Gold Price Today: सोना हुआ और सस्ता, दिल्ली में ₹142400 पर 24 कैरेट; वैश्विक भाव इस सप्ताह 3% गिरा

देश में सोने की कीमत में गिरावट बरकरार है। 31 अक्टूबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 142400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। मुंबई में भाव 142250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। दूसरे शहरों में भी सोना फिसला है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत में 1,300 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। निकट अवधि में घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव बने रहने का अनुमान है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,880.97 डॉलर प्रति औंस पर है। यह अक्टूबर 2025 के बाद का इसका सबसे निचला स्तर है। सोने का वैश्विक भाव इस सप्ताह 2.9 प्रतिशत नीचे आया है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट

दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 142400 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 130540 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 130390 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 142250 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 142250 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 130390 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 142250 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 130390 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली130540142400
मुंबई130390142250
अहमदाबाद130440142300
चेन्नई130390142250
कोलकाता130390142250
हैदराबाद130390142250
जयपुर130540142400
भोपाल130440142300
लखनऊ130540142400
चंडीगढ़130540142400

ICICI बैंक के ग्राहकों के लिए खुशखबरी, लॉन्ग टर्म FD पर बढ़ा ब्याज, अब ₹5 लाख की FD पर कितना मिलेगा रिटर्न?

चांदी की कीमत

दूसरी कीमती धातु चांदी में भी गिरावट है। 31 अक्टूबर की सुबह चांदी 209900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी 8,300 रुपये गिरकर करीब 11 महीने के निचले स्तर पर आ गई। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 49 डॉलर प्रति औंस है।