Uttarakhand News: महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! स्वरोजगार शुरू करने के लिए सरकार दे रही है 2 लाख रुपये तक की मदद

Uttarakhand News: महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! स्वरोजगार शुरू करने के लिए सरकार दे रही है 2 लाख रुपये तक की मदद

pushkar singh dhami

उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए एकल महिला स्वरोजगार योजना के अंतर्गत 2 लाख रुपए तक की सहायता प्रदान की जा रही है।

 

सीएम धामी ने एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एकल महिला स्वरोजगार योजना के अंतर्गत महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 2 लाख रुपए तक की सहायता प्रदान की जा रही है। यह पहल महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने, उन्हें स्वावलंबन की राह पर आगे बढ़ाने और आत्मसम्मान के साथ जीवन जीने के अवसर प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

पोस्ट के साथ उन्होंने एक पोस्टर भी शेयर किया है। इस पर लिखा है ‘निर्णय जो बने महिला सम्मान की गारंटी’। एकल महिला स्वरोजगार योजना के अंतर्गत प्रदान की जा रही 2 लाख रुपए तक की सहायता।

 

उत्तराखंड सरकार की मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का उद्देश्य राज्य की निराश्रित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता, दिव्यांग, एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं और ट्रांसजेंडर को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

 

इस योजना के तहत स्वरोजगार या नया व्यवसाय शुरू करने के लिए अधिकतम 2 लाख रुपए तक की परियोजना की स्वीकृति दी जाती है। इस राशि का 75% हिस्सा (अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक) उत्तराखंड सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में दिया जाता है।