में 10 अनजानी बातें

हर वर्ष उनका शहीदी दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया जाता है, जिसमें उनके महान बलिदान और शिक्षाओं को याद किया जाता है। इस बार पांचवें सिख गुरु, श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी दिवस जून माह 2026 में मनाया जा रहा है। यह दिन मानवता के प्रति उनके समर्पण और सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाता है।

गुरु अर्जन देव जी का जीवन सिख धर्म के विकास और गुरु ग्रंथ साहिब के प्रारंभिक संकलन में अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने समानता, भाईचारे और सेवा का संदेश दिया, जो आज भी लाखों लोगों के जीवन को प्रेरित करता है। उनका शहीदी दिवस केवल एक धार्मिक अवसर नहीं, बल्कि सिख इतिहास की उस अमर गाथा का स्मरण है, जिसमें सत्य और धर्म के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया गया।

1. छबील लगाना/ मीठे और ठंडे पानी का वितरण

2. अखंड पाठ और कीर्तन

3. 'तेग' और विशेष लंगर की सेवा

4. नगर कीर्तन और धार्मिक जुलूस

5. लाहौर स्थित 'गुरुद्वारा डेहरा साहिब' की यात्रा

गुरु जी का संदेश: 

यह दिन पूरी दुनिया में फैले सिख समुदाय और मानवता में विश्वास रखने वाले लोगों द्वारा बेहद शांत, गरिमामय और सेवा भाव के साथ मनाया जाता है। इसे मनाने के मुख्य तरीके निम्नलिखित हैं:

1. छबील लगाना/ मीठे और ठंडे पानी का वितरण

यह इस दिन की सबसे अनूठी और प्रमुख विशेषता है। गुरु अर्जन देव जी को ज्येष्ठ महीने की भीषण गर्मी में जलती हुई तवे पर बिठाया गया था और उनके शीश पर गर्म रेत डाली गई थी। इस असहनीय तपन के सामने उनके शांत रहने और ईश्वर की रज़ा को मानने की याद में:

सिख समुदाय द्वारा जगह-जगह (सड़कों, चौराहों और गुरुद्वारों के बाहर) 'छबील' लगाई जाती है। इसमें राहगीरों, यात्रियों और हर धर्म के लोगों को ठंडा, मीठा पानी या कच्चे दूध की लस्सी/ कच्ची लस्सी पिलाई जाती है। यह सेवा तपती गर्मी में लोगों को शीतलता प्रदान करने और गुरु जी के शांत स्वभाव को याद करने का प्रतीक है।

2. अखंड पाठ और कीर्तन

श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ: गुरुद्वारों में विशेष रूप से 'श्री अखंड पाठ साहिब' यानी बिना रुके लगातार पाठ रखा जाता है, जिसका भोग शहीदी दिवस वाले दिन पड़ता है।

वाणी का गायन: इस दिन गुरुद्वारों में विशेष दीवान/ धार्मिक सभाएं सजते हैं। रागी जत्थे गुरु अर्जन देव जी द्वारा रचित पवित्र वाणी, विशेषकर 'सुखमनी साहिब' का पाठ और वैराग्यमयी कीर्तन करते हैं। गुरु जी के जीवन, उनकी शहादत और उनकी शिक्षाओं पर कथा-विचार साझा किए जाते हैं।

3. लंगर सेवा

गुरुद्वारों में बड़े स्तर पर गुरु का लंगर तैयार किया जाता है, जहां बिना किसी भेदभाव के सभी को भोजन कराया जाता है। इस दिन कई जगहों पर सादा और सुपाच्य भोजन परोसा जाता है, जो नम्रता और सादगी का संदेश देता है।

4. नगर कीर्तन और धार्मिक जुलूस

कई शहरों में इस अवसर पर भव्य नगर कीर्तन या धार्मिक जुलूस निकाले जाते हैं।

इन जुलूसों में गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और 'पंज प्यारों' की अगुवाई में पालकी साहिब चलती है। संगत शबद-कीर्तन करती हुई साथ चलती है और रास्ते में भी श्रद्धालु छबील और फल बांटते हैं।

5. लाहौर स्थित 'गुरुद्वारा डेहरा साहिब' की यात्रा

पाकिस्तान के लाहौर में स्थित गुरुद्वारा श्री डेहरा साहिब वह पवित्र स्थान है, जहां गुरु अर्जन देव जी को शहीद किया गया था और वे रावी नदी में विलीन हुए थे। हर साल भारत और दुनिया भर से सिख श्रद्धालुओं का एक विशेष जत्था इस दिन मत्था टेकने और गुरु जी को श्रद्धांजलि देने लाहौर जाता है।

गुरु जी का संदेश: गुरु अर्जन देव जी ने असहनीय यातनाएं सहते हुए भी ईश्वर की इच्छा को हंसते-हंसते स्वीकार किया और कहा था:

'तेरा कीआ मीठा लागै, हरि नामु पदारथु नानकु मांगै'

अर्थात: हे ईश्वर! आपका किया हुआ मुझे मीठा लगता है, नानक तो बस आपके नाम की दात मांगता है।)

यह दिन केवल शोक मनाने का नहीं, बल्कि अन्याय के सामने न झुकने, विपरीत परिस्थितियों में भी शांत रहने और मानवता की निस्वार्थ सेवा करने के संकल्प को दोहराने का दिन है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Guru Tegh Bahadur: गुरु तेग बहादुर जयंती, जानें सिख धर्म में उनका योगदान

Yoga Day Essay: योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस विशेष निबंध

A visual providing information on adopting yoga as a lifestyle for good health

Yoga Day Essay in Hindi: योग भारत की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया ने अपनाया है। इसी महत्व को देखते हुए हर वर्ष 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। यह दिन लोगों को योग के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

1. प्रस्तावना

2. योग का अर्थ और उद्गम

3. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास

4. वर्ष 2026 की थीम और महत्व

5. स्वास्थ्य के लिए योग के लाभ

6. उपसंहार

यहां पढ़ें विश्व योग दिवस के अवसर पर आधुनिक जीवनशैली और योग की प्रासंगिकता दर्शाता बेहतरीन हिन्दी निबंध…

1. प्रस्तावना

'योग कर्मसु कौशलम्' अर्थात् कर्मों में कुशलता ही योग है। आज की 21वीं सदी तकनीक और भौतिक सुख-साधनों की सदी है। लेकिन इस चकाचौंध के बीच इंसान ने जिस चीज को सबसे पहले खोया है, वह है उसका स्वास्थ्य और मानसिक शांति। तनाव, डिप्रेशन, अनिद्रा और भागदौड़ भरी जीवनशैली ने मानव शरीर को बीमारियों का घर बना दिया है।

ऐसे में, भटके हुए इंसान को सही राह दिखाने और संपूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करने का सबसे सशक्त माध्यम 'योग' है। योग केवल एक शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह जीने की एक संपूर्ण कला है जो हमें 'स्वस्थ जीवन' की ओर ले जाती है।

2. योग का अर्थ और उद्गम

'योग' शब्द की उत्पत्ति संस्कृत की 'युज' धातु से हुई है, जिसका अर्थ होता है- जोड़ना या मिलना। व्यक्तिगत चेतना (आत्मा) का सार्वभौमिक चेतना (परमात्मा) से मिलन ही योग है। भारत की पावन भूमि पर हजारों वर्ष पहले महर्षि पतंजलि ने योग को व्यवस्थित रूप दिया और 'योगसूत्र' की रचना की।

उन्होंने अष्टांग योग (यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि) के माध्यम से मनुष्य को तन, मन और आत्मा से शुद्ध करने का मार्ग बताया।

3. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास

भारत की इस प्राचीन और अमूल्य धरोहर को वैश्विक पटल पर पहचान दिलाने का श्रेय भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। उन्होंने 2014 में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में 21 जून को 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के रूप में मनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे रिकॉर्ड 177 देशों ने स्वीकार किया।

21 जून ही क्यों? 21 जून को उत्तरी गोलार्ध का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे 'ग्रीष्म संक्रांति' कहते हैं। भारतीय संस्कृति में यह समय आध्यात्मिक सिद्धियों और सकारात्मक ऊर्जा के संचार के लिए विशेष माना जाता है। तब से हर साल दुनिया भर में इस दिन को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है।

4. वर्ष 2026 की थीम और महत्व

इस वर्ष 21 जून 2026 को हम सभी 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं। आयुष मंत्रालय द्वारा इस वर्ष की थीम 'स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग' (Yoga for Healthy Ageing) निर्धारित की गई है।

यह थीम आज के समय में बेहद प्रासंगिक है। जैसे-जैसे चिकित्सा विज्ञान के कारण इंसानी उम्र बढ़ रही है, वैसे-वैसे यह चुनौती भी आ रही है कि हम बुढ़ापे को लाचारी के बजाय सक्रियता और आनंद के साथ कैसे जिएं। योग के नियमित अभ्यास से ढलती उम्र में भी जोड़ों की मजबूती, बेहतर मानसिक स्वास्थ्य, एकाग्रता और आत्मनिर्भरता बनी रहती है। यह थीम संदेश देती है कि योग हर उम्र के व्यक्ति के लिए अमृत समान है।

5. स्वास्थ्य के लिए योग के लाभ

'योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं' यह केवल एक नारा नहीं, बल्कि एक वैज्ञानिक सत्य है। योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से निम्नलिखित लाभ मिलते हैं:

शारीरिक फिटनेस और लचीलापन: ताड़ासन, भुजंगासन और सूर्य नमस्कार जैसे आसनों से शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है।

मानसिक शांति और तनाव मुक्ति: प्राणायाम- जैसे अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और ध्यान/ Meditation के जरिए मस्तिष्क में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है, जिससे तनाव, एंग्जायटी और डिप्रेशन दूर होते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता/ Immunity में वृद्धि: योग शरीर के विषैले तत्वों यानी Toxins को बाहर निकालता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और बीमारियां दूर रहती हैं। यह ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी क्रॉनिक बीमारियों को नियंत्रित करने में रामबाण है।

6. उपसंहार

योग किसी एक धर्म या संप्रदाय का न होकर यह पूरी मानवता के कल्याण का विज्ञान है। यह हमें सिखाता है कि दवाइयों पर निर्भर रहने से बेहतर है कि हम अपनी जीवनशैली को सुधारें।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की सार्थकता तभी है जब हम योग को केवल 21 जून के एक दिन के उत्सव तक सीमित न रखकर, इसे अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं। आइए, इस योग दिवस पर हम स्वयं से यह संकल्प लें कि हम प्रतिदिन कम से कम 20-30 मिनट योग को देंगे। क्योंकि जब हर नागरिक स्वस्थ होगा, तभी एक समृद्ध और सशक्त समाज का निर्माण होगा।

'करें योग, रहें निरोग।'

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए अपनाएं ये जरूरी उपाय, मच्छरों से ऐसे करें खुद की सुरक्षा

machar se kaise bache gharelu upay: मानसून के मौसम के आते ही नमी, गंदगी और रुका हुआ पानी मच्छरों के लिए एक आदर्श प्रजनन स्थल बन जाता है। यही वजह है कि हर साल जुलाई से अक्टूबर के बीच डेंगू और चिकनगुनिया जैसे मच्छर जनित रोगों के मामले तेजी से बढ़ जाते हैं। इन बीमारियों के लक्षण भले शुरू में सामान्य लगें, लेकिन लापरवाही की हालत में ये गंभीर स्थिति पैदा कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि डेंगू और चिकनगुनिया से पूरी तरह से बचा जा सकता है, अगर हम समय रहते सतर्क हो जाएं और कुछ आसान लेकिन कारगर उपायों को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। आइए विस्तार से जानते हैं कि खुद को और अपने परिवार को इन जानलेवा मच्छर जनित रोगों से कैसे सुरक्षित रखा जाए।

मच्छरों से बचाव ही सबसे बड़ा उपाय है: डेंगू और चिकनगुनिया का कोई खास इलाज नहीं होता, इसलिए सबसे अच्छा तरीका है, मच्छरों से पूरी तरह बचाव करना। यह जरूरी है कि आप अपने घर और उसके आस-पास मच्छरों को पनपने न दें। छोटे-छोटे बर्तनों में जमा पानी, टूटे गमले, कूलर, टायर, या खाली डिब्बे, ये सभी जगहें मच्छरों के अंडे देने के लिए बेहद मुफीद होती हैं। हफ्ते में एक बार इन जगहों को अच्छे से साफ करें या सुखा दें ताकि मच्छरों का जीवन चक्र टूट जाए।

शरीर को रखें मच्छरों से ढका: डेंगू और चिकनगुनिया फैलाने वाले मच्छर ज्यादातर दिन के समय (सुबह और शाम) सक्रिय रहते हैं। ऐसे में घर के अंदर हों या बाहर, पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनना ज़रूरी है। हल्के रंग के, ढीले-ढाले और फुल स्लीव्स वाले कपड़े पहनें ताकि मच्छरों को आपकी त्वचा तक पहुंचने का मौका न मिले। बच्चों के लिए भी यही नियम अपनाएं।

मच्छर भगाने वाले प्रोडक्ट्स का करें इस्तेमाल: घर में और बाहर जाते समय मच्छर भगाने वाली क्रीम, स्प्रे या रोल-ऑन जरूर लगाएं। बच्चों के लिए सुरक्षित फॉर्मूले वाले प्रोडक्ट्स मिलते हैं, जिनका इस्तेमाल करना आसान होता है। इसके अलावा, घर के दरवाज़ों और खिड़कियों पर मच्छरदानी या नेट लगवाएं और रात को सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें। इलेक्ट्रॉनिक मच्छर भगाने वाले उपकरण और लिक्विड रिपेलेंट्स का भी प्रयोग किया जा सकता है।

साफ-सफाई रखें सबसे पहले: आपके आस-पास की सफाई सिर्फ सौंदर्य के लिए नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी अनिवार्य है। घर के अंदर और बाहर पानी जमा न होने दें। टंकियों को ढककर रखें, फूलों के गमले और ट्रे में जमा पानी रोज़ाना बदलें, और कूलर को हफ्ते में एक बार सूखा दें। अगर आपके मोहल्ले में कहीं जलभराव है तो उसकी जानकारी तुरंत नगर निगम को दें ताकि फॉगिंग करवाई जा सके।

खानपान और इम्युनिटी का रखें ध्यान: डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव के लिए आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता यानी इम्युनिटी का मजबूत होना बहुत जरूरी है। अपने भोजन में विटामिन C युक्त फल जैसे कि आंवला, संतरा, नींबू, अमरूद आदि शामिल करें। खूब पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेटेड रखें। पत्तेदार सब्ज़ियां, दलिया, मूंग की दाल, और हल्दी वाला दूध जैसे प्राकृतिक चीज़ें आपकी इम्युनिटी को मजबूत बनाएंगी।

बुखार या शरीर दर्द हो तो तुरंत डॉक्टर से मिलें: अगर आपको अचानक तेज बुखार, सिर दर्द, आंखों के पीछे दर्द, जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द, या शरीर पर लाल दाने दिखाई दें तो इसे नज़रअंदाज़ न करें। यह डेंगू या चिकनगुनिया के लक्षण हो सकते हैं। घरेलू इलाज के चक्कर में पड़ने के बजाय तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और ब्लड टेस्ट कराएं। समय पर इलाज शुरू होने से स्थिति को नियंत्रित किया जा सकता है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। 

ALSO READ: चेहरे पर दिखने वाले ये 7 संकेत बता सकते हैं आपके दिल की सेहत है खराब

पिता के अनमोल, निस्वार्थ और गहरे प्यार को समर्पित एक बेहद मार्मिक कविता: जिल्द हूं मैं, वो पन्ना हैं

The image depicts a touching scene illustrating the significance of a father's love on Fathers Day

Father a Silent Hero: पितृ दिवस हमारे जीवन के उस मूक नायक (Silent Hero) को धन्यवाद कहने का दिन है, जो खुद धूप में जलकर पूरे परिवार को छांव देता है। पिता का प्यार मां के लाड की तरह दिखाई नहीं देता, बल्कि वह एक मजबूत ढाल की तरह हमेशा हमारे साथ रहता है।ALSO READ: Father's Day Wishes 2026: फादर्स डे पर अपने पापा को भेजें ये भावुक संदेश और शुभकामनाएं

यहां पढ़ें पितृ दिवस पर पिता के प्यार का महत्व दर्शाती मार्मिक कविता…

वो कभी रोते नहीं, बस अंदर ही अंदर पिघलते हैं,

हमारी छोटी सी खुशी के लिए, वो अंगारों पर चलते हैं।

मां तो रोकर अपने दिल का हाल सुना देती है,

पर वो पिता हैं साहब, जो हर दर्द हंसकर निगलते हैं।

कंधे पर बैठकर जिनके, मैंने दुनिया का मेला देखा,

जब भी आया कोई संकट, उनको आगे अकेला देखा।

उनकी फटी बनियान और घिसे हुए जूते गवाह हैं,

कि बच्चों की ख्वाहिशों के आगे, उन्होंने अपनी हर जरूरत को मरते देखा।

वो हाथ जो कभी डांट में उठते थे, आज कांपने लगे हैं,

वक्त की धूप में उनके बाल, अब चांदी से चमकने लगे हैं।

जो कल तक पूरी दुनिया से अकेले लड़ जाता था,

आज बच्चों की एक छोटी सी डांट से, वो सहमने लगे हैं।

मांगता हूँ जब एक रुपया, वो जेब से सौ का नोट निकालते हैं,

खुद भले भूखे सो जाएं, पर बच्चों का पेट पालते हैं।

अजीब सा गुरूर होता है पिता के साए में जीने का,

वो होते हैं साथ, तो रास्ते के कांटे भी फूल बनकर निकलते हैं।

चाहत नहीं उन्हें किसी महंगे तोहफे की इस 'फादर्स डे' पर,

बस दो पल पास बैठ जाओ, तो उनके चेहरे खिलते हैं।

बेशक खुदा ने मां को जन्नत का दर्जा दिया है,

पर याद रखना, जन्नत के वो दरवाजे सिर्फ पिता के पैरों से खुलते हैं।ALSO READ: Fathers Day 2026: फादर्स डे कब है? जानें तारीख, इतिहास और महत्व