Top News 22 October: दिल्ली-NCR की हवा खराब, मेटा पर 25 अरब डॉलर का जुर्माना

Top News 22 October: दिल्ली-NCR की हवा खराब, मेटा पर 25 अरब डॉलर का जुर्माना

delhi pollution

Top News 22 October : दिल्ली-NCR की हवा खराब, मेटा पर अमेरिका में 25 अरब डॉलर का जुर्माना, जियो IPO को पहले ही दिन 3.16 गुना सब्सक्रिप्शन मिला, सौरव दास और आशुतोष रांका रिहा, SIR मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं है। 22 अक्टूबर की बड़ी खबरें :

 

दिल्ली-NCR की हवा खराब

दशहरे के अगले दिन बुधवार, 21 अक्टूबर को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बढ़कर 245 दर्ज किया गया। इससे राजधानी की हवा मध्यम श्रेणी से निकलकर खराब श्रेणी में पहुंच गई। प्रदूषण बढ़ने की चिंता के बीच ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप) का पहला चरण लागू कर दिया गया। आज हवा और खराब होने का अनुमान जताया गया है। ALSO READ: दिल्ली-NCR की हवा में घुला जहर तो लागू हुआ GRAP-1, जानें सड़कों से निर्माण तक क्या-क्या बदल जाएगा?

 

मेटा पर 25 अरब डॉलर का जुर्माना

न्यू मेक्सिको की एक अदालत ने मेटा प्लेटफॉर्म्स को 25 अरब डॉलर (2.35 लाख करोड़ रुपए) का भुगतान करने का आदेश दिया है। डोनाल्ड ट्रंप के 2016 के राष्ट्रपति चुनाव अभियान से जुड़े इस मामले में एक राजनीतिक परामर्श फर्म ने लाखों फेसबुक यूजर्स का डाटा उनकी सहमति के बिना प्राप्त किया था। 

 

हमारे हाथ बंधे नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि संवैधानिक अदालतें आमतौर पर चुनाव प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने से बचती हैं, लेकिन अगर अवैध या असंवैधानिक तरीकों से स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव को प्रभावित किया जाता है, तो अदालतें हस्तक्षेप कर सकती हैं। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ऐसी परिस्थितियों में उसके हाथ बंधे हुए नहीं हैं। ALSO READ: SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

 

सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को अदालत से राहत मिली है। विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट कोर्ट के आदेश पर दोनों नेताओं को रिहा किया गया। दोनों को जंतर-मंतर से जुड़े मामले में हिरासत में लिया गया था। ALSO READ: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

 

Jio IPO को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह

जियो IPO को पहले ही दिन 3.16 गुना सब्सक्रिप्शन मिल गया। बुधवार को जियो प्लेटफॉर्म्स के IPO पर निवेशकों ने जबरदस्त उत्साह दिखाया। करीब 30.5 लाख आवेदन आए और एंकर निवेशकों से अलग, सार्वजनिक सब्सक्रिप्शन में करीब 69,745 करोड़ की बोलियां मिलीं। बड़े संस्थागत निवेशकों (QIB) की कैटेगरी 9.42 गुना सब्सक्राइब हो गई। ALSO READ: Jio IPO Day 1: पहले ही दिन 3.16 गुना सब्सक्राइब, 69,745 करोड़ की बोली; QIB कैटेगरी में 9.42 गुना मांग