
Top News 31 October: सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर दिल्ली में रन फॉर यूनिटी, होर्मुज स्ट्रेट में 2 तेल टैंकरों पर हमला, अंतरिक्ष में भारत की लंबी छलांग, दिल्ली में ठंड की दस्तक, ब्रिटेन और जापान की चेतावनी के बाद ‘विश्व युद्ध 3’ और साइबर अटैक की अटकलें! 31 अक्टूबर की बड़ी खबरें :
दिल्ली में रन फॉर यूनिटी
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर दिल्ली में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। गृहमंत्री अमित शाह ने रन फॉर यूनिटी को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने रियासत में बंटे देश को एक सूत्र में पिरोया। उन्होंने 1218 दिनों में संभवन को संभव कर दिखाया।
‘विश्व युद्ध 3’ और साइबर अटैक की अटकलें!
ब्रिटेन के रक्षा सचिव वेस्ट स्ट्रीटिंग ने नागरिकों को किसी भी आपात स्थिति के लिए तैयार रहने की गंभीर चेतावनी दी। 3 दिन का स्टॉक रखने की सलाह। जापान में नई डिजास्टर प्रिवेंशन एजेंसी की घोषणा की। ब्रिटेन और जापान सरकार द्वारा जारी की गई इमरजेंसी चेतावनियों के बाद सोशल मीडिया पर विश्व युद्ध और साइबर अटैक की अफवाहें तेज। ALSO READ: राशन-पानी का रखें स्टॉक, यूके-जापान की चेतावनी के बाद बढ़ीं ‘विश्व युद्ध 3’ और साइबर अटैक की अटकलें!
होर्मुज में 2 तेल टैंकरों पर हमला
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य में दो तेल टैंकरों को निशाना बनाया गया है। इन दोनों जहाजों पर कुल 29 भारतीय नाविक सवार थे। राहत की बात यह है कि सभी भारतीय नाविक सुरक्षित हैं।
अंतरिक्ष में भारत की लंबी छलांग
अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत ने एक और लंबी छलांग लगाई है। इसरो ने अपने महत्वाकांक्षी नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 को सफलतापूर्वक भूस्थिर स्थानांतरण कक्षा में पहुंचा दिया है। आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे प्रक्षेपण स्थल (लॉन्च पैड) से जीएसएलवी-एफ18 रॉकेट ने शुक्रवार रात 11:51 बजे उड़ान भरी। यह अपने साथ 2,232 किलोग्राम वजनी एनवीएस-03 उपग्रह लेकर गया।
दिल्ली में ठंड की दस्तक
दिल्ली में लगातार दो दिनों की बारिश से लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। अक्टूबर महीने में सबसे कम अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, यह तापमान 1951 के बाद से अक्टूबर का सबसे कम है।


