
भोपाल। राजधानी भोपाल के खजूरी सड़क थाना क्षेत्र इलाके में दतिया में पदस्थ RTO इंस्पेक्टर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वहीं आऱटीओ इंस्पेक्टर की हत्या के बाद उसके कथित प्रेमी ने भी घर के पास फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। पूरा मामला राजधानी भोपाल के लेक पर्ल कॉलोनी का।
पुलिस के मुताबिक मृतिका की पहचान मीनाक्षी गोखले के रूप में हुई है, जो परिवहन विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर दतिया में कार्यरत थीं। शुरुआती जांच के मुताबिक रविवार रात मीनाक्षी गोखले अपने परिचित पवन कुमार द्विवेदी के घर पहुंची औऱ जहां देर रात दोनों के बीच शादी की बात को लेकर विवाद हुआ। मीनाक्षी के शादी के मना करने पर आरोपी पवन ने घर में रखे हथौड़े से मारकर उसको मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद घर के पास ही एक पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
पुलिस के मुताबिक माीनाक्षी रविवार शाम को दतिया से भोपाल अपनी तीन साल की बेटी और कृतिका को लेकर पहुंची थी। इसके बाद वह लेक पर्ल कॉलोनी में रहने वाले अपने प्रेमी पवन के घर पहुंची थी। बताया जा रहा कि मीनाक्षी और पवन के बीच लंबे समय से रिलेशनशिप में थे और पवन अब शादी के लिए दबाव बना रहा था लेकिन मीनाक्षी शादी के लिए तैयार नहीं थी। इसकी बात को लेकर दोनों के बीच रविवार रात को विवाद हुआ और पवन ने पहले मीनाक्षी की हत्या कर दी और बाद में फांसी पर झूल गया।


