UP Rain: तूफान अर्नब से गिरेगा पारा, आंधी-बारिश के साथ बढ़ेगी ठंड, अगले एक हफ्ते कैसा रहेगा मौसम?

UP Rain: बंगाल की खाड़ी से चले 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ चुके चक्रवाती तूफान अर्नब का असर दिखना शुरू हो जाएगा। 29 और 30 अक्टूबर को भारी बारिश, वज्रपात एवं मेघ गर्जन की संभावना है। जानें, इस पूरे हफ्ते प्रदेश का मौसम कैसा रहेगा।