Silver Price Today: चांदी की चमक पड़ी फीकी, लगातार गिर रहे हैं दाम, खरीदने से पहले जानें नया रेट

Silver Price Today:  दिवाली और धनतेरस के मौके पर सोना-चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहारों से पहले सोना और चांदी के दाम में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चांदी में लगातार गिरावट आ रही है। 31 अक्टूबर यानी आज की सुबह चांदी 209900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक दिन पहले शुक्रवार को चांदी की कीमत एक दिन में 8,300 रुपये गिरकर करीब 11 महीने के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी में गिरावट का असर इसकी घरेलू कीमतों पर पड़ा। आइए जानते हैं आज आपके शहर में कितनी है चांदी कीमत

महीने की शुरुआत में कितनी थी कीमत

अक्टूबर महीने में चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इस महीने अब तक चांदी 39,485 रुपये प्रति किलो सस्ता हो चुका है। इससे पहले 1 अक्टूबर 2026 को चांदी की कीमत 2.20 लाख रुपये प्रति किलो था।कीमती धातुओं के दाम में गिरावट की बड़ी वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर का मजबूत होना और बड़े निवेशकों की ओर से ऊंची कीमतों पर सोने-चांदी की बिकवाली करना माना जा रहा है। सोना-चांदी की कीमत में गिरावट अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर मजबूत होने और बड़े निवेशकों के ऊंचे दामों पर बिकवाली करने से हो रही है।

जानें आज आपके शहर में क्या है चांदी का भाव

दिल्ली: दिल्ली में आज चांदी का भाव ₹2,09,900 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। कल के मुकाबले इसके दाम में 100 रुपये की मामूली गिरावट आई है।

मुंबई: मुंबई में आज चांदी का भाव ₹2,09,900 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रहा है। कल के मुकाबले इसके दाम में 100 रुपये की मामूली गिरावट आई है।

पटना: पटना में आज 1 किलोग्राम चांदी की कीमत ₹2,09,900 पर आ गई है। कल के मुकाबले इसके दाम में 100 रुपये की मामूली गिरावट आई है।

चेन्नई: चेन्नई में आज चांदी का भाव ₹2,09,900 प्रति किलोग्राम के स्तर पर बना हुआ है। कल के मुकाबले इसके दाम में 100 रुपये की मामूली गिरावट आई है।

लखनऊ: लखनऊ में चांदी ₹100 सस्ती होकर ₹2,09,900 प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है।

कोलकाता: कोलकाता में आज 1 किलो चांदी की कीमत ₹2,09,900 पर बनी हुई है। आज इसमें ₹100 की गिरावट आई है।

बेंगलुरु: बेंगलुरु में आज 1 किलोग्राम चांदी की कीमत ₹2,09,900 दर्ज की गई है। आज इसमें ₹100 की गिरावट आई है।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।