IMD Weather Alert: बंगाल की खाड़ी में उठेगा खतरनाक तूफान! इन राज्यों के लिए खतरे की घंटी

IMD Weather Update: भारत में आने वाले कुछ दिनों में मौसम में काफी बदलाव होने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बन रहा मौसमी सिस्टम अब चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के आसपास के तटीय इलाकों के लिए चक्रवाती तूफान को लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और दक्षिण-पूर्वी हिस्से में एक मौसमी सिस्टम बन रहा है। जो 28 अक्टूबर 2026 तक बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप लेने की आशंका है।

इस दौरान 125 किलोमीटर प्रति घंटे तक हवाएं चलने और तेज झोंकों की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है। ऐसे में तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। आइए जानते हैं कैसा होगा आज का मौसम

28 अक्टूबर को टकराएगा तूफान

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में बना मौसमी सिस्टम पहले दक्षिण दिशा में आगे बढ़ सकता है और फिर धीरे-धीरे अपनी दिशा बदल सकता है। इसके 26 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। इसके बाद 27 अक्टूबर को इसकी ताकत और बढ़ सकती है और यह गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 28 अक्टूबर की सुबह तक यह आंध्र प्रदेश के तट के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल सकता है।

लोगों को सतर्क रहने की सलाह

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुमान के मुताबिक, चक्रवाती तूफान 28 अक्टूबर की दोपहर तक आंध्र प्रदेश के बापटला और विशाखापत्तनम के बीच यनम सहित तटीय इलाकों से टकरा सकता है। तूफान के तट से टकराने के दौरान हवा की रफ्तार 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की आशंका है, जबकि तेज झोंकों की गति 140 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। ऐसे में तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और मौसम विभाग की ओर से जारी चेतावनियों का पालन करने की जरूरत है।

चाचा के घर से चुराया 15 तोला सोना, बेचकर 10 लाख की खरीदी थार; पूजा में बुलाने पर ऐसे खुली पोल