कांग्रेस का पीएम मोदी पर पलटवार, नागपुर और वाराणसी में क्या हुआ?

कांग्रेस का पीएम मोदी पर पलटवार, नागपुर और वाराणसी में क्या हुआ?

jairam ramesh attacks PM Modi

MLC Election Results : 4 राज्यों के विधान परिषद चुनाव में EVM के स्थान पर बैलेट पेपर के इस्तेमाल का बाद भी NDA को मिली सफलता और कांग्रेस की करारी हार के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने मुख्य विपक्षी दल पर जमकर हमला किया है। कांग्रेस ने भी पलटवार करते हुए सवाल किया कि नागपुर और वाराणसी में क्या हुआ? ALSO READ: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’: वाराणसी MLC चुनाव में रिकाउंटिंग के बीच अखिलेश यादव ने क्यों कही यह बात?

 

विधान परिषद की 28 सीटों के लिए हुए चुनाव में एनडीए ने 16 सीटों पर जीत हासिल की है। इनमें से 13 सीटें भाजपा ने जीती तो पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा को बड़ा झटका लगा। आरएसएस के गढ़ नागपुर में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। कांग्रेस मात्र 1 सीट जीतने में सफल रही। पहले इन 28 सीटों में से कांग्रेस के पास 4 सीटें थीं।

 

नागपुर में कांग्रेस की जीत

नागपुर स्नातक सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अभिजीत वंजारी ने जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ ही कांग्रेस पार्टी का भी विधान परिषद चुनाव में खाता खुल गया है। वंजारी ने पहली और दूसरी वरीयता के मतों को मिलाकर कुल 67,231 वोट हासिल किए। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर कोहाले को 63,960 वोट मिले।नागपुर सीट का फिर से कांग्रेस के खाते में जाना भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

 

वाराणसी में क्या हुआ?

उत्तर प्रदेश विधान परिषद (MLC) के अंतर्गत वाराणसी खंड शिक्षक सीट पर हुए चुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार लाल बिहारी यादव ने जीत दर्ज की। वाराणसी स्नातक चुनाव में रिकाउंटिंग में भी सपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

 

कांग्रेस की हार पर पीएम मोदी का तंज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को MLC चुनावों में निराशाजनक प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस पार्टी पर जोरदार तंज कसा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल लगातार EVM के बजाय बैलेट पेपर कागजी मतदान से चुनाव कराने की मांग करते रहे हैं, लेकिन बैलेट पेपर से हुए इन चुनावों में भी कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है। ALSO READ: बैलेट पेपर से भी मिली शिकस्त, Mlc Election Results को लेकर PM मोदी ने किस पर किया तंज

 

जदयू ने किया पीएम मोदी का समर्थन

JDU के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कांग्रेस के MLC चुनाव प्रदर्शन पर PM मोदी की टिप्पणी पर कहा,”सही बात कहा है क्योंकि 28 सीट पर चुनाव हुआ और 16 सीट पर NDA जीती है और इस चुनाव में कांग्रेस का क्या हाल रहा है ये सबको पता है….पीएम मोदी ने सही प्रश्न पूछा है कि ये तो बैलेट पर चुनाव हुआ था तो जनता ने कांग्रेस को सब जगह से नकार दिया है तो इसका आरोप अब आप किसको दोगे? ये चुनाव बैलेट पर हुआ और जनता ने आपको पूरी तरह से नकार दिया है। तो इनका कुछ है नहीं ये हम सब जानते हैं।

 

कांग्रेस का पलटवार 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की जरूरत है, लेकिन वे दूसरों को प्रवचन दे रहे हैं!

कांग्रेस की सीटें गिनने से पहले काश यह भी विचार कर लेते कि उनके अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की दोनों सीटों पर भाजपा क्यों हारी और RSS के गढ़ नागपुर में कांग्रेस ने भाजपा को कैसे हराया?

कांग्रेस के MLC चुनाव प्रदर्शन पर PM मोदी की टिप्पणी पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा कि पीएम मोदी को ये भी जवाब देना चाहिए कि उनके क्षेत्र में बीजेपी हार गई। ये चुनाव एकदम मास लेवल पर चुनाव नहीं होते हैं इन चुनाव के नतीजे अलग तरीके से आते हैं। पीएम जहां बैलेट-बैलेट कर रहे हैं वहां पर उनका डर बोल रहा है, वोट काट-काटकर, कभी मशीन में चोरी, कभी वोटर लिस्ट में चोरी तो पीएम मोदी चुनाव जीतने के नए-नए तरीके खोच रहे हैं और राहुल गांधी ने उन्हें पकड़ लिया है और राहुल गांधी के डर की वजह से वह घबराए हुए हैं।