Veegaland Developers IPO Listing: 10% तक बढ़त में शुरुआत, फिर आई 5% गिरावट; लगा लोअर सर्किट

रियल एस्टेट डेवलपर वीगालैंड डेवलपर्स की 18 सितंबर को शेयर बाजार में शुरुआत तो अच्छी हुई लेकिन यह बरकरार नहीं रह सकी। शेयर तुरंत ही लाल निशान में आ गया। कंपनी का शेयर BSE पर लगभग 8 प्रतिशत बढ़त के साथ 151 रुपये और NSE पर 10 प्रतिशत बढ़त के साथ 154 रुपये पर लिस्ट हुआ। उसके बाद शेयर में 5 प्रतिशत की गिरावट आई और BSE पर 143.45 रुपये और NSE पर 146.30 रुपये पर लोअर सर्किट लगा।

कंपनी का पब्लिक इश्यू 210 करोड़ रुपये का था। IPO के लिए फाइनल इश्यू प्राइस 140 रुपये था। यह 14.60 गुना भरा था। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 19.13 गुना, रिटेल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 9.95 गुना और नॉन इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए रिजर्व हिस्सा 19.41 गुना सब्सक्राइब हुआ था।

वीगालैंड डेवलपर्स ‘वीगालैंड होम्स’ ब्रांड नेम के तहत काम करती है। वीगालैंड डेवलपर्स एक रियल एस्टेट डेवलपमेंट कंपनी है, जो केरल में मल्टी-स्टोरी रेजिडेंशियल अपार्टमेंट प्रोजेक्ट्स की प्लानिंग, डेवलपमेंट और बिक्री में लगी हुई है। यह मिड-प्रीमियम, प्रीमियम, अल्ट्रा-प्रीमियम, लक्जरी और अल्ट्रा-लग्जरी रेजिडेंशियल सेगमेंट को कवर करती है। यह कंपनी वी-गार्ड ग्रुप का हिस्सा है।

Stocks to Watch: 18 सितंबर को IndiGo, NLC India, Bharat Forge समेत इन शेयरों में दिख सकती है बड़ी हलचल, साथ में 5 लिस्टिंग

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।