Top News 10 July : ईरान का दावा- अमेरिकी MQ-9 ड्रोन मार गिराया, खामेनेई को मशहद में दफनाया गया

top news 10 july

Top News 10 July 2026: अमेरिका-ईरान संघर्ष के बीच ईरान ने अमेरिकी MQ-9 ड्रोन मार गिराने का दावा किया। अयातुल्ला अली खामेनेई को मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। गुरुग्राम में दीपक नांगल गैंग के 4 शूटर मारे गए। फ्रांस फीफा वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में पहुंचा, जबकि भारत चौथा टी20 भी हार गया।

ईरान का दावा- अमेरिकी MQ-9 ड्रोन मार गिराया

ईरान के कई शहरों में अमेरिकी हमले जारी। ईरान ने दावा किया है कि उसकी एयर डिफेंस प्रणाली ने अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को मार गिराया है।  IRGC ने अमेरिका को चेतावनी देते हुए कहा कि वह होर्मुज स्ट्रेट में दखल न दे। अगर अमेरिकी हमले जारी रहे तो स्ट्रेट में सामान्य आवाजाही बहाल नहीं हो पाएगी और इसका असर वैश्विक अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। 

 

अली खामेनेई सुपुर्द-ए-खाक

ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई को मशहद स्थित इमाम रजा दरगाह में पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। 6 दिनों तक चले अंतिम विदाई कार्यक्रम में तेहरान, कोम, नजफ और कर्बला से होते हुए उनकी अंतिम यात्रा गुजरी। इसमें लाखों लोग शामिल हुए।

 

दीपक नांगल गैंग के 4 शूटर ढेर

गुरुग्राम के सुशांत लोक 2 में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में दीपक नांगल गैंग के 4 बदमाश ढेर हो गए। गोलीबारी में 3 पुलिसकर्मी और 1 बदमाश घायल हुए। बदमाश रंगदारी मांगने के लिए सुशांत लोक पहुंचे थे।

 

फ्रांस फीफा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में 

फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से हराकर फीफा वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में एंट्री ली। किलियन एम्बापे और उस्मान डेम्बेले ने फ्रांस के लिए दागे गोल… इस मुकाबले में पूरी तरह फ्रांस का दबदबा नजर आया।

 

टी20 में फिर हारी टीम इंडिया 

टीम इंडिया को चौथे टी20 मैच में भी इंग्लैंड के हाथों 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मेजबान इंग्लैंड ने पहली बार भारत के खिलाफ टी20 सीरीज जीती। इससे पहले भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ भी हार का सामना करना पड़ा था।