
IPL 2027 तक भारतीय टीम की योजनाओं से हार्दिक पांड्या को बाहर कर दिया गया है। मीडिया में विश्वसनीय सूत्रों के हवाले से खबर है कि चोटिल हार्दिक पांड्या धीरे धीरे मैच फिटनेस प्राप्त करेंगें और इसमें लंबा समय लगने वाला है। गौरतलब है कि वह आईपीएल 26 के बाद भारतीय टीम से नदारद हैं।
सूत्रों के मुताबिक तीन सप्ताह बाद वह जागिंग शुरू कर पाएंगे। वहीं उसके बाद रनिंग लोड आठ सप्ताह तक बढ़ाया जाएगा। पिंडली की अंदरूनी तरफ स्ट्रेस इंजरी से उबर रहे हार्दिक फिलहाल बेंगलुरु स्थित सेंटर आफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।
उनका चयन न्यूजीलैंड दौरे के लिए नहीं हुआ है। ऐसे में 13 दिसंबर से श्रीलंका के विरुद्ध होने वाली वनडे और टी-20 सीरीज के साथ ही तीन जनवरी से जिंबाब्वे के विरुद्ध वनडे सीरीज में उनका खेलना संभव नहीं दिखाई दे रहा है।
HARDIK PANDYA UPDATE. – Hardik could make his return directly in IPL 2027. (Abhishek Tripathi). https://t.co/6WkPGv4ii3
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) October 21, 2026
इससे पहले अफगानिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में मांसपेशियां यानि कि हैमस्ट्रिंग के कारण वह बाहर रहे थे।गौरतलब है कि मुख्य चयनकर्ता अजीत आगरकर ने यह कहा था कि हार्दिक पांड्या को दक्षिण अफ्रीका में होने वाले एकदिवसीय विश्वकप के लिए भारतीय टीम में शामिल करने की योजना है।
यह उस योजना को पीछे ढकेलती है क्योंकि एक बार फिर हार्दिक पांड्या की खराब फिटनेस सबके सामने उजागर हो जाती है। वह भी तब जब उनको बैंगलूरू स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से हरी झंडी मिल गई थी।इससे पहले पिछले एकदिवसीय विश्वकप में भी बीच हार्दिक पांड्या टूर्नामेंट चोटिल होकर बाहर हो गए थे।2 टी-20 विश्वकप जीत चुके हार्दिक पांड्या टी20 टीम में पंड्या की वापसी की संभावना कम लग रही है

