मुश्‍किल में स्‍वतंत्र भारद्वाज, दिल्‍ली की अदालत ने 14 दिन के लिए भेजा जेल, जंतर-मंतर प्रोटेस्‍ट से आरोपों का कनेक्‍शन

मुश्‍किल में स्‍वतंत्र भारद्वाज, दिल्‍ली की अदालत ने 14 दिन के लिए भेजा जेल, जंतर-मंतर प्रोटेस्‍ट से आरोपों का कनेक्‍शन

Swatantra Bhardwaj

दिल्ली स्थित पाटियाला हाउस कोर्ट ने स्वतंत्र भारद्वाज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बता दें कि दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज की 14 दिन न्यायिक हिरासत बढ़ाने की मांग की थी। कोर्ट ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने कहा था कि कानून व्यवस्था का मामला बन सकता है इस लिए आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए पेश किया गया था। 21 सितंबर को स्वतंत्रत भारद्वाज को कोर्ट में पेश किया जाएगा। स्वतंत्र पर यह फैसला ऐसे वक्त में आया है, जब हाईकोर्ट में उसके बंदी प्रत्यक्षीकरण संबंधी याचिका दाखिल की गई थी।

शनिवार को हुआ था गिरफ्तार : बता दें स्वतंत्र भारद्वाज को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक नाबालिग कार्यकर्ता के पिता के साथ मारपीट समेत अन्य आरोपों के संबंध में शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि पुलिस ने कथित मारपीट के मामले में दर्ज प्राथमिकी में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और आपराधिक धमकी से संबंधित धाराएं भी जोड़ी हैं। इसके अलावा, यौन अपराधों से बाल संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत एक नई प्राथमिकी भी दर्ज की गई है। यह प्राथमिकी नाबालिग कार्यकर्ता की शिकायत पर दर्ज हुई है।

क्‍या है आरोप : कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि अपने पिता के साथ हुई कथित मारपीट के खिलाफ आवाज उठाने के बाद उसे ऑनलाइन धमकियों और उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। भारद्वाज को जून में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन के दौरान एक नाबालिग कार्यकर्ता के पिता पर हुए कथित हमले के सिलसिले में शुक्रवार को हिरासत में लिया गया था। इससे कुछ घंटे पहले ही कॉजपा ने कथित हमले को लेकर उसकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन किया था।