राहुल गांधी फेल प्रोडक्ट, मानसिक रूप से भी अस्थिर, भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

राहुल गांधी फेल प्रोडक्ट, मानसिक रूप से भी अस्थिर, भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

BJP Attack Rahul Gandhi

BJP Attack Rahul Gandhi: भाजपा ने शुक्रवार को कांग्रेस और उसके प्रमुख नेता राहुल गांधी के खिलाफ तीखा हमला बोला है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने राहुल गांधी को एक ‘फेल प्रोडक्ट’ करार देते हुए कहा कि वे मानसिक रूप से भी अस्थिर प्रतीत होते हैं। इसके साथ ही भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी अपने नेता को बार-बार स्थापित करने की कोशिश में देश की व्यवस्था, संस्कृति और परंपराओं को नुकसान पहुंचा रही है। 

 

दरअसल, भाजपा ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। ALSO READ: ‘मैं ट्रैवल एजेंट नहीं हूं…’: राहुल गांधी के वियतनाम दौरे संबंधी सवाल पर भड़के शशि थरूर

क्या कहा सुधांशु त्रिवेदी ने?

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस नेतृत्व और राहुल गांधी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्य विपक्षी दल एक ऐसे नेता को री-लॉन्च करने में लगा हुआ है, जिसे जनता बार-बार खारिज कर चुकी है। उन्होंने कहा कि राहुल राजनीति में एक ऐसा ‘फेल प्रोडक्ट’ बन चुके हैं जो कभी सफल नहीं हो सकते। उनकी हरकतों और बयानों को देखकर लगता है कि वे मानसिक रूप से भी अस्थिरता का शिकार हैं। ALSO READ: गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

भारतीय संस्कृति को ध्वस्त करने की कोशिश

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी राहुल गांधी की बार-बार की नाकामियों को छिपाने और उन्हें राजनीति में बनाए रखने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। त्रिवेदी ने दावा किया कि राहुल गांधी को राजनीतिक रूप से आगे बढ़ाने के चक्कर में कांग्रेस लगातार भारत की पूरी संवैधानिक व्यवस्था, प्राचीन संस्कृति, समृद्ध परंपराओं और करोड़ों लोगों की हिंदू आस्था को ध्वस्त करने का प्रयास कर रही है। ALSO READ: ‘विदेश घूम रहे हैं राहुल गांधी, कांग्रेस के लिए बन चुके हैं पहेली- सुधांशु त्रिवेदी का करारा हमला

 

भाजपा का यह कड़ा रुख ऐसे समय में सामने आया है जब देश के राजनीतिक गलियारों में विभिन्न मुद्दों को लेकर सत्तारूढ़ दल और विपक्ष के बीच जुबानी जंग जारी है। हालांकि इस मामले में अभी कांग्रेस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।