Hyundai Motor Share Price: नतीजों के बाद शेयर में 5% की तेजी, मॉर्गन स्टैनली बुलिश, जेफरीज दे रहा चेतावनी, जाने क्यों

Hyundai Motor India Share Price: क्रेटा बनाने वाली इस कंपनी का शेयर में 5 फीसदी बढ़कर 1942.30 रुपये पर ट्रेड करता नजर आया। कंपनी के मुनाफे में 24 फीसदी की गिरावट के बाद भी शेयर में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। ऐसे में कंपनी के ग्रोथ की संभावनाओं को लेकर ब्रोकरेज फर्म ने राय दी है ।

हुंडई मोटर इंडिया लिमिटेड के शेयर 5.4 फीसदी बढ़कर 1,968.50 रुपये पर पहुंच गए, जिससे कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 1.6 लाख करोड़ रुपये हो गया। गुरुवार को आई इस तेजी के बावजूद, 2026 में यह स्टॉक 14.8 फीसदी नीचे है, जबकि बेंचमार्क निफ्टी 50 इंडेक्स में 13.2 फीसदी की गिरावट आई है।

मॉर्गन स्टेनली की क्या है राय

मॉर्गन स्टेनली ने स्टॉक पर Overweight रेटिंग बरकरार रखी है और 2,438 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है, जो पिछले क्लोजिंग प्राइस से 30 फीसदी की तेजी आ सकती है। ब्रोकरेज को वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी छमाही में कंपनी के कारोबार में सुधार की उम्मीद है।

मॉर्गन स्टेनली का मानना ​​है कि FY27 की दूसरी छमाही में हुंडई के ऑपरेटिंग परफॉरमेंस में तेज रिकवरी आएगी। मॉर्गन स्टेनली को उम्मीद है कि कंपनी के वॉल्यूम, मार्जिन और मार्केट शेयर में जोरदार सुधार आएगा । ब्रोकरेज ने कंपनी के आने वाले नए प्रोडक्ट्स ‘बायोन’ SUV और एक नई इलेक्ट्रिक SUV को ग्रोथ को बढ़ाने में मिल सकती है।

जेफरीज ने Underperform रेटिंग दी

जेफरीज ने स्टॉक पर Underperform रेटिंग की राय दी है। इसके टारगेट प्राइस को 1,725 ​​रुपये से घटाकर 1,630 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि स्टॉक में 13 फीसदी की गिरावट आ सकती है। जेफरीज को मार्केट शेयर में सुधार को लेकर संदेह है।

जेफरीज ने निराशाजनक तिमाही नतीजों और SUV सेगमेंट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा का हवाला दिया है। ब्रोकरेज के अनुसार, हुंडई का EBITDA और नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर लगभग 19-24 प्रतिशत गिर गया है, जो अनुमानों से कम है। इसने यह भी बताया कि हुंडई का मार्केट शेयर गिरकर 12 प्रतिशत पर आ गया है। साथ ही, यह सवाल भी उठाया है कि क्या ‘बायोन’ इतनी प्रतिस्पर्धी होगी कि मार्केट शेयर में कोई बड़ा सुधार ला सके।

सिटी की राय

इधर सिटी ने शेयर पर Buy रेटिंग दी है और इसके टारगेट प्राइस को 2,350 रुपये से घटाकर 2,200 रुपये कर दिया। सिटी ने कहा कि कंपनी ने FY27 के लिए अपनी घरेलू वॉल्यूम ग्रोथ गाइडेंस (8-10 प्रतिशत) को बरकरार रखा है। इससे पता चलता है कि हाल के निराशाजनक नतीजों के बावजूद कंपनी को मांग को लेकर भरोसा है।

सिटी को उम्मीद है कि ‘बायोन’ (Bayon) और आने वाली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक गाड़ी, कंपनी की ग्रोथ में मदद करेंगी। हालांकि, उसने चेतावनी दी है कि कमोडिटी की बढ़ती कीमतें और इसके चलते ऑपरेटिंग मार्जिन पर पड़ने वाला दबाव, अभी भी बड़ी चिंता का विषय हैं।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।